एक और सरकारी कंपनी होगी प्राइवेट

0
175

एक और सरकारी कंपनी होगी प्राइवेट

देशभर में कई कंपनियों को प्राइवेट हाथों में बेचा जा चुका है और अब सरकार एक और कंपनी के निजीकरण का प्लान बना रही है. इसके साथ है देश की बैंकिंग व्यवस्था को सुधारने के लिए भी सरकार ने कई बैंकों के मर्जर और प्राइवेटाइजेशन किया है. आइए आपको बातते हैं कि अब सरकार कौन सी कंपनी को प्राइवेट हाथों में बेचने जा रही है.

जानें सरकार का क्या है प्लान?

एयर इंडिया की हवाई सुविधा देने वाली कंपनी टाटा के हाथों में चली गई है. इसके बाद में सरकार अब एयर इंडिया की ही सब्सिडियरी कंपनी का भी निजीकरण करने का प्लान बना रही है. बता दें यह कंपनी इंजीनियरिंग सेक्‍टर का काम देखती है. सरकार ने इस कंपनी की नीलामी करने का फैसला लिया है.

जनवरी-फरवरी में मंगवाई जाएंगी बोलियां

सरकार एयर इंडिया की इंजीनियरिंग सब्सिडियरी कंपनी एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड को बेचने की तैयारी कर रही है. अगले साल के शुरुआत में यानी जनवरी-फरवरी महीने में ही इसके लिए बोली मंगवाई जाएंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here