प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी दीपावली की पूर्व संध्या पर आज (रविवार) अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचकर भव्य दीपोत्व की शुरुआत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी रामलला विराजमान के सामने दीप भी जलाएंगे। 3डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे।
श्रीराम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम ने अपने वचन, विचारों, शासन और प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा। वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं। इस बार दिवाली एक ऐसे समय में आई है। जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृतकाल में श्रीराम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है, तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। भगवान राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है।
राम कर्तव्य भावना से मुख नहीं मोड़ते – पीएम नरेंद्र मोदी
दिवाली की सुबह ये काम करने से अमीर बनेंगे और मान सम्मान में होगी वृद्धि
दिवाली का त्योहार नजदीक है। दीपावली पांच दिवसीय पर्व है, जो धनत्रयोदशी से शुरू होता है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस दिन विधिपूर्वक लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। दिवाली के साथ ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपायों का जिक्र है।
अगर आप दिवाली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर यह उपाय करेंगे, तो देवी लक्ष्मी की कृपा जीवन भर बनी रहेगी। शास्त्रों में कहा गया है कि जिन घरों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। महिलाओं का सम्मान किया जाता है। वहां देवी लक्ष्मी की संगति स्थायी होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दीपावली की सुबह अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने के लिए क्या उपाय करें।
– दिवाली के दिन लोग माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों को रंगोली, फूल और दीपक से सजाते हैं। बता दें देवी लक्ष्मी के स्थायी निवास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज घर के मुख्य द्वार के आसपास साफ-सफाई रखना है।
– यदि आप चाहते हैं कि दीपावली के दिन आपके घर में माता लक्ष्मी का प्रवेश हो, तो ब्रह्म मुहूर्त में उठें। घर के बाहर और अंदर सफाई करें। मुख्य द्वार के आसपास चप्पल न रखें।
– दिवाली की रात पूजा करने के बाद चांदी के बर्तन में कर्पूर जलाकर देवी लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।
– दीपावली की शाम को बरगद के पेड़ के तने में गांठ बांधने से धन लाभ होता है। यह गांठ पैसा कमाने के बाद खोलनी होती है।
– दिवाली के दिन घर के कोने में दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।
मध्य प्रदेश के रीवा में बस दुर्घटना में 15 की मौत, 12 मृतकों की हुई पहचान
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नेशनल हाईवे-30 सोहागी पहाड़ पर भीषण बस हादसा बीती रात हुआ है। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, 27 यात्री घायल हैं। हादसे में मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सभी दीपावली मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। रीवा जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8319706674 जारी किया गया है, यहां फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से रीवा में हुए बस हादसे की जानकारी दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों को एक- एक लाख रुपये तथा घायलों को 10 -10 हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की।
12 मृतकों की हुई पहचान
रीवा बस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, इनमें से चार लोगो की पहचान राजू अंसारी पुत्र मोहम्मद शफी 30 वर्ष निवासी उतसैला जिला बलरामपुर, मोहम्मद करीम उर्फ लल्लू पुत्र मोहम्मद वसीम 40 वर्ष निवासी गांधीनगर बलरामपुर बस ड्राइवर, करन अली पुत्र मिलाप अली बलरामपुर यूपी, सुनील कुमार पुत्र सतीश कुमार महाराजगंज यूपी के रूप में हुई है। जिन शवों की पहचान नहीं हुई है उन्हें प्रयागराज भेजा जाएगा, वहीं शवों पहचान करवाई जाएगी।
रीवा में इस तरह हुई बस दुर्घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सोहागी पहाड़ में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। पहाड़ उतरे समय हादसे का शिकार हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस समय हादसा हुआ है उसमें बस की रफ्तार काफी तेज थी। प्रयागराज जा रही बस सोहागी पहाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देर रात हुए इस हासुहागी पहाड़ में हुए बस हादसे में घायलों को देखने देर रात कलेक्टर मनोज पुष्प सहित पुलिस प्रशासन टीम सिविल अस्पताल त्यौंथर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उपस्थित चिकित्सकों को कलेक्टर ने हर संभव चिकित्सा उपलब्ध कराने की बात कही।दसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 यात्री घायल हो गए। बताया गया है कि बस में ज्यादातर लोग श्रमिक हैं, जो दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। प्रशासन द्वारा अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 लोगों की मौके पर जबकि दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर तथा एक व्यक्ति की मौत संजय गांधी अस्पताल रीवा में हुई है अतिथि चकरी पर 8 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर पहले बस चालक द्वारा यात्रियों को भोजन कराया गया था। घटनास्थल से 2 किलोमीटर पहले बस चालक ने एक ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी थी लेकिन उस दौरान हुई घटना नहीं हुई। कुछ दूर जाने के बाद बस ट्राली से जा भिड़ी थी।
