Home Blog Page 68

शिवराज ने सेमीफाइनल में दिखाया दम, सिंधिया के गढ़ में BJP को बड़ा झटका

0

मध्य प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश की सत्ता का सेमीफानल कहे जाने वाले शहरी निकाय चुनावों में अधिकतर सीटों पर कमल खिल गया है। जिन 11 नगर निगम में रविवार को काउंटिंग हुई, उनमें भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है तो 3 पर उसके मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने 2 नगर निगम में महापौर का पद हासिल किया तो एक में बढ़त हासिल है।

भाजपा ने राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सतना, बुरहानपुर, खंडवा और सागर में परचम लहराया है। भाजपा को छिंदवाड़ा और जबलपुर में कांग्रेस से मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है तो सिंगरौली में आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को झटका देकर मेयर पद के साथ ही यहां की अधिकतर वार्ड पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, बीजेपी को सबसे बड़ा झटका केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में लगा है, जहां भाजपा की मेयर प्रत्याशी लगातार पीछे चल रही हैं।

कमलनाथ ने बचाई नाक
कांग्रेस पार्टी दावे के मुताबिक, नगरीय निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन तो नहीं कर पाई, लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले उसने अपने प्रदर्शन में कुछ सुधार जरूर किया है। कांग्रेस ने जबलपुर और छिंदवाड़ा में मेयर पद हासिल कर लिया है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस छिंदवाड़ा में पिछड़ गई थी लेकिन कमलनाथ के गढ़ में पार्टी ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। ग्वालियर में भी कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 16 नगर निगम में कब्जा किया था।

केजरीवाल के लिए भी खुशखबरी
चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में धमाकेदार एंट्री मारी है। पार्टी उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने सिंगरौली में जीत हासिल की है। सिंगरौली में अधिकतर वार्ड पर भी आप ने कब्जा जमाया है। इसके अलावा उसदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी प्रदेश में कुछ वार्डों पर जीत हासिल की है तो कई सीटों पर कांग्रेस की हार में अहम भूमिका निभाई है।

जीत के साथ जिम्मेदारी बढ़ी: विष्णुदत्त शर्मा

नगरीय निकाय चुनाव परिणाम पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से पार्टी को नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में ऐतिहासिक जीत मिली है। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मैं मतदाता भाई-बहनों का भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि जीत के साथ हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम सभी मिलकर जनता के प्रति ज्यादा जवाबदेह बनकर काम करेंगे। यह जीत माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाओं का परिणाम है। यह जीत संगठन तंत्र की मजबूती, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और हमारे नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास का आधार है।

ज्‍लद शुरू होगा ‘झलक दिखला जा’ सीजन

0

झलक दिखला जा 10 कब से शुरू हो रहा है ये सवाल हर दर्शक के जेहन में है। पूरे 5 साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे इस रियलिटी टीवी शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रियलिटी टीवी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ में सेलेब्रिटीज के बीच डांस कॉम्पटीशन होता है और इस बार टीवी की दुनिया के कई मशहूर सितारे इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कंटेस्टेंट लिस्ट से लेकर शो की टाइमिंग तक सब कुछ।

मेकर्स चाहते थे कि इस बार काजोल शो में बतौर जज एंट्री करें और दर्शकों को करण जौहर और काजोल की जोड़ी शो को जज करती नजर आए। लेकिन कुछ कारणों के चलते काजोल ने शो करने से मना कर दिया जिसके बाद मेकर्स फिर एक बार मशहूर एक्ट्रेस और डांसर माधुरी दीक्षित को शो में वापस ले आए हैं। तो इस बार आपको माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही शो में नजर आएंगी।

Jhalak Dikhhla Jaa Season 10 Start Date
इस मशहूर डांस रियलिटी शो का इंतजार लाखों दर्शकों को है। शो सितंबर से शुरू होने जा रहा है। अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ये मशहूर टीवी शो 2 सितंबर से टीवी पर प्रसारित होने लगेगा। हालांकि खबर ये भी है कि फाइनल डेट को लेकर मेकर्स में काफी कनफ्यूजन रहा है लेकिन फिर 2 सितंबर की तारीख फाइनल की गई है।

