Home Blog Page 157

हॉट ड्रेस में दिखी ‘देवों के देव महादेव’ की पूजा बनर्जी, भड़के यूजर्स ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

0

टीवी के चर्चित धार्मिक शो ‘देवों के देव महादेव’ में ‘पार्वती’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अपनी हॉट फोटो व वीडियो के कारण सुर्खियों में है। पूजा स्क्रीन पर भले ही बेहद सिंपल दिखती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड हैं। पूजा एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को हैरान करती रहती हैं। हाल ही में पूजा ने अपनी नेट बिकिनी और अपने बाथटब की तस्वीरों से शेयर कर सभी को नाराज कर दिया। उनकी ताजा तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

हॉट तस्वीर देख फैन्स नाराज

दरअसल ‘पार्वती’ का रोल निभाने वाली पूजा बनर्जी का ये ऑफस्क्रीन बोल्ड अवतार अपने फैंस को नाराज ही कर रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पूजा ने बेहद डीप नेक वन पीस ड्रेस पहनी हुई है। इस दौरान पूजा ने गोल टोपी और नीले रंग का चश्मा पहना हुआ है। वहीं पूजा अपने बालों को अगल-बगल से स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में पूजा का अंदाज काफी कातिलाना लग रही है। कुछ फैंस जहां उनकी फोटो की तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप ऐसा क्यों करते हैं?’ धार्मिक किरदार निभाने वाले पूजा बनर्जी की ऐसी तस्वीरें कई फैन्स को पसंद नहीं आ रही है और खूब खरी खोटी भी सुना रहे हैं।

पहले भी शेयर कर चुकी है बोल्ड फोटो और वीडियो

पूजा बनर्जी इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह हरे रंग के तोते में अपने सुडौल फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘रंग के प्यार में’. पूजा की इस तस्वीर को लाखों फैंस ने पसंद किया था लेकिन साथ ही कई फैंस ने निशाने पर भी लिया था।

मध्‍य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, 13 फीसद पहुंची संक्रमण दर, 11,274 नए मरीज मिले

0

भोपाल)। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 11,274 मरीज मिले हैं। कुल 83,694 सैंपल की जांच में इतने मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 13 फीसद रही। कोरोना की तीसरी लहर में प्रदेश में 26 दिसंबर के बाद से मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर भी लगातार बढ़ रही है। हर दिन 30 मरीजों से बढ़ते हुए आंकड़ा 11 हजार से ऊपर पहुं गया है। तीसरी लहर में यह दूसरी बार है, जब प्रदेश् में कोरोना से एक ही दिन में पांच मरीजों की मौत हुई है। इनमें से तीन मरीजों की मौत इंदौर, एक की सागर और एक की उज्जैन में हुई है।

प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 61,388 तक पहुंच गया है। इनमें 922 यानी डेढ़ फीसद मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। संदिग्ध मरीजों में भी 112 मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में सामने आई है। प्रदेश में गुरुवार को 9603 मरीज मिले थे। यानी 24 घंटे के भीतर ही पिछले दिन के मुकाबले 1671 मरीज बढ़ गए हैं। दूसरी लहर में एक दिन में मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा पिछले साल अप्रैल में 13,601 था। यानी इसी तरह से मरीज बढ़े तो दो दिन के भीतर ही दूसरी लहर का रिकार्ड टूट जाएगा।

11 हजार सैंपलों की जांच अटकी

प्रदेश में शुक्रवार को 85,310 सैंपल लिए गए। इनमें 11 हजार सैंपलों की जांच नहीं हो पाई। अब इनकी जांच शनिवार को होगी, जिसकी रिपोर्ट मरीजों को रविवार को पता चल पाएगी। गुरुवार के 14,024 सैंपल की जांच नहीं हो पाई थी। प्रदेश सरकार ने आरटी-पीसीआर तकनीक से सैंपलों की जांच के लिए हाल ही में दो निजी लैब से अनुबंध किया है। इसके बाद भी हाल यह है कि 10 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच हर दिन नहीं हो पा रही है।

बेंगलुरु से प्रयागराज जा रही इंडिगो की उड़ान भोपाल में उतरी

0

भोपाल। बेंगलुरु से प्रयागराज जा रही है इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान शनिवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। बताया जाता है कि प्रयागराज में मौसम खराब होने के कारण उड़ान को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उड़ान संख्या 6-ई 429 सुबह करीब 11:30 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान के अंदर ही रहने को कहा गया। यात्रियों को बताया गया कि प्रयागराज में कम दृश्यता के कारण उड़ान लैंड नहीं हो पा रही है, इसलिए उड़ान को भोपाल में डायवर्ट किया गया है। उड़ान दोपहर करीब 1:00 बजे यहां से प्रयागराज के लिए रवाना हुई।