हमारी सरकार गरीबों के लिए प्रतिबद्ध – पीएम मोदी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश में पीएमएवाई-जी के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेश’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। उन्होंने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित घरों का उद्घाटन किया। मध्य प्रदेश में गृह प्रवेश कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले कि धनतेरस के अवसर पर, मैं देश के सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। धनतेरस नई शुरुआत के साथ चिह्नित है। मध्य प्रदेश के 4.5 लाख लाभार्थियों के लिए यह एक नई शुरुआत है। PMAY-G के तहत पिछले 8 वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को नए घर मिले हैं। हमारी सरकार गरीबों और वंचितों के लिए प्रतिबद्ध है। शौचालय हो, बिजली हो, पानी हो या गैस, हमने उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर सुविधा को पीएम आवास योजना में शामिल किया है। सरकार द्वारा हाउसिंग सोसाइटियों के निर्माण पर कुल खर्च 22,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। हम अपने सभी देशवासियों के लिए घर बनाने के लिए समर्पित हैं।
मंत्री विश्वास सारंग ने धनतेरस पर चिकित्सा महाविद्यालयों में भगवान धन्वंतरि का पूजा-अर्चना की
भोपाल। प्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस बार एक और पहल की है। धनतेरस के मौके पर आज प्रदेश के ऐलोपैथी चिकित्सा महाविद्यालयों में आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जा रही है। यह परंपरा अब हर साल निभाई जाएगी। राजधानी के गांधी मेडिकल कालेज में भी भगवान धनवंतरि की पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कुछ देर पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग जीएमसी पहुंचे और पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा संपन्न कराई। इस कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय, राष्ट्रीय संगठन सचिव आरोग्य भारती, डीन गांधी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. अरविंद राय, हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष गोहिया सहित गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम से पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती कार्यालय में भी पहुंचें और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए आरोग्यता एवं आनंदमय जीवन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश और जड़ी-बूटियां लेकर प्रकट हुए थे। शास्त्रों के अनुसार उनके आशीर्वाद से ही निरोगी काया और स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। हमारे चिकित्सा महाविद्यालय भी वह प्रकल्प है जहां हम चिकित्सकों का निर्माण कर जनता को निरोगी काया और स्वास्थ्य लाभ देते हैं। इसी मंतव्य के साथ धनतेरस पर प्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण के लिये भगवान धन्वंतरि की पूजा- अर्चना की गई है|
उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग की यह पहल अनवरत जारी रहेगी एवं प्रत्येक वर्ष धनतेरस के अवसर पर प्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन किया जायेगा। आज धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों, विद्यार्थियों एवं रोगियों के परिजनों ने धन्वंतरि पूजन में सम्मिलित होकर सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट ने दी राहत
सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में शनिवार को जैकलीन फर्नांडिस कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करेत हुए उन्हें 10 नवंबर तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। इस मौके पर जैकलीन भी कोर्ट में मौजूद थीं। उनकी नियमित जमानत और अन्य याचिकाओं पर 10 नवंबर को सुनवाई होगी। आपको बता दें कि 200 करोड़ रुपये के अवैध वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ ही जैकलीन को आरोपी बनाया गया है। इस मामले को लेकर जैकलीन की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की गई थी। शनिवार को उसी पर सुनवाई चल रही है।
सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी की है। 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें जैकलीन को भी इस वसूली केस में आरोपी पाया गया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें समन भेजा था। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन के वकील ने उनकी ओर से जमानत की याचिका दायर की थी।
कई बार हो चुकी है पूछताछ
इस केस को लेकर ईडी कई बार जैकलीन से पूछताछ कर चुका है। इस पूछताछ में जैकलीन ने बताया कि वो सुकेश के साथ शादी करना चाहती थी। आरोप है कि उसने जानते हुए भी ठगी में सुकेश का साथ दिया और अवैध धन की लॉन्ड्रिंग में मदद की। जैकलीन की स्टाइलिस्ट लिपाक्षी एलावाड़ी से अपने बयान में जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर को लेकर कई खुलासे किए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा भी जैकलीन फर्नांडिस से कई घंटों तक पूछताछ की।
संडे को मेलबर्न में भारत-पाक मैच
