बॉलीवुड ड्रग्स केस (Bollywood Drugs Case) के तार जैसे-जैसे खुल रहे हैं वैसे-वैसे कई नामी स्टार किड्स के नाम सामने आते जा रहे हैं. आर्यन खान से शुरू हुई ड्रग्स मंडली की कहानी फिलहाल अनन्या पांडे पर आकर रुकी हुई है. शुक्रवार को NCB ने एक बार फिर अनन्या पांडे को ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए बुलाया और सोमवार को दोबारा अनन्या से इस केस को लेकर पूछताछ की जाएगी. इस वक्त बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से पूछताछ की जा रही है.
ताज लैंड होटल पहुंची NCB की टीम
एनसीबी की एक टीम बांद्रा स्थित होटल ताज लैंड पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के जो लोग मुंबई में ठहरे थे, जिनमें से कुछ को गिरफ्तार किया गया था, उनसे जुड़ी जानकारी लेने टीम होटल पहुंची है. वो लोग कौन-कौन से होटेल में ठहरे थे, कौन-कौन से दस्तावेज उन्होंने होटेल में जमा किए थे, ये सब जानकारी लेने टीम गई है.
सोमवार को जब अनन्या पांडेय से पूछताछ की जाएगी तब महज WhatsApp चैट्स के आधार पर ही पूछताछ नहीं होगी. NCB सोमवार को अनन्या पांडेय से संदिग्ध वित्तीय लेनदेन (Suspicious Financial Transactions), आरोपियों के स्टेटमेंट और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों (Electronic Evidences) को लेकर भी पूछताछ करेगी.
NCB ने अनन्या पांडे से 2 दिनों की पूछताछ के बाद अब सोमवार को दोबारा सुबह 11 बजे बुलाया है. NCB के अनुसार, NCB सोमवार को पूछताछ से पहले अपनी तैयारी पूरी करना चाहती है.
मुंबई ड्रग्स केस मे NCB टीम ने कई जगह की छापेमारी
अमित शाह ने ‘अनुच्छेद 370’ के साथ ही खत्म कर डाले थे 164 कानून
केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए अब जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने का रास्ता तैयार कर दिया है। हालांकि अभी तक लोगों की कोई बड़ी संख्या, जमीन खरीदने के लिए आगे नहीं आई है। कुछ ही लोगों द्वारा जमीन खरीदने की बात कही गई है।
नई दिल्ली :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन शनिवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं। पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे ‘अनुच्छेद 370’ को समाप्त करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री की यह पहली यात्रा है। अमित शाह ने जिस तरह से एक झटके में ‘अनुच्छेद 370’ को खत्म किया, उसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में 164 कानूनों को भी निरस्त कर दिया था। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिले, इसके लिए 138 कानूनों में आंशिक तौर पर या बड़े बदलाव किए गए। इसके बाद ही केंद्र सरकार के 170 कानूनों को जम्मू-कश्मीर में लागू किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो सका। सीबीआई ने जब 25 हजार करोड़ रुपये के जमीन घोटाले की जांच शुरू की तो जम्मू कश्मीर पर राज करने वालों को वह ‘रोशनी’ धुंधली नजर आने लगी।
2019 के बाद लागू हुए अधिकांश कानून
जम्मू-कश्मीर में जब तक ‘अनुच्छेद 370’ व 35(ए) रहा, तब तक केंद्र सरकार के अधिकांश कानून यहां लागू नहीं हो सके। यहां के लोगों को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका। पांच अगस्त 2019 के बाद एकाएक जम्मू कश्मीर में केंद्र के 170 से अधिक कानून लागू हो गए। इनमें राइट-टू-एजुकेशन, मैंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2001, नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटी एक्ट और बेनिफिट ऑफ वूमेन, चिल्ड्रन एंड डिसेबल्ड पर्सन, आदि शामिल हैं। भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा एवं पारदर्शिता का अधिकार, ये कानून भी अब जम्मू-कश्मीर में लागू हो गया है। इसके अलावा मिनिस्टर ऑफ स्टेट सेलरी एक्ट में भी बदलाव किया गया। स्टेट लेजिस्लेचर मेंबर्स पेंशन एक्ट 1984 को निरस्त कर दिया गया। डोमिसाइल नीति में व्यापक बदलाव किए गए।
बाहरी भी खरीद सकते हैं जमीन
केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए अब जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने का रास्ता तैयार कर दिया है। हालांकि अभी तक लोगों की कोई बड़ी संख्या, जमीन खरीदने के लिए आगे नहीं आई है। कुछ ही लोगों द्वारा जमीन खरीदने की बात कही गई है। जम्मू-कश्मीर विकास अधिनियम की धारा 17 से वह वाक्य हटा लिया गया है, जिसमें जमीन खरीदने के लिए राज्य का स्थायी निवासी होने की बात कही गई थी। नियमों में इस तरह का बदलाव होने के बाद, कुछ मामलों को छोड़ दें तो कृषि योग्य भूमि को गैर खेती के कार्यों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई है। जम्मू-कश्मीर से बाहर अन्य राज्यों में शादी करने वाली स्थानीय महिलाओं के पति भी यहां का मूल निवासी प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं। ऐसा होने के बाद उन्हें कई दूसरी सुविधाएं मिल गई हैं। अब वे भी जम्मू कश्मीर में संपत्ति खरीद सकते हैं। दूसरे स्थानीय लोगों की तरह उन्हें भी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन जमा कराने का अधिकार मिल गया है। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय को एक बड़ी उपलब्धि माना है।
रोशनी एक्ट का घोटाला सामने आया
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद डोमिसाइल नीति में भी बदलाव किए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में अगर कोई व्यक्ति 15 वर्ष तक रहा है, सात साल तक पढ़ाई की है, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लोगों और उनके बच्चों को भी यहां का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र दिया जाने लगा है। जम्मू-कश्मीर राज्य भूमि अधिनियम 2001, जिसे ‘रोशनी’ का नाम दिया गया था, अब यह एक्ट कई पार्टियों के नेताओं और पूर्व नौकरशाहों की नींद हराम कर रहा है। तत्कालीन फारूक अब्दुल्ला सरकार ने जल विद्युत परियोजनाओं की खातिर फंड एकत्रित करने के लिए यह कानून बनाया था। रोशनी एक्ट में भूमि का मालिकाना हक उसके अनधिकृत कब्जेदारों को इस शर्त पर दिया जाना था कि वे बाजार भाव पर भूमि के मूल्य का भुगतान करेंगे। इसके लिए कटऑफ मूल्य 1990 की गाइडलाइन के अनुसार तय किया गया था। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले किसानों को कृषि के लिए मालिकाना हक दिया दे गया। दो बार इस एक्ट में संशोधन कर दिए गए। 2014 के दौरान सीएजी रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ। सरकार को रोशन एक्ट के तहत 25 हजार करोड़ रुपये मिलने थे, जबकि सरकारी खजाने में सिर्फ 76 करोड़ रुपये ही जमा हुए थे। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के आदेश पर अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। अपने परिजनों, रिश्तेदारों और सौदागरों को ‘रोशनी’ एक्ट के जरिए कोड़ियों के दाम पर जमीन दिलाने वाले नेता व पूर्व नौकरशाह अब जांच एजेंसी के रडार पर हैं।
भारत के इन 2 बल्लेबाजों से दहशत में पाकिस्तान
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने अपने दोनों वार्मअप मैच जीत लिए हैं. जिससे उसका मनोबल सातवें आसमान पर है. अब 24 अक्टूबर को भारत का महामुकाबला पाकिस्तान से होगा जिस पर सारी दुनिया की निगाहें हैं. दोनों देश के दर्शक इस मैच को लेकर उत्साहित हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और पाकिस्तानी बैटिंग कोच मैथ्यू हैडन ने भारत के दो बल्लेबाजों को पाकिस्तान के लिए खतरा बताया है. आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में
इन खिलाड़ियों से पाकिस्तान को खतरा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हैडन ने कहा है कि ‘मैंने भारतीय क्रिकेट को बेहद करीब से फॉलो किया है. मैंने केएल राहुल को बेहतर होते देखा है. जो कि पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं. मैंने उन्हें एक लड़के के तौर पर आगे बढ़ते हुए देखा है. मैंने उनका स्ट्रगल भी देखा है और टी20 फॉर्मेट में उसका दबदबा कायम है. मैंने ऋषभ पंत को भी देखा है, वह कैसे गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकता है. क्योंकि उन्हें मौका मिला है और वह चीजों को उसी तरह देखता है.’