इस माह कई उड़ानें मौसम की खराबी कारण लेट हुई

भोपाल का मौसम खराब होने के कारण इस माह इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें देर से भोपाल पहुंची है। हालांकि पिछले 2 दिन से मौसम में सुधार हो गया है और सुबह के समय कोहरा और कम दृश्यता की समस्या लगभग खत्म हो गई है। इस कारण अब उड़ानें समय पर आने लगी है। उड़ानें विलंब होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ दिन पहले इंडिगो के साथ-साथ एयर इंडिया ने यात्रियों से आग्रह किया था कि मौसम खराब होने के कारण वे पूछताछ करने के बाद ही एयरपोर्ट पर पहुंचें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना करना नहीं पड़े। लेट होने पर यात्रियों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना देती हैं।

2020 की फसल बीमा राशि फरवरी के पहले सप्ताह तक किसानों को मिलेगी, सीएम शिवराज की देवास जिले में घोषणा

0

देवास। लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियां लखपति हो रही है। 40 लाख बेटियां मप्र की लखपति हैं। साल 2012-2013 में एक हजार बेटों पर बेटी 912 बेटियां पैदा होती है। इस साल भारत सरकार के आकंड़ों के मुताबिक अब मप्र में 956 बेटियां जन्म ले रही हैं। महिला सशक्तिकरण से बहनों की जिंदगी बदली हैं। स्वसहायता समूह की बहनें देवास जिले में पोषण आहार का सयंत्र बहनें चला रही है। सैनिटाइडजर,मास्क,पापड़, स्कूल यूनिफार्म सहित अन्य सामग्री बनी रही है। बांस के रोपण के कार्य में महिलाओं को जोड़कर सशक्त बनाया जा रहा है। 2020 की फसल बीमा राशि का पैसा इस माह मैं डाल दूंगा। ज्यादा से ज्यादा फरवरी के पहले सप्ताह में आ जाएगा।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने देवास के चिड़ावाद में कही। वे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे महिला स्वयं सहायता समूहों के बांस रोपण के द्वारा उन्नयन एवं सीएम राइज स्कूल के भूजन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर हमने इस साल सीेएम राइज स्कूल शुरू कर रहे हैं। चिड़ावद में स्कूल खोल रहे हैं। 16 करोड़ का भवन बनेगा। चिड़ावद में खेल के मैदान दिया जाएगा। उन्होंने सेवा सहकारी समिति बनाने की बात रही।

दौरे के दौरान सीएम सबसे पहले सीएम बूथ स्तर कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने बूथ कार्यों की जानकारी। इसके बाद सीएम ने राशन दुकान का निरीक्षण किया। इसके बाद दत्त मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद नगर के ही पूर्व सरपंच के घर उन्होंने भोजन किया। इसके बाद महिला स्वयं सहायता समूहों के बांस रोपण के द्वारा उन्नायन एवं सीएम राइज स्कूल के भूजन के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

करीब 3.30 बजे सीएम भोपाल के लिए रवाना हो गए। दौरे के दौरान कई स्थानों पर सीएम के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर भीड़ जुटी है। जिन्हें सुरक्षकर्मियों बार-बार हटाना पड़ा। सीएम ने लोगों के आरक्षण के सवाल बोले सबका जारी रहेगा। चिंता मत करें। वहीं बेटियों के स्कूल खुलने के सवाल पर कहा कि एक फरवरी से खोलेंगे। रवाना होने के दौरान भी कुछ लोगों ने सड़की मांग को लेकर सीएम का काफिला रोका।

मप्र की कांग्रेस सरकार ने आहार अनुदान बंद कर दिया था, हम हर माह देंगे : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0

भोपाल । विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं को पोषण आहार मिले, इसके लिए हमने आहार अनुदान देना शुरू किया था। कांग्रेस की सरकार ने इसे बंद कर दिया। भाजपा सरकार ने फिर शुरुआत की है और हर माह एक हजार रुपये सीधे खाते में जमा किए जाएंगे ताकि आपकी जिंदगी को खुशहाल बना सकें।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद में कही। इस दौरान दो लाख 30 हजार 969 महिलाओं के खातों में 23 करोड़ नौ लाख रुपये से अधिक सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने शहडोल, छिंदवाड़ा और दतिया जिले की हितग्राहियों से संवाद किया और योजना के बारे में पूछा। अधिकांश महिलाओं ने बताया कि आहार अनुदान के साथ उन्हें अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। इस राशि का उपयोग वे सब्जी, फल, दूध आदि लेने में करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके विकास और कल्याण के काम में कोई कसर नहीं छोडेंगे। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे मास्क जरूर लगाएं और आवश्यक दूरी का पालन करें। कोरोना बीमारी तो चलेगी। हमें इसके साथ ही चलते रहना पड़ेगा इसलिए इस बार सब-कुछ बंद नहीं किया है। बंद करने से रोजगार छिन जाता है इसलिए आर्थिक गतिविधियां चलती रहें और कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण भी हो जाए, इसके सबको साथ देना होगा।

