अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 2 आज यानी की 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल फरवरी में शुरू हुई थी और ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज भी हो चुकी है। मूल रूप से ये फिल्म मलयालम में बनी थी। जिसके दोनों पार्ट काफी सफल रहे। वहीं हिंदी में दृश्यम का पहला पार्ट काफी हिट रहा था। वहीं अब दृश्यम 2 को मिल रहे रिस्पाॅन्स को देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म भी सुपरहिट होने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि मलयालम में बनी दृश्यम 2 को देखने के बाद भी इसका हिंदी रिमेक देखने की लोगों में काफी उत्सुकता है। इस फिल्म का क्लाइमेक्स काफी शानदार है।
कब रखते हैं अखंड द्वादशी व्रत?
सांसारिक दुखों को दूर कर पुण्य और मोक्ष प्राप्ति के लिए हिंदू शास्त्रों में व्रत, हवन, तीर्थ स्नान व दान- पुण्य आदि का विधान है, पर कई बार पुण्य कार्यों में कोई कमी रहने पर उसका उल्टा फल मिल जाता है. भविष्य पुराण के अनुसार राज्य पाकर भी जो निर्धन, धनी होकर भी धन का भोग और दान नहीं कर पाना, उत्तम रूप पाकर भी काना, अंधा या लंगड़ा होना, स्त्री पुरुष का वियोग होना जैसे लक्षण धार्मिक कार्यों में कमी का ही परिणाम होता है. ऐसे में इस कमी को दूर करने के लिए पुराणों में अखंड द्वादशी, मनोरथ द्वादशी और तिल द्वादशी व्रतों का विधान बताया गया है.आज हम आपको इनमें से अखंड द्वादशी व्रत की विधि बताने जा रहे हैं. जो मार्गशीर्ष मास की शुक्ल द्वादशी को किया जाता है.
अखंड द्वादशी व्रत की विधि
अखंड द्वादशी के व्रत की विधि भगवान श्रीकृष्ण ने राजा युधिष्ठिर को बताई. उन्होंने बताया कि मार्गशीर्ष मास की द्वादशी के दिन मनुष्य को पंचगव्य मिश्रित जल से स्नान कर भगवान विष्णु की भक्ति भाव से पूजा करनी चाहिए. भगवान नारायण का लगातार स्मरण करते हुए जौ व धान से भरा पात्र ब्राह्मण को दान करना चाहिए.
इस दिन भगवान की प्रार्थना इस प्रकार करनी चाहिए कि भगवन मुझ से सात जन्मों में व्रत करने में कोई भी कमी रह गई हो, वह सब आपके अनुग्रह से पूरी हो जाए. हे पुरुषोत्तम! जिस प्रकार आप से यह सारा जगत परिपूर्ण है, उसी प्रकार मेरे खंडित सभी व्रत पूर्ण हो जाएं
एक और सरकारी कंपनी होगी प्राइवेट
एक और सरकारी कंपनी होगी प्राइवेट
देशभर में कई कंपनियों को प्राइवेट हाथों में बेचा जा चुका है और अब सरकार एक और कंपनी के निजीकरण का प्लान बना रही है. इसके साथ है देश की बैंकिंग व्यवस्था को सुधारने के लिए भी सरकार ने कई बैंकों के मर्जर और प्राइवेटाइजेशन किया है. आइए आपको बातते हैं कि अब सरकार कौन सी कंपनी को प्राइवेट हाथों में बेचने जा रही है.
जानें सरकार का क्या है प्लान?
एयर इंडिया की हवाई सुविधा देने वाली कंपनी टाटा के हाथों में चली गई है. इसके बाद में सरकार अब एयर इंडिया की ही सब्सिडियरी कंपनी का भी निजीकरण करने का प्लान बना रही है. बता दें यह कंपनी इंजीनियरिंग सेक्टर का काम देखती है. सरकार ने इस कंपनी की नीलामी करने का फैसला लिया है.
