कलेक्टर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव 2023-24 के कार्य संपादन के लिए नोडल/सहायक अधिकारी के आदेश जारी किए है।
कलेक्टर लवानिया ने संदीप केरकेट्टा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को मानव क्षमता प्रबंधन, मतदान दलों का गठन सेक्टर मजिस्ट्रेट/ऑफीसर की नियुक्ति सामग्री वितरण एवं वापिसी हेतु दल का गठन और मेन पॉवर मैनेजमेंट, मतपत्र पोस्टल वैलेट एवं ईटीपीबीएस का कार्य, मनोज वर्मा संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी गोविंदपुरा को ईव्हीएम प्रबंधन, दिलीप कुमार यादव परिवहन प्रबंधन, कानून एवं व्यवस्था, एमसीसी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋतुराज सिंह प्रशिक्षण प्रबंधन और स्वीप का कार्य, भूपेन्द्र कुमार गोयल एडीएम, सामग्री प्रबंधन, शिकायत प्रबंधन एवं वोटर हेल्पलाइन, रश्मि सुब्बा वरिष्ठ कोषालय अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य, ताजवर मुशर्रफ डीआईओ एनआईसी सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीक एवं कम्प्यूटर राइजेशन सायबर सुरक्षा एवं आईटी, अंकित त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर प्रेक्षक, शाश्वत सिंह मीना अपर आयुक्त नगर पालिका निगम कल्याण अधिकारी, रमीला श्रीवास्तव,अधीक्षक भू अभिलेख, मतदाता सूची प्रभारी, आर.के. सिंह, संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय को संचार आयोजना कम्यूनिकेशन प्लान, स्वप्नि शर्मा, जिला पंजीयक जोखिम प्रबंधन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया हैं।
कलेक्टर लवानिया ने लोकसभा एवं विधानसभा के निर्वाचन में नोडल अधिकारियों के सहयोग के लिए सहायक नोडल अधिकारी और अन्य सहायक के भी आदेश जारी किए हैं।
लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के नोडल/सहायक अधिकारी के आदेश जारी
ई-केवाइसी के लिए विशेष अभियान प्रारंभ करने के निर्देश – कलेक्टर लवानिया
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले में जनता को प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाना है। जनता की शिकायतों का निराकरण और हितग्राहियों को लाभांवित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले में ई-केवाइसी के लिए विशेष अभियान प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर लवानिया ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर कैम्प लगाकर ई-केवाइसी का कार्य एमपी ऑनलाइन सीएससी और एलएस के माध्यम से कराए जाने के लिए आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सभी अनुविभागीय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला खाद्य अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फंदा एवं बैरसिया को निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर लवानिया ने ई-केवाइसी अभियान के लिए ई-केवाइसी प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिकों की जानकारियों का सत्यापन एजेंसी के केन्द्रों पर उनके बायोमेट्रिक एवं आधार आईडी विवरण के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि एजेंसियों के जिला स्तरीय समन्वयों के साथ सतत संपर्क कर जिले की ई-केवाइसी कार्य योजना क्रियान्वित की जाए। कलेक्टर लवानिया ने कहा कि जिला, तहसील, ब्लॉक, पंचायत, ग्राम और वार्ड स्तर पर प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को एजेंसी के केन्द्र पर अथवा कैम्प स्थल पर पहुँचकर केवाइसी करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह में जिले के अंतर्गत कम से कम 5 लाख व्यक्तियों के ई-केवाइसी कराये जाने का लक्ष्य एजेंसियों को दिया जाए।
कलेक्टर लवानिया ने मैदानी अमले द्वारा दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में केवाइसी अभियान हेतु एजेंसियों को विशेष कैम्प के लिए आवश्यक सहयोग और समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचालन एवं क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाई को दूर करने में विभागीय अमलों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए।
कलेक्टर लवानिया ने कहा कि विकासखंड, नगर पालिका, नगर परिषद स्तर के मैदानी अमले से ई-केवाइसी की अद्यतन जानकारी प्रत्येक सप्ताह एकत्रित कर आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और अपर कलेक्टर को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पृथक – पृथक विभागों द्वारा हो रही योजनाओं में भी ई-केवाइसी की प्रक्रिया के साथ हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर भी इस प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन करते हुए समग्र धारकों के शत- प्रतिशत ई-केवाइसी की प्रक्रिया समग्र पोर्टल पर अभियान के तहत करना सुनिश्चित करें।
सुशासन सप्ताह में नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना
सुशासन सप्ताह के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना में वर्ष 2022-23 में भोपाल संभाग में कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं की छात्र-छात्राओं को 4 लाख 78 हजार 105 नि:शुल्क साईकिल स्वीकृत की गई है।
