धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जाएगी। भगवान कृष्ण को 64 कलाओं से युक्त माना गया है। जन्माष्टमी पर भक्त रात 12 बजे बाल गोपाल की पूजा करने के बाद व्रत खोलते हैं। लड्डू गोपाल को बांसुरी और मोर पंख बेहद प्रिय है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार जन्माष्टमी की पूजा में श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तुओं को शामिल करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मोरपंख
सभी जानते हैं कि कृष्ण अपने मुकुट पर मोरपंख धारण करते हैं। इसलिए जन्माष्टमी की पूजा में मोरपंख जरूर रखें। मोरपंख को घर में रखने से नकारात्मकता समाप्त होती है।
मुरली
कन्हैया को मुरली बहुत प्रिय है। इसी कारण से उन्हें मुरलीधर भी कहा जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आप पर श्रीकृष्ण की कृपा बरसे तो पूजा में बासुंरी अवश्य चढ़ाएं।
शंख
शंख को शुभता का प्रतीक माना गया है। जन्माष्टमी पर शंख का प्रयोग कान्हा को नहलाने और पूजन के दौरान बजाने के लिए किया जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी की पूजा के दौरान शंख जरूर रखें।
तुलसी
कोई भी पूजा प्रसाद के बिना अधूरी है। जन्माष्टमी के दिन जो भी प्रसाद बनाएं। उसमें तुलसीदल जरूर चढ़ाएं, क्योंकि भगवान कृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय है। मान्यता है कि पूजा में तुलसी दल चढ़ाने से कान्हा प्रसन्न होते हैं। वह भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं।
खीरा
जन्माष्टमी की पूजा में खीरा चढ़ाने का महत्व है। मान्यता है कि जिस प्रकार शिशु के जन्म होने पर मां से अलग करने के लिए गर्भनाल को काटा जाता है। वैसे ही जन्माष्टमी के दिन प्रतीक स्वरूप खीरे की डंठल को काटकर भगवान कृष्ण को उनकी मां देवकी से अलग किया जाता है।
श्रीकृष्ण को ये 5 वस्तु बेहद प्रिय हैं
बेटी के पहले बर्थडे पर भोपाल में एक पिता ने लोगों को खिला रहे है मुफ्त पानी पुरी
भोपाल। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का लोगों को संदेश देने के उद्देश्य से उपनगर कोलार में आशीर्वाद कालोनी के निवासी अंचल गुप्ता ने अनूठी पहल की है। वह लोगों को अपनी बेटी अनोखी की पहली वर्षगांठ पर 01 लाख 1000 पानी पुरी मुफ्त खिला रहे हैं। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ पानी पुरी वितरण का यह कार्यक्रम शाम छह बजे तक चलेगा। इसके लिए उन्होंखने बाकायदा निमंत्रण कार्ड बांटते हुए लोगों को न्यौ ता दिया है। अंचल गुप्ता ने कोलार बंजारी मुख्यमार्ग पर इसके लिए 21 स्टाफल लगाए हैं, जहां पर पानी पुरी पीने वालों का तांता लगा है। अंचल गुप्ताै ने पानी पुरी पिलाने के लिए स्टारल पर कर्मचारियों को तैनात किया है। इसके अलावा इलाके की कुछ महिलाएं भी स्वैच्छि्क सेवा दे रही हैं।
विधायक रामेश्वरर शर्मा ने भी खिलाईं पानी पुरी
दोपहर करीब तीन बजे स्थाननीय विधायक रामेश्व र शर्मा भी वहां पहुंचे और अंचल गुप्ताे की इस पहल को सराहते हुए उनकी बेटी को आशीष दिया। इस अवसर पर विधायक की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थ ल पर अनोखी के जन्महदिन का केक भी काटा गया। इसके उपरांत विधायक शर्मा ने खुद भी स्टारल पर पहुंचकर लोगों को पानी पुरी बांटीं। ने बता दें कि बीते साल बेटी पैदा होने की खुशी में गुप्ता ने 50 हजार निश्शुल्क पानी पुरी लोगों को खिलाई थीं।
अंचल गुप्ता कोलार मुख्यमार्ग बंजारी पर पानी पुरी का ठेला लगाते हैं। उन्होंने पिछले साल आज के दिन ही बेटी होने की खुशी में लोगों को निश्शुल्क पानी पुरी खिलाते हुए समाज में बेटी बचाओ का पैगाम दिया था। उनके इस काम की तमाम लोगों ने भरपूर प्रशंसा की थी। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अन्य नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सराहना की थी। इसके लिए अंचल गुप्ता ने लोगों को आमंत्रित करने के लिए कार्ड भी बांटे है, जिससे बेटी की जन्मदिन की खुशियां में लोग शामिल हो सकें।
यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने फहराया तिरंगा
रायपुर। छत्तीटसगढ़ की बेटी पर्वतारोही अंकिता गुप्ताऊ ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुंस पर तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का जश्नी स्वरतंत्रता दिवस मनाया। अंकिता गुप्तास ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में 15 अगस्त के दिन अपने अभियान को पूरा किया और यूरोपीय महाद्वीप की 5642 मीटर की ऊंची चोटी पर चढ़कर तिरंगा फहराया है। अंकिता की उपलब्धि पर मुख्यंमंत्री भूपेश बघेल ने भी उन्हेंस बधाई दी है।
यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस की ऊंचाई 5642 मीटर 18510 फीट है, जहां का तापमान माइनस 25 से माइनस 30 तक था एवं हवा की गति 45 से 50 किलोमीटर थी। इस विषम परिस्थिति में भी 15 अगस्त की सुबह 5.43 बजे तिरंगा लहराकर छत्ती सगढ़ सरकार के न्याय एवं सशक्तिकरण के छत्तीसगढ़ माडल को प्रदर्शित किया। अंकिता ने दूसरे दिन यूरोप महाद्वीप में स्थित माउंट एल्ब्रुरस (पूर्व) जिसकी ऊंचाई 5621 मीटर है। वहां पर भी 16 अगस्त की सुबह 4.23 बजे माउंट एल्ब्रु स (पूर्व) पर फतह कर तिरंगा फहराया।