केएल राहुल
टीम इंडिया के ताबड़तोड़ ओपनर मौजूदा वर्ल्ड कप में धमाकेदार फॉर्म में है. उन्होंने दोनों वार्मअप मैच में शानदार पारियां खेली हैं जब वे अपनी लय में होते हैं तो किसी भी गेंदबाजी क्रम की बखिया उधेड़ सकते हैं. आईपीएल 2021 में उन्होंने 600 से ज्यादा रन ठोके थे. राहुल पारी की शुरुआत में बहुत ही आक्रामक खेल दिखाते हैं.
ऋषभ पंत
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से नाम कमाया है पंत एक हाथ से छक्के लगाने में बहुत ही माहिर हैं. जिसे देख दर्शक बहुत ही रोमांचित होते हैं. डेथ ओवरों में उन्हें रोकना आसान नहीं है जब वो अपनी लय में होते हैं तो गेंदबाजों की धुनाई करते उन्हें समय नहीं लगता है. विराट कोहली को पंत से पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
पीएम मोदी संबोधन में कहा कि कोरोना काल में किसानों ने संभाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े 100 करोड़ पार करने पर देशवासियों को बधाई दी और बताया कि भारत ने कैसे महामारी के चुनौतियों को पार किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के दूसरे बड़े देशों को वैक्सीन पर रिसर्च करने में, वैक्सीन खोजने में निपुणता थी। भारत, अधिकतर इन देशों की बनाई वैक्सीन पर ही निर्भर रहता था। लेकिन अब भारत आत्मनिर्भर हो गया है। पीएम मोदी कोरोना काल में अब तक नौ बार देश को संबोधित कर चुके हैं।
कोरोना काल में किसानों ने संभाला, आज रिकॉर्ड लेवल पर अनाज खरीद हो रही
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में कृषि क्षेत्र ने हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाले रखा। आज रिकॉर्ड लेवल पर अनाज की खरीद हो रही है। किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे जा रहे हैं। वैक्सीन के बढ़ते कवरेज के साथ हर क्षेत्र में सकारात्मक गतिविधियां तेज हो रही हैं।
इस दिवाली 100 करोड़ वैक्सीन डोज के कारण एक विश्वास रहेगा
पीएम मोदी ने कहा कि पिछली दिवाली हर किसी के मन में एक तनाव था, लेकिन इस दिवाली 100 करोड़ वैक्सीन डोज के कारण एक पैदा हुआ विश्वास है। अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है, तो मेरे देश में बने सामान मेरी दिवाली को और भी भव्य बना सकते हैं।
कुछ लोगों ने ताली, थाली बजाने पर सवाल उठाए थे
पीएम मोदी ने कहा कि हमने महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई जन भागीदारी को अपनी पहली ताकत बनाया। देश ने अपनी एकजुटता को ऊर्जा देने के लिए ताली, थाली बजाई, दीए जलाए तब कुछ लोगों ने कहा था कि क्या इससे बीमारी भाग जाएगी? लेकिन हम सभी को उसमें देश की एकता दिखी, सामूहिक शक्ति का जागरण दिखा।
वैक्सीनेशन अभियान में वीआईपी कल्चर पर लगा ब्रेक
पीएम मोदी ने कहा कि ये सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीनेशन अभियान पर वीआईपी कल्चर हावी न हो। हमने सबको साथ लेकर देश ने ‘सबको वैक्सीन-मुफ़्त वैक्सीन’ का अभियान शुरू किया। गरीब-अमीर, गांव-शहर, दूर-सुदूर, देश का एक ही मंत्र रहा कि अगर बीमारी भेदभाव नहीं करती, तो वैक्सीन में भी भेदभाव नहीं हो सकता।
भारत ने अपने 100 करोड़ नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन लगाई
भारत ने अपने नागरिकों को 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई है और वो भी बिना पैसा लिए। 100 करोड़ वैक्सीन डोज का एक प्रभाव ये भी होगा कि अब दुनिया भारत को कोरोना से ज्यादा सुरक्षित मानेगी।
पाकिस्तान को दोहरा झटका
फ़ाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स यानी FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में ही रखने का फ़ैसला किया है. इसके साथ ही पाकिस्तान के अहम सहयोगी तुर्की को भी इस लिस्ट में डाल दिया गया है.
