Home Blog Page 37

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकाल मंदिर में 40 मिनट रहेंगे

0

 

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगे। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री करीब 40 मिनट मंदिर में रहेंगे। इस दौरान वे गर्भगृह में पूजन तथा नंदी मंडपम् में बैठकर ध्यान लगाएंगे। प्रधानमंत्री परिसर में भी जा सकते हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

 

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर में तैयारी अंतिम दौर में है। गर्भगृह में चांदी के दीवार की सफाई हो चुकी है। कोटितीर्थ कुंड तथा परिसर के मंदिरों में रंग रोगन किया गया है। मंदिर में आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। सोमवार से मंदिर में पुष्प सज्जा का काम शुरू हो जाएगा।

उज्जैन व इंदौर के पुष्प डेकोरेटर मंदिर में नयनाभिराम पुष्प सज्जा करेंगे। बताया जाता है कि महाकाल दर्शन के समय केवल प्रधानमंत्री गर्भगृह में रहेंगे। शासकीय पुजारी पं.घनश्याम शर्मा तथा एक सहयोगी पुजारी पूजा अर्चना कराएंगे।

82 साल की उम्र में मुलायम सिंह यादव का निधन

0

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार सुबह निधन हो गया। Mulayam Singh Yadav पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। Mulayam Singh Yadav किडनी इंफेक्शन से जूझ रहे थे।

बीती रात उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के बाद से Mulayam Singh Yadav की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थी। सभी दलों के नेता नेताजी के स्वास्थ्य का हाल जान रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से फोन पर Mulayam Singh Yadav की सेहत का हाल जाना था।

खुद अखिलेश यादव ने दी। अखिलेश ने ट्वीट किया कि मेरे पिताजी और हम सब के प्यारे नेताजी नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।

वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नशा मुक्ति अभियान पर चर्चा की

0

मुख्यमंत्री चौहान ने सुबह 7.30 बजे वीसी के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के संबंध में समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आटो कंपनियां चिप की कमी का स्थाई समाधान निकालने में जुटीं 

0

आटो कंपनियां चिप की कमी का स्थाई समाधान निकालने में जुटीं

कोरोना महामारी काल के दौरान दुनियाभर में पैदा हुई सेमीकंडक्टर (चिप) की समस्या कम होनी शुरू ही हुई थी कि रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन-ताइवान-अमेरिका के बीच पैदा हुए तनाव ने नई मुसीबत पैदा कर दी। ऐसे में देश की आटोमोबाइल कंपनियों ने चिप की कमी को दूर करने के लिए अपने स्तर पर स्थाई समाधान निकालने की कोशिश तेज कर दी हैं। टाटा मोटर्स के इंजीनियर जहां सिर्फ एक ही चिप के माध्यम से पूरी गाड़ी चलाने की सुविधा पर काम कर रहे हैं।

वहीं सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपने वाहनों की डिजाइन पर काम कर रही है ताकि भविष्य में ज्यादा चिप की जरूरत ही नहीं पड़े। इसके अलावा हुंडई और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियां किसी एक स्रोत की जगह अलग-अलग चिप आपूर्ति करने वाले वेंडरों पर निर्भरता बढ़ा रही हैं। इसका फायदा यह मिलेगा कि अगर भविष्य में किसी एक देश में समस्या पैदा होती है तो पूरी आपूर्ति के लड़खड़ाने का खतरा नहीं रहेगा।

शशि थरूर ने नामांकन वापसी की खबरों पर किया खंडन

0

शशि थरूर ने नामांकन वापसी की खबरों पर किया खंडन
कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है। इस बीच, शशि थरूर ने शनिवार को बड़ी बात कही। उन्होंने वीडियो जारी कर इस बात का खंडन किया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले रहे हैं। थरूर ने कहा, सूत्रों के हवाले से दिल्ली में खबर चल रही है कि आज मैं अपना नामांकन वापस ले रहा हूं। यह खबर पूरी तरह से गलत है। मैं आखिरी तक लड़ूंगा। यह पार्टी के अंदर ही दोस्ताना लड़ाई है, लेकिन मैं लडूंगा। मैंने कभी चुनौतियों से मुंह नहीं मोड़ा है। नीचे देखिए शशि थरूर का वीडियो। इस बीच, भाजपा ने तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए पार्टी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से कुलदीप विश्नोई के बेटे भव्य विश्नोई को टिकट दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की गोला गोकरनाथ सीट से अमन गिरि मैदान में उतरेंगे। तेलंगाना की मुनुगोडे सीट से कोमातिरेड्डी प्रत्याशी होंगी।
राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
भारत जोड़ों यात्रा के बीच राहुल गांधी ने कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस की ओर केंद्र पर निशाना साधा। बकौल राहुल गांधी, हम नई शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे देश के लोकाचार पर हमला है, यह हमारे इतिहास को विकृत करती है। यह कुछ लोगों के हाथ में शक्ति केंद्रित करता है। हम एक विकेंद्रीकृत शिक्षा प्रणाली चाहते हैं जो हमारी संस्कृति को दर्शाती है।
राहुल गांधी ने आगे कहा, मेरी समझ में आरएसएस अंग्रेजों का मदद कर रहा था और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा कहीं नहीं मिलती है। भाजपा ऐसे तथ्यों को छिपा नहीं सकती। कांग्रेस और उसके नेताओं ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।