केंद्रीय कैबिनेट ने अल्पकालिक कृषि ऋण पर 1.5 फीसदी सालाना की ब्याज छूट को मंजूरी दी
केंद्रीय कैबिनेट ने 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक कृषि ऋण पर 1.5 फीसदी सालाना की ब्याज छूट को मंजूरी दी। कृषि क्षेत्र में पर्याप्त ऋण प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्हों ने बताया कि अन्या फैसलों में आज कैबिनेट ने यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के लिए आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना की सीमा 50,000 करोड़ रुपए तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने आम उपयोगकर्ताओं के लिए ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी डेटाबेस के एक्सेस को मंज़ूरी दी हैं। यह सबसे पहले भारत के रहने वाले उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
भोपाल के स्कूलों में अवकाश, बारिश के चलते लिया निर्णय, सीएम ने ली आपात बैठक
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिनों से बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण नदियों का भी जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया है।
कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/नवोदय सीबीएसई/ आईसीएससी/ मदरसे से संबंधित समस्त प्राथमिक/ माध्यमिक/ हाई स्कूल/ हायर सेकंडरी विद्यालय में 16 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता हैं।
साथ ही इसके नर्मदापुरम में भी सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। यहां नर्मदा खतरे के निशान से सिर्फ 1.2 फीट नीचे 966 फीट पर बह रही है। है। लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। तवा डैम के गेट खोलकर भी पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं सीहोर, बैतूल, होशंगाबाद, रायसेन, राजगढ़ में भी जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
दरअसल भोपाल में 1 जून से अब तक लगभग 990 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। और ऐसे देखा जाए तो भोपाल में सामान्य औसत बारिश 1059.9 मिमी होती है। इसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार शाम से बारिश में कमी देखने को मिल सकती हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य.तिथि पर मुख्यमंत्री चौहान ने नमन किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रखर वक्ता महान कवि, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए लिखा है कि ”आपका महान व्यक्तित्व, युगांतकारी विचार और श्रेष्ठ कार्य सदैव हमें राष्ट्र एवं जन-सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने वाले भविष्यदृष्टा स्व. श्री वाजपेयी विचार राष्ट्र उत्थान के लिए हम सबका मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में भरा पानी
मंदसौर। मंदसौर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज वर्षा का दौर जारी है। सोमवार की दोपहर बाद से हो रही वर्षा के बाद रात भर भी पानी बरसता रहा। अधिक वर्षा होने से शिवना नदी उफान पर आ गई। आगे के क्षेत्रों से पानी की तेज आवक को देखते हुए काला भाटा बांध के पांच गेट खोले गए, जिसके बाद राम घाट बांध, पशुपतिनाथ मंदिर और मुक्तिधाम क्षेत्र में शिवना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। मंगवार सुबह 6:30 बजे बाद से पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में शिवना का पानी पहुंचना प्रारंभ हुआ। 7 बजे शिवना ने भगवान पशुपतिनाथ के चरण पखारे और सुबह 8 बजे तक भगवान पशुपतिनाथ के आठों मुख तक पानी पहुंच गया।
शिवना के इस रूप को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। शिवना का जल स्तर बढ़ने से मुक्तिधाम की छोटी पुलिया एवं मुक्तिधाम परिसर भी जलमग्न हो गया। जिले में पिछले 24 घंटे में करीब 100 मिमी वर्षा हुई है। सबसे ज्यादा धुंधडका में 190 मिमी, सुवासरा में 130 और मंदसौर में 114 मिमी वर्षा हुई। मंदसौर जिले में अब तक लगभग 24 इंच वर्षा हो चुकी है।
निचली बस्तियों में पानी भरा, दुकानदार भी हुए परेशान
लगातार बारिश से शहर में वर्षा के पानी की निकासी की व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है। स्टेडियम मार्केट, धान मंडी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दुकानों में पानी घुस गया। वहीं खानपुरा क्षेत्र में अशोक नगर व अन्य निचली बस्तियों में घरों में पानी घुस गया। नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी गुर्जर उपाध्यक्ष नम्रता चावला ने नगर पालिका अमले के साथ मंगलवार सुबह निचली बस्तियों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके अलावा पंप हाउस की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