इमरान ख़ान की सरकार के लिए यह दोहरा झटका है क्योंकि पाकिस्तान FATF की ब्लैकलिस्ट में जाने से बचने के लिए तुर्की पर भी निर्भर रहता था. तुर्की ने इससे पहले पाकिस्तान को FATF में ब्लैकलिस्ट होने से बचाया था.
जॉर्डन और माली को भी ग्रे लिस्ट में डाला गया है. बोत्सवाना और मॉरिशस को ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.
तुर्की के राजस्व मंत्रालय ने कहा है कि FATF की लिस्ट में उसे शामिल किया जाना पूरी तरह से अनुचित फ़ैसला है. राजस्व मंत्रालय ने कहा है कि तमाम सहयोग के बावजूद उसे ग्रे लिस्ट में शामिल किया गया है. तुर्की 1991 से ही FATF का सदस्य है.
FATF ने इस आरोप से इनकार किया है कि भारत के दबाव में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से नहीं हटाया जा रहा है. FATF प्रमुख मार्कस प्लीयर ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, ”पाकिस्तान प्रतिबंधित आतंकवादियों और आतंकवादी समूहों के ख़िलाफ़ जाँच के साथ कार्रवाई करे. एक्शन प्लान 2019 के तहत पाकिस्तान आतंकवादियों पर नकेल कसे. पाकिस्तान ने 34 में से 30 एक्शन पॉइंट पूरे कर लिए हैं.”
अमीर खान एक विज्ञापन पर बोले कि सड़कें पटाखे चलाने के लिए नहीं होती, भाजपा सांसद ने दिया जवाब- सड़कें नमाज पढ़ने के लिए भी नहीं होती
फिल्म अभिनेता आमिर खान अपने एक विज्ञापन को लेकर फिर विवादों में घिर गए हैं और अब इस मामले में भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने भी उन पर पलटवार किया है। आपको बता दें कि हाल ही आमिर खान एक विज्ञापन में लोगों से सड़क पर पटाखे न फोड़ने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने यह विज्ञापन टायर कंपनी CEAT लिमिटेड के लिए किया है। अब आमिर खान के इस विज्ञापन पर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि CEAT कंपनी को नमाज के नाम पर सड़क जाम करने से संबंधित समस्या होनी चाहिए और अज़ान के दौरान मस्जिदों से निकलने वाले शोर” को भी हल किया जाना चाहिए। इस संबंध में भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने CEAT कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनंत वर्धन गोयनका को एक पत्र भी लिखा है और जिसमें इस विज्ञापन की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कहा है, जिसने “हिंदुओं में रोष” पैदा किया है।
भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने पत्र में कहा कि आपकी कंपनी का हालिया विज्ञापन, जिसमें आमिर खान लोगों को सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की सलाह दे रहे हैं, एक बहुत अच्छा संदेश दे रहा है। सार्वजनिक मुद्दों पर आपकी चिंता की सराहना की जानी चाहिए। इस संबंध में मैं आपसे सड़कों पर लोगों की एक और समस्या का समाधान करने का अनुरोध करता हूं जैसे शुक्रवार और अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों पर नमाज के नाम पर मुसलमानों द्वारा सड़कों को अवरुद्ध कर दिया जाता है।
उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि कई भारतीय शहरों में एक बहुत ही आम दृश्य है, जहां मुसलमान व्यस्त सड़कों को अवरुद्ध करते हैं और नमाज अदा करते हैं और उस समय एम्बुलेंस और दमकल जैसे वाहन भी यातायात में फंस जाते हैं, जिससे ‘गंभीर क्षति’ होती है।
पत्र में ध्वनि प्रदूषण का भी मुद्दा उठाया
उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद अनंत हेगड़े ने CEAT कंपनी के CEO अनंत वर्धन गोयनका से कंपनी के विज्ञापनों में ध्वनि प्रदूषण के मुद्दे को उठाने के लिए कहा है क्योंकि “हमारे देश में मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर अज़ान के दौरान बहुत शोर करते हैं”। ‘ हेगड़े ने कहा कि वह ध्वनि अनुमेय सीमा से परे है। शुक्रवार को इसे कुछ और समय के लिए बढ़ाया जाता है। इससे विभिन्न रोगों से ग्रसित लोगों व अन्य विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों और कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षकों को काफी असुविधा हो रही है।