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल संभाग ने बताया कि कक्षा 6वीं के छात्र-छात्राओं को भोपाल संभाग में एक लाख 68 हजार 953 और कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं को 3 लाख 9 हजार 152 साईकिलें स्वीकृत की गई हैं।
संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण भोपाल संभाग ने बताया कि नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना में कक्षा 6वीं के छात्र-छात्राओं को विदिशा जिले में 3537, रायसेन में 3876, राजगढ़ में 4434, भोपाल में 1130 एवं सीहोर में 2537 साईकिलें स्वीकृत की गई हैं और कक्षा 9वीं में छात्र-छात्राओं को विदिशा जिले में 5949, रायसेन जिले में 6110, राजगढ़ जिले में 8430, भोपाल जिले में 2248 एवं सीहोर जिले में 4657 साईकिलें स्वीकृत की गई हैं।
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना में भोपाल संभाग में 37 हजार 115 श्रमिकों का पंजीयन
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले में जनता को प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाना है। जनता की शिकायतों का निराकरण और हितग्राहियों को लाभांवित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना के अंतर्गत भोपाल संभाग के श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 के अंतर्गत भोपाल संभाग में 37 हजार 115 श्रमिकों का किया गया है। उन्होंने बताया कि भोपाल संभाग के अंतर्गत श्रमिक पोर्टल पर एक लाख 30 हजार 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। निकाय द्वारा जारी पंजीयन संख्या 37 हजार 115 का पंजीयन कर लिया गया है और श्रमिक के शेष पंजीयन की संख्या 76 हजार 296 हैं। जिनकी पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि भोपाल जिले में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना में 2437, विदिशा जिले में 7584, रायसेन जिले में 9082, राजगढ़ जिले में 4266 और सीहोर जिले में 13 हजार 746 श्रमिकों का पंजीयन कर लिया गया हैं।
राम रक्षा स्त्रोत है सबसे शक्तिशाली और सिद्ध होता है
बुध कौशिक ऋषि द्वारा रचित राम रक्षा स्त्रोत सबसे शक्तिकाली और सिद्ध स्त्रोत बताया गया है। इसमें भगवान राम की स्तुति की गई और राम नाम की महिमा बताई गई है। पूरी श्रद्धा के साथ राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने वालों के जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर होती हैं। माना जाता है कि नवरात्र के 9 दिनों में प्रतिदिन 11 बार राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से यह सिद्ध हो जाता है। किसी भी परेशानी में यह रक्षा कवच की तरह कार्य करता है।
मदमस्त होकर डांस करते वक्त सब कुछ भूलीं पूनम
बॉलीवुड की बोल्ड एंड सेंसुअस एक्ट्रेस पूनम पांडे हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो जहां भी हर किसी की नजरें बस उन पर ही टिकी रहती हैं। आए दिन पूनम के लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरें बी-टाउन में चर्चा में रहते हैं। इसी बीच उनका एक लेटेस्ट वीडियो बोल्ड डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूनम मदमस्त होकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान पूनम डांस में इस तरह से खो गई थी कि उन्हें अपना भी होश नहीं था। ऐसे में पूनम को एक टीवी एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड ने उन्हें संभाला। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर बार बार देखा जा रहा है।
पूनम पांडे का वायरल हो रहा डांस वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना है। इस वीडियो में पांडे एक पार्टी में डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान हमेशा की तरह ही उनका बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूनम के साथ टीवी एक्ट्रेस सारा खान के एक्स हस्बैंड अली मर्चेंट भी नजर आ रहे हैं। अली पार्टी में डीजे बने हुए दिख रहे हैं। वहीं पूनम पर पार्टी का खुमार इस तरह से चढ़ा कि उन्हें अपना भी होश नहीं रहा। पूनम को पार्टी में अली मर्चेंट उन्हें संभालते दिखाई दे रहे हैं। पूनम और अली एक दूसरे के साथ फुल मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
कोल्हापुर में उमेश कोल्हे की हत्या तबलिगी जमात ने की, NIA की चार्जशीट में खुलासा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई दवा विक्रेता उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में चार्जशीट दायर कर दी है। चार्जशीट में एनआईए ने बताया कि है कि तब्लीगी जमात के कट्टरपंथी समर्थकों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। उमेश कोल्हे ने भाजपा नेता नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। नुपूर ने एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। बता दें, उमेश कोल्हे से पहले राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की भी हत्या कर दी गई थी। कन्हैयालाल ने भी नुपूर शर्मा का समर्थन किया था।
अमरावती हत्याकांड की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने आरोप पत्र में दावा किया है कि उन्होंने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें 11 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं।तब्लीगी जमात एक अंतर्राष्ट्रीय देवबंदी इस्लामिक मिशनरी आंदोलन है जो मुसलमानों को धर्म की शिक्षा देता है।
