Home Blog Page 93

रानिल विक्रमसिंघे ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

0

श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के बीच यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। श्रीलंका में इस समय सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और आगजनी की घटनाओं ने अराजकता की स्थिति पैदा कर दी है। वैसे, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है, लेकिन इससे जनता का गुस्सा शांत होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। वजह ये है कि रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री का करीबी माना जाता है। दूसरी बात ये कि पिछले चुनाव में इनकी पार्टी को 1 फीसदी से भी कम वोट मिले थे और अपनी पार्टी के एकमात्र निर्वाचित होनेवाले सांसद रानिल ही थे। ऐसे में उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच भरोसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सत्ताधारी राजपक्षे परिवार के लोगों को देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए नेताओं के आवासों का घेराव किया जा रहा है। उधर, श्रीलंका की एक कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे उनके राजनेता बेटे और 15 सहयोगियों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।

रानिल विक्रमसिंघे बने नए पीएम

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आज देश में शांति कायम करने के लिए नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति कर दी है। इसके पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने ऐलान किया था कि वह एक हफ्ते में नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि मैं मंत्रियों की नई कैबिनेट भी नियुक्त करूंगा, जिसमें राजपक्षे परिवार का कोई सदस्य नहीं होगा। लेकिन जनता पूरे राजपक्षे परिवार से नाराज है और उन्हें सत्ता से दूर देखना चाहती है। ऐसे में राष्ट्रपति की मौजूदगी में केवल प्रधानमंत्री बदलने से जनता मान जाएगी, ऐसा नहीं लगता।

पारदर्शी कपड़ा लपेट कर बोलीं उर्फी जावेद

0

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने हाल ही में अपना लेटेस्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया था. एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ साथ ही उन्हें इस लुक को लिए खूब ट्रोल भी किया जा रहा है. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपना बयान शेयर किया है.

उर्फी जावेद ने अपने फैशन सेंस के साथ नया कारमाना करते हुए ब्रा और एक पारदर्शी कपड़ा लपेटा.  खास बात ये हैं कि ये उर्फी की कोई नॉर्मल नहीं बल्कि बेहद खास ब्रालेट है. इसे एक्ट्रेस ने खुद समंदर किनारे पाई जाने वाली एनिमल शैल से तैयार किया है. एनिमल शैल को कलर कर उसे डोरी की मदद के बांधकर एक्ट्रेस मे ब्रा तैयार की है. उर्फी के इस लुक कों जहां फैंस ने पसंद किया तो वहीं दूसरी और कुछ लोग उनकी आलोचना भी करने लगे.

एक्ट्रेस का ट्रोल का रिप्लाई

ट्रोल करने वाले लोगों का कहना है कि उर्फी को थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए. इसके साथ ही कुछ लोग उर्फी को अंडरगार्मेंट्स पहनने की भी सलाह देते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में उर्फी ने अपने इसी लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘सभी लोग बेफकूफी बंद करें! मैंने जाहिर तौर पर स्किन कलर के अंडरगार्मेंट पहने हुए हैं. आप जैसे लोग काफी कॉमन हैं. अपने कॉमन सेंस और आंखों का इस्तेमाल कीजिए.’

फैशन सेंस को लेकर छाई हैं उर्फी

आपको बता दें कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने फैशन सेंस के चलते सोशल मीडिया पर अलग ही सेंसेशन बन चुकी हैं. एक्ट्रेस की एक-एक तस्वीर और वीडियो का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. और जैसी ही उर्फी (Urfi Javed Latest Look) अपना लेटेस्ट लुक फैंस के साथ शेयर करती हैं तो वो मिनटों में वायरल हो जाता है.