मध्य प्रदेश में 133 नगरीय निकायों में आज फैसले की घड़ी

0

मध्य प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम आज आएंगे। सुबह नौ बजे डाक मतपत्रों के साथ गिनती शुरू होगी। उम्मीद है कि दोपहर तक सारे नतीजे आ जाएंगे। जिन 11 नगर निगमों में महापौर के चुनाव हो रहे हैं, उनमें जरूर थोड़ा वक्त लग सकता है। करीब साढ़े नौ बजे से ईवीएम से पर्चियां निकाली जाएंगी।

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में प्रथम चरण में छह जुलाई को जिन 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था, वहां मतगणना 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। उसके साथ ही परिणाम घोषित होते जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह के मुताबिक मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 जुलाई को 11 नगर पालिक निगम, 36 नगर पालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतगणना होगी। नगरीय निकायों में मतदान ईवीएम से हुआ था। द्वितीय चरण में 13 जुलाई को जिन 214 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था, वहां 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी।

11 नगर निगम
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना के नगर निगमों के लिए मतगणना होगी।

36 नगर पालिका परिषद
राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्योपुर, पोरसा और अंबाह में भी मतगणना होगी।

86 नगर परिषद
खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगांव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बडोद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास,  लोहारदा, काटाफोड़, खातेगांव,  नेमावर,  शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहों, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकुट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौटोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदा नगर परिषदों में मतगणना होगी।

मतगणना में कहीं भी गड़बड़ी हुई तो तुरंत पहुंचेंगे कमलनाथ

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ कल 17 जुलाई को प्रदेश के 11 नगर निगमों में होने वाली मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था की है। मतगणना के दिन कमलनाथ भोपाल में बनाए गए विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ मोबाइल पर संवाद के लिए भी मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष  के मिश्रा ने यह जानकारी दी।

मिश्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी भी शहर में किसी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना मिलने पर कमलनाथ अपनी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लीगल टीम के साथ विशेष हेलीकॉप्टर से तत्काल उस शहर में पहुंच जाएंगे। इसके लिए हेलीकॉप्टर भी विशेष रूप से तैयार रहेगा और पूरी लीगल टीम भी नियम कानून कायदे के दस्तावेजों के साथ तैयार रहेगी।

मिश्रा ने बताया कि कमलनाथ के द्वारा कल के लिए विशेष तौर पर की गई इस व्यवस्था की जानकारी इन सभी नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी तथा संबंधित शहर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी गई है। ध्यान रहे कि मतगणना के लिए हाल ही में कमलनाथ के द्वारा हर नगर के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। उसके बाद अब यह एक और विशेष व्यवस्था कर दी गई है ।

मिश्रा ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि कल की मतगणना के समय सत्ताधारी पार्टी प्रशासन के दुरुपयोग की कोशिश कर सकती है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि मतदान के दौरान भाजपा के नेताओं ने बूथ कैपचरिंग के प्रयास किए और जब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इसकी शिकायत की तो उल्टे कांग्रेस के नेताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिए गए।

मिश्रा ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी पहले ही बता चुके हैं कि भाजपा इस चुनाव में पुलिस पैसा और प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। यह चुनाव सत्य और झूठ के बीच चुनाव है। जनता ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है और वह वह इमानदारी से गिने जा सकें, इसके लिए कमलनाथ जी स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे।

कमलनाथ के अलावा बाकी वरिष्ठ नेताओं को पहले ही नगर निगम चुनाव के मतगणना के लिए अलग-अलग शहर में तैनात कर दिया गया है जहां भी मतगणना की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखेंगे।