करवा चौथ पर बन रहा विशेष संयोग
करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व है और इस साल करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर (रविवार) को मनाया जाएगा। Karwa Chauth पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। Karwa Chauth के दिन महिलाएं बड़ी श्रद्धा से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं, साथ ही चंद्रमा की भी पूजा की जाती है। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के बीच मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक होता है। इसके अलावा अविवाहित लड़कियां भी इस दिन मनचाहे वर के लिए व्रत रखती हैं। Karwa Chauth हर साल कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। देश में Karwa Chauth का व्रत दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित देश के उत्तरी भाग में अधिक लोकप्रिय है। इस बार करवा चौथ का व्रत रोहिणी नक्षत्र में होगा।
करवा चौथ के रोहिणी नक्षत्र में होने से इस बार व्रत करने वाली महिलाओं को सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक इस व्रत में विशेष संयोग बन रहा है। सूर्य देव स्वास्थ्य और दीर्घायु के प्रतीक हैं।
Karwa Chauth व्रत का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ 24 अक्टूबर को सुबह 3:1 बजे से शुरू हो रहा है। यह 25 अक्टूबर को सुबह 5.43 बजे तक चलेगा। व्रत का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर की शाम 6.55 मिनट से 8.51 मिनट के बीच बन रहा है.
रामायण में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पांड्या का निधन
Ramayan (रामायण) सीरियल में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है। चंद्रकांत पंड्या 72 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। चंद्रकांत पंड्या के निधन की सूचना सबसे पहले रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और सीता बनी दीपिक चिखलिया ने दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर चंद्रकांत पंड्या की तस्वीर शेयर की और निधन पर दुख जताया। लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले लहरी ने भी श्रद्धांजलि दी। चंद्रकांत पंड्या की गिनती एक मंझे कलाकार के रूप में होती थी। रामायण के अलावा उन्होंने ‘प्रेम लगन’, ‘प्यार हो गया’, ‘परिवार ना पंखी’, ‘होते होते प्यार हो गया’ और ‘चुंदड़ी नी लाज’ समेत कई फिल्मों में काम किया। उनकी अधिकांश फिल्में गुजराती हैं।
अरुण गोविल ने अपने ट्वीट में लिखा, धारावाहिक रामायण में निषादराज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पांडे जी का निधन कला जगत के लिए एक बड़ी हानि है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और सद्गति दें यही प्रार्थना है।
सतना पहुंचा वीर जवान कर्णवीर की देह, आज 11 बजे होगा अंतिम संस्कार
सतना,(thepeopleslive.com) । बुधवार को कश्मीर के शोपियां जिले में आंतकियों से लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए सतना के वीर सपूत कर्णवीर सिंह राजपूत का पार्थिव देह शुक्रवार सुबह आठ बजे सैन्य वाहन से सतना जिले में प्रवेश कर गया है। प्रयाग (इलाहाबाद) में सेना द्वारा श्रद्धांजलि के बाद फूलों से सजे सेना के वाहन में बलिदानी कर्णवीर का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से सतना लाया गया है जहां उनके गृहग्राम दलदल (छिबौरा) में उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे किया जाएगा। इस दौरान जबलपुर से सेना की एक विशेष टुकड़ी सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदा देने दलदल गांव पहुंच चुकी है। बलिदानी कर्णवीर