पारदर्शी कपड़ा लपेट पर लगीं सेंसुअल

अपने इस लुक और ज्यादा सेंसुअल बनाने के लिए उर्फी (Urfi Javed) ने पैरों में पारदर्शी कपड़ा लपेटा हुआ है. समंदर किनारे एक्ट्रेस लेटेस्ट फोटोशूट में बेहद बिंदास अंदाज में अपना ये लुक फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. लुक की डिटेल्स उर्फी ने अपने पोस्ट में ही शेयर की हैं. वीडियो में जुल्फे लहराते हुए उर्फी काफी खूबसूरत अदाएं दे रही हैं. वीडियो पोस्ट करते ही इंटरनेट पर छा गया है और नेटिजंस के साथ-साथ फैशन एक्सपर्स्ट को भी उर्फी का ये एक्सपेरिमेंट काफी पसंद आ रहा है.

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पूरी

0

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी है। बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अगले दिन गुरुवार को दिन में 12 बजे कोर्ट इस पर अपना फैसला सुना सकता है। बता दें कि अदालत के आदेश पर ही ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मंदिर का सर्वे शुरू हुआ था। अदालत की ओर से कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा की अगुवाई में सर्वे होना था, लेकिन उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से सर्वे पूरा नहीं हो पाया।

वाराणसी के चर्चित श्रृंगार गौरी मामले में कोर्ट की ओर से नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा के खिलाफ 7 मई को प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी कोर्ट पहुंची थी और उन्हें बदलने की याचिका दायर की थी। मुस्लिम पक्ष के मुताबिक कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा का रवैया पक्षपातपूर्ण है। वैसे, मामले में दोनों पक्ष इस बात को लेकर सहमत हैं कि न्यायाधीशों की निगरानी में ही सर्वे हो।

हिन्दू पक्ष ने मांग रखी है कि सर्वे के लिए टीम को मस्जिद परिसर में अंदर जाने दिया जाए। साथ ही टीम को पर्याप्त सुरक्षा मिले। सुनवाई के बाद हिन्दू पक्ष के वकील ने कहा कि सर्वे के दौरान अगर मस्जिद के सबूत मिलेंगे तो हम पीछे हट जाएंगे। वकील ने कहा कि लेकिन अगर मंदिर के साक्ष्य मिले तो मुस्लिम पक्ष को पीछे हटना चाहिए। हिन्दू पक्ष ने मांग की है कि इस दौरान श्रृंगार-गौरी की पूजा करने की अनुमति मिलनी जाहिए।

CM शिवराज OBC आरक्षण की पुनर्विचार याचिका पर सक्रिय

0

भोपाल :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगले साल होने वाली इन्वेस्टर समिट के लिए विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने 14 मई से एक हफ्ते के लिए शुरू होने वाले विदेश दौरे को टाल दिया है। सीएम चौहान ने कहा है कि वे स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण दिलाए जाने के पक्षधर हैं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसको लेकर पुनर्विंचार याचिका दायर करने के लिए वे दौरा निरस्त कर रहे हैं। सीएम चौहान ने 15 से 20 मई तक अमेरिका के न्यूयार्क और ब्रिटेन के लंदन में निवेशकों से मुलाकात कर प्रदेश में रोजगार और उद्योग के लिए एमपी में मौजूद संसाधनों को लेकर चर्चा करने वाले थे।

विदेश दौरा निरस्त किए जाने की जानकारी ट्वीट के जरिये देते हुए सीएम चौहान ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा कल मध्यप्रदेश के स्थानीय निकायों में बिना पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के चुनाव कराने का निर्णय सुनाया गया है। मेरी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। न्यायालय का निर्णय स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने वाला है। इसलिए राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय में पुन: संशोधन याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। मेरा 14 मई से मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए विदेश प्रवास तय था, किंतु इस समय न्यायालय में पुन: अपना पक्ष रखना तथा पिछड़ा वर्ग के हितों का संरक्षण करना मेरी प्राथमिकता है। इसलिए मैं अपनी प्रस्तावित विदेश यात्रा निरस्त कर रहा हूं।

महाधिवक्ता और वकीलों से ले रहे राय
मुख्यमंत्री शिवराज ओबीसी आरक्षण को लेकर दायर की जाने वाली रिव्यू पिटीशन को लेकर महाधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट के एक्सपर्ट्स और विधि वेत्ताओं से राय ले रहे हैं। रिव्यू पिटीशन के बिन्दु तय कर रही है जिससे कोर्ट में पुनर्विचार याचिका किसी भी स्थिति में खारिज न हो।