मतगणना आज – पुरानी जेल में प्रातः 9:00 बजे से

0

नगरीय निकाय निर्वाचन -2022 के तहत नगर निगम भोपाल के महापौर और पार्षद पद के लिए रविवार 17 जुलाई को अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में  मतगणना सुबह 9 बजे से होगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया और पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने मतगणना स्थल का शनिवार को जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कलेक्टर लवानिया ने बताया कि मतगणना सुबह 9 बजे से पुरानी जेल स्थित मतगणना केंद्र पर शुरू होंगी और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। उसके आधे घंटे बाद ईवीएम मशीनों की टेबल के आधार पर गिनती शुरू की जाएगी।

मतगणना स्थल पर मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। पार्षदों और महापौर के प्रत्याशियों की गिनती एक साथ ही शुरू होंगी। पार्षदों की ईवीएम मशीन से गिनती एक से दो राउंड में पूर्ण हो जायेगी। महापौर के लिए कम से कम 13 और अधिकतम 24 राउंड होंगे। इसके लिए 133 टेबल लगाई गई है। बिना कार्ड के किसी को भी मतगणना स्थल पर प्रवेश नही दिया जाएगा।

एडीजी संजय कुमार झा बने मप्र के नए परिवहन आयुक्त

0

भोपाल 16 जुलाई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल संजय कुमार झा अब मध्यप्रदेश के नए परिवहन आयुक्त होंगे। वह वर्तमान परिवहन आयुक्त मुकेश जैन का स्थान लेंगे, जिन्हें अब विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने शनिवार 16 जुलाई को इस संबंध में आदेश आदेश जारी कर दिया है।

भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार झा बिहार राज्य के मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के डुमरा गांव के रहने वाले हैं। श्री झा को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया गया है। आईपीएस संजय कुमार झा वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ थे।  झा मध्यप्रदेश के चम्बल, जबलपुर और भोपाल में आईजी के रूप में पदस्थापित रहे हैं। आपको बता दें कि 1989 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार झा इससे पहले भी अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति सेवा मेडल प्राप्त कर चुके हैं।  झा ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में लगभग 3 साल तक डिप्टी डायरेक्टर जनरल दिल्ली के रूप ऑपरेशन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने झा को पंजाब में ड्रग्स को लेकर गठित एक विशेष अभियान ग्रुप का प्रमुख भी बनाया था।  झा का सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी के रूप में मुजफ्फरपुर एवं पटना का कार्यकाल भी काफी सफल रहा है। झा इसके अलावा उज्जैन के डीआईजी, खंडवा, सिवनी, दमोह सहित विभिन्न जिलों में एसपी भी रह चुके हैं।

उत्तरी ग्रीस में यूक्रेन का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त

0

यूक्रेन स्थित एयर कैरियर द्वारा संचालित एक मालवाहक विमान शनिवार देर रात उत्तरी ग्रीस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ग्रीस के नागरिक उड्डयन अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 8 लोग सवार थे। पायलट ने इंजन में खराबी के कारण आपात लैंडिंग का अनुरोध किया था, लेकिन विमान का सिग्नल खो गया और हादसे का शिकार हो गया।

आठ लोग थे सवार 
शनिवार देर रात उत्तरी ग्रीस के कवला शहर के पास आठ लोगों के साथ एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, दमकल विभाग और राज्य टीवी ने यह जानकारी दी है। स्टेट टीवी ईआरटी ने बताया कि विमान एक यूक्रेनी कंपनी के स्वामित्व वाला एंटोनोव ए -12 था, जो सर्बिया से जॉर्डन के लिए उड़ान पर था।

ertnews.gr पर अपलोड किए गए वीडियो फुटेज में विमान को आग की लपटों में जमीन से टकराने से पहले तेजी से उतरते हुए दिखाया गया है, जो एक विस्फोट जैसा लगता है। दमकल विभाग विमान के प्रकार की पुष्टि नहीं कर सका, लेकिन कहा कि शुरुआती रिपोर्ट में आठ लोग सवार थे।

इसने एक बयान में कहा कि दुर्घटना के बाद लगी आग को बुझाने के लिए 15 दमकलकर्मियों और सात इंजनों को तैनात किया गया। और भी बचावकर्मियों को भेजा गया है। विशेष आपदा प्रतिक्रिया इकाई घटनास्थल की जांच कर रही है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हम कार्गो को खतरनाक सामग्री मान रहे हैं।