जनवरी-फरवरी में मंगवाई जाएंगी बोलियां
सरकार एयर इंडिया की इंजीनियरिंग सब्सिडियरी कंपनी एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड को बेचने की तैयारी कर रही है. अगले साल के शुरुआत में यानी जनवरी-फरवरी महीने में ही इसके लिए बोली मंगवाई जाएंगी.
भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी-20 रद्द
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने थीं. लेकिन बारिश की वजह से मैच में एक भी बॉल नहीं फेंकी जा सकी. भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12 बजे होना था, लेकिन करीब पौने दो बजे इस मैच को रद्द घोषित कर दिया गया. तीन मैच की टी-20 सीरीज़ का दूसरा मैच अब 20 नवंबर को खेला जाएगा.
उर्वरक वितरण समस्या वाले 4 कलेक्टर्स से मुख्यमंत्री ने चर्चा की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को सहज ढंग से बिना परेशानी के खाद मिले, उन्हें लाइन न लगानी पड़े, यह सुनिश्चित करें। उर्वरक की उपलब्धता है, वितरण व्यवस्था की जहाँ कमी है, उसे दूर किया जाये। सभी कलेक्टर्स व्यवस्था करें कि किसानों को उर्वरक लेने के लिये लाइन न लगाना पड़े। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में खाद की कमी नहीं है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल मंडाविया से पूर्ण सहयोग मिला है।
मुख्यमंत्री चौहान ने आज सुल्तानपुर से लौटने के बाद रात्रि में निवास से वीसी द्वारा उर्वरक वितरण समस्या वाले कुछ जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सुल्तानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री चौहान ने किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरे प्रदेश में कहीं भी खाद की कमी नहीं है और खाद के नाम पर अराजकता फैलाने वाले लोगों को चाहे वे कोई भी हो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को रायसेन जिले के सुल्तानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. पटवा की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, रमाकांत भार्गव और सुधीर गुप्ता, उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री सहित भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. पटवा के व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के सबसे गरीब व्यक्तियों के कल्याण में लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को हर हितग्राही मूलक योजना का लाभ ढूंढ-ढूंढ कर सुनिश्चित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की मंच पर ही समीक्षा करते हुए कलेक्टर को निर्देश दिए कि कोई भी गरीब बिना राशन के न रहे, सभी को उज्ज्वला योजना का लाभ मिले।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी माताओं-बहनों को आत्म-निर्भर बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं की आमदनी 10 हजार रूपये माह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को पानी के लिए होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन से हर घर में नल से जल प्रदाय करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समूह पेयजल योजना के लिए परीक्षण कर घरों में आसपास से नल द्वारा जल पहुँचाने का काम किया जाए। किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है। नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। बारिश के पानी को संग्रहीत किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ, मूंग, धान सहित अन्य उपजों की खरीदी की जा रही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने गुरु नानकदेव के 553 वें प्रकाश पर्व पर कोटिश: नमन किया
मुख्यमंत्री चौहान ने गुरु नानकदेव के 553 वें प्रकाश पर्व पर कोटिश: नमन किया
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानकदेव जी के 553 वें प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में कोटिश: नमन।
गुरु नानकदेव जी के पुण्य विचार एवं शिक्षाएं हमें सदैव राष्ट्र एवं समाज के कल्याण हेतु प्रेरित करते रहेंगी|
मुख्यमंत्री चौहान ने सहकारिता के विस्तार के प्रतीक स्वरूप लगाया बरगद का पौधा