तिल चतुर्थी पर उज्‍जैन में चिंतामन गणेश को धारण कराई शाही पगड़ी

0

उज्जैन । माघ मास की तिल चतुर्थी पर शुक्रवार को शहर के गणपति मंदिरों में तिल महोत्सव मनाया गया। भगवान को तिल, गुड़ से बने पकवानों का भोग लगाकर महाआरती की गई। भक्तों को महाप्रसादी का वितरण हुआ। भगवान चिंतामन गणेश के शाही स्वरूप में दर्शन कर भक्त निहाल हो गए।

बड़ा गणेश, अविघ्न विनायक, सिद्धविनायक के दरबार में भी दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। चिंतामन गणेश मंदिर में तड़के चार बजे मंदिर के पट खुले और पुजारी शंकर गुरु के आचार्यत्व में एकादश ब्राह्मणों ने भगवान का पंचामृत अभिषेक किया। पुजारियों ने भगवान को शाही पगड़ी धारण कराकर पूर्णस्वरूप में श्रंगार किया।

तिल, गुड़ से बने 108 पकवान व 11 हजार लड्डुओं का महाभोग लगाकर आरती की गई। सुबह से देर रात तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिर प्रशासक अभिषेक शर्मा ने बताया कि महापर्व पर करीब 25 हजार भक्तों ने चिंतामन गणेश के दर्शन किए।

बड़े गणेश को सहस्त्र कमल व लड्डू अर्पित

महाकाल मंदिर के समीप स्थित बड़ा गणेश मंदिर में स्थापना दिवस के साथ तिल चतुर्थी मनाई गई। ज्योतिर्विद पं.आनंदशंकर व्यास के सान्नि‍ध्‍य में पुजारियों ने भगवान का अभिषेक-पूजन कर गणपति सहस्त्रनामावली से भगवान को एक हजार कमल तथा लड्डू अर्पित किए। आश्रम के वेदपाठी बटुकों द्वारा व्याधि निवारण के लिए गणपति अथर्वशीर्ष के चार हजार पाठ किए। भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

मध्य प्रदेश ने धान खरीद में अपना ही रिकार्ड तोड़ा

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में धान का क्षेत्र धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसके कारण समर्थन मूल्य पर उपार्जन भी बढ़ रहा है। इस बार प्रदेश ने 45 लाख टन से अधिक धान का उपार्जन करके अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया है। किसानों को चार हजार 877 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए आठ लाख 33 हजार 865 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से छह लाख 54 हजार किसानों ने राज्य नागरिक आपूर्ति निगम और राज्य सहकारी विपणन संघ को धान बेचा है।

प्रदेश में इस बार 35 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में धान की बोवनी की गई थी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने 45 लाख टन धान खरीदने के हिसाब से तैयारी की थी। आठ लाख 33 हजार 865 किसानों ने समर्थन मूल्य (प्रति क्विंटल एक हजार 940) पर फसल बेचने के लिए पंजीयन कराया था।

20 जनवरी को उपार्जन की प्रक्रिया पूरी हो गई। कुछ जिलों में जिन किसानों ने पंजीयन कराया था और बारिश की वजह से उपज नहीं बेच पाए थे, उन्हें विशेष अनुमति दी गई है। विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने बताया कि छह लाख 54 हजार 591 किसानों से रिकार्ड 45 लाख 43 हजार टन धान खरीदी जा चुकी है। चार हजार 877 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को हो चुका है। बाकी का भुगतान भी कराया जा रहा है। इस बार सेंट्रल पूल में दस लाख टन से ज्यादा चावल दिया जाएगा। अब पूरा ध्यान धान की मिलिंग पर है।

पिछले साल 37 लाख टन खरीदी थी धान

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर पिछले साल पांचललाख 80 हजार किसानों से 37 लाख 27 हजार टन धान खरीदी गई थी। इसके पहले 2019-20 में 25.97 लाख टन धान खरीदी थी।

बीजेपी ने जारी की 85 उम्‍मीदवारों वाली दूसरी सूची, कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं अदिति सिंह रायबरेली से लड़ेंगी

0

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 85 नामों की घोषणा की गई है। अदिति सिंह रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में होंगी। वे हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं थीं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे तथा चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस छोडऩे वाली अदिति सिंह के साथ ही समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नितिन अग्रवाल को भी टिकट मिला है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद को छोड़कर वीआरएस लेने वाले आइपीएस अधिकारी असीम अरुण को भी भाजपा ने मैदान में उतारा है।