कांग्रेस बोली-हमारा हर नेता सरकार के साथ
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं करना चाहती है। कांग्रेस का हर नेता ओबीसी को आरक्षण दिलाने के लिए सरकार के साथ है। सरकार जहां कहें वहां पर हमारे नेता हलफनामा देने को तैयार हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ‘चिंतन शिविर’ से पहले मिले राकेश टिकैत से

0

नई दिल्ली : उदयपुर में होने वाले कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ से पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसान नेता राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि कृषि क्षेत्र के अजेंडे को लेकर उन्होंने किसान नेता से मुलाकात की। हालांकि इस बैठक को लेकर कई तरह की  चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हुड्डा को शिविर में कृषि क्षेत्र का कन्वेनर बनाया गया है और उनसे एक कृषि क्षेत्र का अजेंडा ड्राफ्ट करने को कहा गया है। हुड्डा ने मीडिया से बताया, हम सभी किसान नेताओं से संपर्क कर रहे हैं और उनके मुद्दों को चिंतन शिविर में डिस्कस करेंगे। हुड्डा के नेतृत्व वाले पैनल ने एमएसपी की गैरंटी, एमएसपी के नीचे निजी खरीद पर सजा के प्रावधान, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट टैरिफ फिक्स करने को लेकर किसान नेताओं से बातचीत की। योगेंद्र यादव ने भी कहा है कि उन्होंने हुड्डा के सामने किसानों की कई समस्याओं को रखा है।

उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि किसानों की समस्याओं की चर्चा कांग्रेस के चिंतन शिविर में हो और किसानों के हित में कदम उठाए जाएं। यादव ने यह भी कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के साथ अभी प्रस्तावित एमएसपी की कमिटी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने कुछ नाम भेजे हैं। उन्होंने कमिटी की जानकारी के लिए सरकार को पत्र लिखा है।  बता दें कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अप्रैल में कहा था कि जितनी जल्दी संयुक्त किसान मोर्चा कमिटी में शामिल होने वाले सदस्यों का नाम भेज दे, सरकार एमएसपी को लेकर कमिटी बना देगी। प्रधानमंत्री ने नवंबर 2021 में कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के साथ ही कहा था कि ऐसा एमएसपी सिस्टम बनाया जाएगा जो ज्यादा पारदर्शी होगा।

IAS पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया गिरफ्तार

0

रांची : झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग केस में IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो गई है. ED ने कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पिछले दिनों ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे. छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे.

अब जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला कई साल पुराना है. दरअसल झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था. उसी मामले में कुछ दिन पहले ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में रेड डाली थी. तब उसी रेड के दौरान ये 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए गए. 19 करोड़ 31 लाख रुपयों में से 17 करोड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट अकाउंट के आवास से बरामद किए गए. बाकी रुपये एक कंपनी से मिले थे.

उस समय ईडी ने पूजा सिंघल के आवास के अलवा उनके पति के रांची में स्थित अस्पताल में भी रेड डाली थी. जांच एजेंसी को सिर्फ पैसे ही बरामद नहीं हुए बल्कि कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे. इसके अलावा दोनों द्वारा कई फ्लैट में किए गए निवेश की बात भी सामने आई. करीब 150 करोड़ के निवेश के कागजात मिलने की बात कही गई थी. उन तमाम सबूतों के आधार पर ही पूजा सिंघल, उनके पति, सीए सुमन कुमार से कई घंटों तक पूछताछ की गई. कई तरह के सवाल दागे गए, फर्जी कंपनियों को लेकर भी सवाल-जवाब हुए. बताया गया कि कई सवालों पर पूजा ठीक तरीके से जवाब भी नहीं दे पाईं.