भारत और पाकिस्तान आगामी T20 विश्व कप 2022 में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। यह मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे (IST) होगा। मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर करीब 1.25 लाख लोग टीम के लिए चीयर करते नजर आएंगे। ग्रुप 2 में रखी गई ये दोनों टीमें विश्व कप में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए बेताब होंगी। रोहित शर्मा और बाबर आज़म दोनों कड़ा मुकाबला करना चाहेंगे लेकिन मौसम शायद साथ ना दे। एशिया कप 2022 में दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी पहले ही दो बार एक-दूसरे के साथ खेल चुके हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ने एक-एक गेम जीता है। मैच का स्थान, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए यहां देखें।
मेलबर्न में मौसम एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान बारिश की भारी संभावना है। एक्यूवेदर के अनुसार, सुबह 68% बारिश होने की संभावना है। दोपहर में बारिश की संभावना 25% कम हो जाती है। हालांकि, शाम के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 94 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है। जहां तक तापमान का सवाल है, काफी ठंडी हवा के साथ यह 9 से 19 डिग्री के बीच रहेगा।
कांग्रेस की बैठक में शी जिनपिंग ने दिखाई ताकत
चीन में कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party) की 20वीं कांग्रेस में शी जिनपिंग (XI Jinping) की तीसरी बार ताजपोशी के बीच एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला। चीन के ग्रेट हॉल में समापन समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति हू जिनताओ (Hu Jintao) को बीच से उठाकर बाहर कर दिया। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हू जिनताओ निकलना नहीं चाहते थे। लेकिन पूर्व राष्ट्रपति को सभी के सामने जबरदस्ती हाथ पकड़कर ग्रेट हॉल से निकाल दिया गया। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें बाहर क्यों निकाला गया, लेकिन इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जिनताओ 79 साल के हैं और उन्हें ग्रेट हॉल के आगे के सीट पर बैठाया गया था। उनके ठीक आगे शी जिनपिंग बैठे हुए थे। कुछ देर वह बैठे रहे फिर उन्हें बाहर निकाल दिया गया। हू जिनताओ साल 2013 में रिटायर हो गए थे।
वैसे चीनमें प्रधानमंत्री ली को शी जिनपिंग का मुख्य प्रतिद्वंदी माना जा रहा था। पांच साल में एक बार कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन के साथ ये बैठक संपन्न हुई। इस बैठ में शी जिनपिंग की मौजूदा स्थिति और पार्टी के भीतर उनके राजनीतिक विचार की मार्गदर्शक भूमिका और मजबूत होती दिखी।
ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब-वैरिएंट्स XBB से नई लहर का खतरा
कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसार रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब-वैरिएंट्स चिंता बढ़ा रहे हैं। अब ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट XBB का पता चला है। इससे नई लहर का खतरा बढ़ गया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने चेताया है। कहा कि XBB से कई देशों में नई लहर आ सकती है। बता दें XBB ओमिक्रॉन के सब-लाइनेज BJ.1 और BA.2.75 से बना है। इसे रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट कहते है। यूके, अमेरिका और सिंगापुर में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
इन देशों में मिले केस
एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोना वायरस के केस में बढ़ोतरी का कारण XBB हो सकता है। सिंगापुर, बांग्लादेश, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और भारत में इसका दाखिला हो चुका है। सिंगापुर में संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में XBB वैरिएंट के 18 मरीज मिल चुके हैं।
नई लहर का खतरा
डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ओमिक्रॉन के 200 से ज्यादा सब-वैरिएंट्स है। पहले भी कई रिकॉम्बिनेंट वायरस सामने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘XBB के कारण कई देशों में नई लहर आ सकती है। फिलहाल नया वैरिएंट कितना खतरनाक है। इसे लेकर डेटा नहीं आया है।’ स्वामीनाथन ने आगे कहा कि कोरोना वायरस अभी भी खतरा बना हुआ है।
रविवार से उज्जैन के महाकाल मंदिर में दीपोत्सव की शुरुआत होगी
उज्जैन । विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार से दीपोत्सव की शुरुआत होगी। पुरोहित समिति द्वारा रविवार को धनतेरस पर देश में सुख समृद्धि व आरोग्यता के लिए भगवान महाकाल की महापूजा की जाएगी। सोमवार को तड़के भस्म आरती में दीपावली मनेगी। भगवान महाकाल को अन्नकूट लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। बुधवार को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर मंदिर में गोवर्धन पूजा तथा चिंतामन स्थित गोशाला में गायों की पूजा होगी।
मंदिर की परंपरा अनुसार धनतेरस पर पुरोहित समिति द्वारा भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की जाती है। पुरोहित समिति के अध्यक्ष पं.अशोक शर्मा ने बताया रविवार को सुबह 9.30 बजे कलेक्टर आशीषसिंह व प्रशासक संदीपकुमार सोनी के आतिथ्य में भगवान महाकाल की पूजा होगी। देश में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसलिए महापूजा में भगवान को चांदी का सिक्का अर्पित किया जाएगा।
सोमवार को तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। पुजारी भगवान को केसर चंदन का उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराएंगे। इसके बाद सोने, चांदी के आभूषण व नवीन वस्त्र धारण कराकर दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। भगवान को अन्नाकूट में विभिन्ना् प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। शाम को 6.30 बजे संध्या आरती में भी फुलझड़ी जलाई जाएगी।