रूस-यूक्रेन जंग जारी 
यह हादसा ऐसे वक्त पर हुआ है जब यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। यूक्रेन भी हरसंभव अपनी ओर से रूस को जवाब दे रहा है। यूक्रेन का यह भी दावा है कि उसने रूस के 47 सैनिक मार गिराए हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध में शनिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया। एक तरफ जहां रूसी बमवर्षक विमानों ने यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर ‘दनिप्रो’ पर क्रूज मिसाइलें दागीं, जिससे 3 की मौत और 15 घायल हो गए। वहीं, यूक्रेनी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन में 47 रूसी सैनिकों के साथ आठ हॉवित्जर तोप व कई सैन्य उपकरण नष्ट कर दिए।

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे

0

बीजेपी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने धनखड़ को किसान पुत्र बताया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे यकीन है कि वे राज्यसभा में उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ये एक बड़ी बात है कि पहली बार जाट समुदाय से आने वाले जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार चुना गया है। यही नहीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भी जनजातीय क्षेत्र से है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि धनखड़ जी को हार्दिक बधाई। राजस्थान के किसी व्यक्ति को इस पद पर बिठाना सम्मान का विषय है।

जदयू का समर्थन

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के लिए अपनी पार्टी का समर्थन व्यक्त किया। वहीं बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह ने कहा, यह बहुत खुशी की बात है कि पहली बार राष्ट्रपति आदिवासी समाज से आ रही हैं और उपराष्ट्रपति उम्मीदवार ओबीसी समाज से है। यह राजस्थानियों के लिए विशेष रूप से बहुत गर्व की बात है।

6 अगस्त को होगा मतदान

माना जा रहा है कि जगदीप धनखड़ सोमवार या मंगलवार को नामांकन कर सकते हैं। मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ संसदीय बोर्ड की लगभग एक घंटे चली बैठक में धनखड़ के नाम पर सहमति बनी।

रविवार को विपक्षी दल उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम पर फैसला करेंगे। दरअसल, धनखड़ एक जुझारू व्यक्तित्व वाले नेता हैं और राज्यसभा का संचालन बखूबी निभाने में सक्षम होंगे। राजनीतिक पहलू भी कम नहीं है। हरियाणा में भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में है। प्रदेश में भाजपा पर जाटों की अनदेखी का आरोप लगता रहा है। राजस्थान से धनखड़ खुद आते हैं और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जाट समुदाय की ओर से यह निराशा जताई गई थी। उन्हें सही प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है। अब देश में दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद जाट समुदाय से आए व्यक्ति को मिलेगा।

यासीन मलिक ने किया था जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी का अपहरण

0

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद का अपरहण करने वालों में अलगाववादी नेता यासीन मलिक भी शामिल था। रुबैया सईद ने शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में गवाही के दौरान अपने अपहरणकर्ताओं की पहचान की। रुबैया सईद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बहन हैं। सईद का 8 दिसंबर 1989 में अपहरण किया गया था। 13 दिसंबर को पांच आतंकवादियों को छोड़े जाने के बाद रुबैया सईद की रिहाई हुई थी।

सीबीआई ने 1990 की शुरुआत में अपहरण के इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। यह पहली बार है जब रुबैया सईद को मामले के सिलसिले में अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। रुबैया सईद तमिलनाडु में रहती है। सईद को अभियोजन पक्ष की ओर से बतौर गवाह के रूप में पेश किया गया था।

घटना के करीब 31 साल से अधिक समय बाद यासीन मलिक और नौ अन्य के खिलाफ अदालत ने पिछले साल जनवरी में आरोप तय किए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 23 अगस्त तय की गई है। यासीन मलिक को हाल ही में टेरर फंडिग मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

दो मामलों में उम्रकैद की सजा, 5 में 10 साल की कैद

यासीन मलिक को दो मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है और 5 मामलों में 10 साल की सजा दी गई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी और अधिकतम सजा उम्रकैद की है। इस तरह ताउम्र यासीन मलिक को जेल काटनी होगी। यासीन मलिक पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने, टेरर फंडिंग करने, आतंकी साजिश रचने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसे आरोपों में कई मामले दर्ज हैं।