ब्रेक फेल होने से ITBP की बस का Accident, 6 जवान हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां आईटीबीपी के जवानों के लेकर जा रही बस नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 6 जवान शहीद हुए हैं। बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। बस में कुल 39 जवान सवार थे, जिनमें आईटीबीपी के 37 जवान और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे। कुछ जवानों को बचाया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूट से लौट रहे थे। बस जिस नदी में गिरी है, उसे स्थानीय लोग लिद्दर दरिया है, जिसका बहाल काफी तेज है और पानी बहुत ठंडा है। हादसे में एक दर्जन के करीब आइटीबी कर्मियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानयी पुलिस के मुताबिक, जवानों के एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।
इन राशि वालों को मंगल के वृषभ राशि में होने से होगा जमकर लाभ
मंगल ग्रह ने 10 और 11 अगस्त की मध्यरात्रि में वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल 16 अक्टूबर की सुबह तक वृषभ राशि में ही रहेंगे। मंगल ग्रह के वृषभ राशि में होने के कारण देश को बहुत लाभ होने वाला है। मेष और वृश्चिक इसकी अपनी ही राशि है। वहीं शनि की राशि मकर में इन्हें बल प्राप्त होता है। जन्म कुंडली के केंद्र में यदि मंगल ग्रह हो तो रूचक महापुरुष योग बनता है। लेकिन चंद्रमा की राशि कर्क में इनकी स्थिति कमजोर होती है। मंगल के वृषभ राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि विभिन्न राशियों पर मंगल के पड़ने से क्या प्रभाव होगा।
मेष राशि – फिजूल के कार्यों में धन की बर्बादी न करें। वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक भय बना रहेगा।
वृषभ राशि – रक्त या अग्नि संबंधी कोई बीमारी होगी। वाहन से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। मित्रों और परिवारजनों से दूरी हो सकती है।
मिथुन राशि – मानसिक उत्तेजना होगी। चिंता बनी रहेगी। गर्मी से उत्पन्न कोई बीमारी हो सकती है। धन का नाश होगा।
कर्क राशि – रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
सिंह राशि – उग्र व्यवहार के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी छूटने का भय होगा। तबादले की आशंका बनी रहेगी।
कन्या राशि – थकावट महसूस होगी। धन की हानि हो सकती है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला राशि – सम्मान में कमी हो सकती है। धन की हानि की आशंका होगी। उग्र वाणी से विवाद बढ़ सकते हैं। बीमारी या किसी घाव से पीड़ा होगी।
वृश्चिक राशि – अपने जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। अनावश्यक चिंता होगी। प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं।
धनु राशि – शत्रुओं का नाश होगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि – शरीर में ध्यान देने की आवश्यकता है। बिना कारण चिंता बनी रहेगी। परिवार में कलह हो सकता है।
कुंभ राशि – कार्य में बाधा आ सकती है। भाई या रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है। पेट से संबंधी कोई बीमारी हो सकती है।
मीन राशि – अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। उच्च शिक्षा में लाभ हो सकता है।
आतंकियों ने सेब के बाग में की गोलीबारी की
कश्मीर ! कश्मीर में टारगेट किलिंग अभी थमी नहीं है। इस क्रम में आज एक और घटना सामने आई है। यहां शोपियां में एक सेब के बाग में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। दोनों हिंदू हैं। कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया कि आतंकवादियों ने शोपियां के चोटीपोरा इलाके में एक सेब के बाग में नागरिकों पर गोलीबारी की। एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। दोनों अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल दिया गया है। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि वह ‘आतंक के कायराना कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं’।
उन्होंने कहा, “शोपियां में निर्दोष बहुसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर आतंक के कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें एक अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य सुनील कुमार मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। आतंक का कोई धर्म नहीं होता। हत्यारों को दंडित किया जाना चाहिए। 24 घंटे से भी कम समय में कश्मीर में गैर-प्रवासी पंडितों पर यह दूसरा हमला है।
इससे पहले सोमवार को, जब देश अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तब आतंकवादियों ने बडगाम में एक घर पर ग्रेनेड फेंका और करण कुमार सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले एक नागरिक को घायल कर दिया। उसी दिन एक अलग हमले में, आतंकवादियों ने श्रीनगर के बटमालू इलाके में एक पुलिस नियंत्रण कक्ष पर ग्रेनेड फेंका। एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।
दोनों हमले श्रीनगर के नौहट्टा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के एक दिन बाद हुए। एक पुलिस कांस्टेबल सरफराज अहमद की मौत हो गई। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी घायल हो गया। कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बावजूद रविवार और सोमवार को किए गए चार हमलों में कुल मिलाकर दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक नागरिक सहित दो अन्य घायल हो गए।





