पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, कुछ ही देर में मिली ज़मानत

0
214
vinod_kambli

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं। रविवार शाम मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, वैसे थोड़ी ही देर में उन्हें ज़मानत भी मिल गई। आरोपों के मुताबिक विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा में नशे की हालत में अपनी सोसाइटी के गेट में कार से टक्कर मार दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 336 (अन्य लोगों की ज़िदंगी और सुरक्षा को खतरे में डालना) और 427 (ऐसी हरकत करना जिससे नुकसान हो) के तहत बांद्रा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

vinod_kambli

कांबली ने घटना के बाद परिसर के चौकीदार और कुछ निवासियों से कथित रूप से बहस भी की। जिसके बाद मामला बढ़ गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें ज़मानत पर छोड़ दिया गया। बता दें कि अभी कुछ ही समय पहले विनोद कांबली ऑनलाइन ठगी के भी शिकार हुए थे। कांबली को साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की चपत लगा दी थी, जिसके बाद इस संबंध में बांद्रा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।

विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

सचिन तेंदुलकर के साथ करियर की शुरुआत करनेवाले विनोद कांबली ने 17 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 54.20 के औसत से कुल 1084 बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 227 रन रहा। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 4 शतक और तीन हाफ सेंचुरी बनाईं। वनडे क्रिकेट में कांबली ने 104 मैचों की 97 पारियों में 32.59 के औसत से कुल 2477 रन बनाए। खराब फॉर्म की वजह से उनका करियर सचिन की तुलना में बहुत जल्दी खत्म हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here