नए मस्त मलंग गाने पर सपना चौधरी ने जमकर लगाए ठुमके

0

हरियाणा की मशहूस डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अपने शानदार डांस मूव्स और बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं। अपनी दिलकश अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली सपना आए दिन किसी ना किसी वजह चर्चा रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया गाना रिलीज हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने इस गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
सामने आए इस वीडियो में सपना अपने नए गाने पर डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। वीडियो को देख लग रहा है कि सपना किसी क्लब में इस गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। डांस कर रही सपना को देख फैंस भी दीवाने हुए जा रहे हैं। ढेर सारे लोगों के बीच सपना गाना गाते हुए नाच रही हैं। काले रंग के सूट में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही अपनी शानदार स्माइल से एक्ट्रेस ने सभी को घायल कर दिया है।
अभिनेत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने सपना ने कैप्शन में लिखा, बैक-टू-बैक गाने….मस्त मलंग अब रिलीज हो चुका है। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट कर अभिनेत्री के डांस और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सपना चौधरी अपने डांस और गानों के अलावा विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पर धोखाघड़ी का मामला भी दर्ज हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। बाद में एक्ट्रेस में इस मामले में खुद सरेंडर किया था, हालांकि, बाद में उन्हें इस शर्त पर गिरफ्तारी वारंट खत्म कर दिया गया कि सपना मामले में कोर्ट में पेश होकर सहयोग करेंगी।

रेपो रेट बढ़ने से ज्लद होम लोन की ईएमआई बढ़ेगी

0

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आरबीआई के इस फैसले से ईएमआई पर लोन लेने वालों को बड़ा झटका लगा है। रेपो रेट बढ़ने से यह तय हो गया है कि अब उन्हें अपने लोन की ज्यादा ईएमआई चुकानी पड़ेगी।
त्योहारों से पहले ईएमआई पर लोन लेने वालों को झटका
आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के फैसला लेने के बाद मई महीने से इसमें अब तक 150 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे सबसे बड़ा झटका बैंक से लोन लेने वालों को लगा है। रेपो रेट के बढ़ने से बैंक जाहिर तौर पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेंगे। ऐसे में यह तय हो गया है कि उनकी ओर से दिए गए लोन्स की ईएमआई बढ़ जाएगी। होगा यह कि मई महीने में अगर कोई लोन बैंक ने 6.5 फीसदी के ब्याज दर पर दिया था, रेपो रेट बढ़ने के बाद वह उस लोन की ब्याज दर कम से कम डेढ़ प्रतिशत का इजाफा कर देगी। ऐसे में 6.5% की ब्याज फीसदी पर लिए गए लोन पर अब बैंक कम से कम आठ प्रतिशत सालाना ब्याज चार्ज करेगी।
दस लाख रुपये के होम लोन पर हर महीने 778 रुपये ज्यादा पेमेंट करना पड़ेगा
मान लीजिए रामकुमार नाम के किसी व्यक्ति ने छह महीने पहले 6.5% की दर पर बैंक से दस लाख रुपये का होम लोन 10 वर्ष के लिए लिया था। उसके लोन की ईएमआई उस समय 11,355 रुपये थी। उस समय से अब तक रेपो रेट में 150 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हो गई है। इसका मतलब यह हुआ कि बैंक ने उस वक्त जो लोन 6.5% की ब्याज दर पर लिया था उसपर वह कम से कम 1.5% या उससे अधिक चार्ज करेगा। अगर बैंक सबसे कम 1.5% ही अतिरिक्त ब्याज चार्ज करता है तो अब उपरोक्त लोन की ब्याज दर 6.5% से बढ़कर 8 प्रतिशत हो जाएगी। इस तरह रामकुमार के लोन पर अब नई ईएमआई 8% के ब्याज दर के हिसाब से 12,133 रुपये प्रति महीने हो जाएगी। ऐसे में रामकुमार को अब बीते मई महीने की तुलना में अपने लोन पर 778 रुपये अधिक ईएमआई चुकानी पड़ेगी।
दस लाख रुपये के होम लोन की ईएमआई कितनी बढ़ेगी?
मई से अब तक ईएमआई में अंतर- 12,133-11,355 = 778
कुल राशि पर देय ब्याज में वृद्धि- 3,62,576-4,55,931 = 93,355
10 लाख लोन के बदले पहले चुकाने पड़ते = 13,62,576 रुपये
इतनी ही राशि के लोन पर अब चुकाने पड़ेंगे = 14,55,931 रुपये
नोट: आंकड़े अनुमानित और ईएमआई कैलकुलेटर की गणना पर आधारित हैं।
मई में रेपो रेट 4.4% था अब यह बढ़कर 5.9% हुआ
केंद्रीय बैंक इस वर्ष मई से अब तक रेपो रेट में 1.50% की वृद्धि कर चुका है। इस दौरान रेपो रेट 4.4 से बढ़कर 5.9 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। रिजर्व बैंक बाजार में मुद्रा के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट का इस्तेमाल करता है। रेपो रेट बढ़ने का मतलब यह है कि आरबीआई से बैंक जो पैसे लेंगे उन्हें वह पैसा बढ़ी हुई ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर शामिल