फांसी की सजा की हुई थी मांग

एनआईए ने टेरर फंडिंग में दोषी ठहराए गए यासीन मलिक को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की थी। एनआईए ने कहा कि यासीन मलिक ने जिस के जुर्मों को अंजाम दिया था, उसे देखते हुए मलिक को फांसी से कम की सजा नहीं दी जानी चाहिए। यासीन मलिक ने केस की सुनवाई के दौरान खुद भी अपना गुनाह कबूल किया था और वकील भी वापस कर दिया था।

युद्धपोत ‘दूनागिरी’ राष्ट्र को समर्पित

0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कोलकाता में जीआरएसई द्वारा निर्मित युद्धपोत ‘दूनागिरी’ राष्ट्र को समर्पित किया। इसके उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने इसे हनुमान जी और संजीवनी बूटी से जोड़ते हुए बड़ी बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘यह युद्धपोत हमारे लिए बहुत बड़ी संपत्ति साबित होगा। भगवान लक्ष्मण के लिए ‘संजीवनी बूटी’ लाने के लिए भगवान हनुमान पूरे द्रोणागिरी पर्वत को उठा लाए थे। द्रोणागिरी या दूनागिरी भी किसी भी स्थिति में अपने काम को अंजाम देने में सक्षम है।’

इस अवसर पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने युद्धपोत निर्माण के संबंध में आत्मनिर्भरता के लिए नौसेना डिजाइन निदेशालय और अन्य नौसेना टीमों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने विभिन्न चुनौतियों के बावजूद जहाज उत्पादन के क्षेत्र में जीआरएसई के निरंतर समर्थन और भारतीय नौसेना की भी सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘दूनागिरी’ समुद्र, आकाश और पानी के भीतर से दुश्मनों को नष्ट करने के लिए बहुआयामी क्षमताओं वाला एक विश्व स्तरीय स्टील्थ फ्रिगेट होगा।

दुनिया के बदलते परिदृश्य में बुनियादी ढांचे और संपत्ति को बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि  विभिन्न देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और व्यापारिक संबंध लगातार विकसित हो रहे हैं। हिंद महासागर क्षेत्र और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा, संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए, भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और अन्य संगठनों को बुनियादी ढांचे को बढ़ाना होगा। और संपत्ति ताकि देश इन चुनौतियों से निपटने में सबसे आगे रहे।
दूनागिरी युद्धपोत के लांचिंग समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ नेवी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (NWWA) की अध्यक्ष कला हरि कुमार भी मौजूद थीं। इस युद्धपोत का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने किया है। यह जीआरएसई निर्मित दूसरा पी17ए युद्धपोत है।
नौसेना प्रमुख एडमिरल हरिकुमार ने कही बड़ी बात
समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि नौसेना के साजो सामान के 88 फीसदी अनुबंध भारतीय उद्यमों से किए जा रहे है। इनमें 1.75 लाख करोड़ का निवेश प्रगति पर है। इस तरह से नौसेना की खरीदी के लिए खर्च किए जाने वाले प्रत्येक 10 करोड़ रुपये में से 9 करोड़ रुपये हमारी अर्थव्यस्था में वापस आ जाते हैं।

सातों युद्धपोत के नाम पर्वतों पर
नौसेना के लिए इस श्रृंखला का चौथा युद्धपोत है।  नौसेना के लिए कुल सात शिवालिक क्लास पोत तैयार किए जा रहे हैं। चार मुंबई स्थित मझगांव डॉकयार्ड में तैयार किए जा रहे हैं। बाकी तीन जीआरएसई में।  मझगांव गोदी में पहले ही इस श्रेणी के दो युद्धपोत लांच किए जा चुके हैं। तीसरा युद्धपोत उदयगिरी लॉन्च किया गया था। सातों युद्धपोत देश की अलग-अलग पर्वत-श्रृंखला के नाम पर रखे गए हैं।