पूजा से पहले उनकी सीए सुमन कुमार के खिलाफ भी ईडी की कार्रवाई हो चुकी है. वे पांच दिन की ईडी रिमांड पर जा चुकी हैं. कल उन्हें स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा. वैसे इस मामले में अरुण दुबे द्वारा झारखंड हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. उस याचिका में उन्होंने अपील की है कि पूजा सिंघल मामले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए. वहीं उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि दूसरे कुछ और ऐसे अधिकारी हैं जिनकी संपत्ति की जांच होना जरूरी है. अपनी याचिका में उन्होंने ईडी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है.

सपा विधायक व पूर्व मंत्री आजम खान को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत लेकिन जेल से नहीं निकल पाएंगे

0

समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को शत्रु संपत्ति के एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि वह उत्तर प्रदेश के सीतापुर की जेल से बाहर नहीं निकल सकेंगे। कोर्ट ने एक लाख रुपए मुचलके व दो प्रतिभूति पर जमानत दे दे दी है। कोर्ट ने आजम खान से शत्रु संपत्ति को पैरा मिलिट्री फोर्स को सौंपने का आदेश दिया है। आज़म खान वर्तमान में रामपुर में उनके खिलाफ दर्ज भूमि हड़पने सहित कई मामलों के सिलसिले में बंद है।

हाल ही में एक पुराने मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट के आधार पर वारंट सीतापुर भेज दिया गया है। अदालत ने पिछले सप्ताह मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परियोजना के लिए शत्रु संपत्ति हड़पने के मामले में आजम खान की जमानत अर्जी पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जमीन हड़पने के एक मामले में विधायक की जमानत अर्जी पर सुनवाई में देरी पर नाराजगी जताई थी। विधायक आजम खां को 89 में से 88 आपराधिक मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है। इसी दौरान राज्य सरकार ने एक दर्जन मामलो में जमानत निरस्त करने की अर्जी दाखिल की है। जो इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। आजम खां जमानत पर रिहा हों, इससे पहले ही एक और नई एफआइआर भी दर्ज की गई है।

जनता के करोड़ों रुपये में हेराफेरी का मामला

खान और अन्य के खिलाफ कथित तौर पर दुश्मन की संपत्ति हड़पने और जनता के करोड़ों रुपये में हेराफेरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया था कि विभाजन के दौरान एक इमामुद्दीन कुरैशी पाकिस्तान चला गया और उसकी जमीन को दुश्मन की संपत्ति के रूप में दर्ज किया गया। हालांकि, खान ने अन्य लोगों की मिलीभगत से 13.842 हेक्टेयर के भूखंड को हथिया लिया। मालूम हो कि शत्रु संपत्ति अधिनियम 1971 और 1965 के युद्धों के बाद पाकिस्तानी और चीनी नागरिकता लेने वाले लोगों द्वारा भारत में छोड़ी गई संपत्तियों से संबंधित है।

इरा खान ने बिकनी में आमिर फैमिली के संग काटा अपना बर्थडे केक

0

इरा खान ने रविवार को अपने पैरेंट्स के साथ 25वां बर्थ डे सेलिब्रेट किया. केक काटने के दौरान इरा बिकनी में नजर आईं। वहीं, इरा के साथ वहां मौजूद सभी लोगों ने इस पूल टाइम को काफी एन्जवाॅय किया.

इरा के ब्वाॅयफ्रेंड नुपूर ने इरा को बर्थडे की बधाई देते हुए लिखा है, हैप्पी बर्थडे माय लव। साथ ही उन्होंने लव का इमोजी भी पेस्ट किया है.

सोशल अकाउंट पर तस्वीर शेयर होने के बाद इरा के लिए बर्थडे विशेस का तांता लग गया है. इरा जल्द ही फिल्म लाइन में डेब्यू करने वाली हैं. जिसकी फिल्म की एक्ट्रेस हेजल कीच ने भी इरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है.