भाजपा ने तीसरे व चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्र के लिए आज सूची जारी की है। भाजपा की इस चौथी लिस्ट में अदिति सिंह, नितिन अग्रवाल और असीम अरूण का नाम शामिल है। 85 प्रत्याशियों की सूची में 15 महिलााओं को टिकट दिया गया है। जिसमें कांग्रेस से आई अदिति सिह का नाम भी शामिल है। इनके साथ ही बसपा से भाजपा में आए रामवीर उपाध्याय समाजवादी पार्टी से आए नितिन अग्रवाल के अलावा पुलिस सेवा छोडकर राजनीति में आए असीम अरूण को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए अधिसूचना जारी

सात चरणों में होने वाले विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई। इस चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद व बरेली मंडल के नौ जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर में चुनाव होंगे। पहले दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। नामांकन पत्र 28 जनवरी तक भरे जाएंगे। इस चरण में करीब दो करोड़ से अधिक मतदाता 14 फरवरी को अपने प्रत्याशियों को चुनेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 55 विधान सभा सीटों में नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मतदान 14 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

सरकार का बड़ा कदम, देश विरोधी कंटेंट फैलाने वाले 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट ब्‍लॉक

0

केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए फिर से सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स और चैनल प्रतिबंधित कर दिए हैं। आईबी मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कल 20 जनवरी को, मंत्रालय को प्राप्त ताजा खुफिया सूचनाओं के आधार पर, हमने 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। इन सभी अकाउंट्स में आम बात यह है कि वे पाकिस्तान से संचालित होते हैं और नकली भारत विरोधी समाचार और अन्य सामग्री फैलाते हैं। मंत्रालय सचिव, अपूर्व चंद्रा ने कहा है कि वे 1.20 करोड़ ग्राहक आधार, 130 करोड़ बार देखे गए YouTube चैनल हैं। अब जब से यह प्रक्रिया शुरू हुई है, मुझे यकीन है कि इस तरह के अधिक से अधिक चैनल ब्लॉक हो जाएंगे। हमारी खुफिया एजेंसियां काम कर रही हैं। हम आपके समर्थन के लिए भी तत्पर हैं।

दो दिन पहले ही कहा था कार्रवाई करेंगे

इसके पहले 19 जनवरी (बुधवार) को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा था कि मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। मुझे खुशी है कि दुनियाभर के कई बड़े देशों ने इसका संज्ञान लिया। यूट्यूब भी आगे आया और उन्हें ब्लाक करने के लिए कार्रवाई की।

IPL के लिए भारतीय मूल के इंग्लिश खिलाड़ी ने छोड़ा कोच का पद

0

दुनिया भर में आईपीएल (IPL 2022 Auction) की दिवानगी किस कदर बढ़ती जा रही है इसका ताजा तरीन मामला शुक्रवार को सामने आया. भारतीय मूल के इंग्लिश खिलाड़ी विक्रम सोलंकी (Vikram Solanki) ने सरे काउंटी क्‍लब से अपना नाता तोड़ लिया है. नौ साल तक पहले बल्‍लेबाज और अब कोच के रूप में सवाएं देने के बाद उन्‍होंने काउंटी टीम से अपने अनुबंध को खत्‍म कर लिया है. बताया जा रहा है कि सोलंकी आईपीएल फ्रेंचाइजी अहमदाबाद के साथ कोचिंग स्‍टाफ के रूप में जुड़ सकते हैं.

विक्रम सोलंकी (Vikram Solanki) ने कहा, “सरे काउंटी टीम पिछले नौ वर्षों से मेरे जीवन का एक अत्यंत मूल्यवान हिस्सा रहा है. एक खिलाड़ी और एक कोच के रूप में मैंने यह कठिन निर्णय लिया है. मैं हमेशा यह मौका देने के लिए आभारी रहूंगा. मैं और मेरा परिवार एलेक स्टीवर्ट को भी विशेष धन्यवाद देते हैं, जो एक संरक्षक और मार्गदर्शक रहे हैं.”

सोलंकी पहली बार 2013 में सरे में एक खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए और सभी प्रारूपों में 2,400 रन बनाए. 2016 में उन्होंने रेयान पटेल, ओली पोप और अमर विर्दी को बेहतरीन खिलाड़ी बनाने के लिए एक कोच के रूप में अहम भूमिका निभाई थी. वह 2017 सीजन के लिए पूरी तरह से कोचिंग क्षमता में दूसरे इलेवन के साथ रहे.

सोलंकी (Vikram Solanki) को बाद में 2017 में मुख्य कोच माइकल डि वेनुटो के तहत सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया था, जिससे 2019 सीजन के अंत में ऑस्ट्रेलियाई की जगह लेने से पहले 16 साल में पहली बार 2018 में सरे को काउंटी चैम्पियनशिप गौरव दिलाने में मदद की थी.