0

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल दीपक चाहर की जगह टीम में मौका दिया गया है। चाहर को सीरीज के पहले वनडे मैच के ठीक पहले चोट लगी थी। ट्रेनिंग के दौरान चाहर के टखने में चोट लगी थी और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए आखिरी वनडे आठ महीने पहले फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
अब चाहर के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से जुड़ने पर भी खतरा मंडरा रहा है। दीपक को टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंबाय रखा गया है। बुमराह के चोटिल होने पर उनमें और मोहम्मद शमी में से किसी एक को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चुना जाना है। चाहर समेत चार रिजर्व खिलाड़ी 11 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं। चाहर की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और चेतन साकरिया को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में चेतन दिल्ली कैपिटल्स और मुकेश चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं।
बीसीसीआई ने शनिवार को बताया कि चोटिल दीपक चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को नौ अक्तूबर (रविवार) को होगा और आखिरी मैच 11 अक्तूबर को नई दिल्ली में होगा।

मांडू मे प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह ने किया

0

मांडू/धार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार से सड़क मार्ग से शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स मांडू पहुंचे। इसके बाद भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम शुरू हुआ।
इसस पहले बारिश और मौसम की खराबी के चलते भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में मांडू पहुंचने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकाप्टर से डीआरपी लाइन धार पहुंचे, यहां से सड़क मार्ग से मांडू के लिए रवाना हुए। धार पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा के मंत्री व पदाधिकारियों ने हैलीपैड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया।
अचानक हुए कार्यक्रम में फेरबदल से यहां प्रशासनिक स्तर पर हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए तैयार मांडू में जिले के आला अधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री गण सभी ने धार की तरफ रुख किया। सुबह 10:30 बजे तक तक मुख्यमंत्री धार नहीं पहुंचे थे और जल्द पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही थी।
इसके पहले मुख्यमंत्री के अवर सचिव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मांडू सुबह 11:45 पर यहां मीरा की जिरात पर बने हेलीपैड पर उतरने वाले थे। बताया जाता है कि रात भर हुई तेज बारिश के चलते मांडू स्थित हेलीपैड पर कुछ अव्यवस्था हुई। वहीं मीरा गीरात से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग के बीच में पड़ने वाले पहाड़ियों की मिट्टी सड़क मार्ग पर आ गई थी। इसके कारण सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने कार्यक्रम में अचानक फेरबदल किया है।

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने संन्यास का ऐलान किया

0

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। अगले माह कतर में होने वाले फीफा विश्व कप से पहले मेसी ने घोषणा कर दी है कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 164 मैचों में 90 गोल किए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। गौरतलब है कि टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (117) और ईरान के अली डेई (109) के बाद मेसी तीसरे स्थान पर हैं। 35 वर्षीय मेसी नवंबर में होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने करियर का पांचवां विश्व कप खेलेंगे और फीफा विश्व कप के दौरान मेसी की नजर विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी टीम पर होगी।
मेसी बोले, अगले विश्व कप के दिन गिन रहा
मेसी से जब पूछा गया कि क्या यह आपका आखिरी विश्व कप होगा तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, वो तो हैं। आगे मेसी ने कहा कि मैंने फैसला लिया है और विश्व कप के लिए दिन गिन रहा हूं। मैं इसे लेकर थोड़ा नर्वस हूं। मुझे बस आश्चर्य है कि क्या होने वाला है। यह आखिरी बार होगा और यह हमारे दिमाग में है कि हम वहां कैसे खेलेंगे। मेसी ने आगे कहा कि हम कतर पहुंचने का इंतजार नहीं कर सकते और हमें इस बात की भी चिंता है कि विश्व कप हमारे लिए कैसा होगा। हम बेहतर करेंगे।
ट्रॉफी के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा अर्जेंटीना
बीते साल कोपा में सफलता हासिल करने के बाद अर्जेंटीना ट्रॉफी के प्रबल दावेदार के रूप में विश्व कप में उतरेगा। मेसी ने कहा कि हमारी टीम को बड़े टूर्नामेंट में उम्मीदों की आदत हो गई है। आगे मेसी ने यह भी कहा कि मैं नहीं जानता कि हम दावेदार हैं या नहीं, लेकिन इतिहास को देखें तो अर्जेंटीना की टीम अपने आप में एक दावेदार है।