मुख्यमंत्री चौहान ने सहकारिता के विस्तार के प्रतीक स्वरूप लगाया बरगद का पौधा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहकारिता के विस्तार के प्रतीक स्वरूप सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि सहकारिता से रोजगार सृजन के लिए प्रदेश में जारी गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने खिरनी और शहतूत के पौधे भी लगाए। पौध-रोपण में निर्भया फाउंडेशन, भोपाल के सदस्य शामिल हुए। राजगढ़ जिले की सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री पूजा सोंधिया ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। निर्भया फाउंडेशन के शेर अफजल खाँ, डॉ. प्रतिभा राजगोपाल, समर खान, उषा श्रीवास्तव, श्रीमती मूब्सिरा मसूद, पूजा शर्मा, शीलू मालवीय और भारतीय नरवारे पौध-रोपण में शामिल हुई।
फाउंडेशन भोपाल में गत 13 वर्ष से निर्भया महिला आश्रय गृह संचालित कर रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार से पीड़ित महिलाओं को आश्रय, संरक्षण, भोजन, वस्त्र आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। फाउंडेशन इन महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित करता है। फाउंडेशन द्वारा बैतूल, सीहोर और सागर में वन स्टाप सेंटर सखी भी संचालित किया जा रहा है।
हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर नहीं बिछ सकी न्यूजीलैंड से चार साल पहले आई टर्फ
हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर नहीं बिछ सकी न्यूजीलैंड से चार साल पहले आई टर्फ
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया के तहत मेरठ को एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान मिल तो गया, लेकिन अभी तक खिलाड़ी इस पर खेल नहीं पाए हैं। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 5 करोड़ 37 लाख 71 हजार रुपये के बजट से 25 जून 2018 को मैदान बनना शुरू हुआ था, जो मार्च 2019 में पूरा होना था। विभाग की ओर से तारीख पर तारीख दी जा रही हैं, लेकिन मैदान का अभी लोकार्पण नहीं किया गया।
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बन रहे हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। पानी के छिड़काव के लिए एस्ट्रोटर्फ के मैदान पर स्प्रिंकल भी लग चुके हैं, जबकि 55 हार्स पावर का पंप लगाया गया है। करीब 50 हजार लीटर की क्षमता वाली टंकी बनी है।
कार्य पूर्ण होने के बाद उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा खेल विभाग को निरीक्षण कराने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसी का इंतजार पिछले कई महीनों से हो रहा है। न्यूजीलैंड से मंगवाई गई टर्फ को भी चार साल हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि इसकी मियाद 5 से 7 साल तक ही होती है।
अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे
अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे
बॉलीवुड के शानदार एक्टर अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं, लेकिन अब भी उनके पास कई सारी फिल्में हैं, जो कि जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली हैं। अक्षय कुमार लगातार बड़े प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। वहीं अब अक्षय मराठी फिल्मों में अपना कदम रखने जा रहे हैं। अक्षय की इस मराठी फिल्म का नाम वेडात मराठे वीर दौडले सात होगा। इस फिल्म से अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी राव का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। वेडात मराठे वीर दौडले सात फिल्म अक्षय की डेब्यू मराठी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर करेंगे।
मराठी डेब्यू करने जा रहे हैं अक्षय कुमार
पिछले कुछ समय से अक्षय की फिल्मों का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। वहीं अब अक्षय मराठी फिल्मों में अपना हाथ आजमाएंगे। अक्षय की इस साल रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में राजा महाराजा का किरदार निभाने के बाद एक बार फिर वे बड़े पर्दे पर ऐसा ही रोल करते नजर आने वाले हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित महेश मांजरेकर की फिल्म से अक्षय कुमार अपना मराठी डेब्यू करने जा रहे हैं। अक्षय अपनी फिल्मों में काफी मेहनत करते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनका कमाल बाॅक्स ऑफिस पर चल नहीं पा रहा है।
वेडात मराठे वीर दौडले सात अक्षय कुमार की पहली मराठी मूवी होगी। इससे पहले उन्होंने मराठी फिल्मों में काम नहीं किया है। अक्षय कुमार को अपनी डेब्यू फिल्म से कई सारी उम्मीदें हैं। वहीं अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि मराठी दर्शकों ने सलमान खान और रितेश देशमुख जैसे अभिनेताओं को बहुत प्यार दिया है। ये लोग मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे और उन्हें भी खुले दिल से स्वीकार करेंगे। इस अनाउंसमेंट इवेंट में सलमान ने भी शिरकत की थी।