के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सतना पहुंच रहे हैं। जहां सतना हवाई पट्टी में विमान से उतरने के बाद हैलीकाप्टर द्वारा वे सीधे रामपुर बाघेलान तहसील के दलदल गांव जाएंगे। वीर गति को पाने वाले 24 वर्ष के कर्णवीर सिंह के एक कंधे में और दूसरी गोली सिर पर लगी है। वे 22 राजपूत रेजिमेंट 44 आरआर के जवान थे जो कि शोपियां में पदस्थ थे। उनके गांव में स्थित निवास और क्षेत्र में सभी ओर मातम छाया हुआ है और हर कोई इस बलिदानी को याद कर रहा है। स्वजन नम आंखों से देश के प्रति अपने 24 साल के लाडले के बलिदान को याद कर गर्व भी महसूस कर रहे हैं तो दूसरी ओर देश के दुश्मनों के प्रति उनके मन मे आक्रोश भी है।
चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए कर्णवीर सिंह राजपूत के पिता रवि कुमार भी 22वीं राजपूत रेजीमेंट में पदस्थ थे जो कि 2017 में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। आज गांव में उनके घर मे रिश्तेदारों की भीड़ पहुंच रही है। वहीं गांव के युवा कर्णवीर सिंह अमर रहे के नारे लगा रहे हैं। ज्ञात हो कि कर्णवीर के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से हवाई मार्ग द्वरा कल शाम प्रयागराज लाया गया जहां से सड़क मार्ग से सतना लाया गया है। गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी रामपुर बाघेलान के दलदल गांव पहुंचे और उनके पैतृक निवास जाकर अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। इसके साथ ही जिले के सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों का भी उनके ग्राम में पहुंचा जारी है।
कश्मीर घाटी के आतंक प्रभावित शोपियां के चीरबाग द्रगाड़ इलाके में आतंकियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन के दौरान बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे सेना और आतंकियों के बीच उस वक्त एनकाउंटर हुआ जब एक संदिग्ध कार ने सेना के फिक्स पिकेट को पार करने की कोशिश की। कार को रोकने पर उसमें सवार आतंकियों ने फायर कर दिए। सैन्य जवानों ने मोर्चा संभाला और दो आतंकी ढेर कर दिए। जवाबी हमले में कर्णवीर सिंह राजपूत समेत दो अन्य जवान घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल कर्णवीर उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए।
पहले देश ने देखा, अब दुनिया भी मानेगी-मोदी है तो मुमकिन है: विष्णु दत्त शर्मा
भोपाल(thepeopleslive.com) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में ऐसे-ऐसे काम और निर्णय हुए हैं, जिसकी लोग पहले कल्पना ही करते थे। विरोधी दलों के कटाक्ष और तमाम आशंकाओं-कुशंकाओं के बावजूद प्रधानमंत्री जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्हें संभव कर दिखाया। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण में देश ने जो उपलब्धि हासिल की है, उसने सारी दुनिया में देश के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों, टीकाकरण में सहयोगी स्वयंसेवी संस्थाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को स्थापित किया है। पहले देश ने देखा लेकिन अब दुनिया भी यह मानने लगी है कि मोदी है, तो मुमकिन है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौर में जब सारी दुनिया में दुख, निराशा और घबराहट का वातावरण था, तब प्रधानमंत्री ने स्वदेशी वैक्सीन की अवधारणा को वैज्ञानिकों की मदद से साकार किया। इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का रवैया निराशाजनक रहा है। इन लोगों ने अपने ही वैज्ञानिकों की क्षमताओं पर सवाल उठाकर देश का अपमान किया। शर्मा ने 100 करोड़ टीकाकरण होने पर प्रधानमंत्री, देश में सबसे अधिक टीकाकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा टीकाकरण के मामले में नं.-1 प्रदेश बनने पर मध्य प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है।