महाराष्ट्र के अमरावती के फार्मासिस्ट 54 वर्षीय उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) की इसी साल 21 जून को तीन हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। यह हमला तब हुआ था, जब कोल्हे अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे।
एनआईए की चार्जशीट से पता चला है कि पैगंबर मोहम्मद के कथित अपमान का बदला लेने के लिए तब्लीगी जमात के कट्टरपंथियों ने हत्या की थी। पिछले हफ्ते दायर चार्जशीट में कहा गया है कि सभी आरोपी तब्लीगी जमात के अनुयायी है। पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड इरफान खान भी जमात और उसके नियमों का सख्ती से पालन करने वाला है।
बरही के पटवारी को नामांकन अपडेट कराने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा
जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने जिले के बरही तहसील के पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने शिकायतकर्ता से नामांतरण आदेश जारी हो जाने के बाद उसे कंप्यूटर में अपडेट कराने के नाम पर पैसे मांगे थे। पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार की सुबह पटवारी को उसके संदीप कॉलोनी स्थित कार्यालय से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
बरही के वार्ड नंबर 10 निवासी दिल राजकिशोर पिता रामप्रसाद अग्रवाल 43 वर्ष ने बिचपुरा गांव में जमीन खरीदी थी। जिसका नामांतरण आदेश सात नवम्बर को तहसील कार्यालय बरही से हो चुका था, लेकिन उसे कम्प्यूटर में अपडेट कराना था और उसके लिए पटवारी हल्का नंबर 12 बिचपुरा, निवासी बरनमहगवां जयप्रकाश सिंह ने दिलराज किशोर से पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की। मामले की शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त जबलपुर को की थी। लोकायुक्त के अधिकारियों ने मामले का सत्यापन करने के बाद मंगलवार को दिलराजकिशोर को पटवारी के बरही संदीप कालोनी कार्यालय में पैसे लेकर भेजा। दिलराज किशोर जैसे ही पैसा देकर बाहर निकला और टीम को इशारा किया, निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक रेखा प्रजापति, नरेश बेहरा ने उसे पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटवारी के रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई जारी है।
कांग्रेस विधायक फुंदेलाल ने बिजली बिल की पोशाक पहनकर का विधानसभा मे अनूठा विरोध प्रदर्शन किया
मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू हो चुका है। आज सत्र का दूसरा दिन है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस बढ़ती महंगाई, अनाप-शनाप बिजली बिल, बेरोजगारी समेत अनेक मुद्दों पर सत्ताीपक्ष को घेरने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में पुष्पबराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने बिजली बिल के मुद्दे पर अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। वह मंगलवार सुबह बिजली बिलों की जैकेट पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्हों ने आरोप लगाया कि पुष्पबराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम रमना में अनुसूचित जनजाति के बैगा समाज के लोग निवास करते हैं। वहां बगैर बिजली और बिना मीटर लगे लोगों के यहां भारीभरकम राशि के बिल विद्युत विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। सरकार आदिवासियों का रहनुमाई का दंभ भरती है, उन्हेंद 01 किलो चावल देने की बात करती है, दूसरी ओर 05-05 हजार रुपये तक के भारीभरकम बिल भेज रही है।
खड़गे के पीएम मोदी के अपमान बयान पर संसद में घमासान
संसद से शीतकालीन सत्र में हंगामा जारी है। मंगलवार को भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए बयान पर हंगामा किया। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, कल अलवर में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अभद्र भाषण दिया। जिस भाषा का प्रयोग किया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जिस तरह से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, निराधार बातें कही और देश के सामने झूठ पेश करने की कोशिश की, मैं उसकी निंदा करता हूं। मैं उनसे माफी की मांग करता हूं। उन्हें भाजपा, संसद और इस देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई।
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इतना नीचे गिर सकते हैं और इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी कर सकते हैं। उन्हें एक राजनीतिक दल के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। हम दुश्मन नहीं, प्रतिद्वंदी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक है।
क्या कहा था मल्लिकार्जुन खरगे ने
गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान रावण से पीएम मोदी की तुलना करने वाले मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राजस्थान के अलवर में कहा था, ‘हमने (कांग्रेस) देश को आजादी दिलाई। इंदिरा और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हमारी पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी। आपने (भाजपा) क्या किया? क्या आपका कोई कुत्ता देश के लिए मरा? क्या आपके (नरेंद्र मोदी) परिवार के किसी सदस्य ने कोई बलिदान दिया है?