इंग्लैंड दौरे से पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स हुआ चोटिल

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को इस सप्ताह के अंत में टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होने से पहले ट्रेनिंग के दौरान काफ इंजरी हुई है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने खुलासा किया कि माउंट माउंगानुई में प्री-टूर कैंप में निकोल्स के दाहिने पैर में चोट लगी थी। सोमवार को अभ्यास के दौरान उनको चोट लगी थी और इसके बाद उनका स्कैन किया जाएगा और तभी स्पष्ट होगा कि चोट से उबरने में उनको कितना समय लगेगा।

इंग्लैंड के दौरे पर जाने से पहले न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम को बड़ा झटका हेनरी निकोल्स के रूप में लगा है, जो शायद दौरे से बाहर हो सकता है। मंगलवार को कोच गैरी स्टीड ने कहा, “उनका आज शाम को एमआरआई स्कैन होना है। हम उसके बाद ही जानेंगे कि यह चोट कितनी गंभीर है, लेकिन उन्होंने इसे ठीक कर लिया है और मुझे लगता है कि अगले 24 से 48 घंटे हमें इस बात का संकेत देंगे कि यह कितना गंभीर है।”

निकोल्स न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में काफी समय से एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं, उन्होंने 46 टेस्ट मैचों में 40.38 के औसत से आठ शतक बनाए हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में मध्य क्रम के इस बल्लेबाज ने छह मैचों में 280 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है जो न्यूजीलैंड की साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में आया था। पिछले WTC चक्र में उन्होंने 11 मैचों में 592 रन बनाए थे।

इंग्लैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत 2 जून को लॉर्ड्स में होगी। इसके बाद ट्रेंट ब्रिज और हेडिंग्ले में मुकाबले खेले जाएंगे। मेजबान टीम इंग्लैंड वर्तमान में डब्ल्यूटीसी तालिका में 12.50% के अंक के साथ सबसे नीचे हैं, जबकि न्यूजीलैंड 38.88% के साथ छठे स्थान पर है। यह सीरीज इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट के नए युग की शुरुआत का भी प्रतीक है, जिसमें बेन स्टोक्स टेस्ट कप्तान के रूप में अपना पहला कार्यभार संभाल रहे हैं।

कांग्रेस एक परिवार एक टिकट का फॉर्मूला लागू करेगी

0

नई दिल्ली : कांग्रेस ने उदयपुर में चिंतन शिविर से पहले बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है। सोमवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में एक परिवार में एक ही व्यक्ति को टिकट देने, अहम पद पर रहने के बाद तीन साल कूलिंग ऑफ पीरियड होने और पैनलों में बड़ी संख्या को कम करने जैसे प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हाईकमान को सुझाव दिया गया था कि प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष या राष्ट्रीय कार्यकारिणी शामिल नेताओं को एक कार्यकाल पूरा होने के बाद तीन सालों तक पद से दूर रखा जाना चाहिए। इस पर सहमति बन गई है। इसके अलावा एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट देने पर भी सहमति बनी है। पार्टी का मानना है कि इससे वह भाजपा की ओर से लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोपों का जवाब दे सकेगी।

उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस का चिंतन शिविर होना है। इसमें इन सभी प्रस्तावों को पेश किया जाएगा। 2024 के आम चुनाव से पहले पार्टी उन सभी पेचों को कस लेना चाहती है, जहां कोई भी ढिलाई नजर आ रही है। इसी के तहत उसने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके अलावा यूपी और बिहार जैसे राज्यों के लिए भी प्लानिंग करने में जुटी है। यही नहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर भी पार्टी की नजर है, जहां इसी साल के अंत तक चुनाव होने वाले हैं। इस चिंतन शिविर में 400 पार्टी नेता शामिल होंगे।

खुद गांधी परिवार पर भी लागू होगा एक टिकट का फैसला?
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद एक नेता ने कहा, ‘एक परिवार एक टिकट के प्रस्ताव पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका ऐलान करेंगे। यह भी ऐलान किया जा सकता है कि 2024 के आम चुनाव में परिवार का एक ही व्यक्ति लड़ेगा।’ इसके अलावा कांग्रेस में बदलाव की मांग करने वाले नेता संसदीय बोर्ड के भी पुनर्गठन की बात करते रहे हैं। राजनीतिक मामलों की समिति ने सुझाव दिया है कि पार्टी को देश भर में गठबंधन करने चाहिए। खासतौर पर लोकसभा चुनाव के लिए समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेना चाहिए।