555 दिन के FD पर मिलेगा 7.40% रिटर्न

0
1

555 दिन के FD पर मिलेगा 7.40% रिटर्न
आरबीआई मौद्रिक नीति समिति ने जून में भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन इसके बावजूद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन कर दिया है। इस सूची में प्राइवेट सेक्टर का कर्नाटक बैंक भी शामिल है। नई दरें 8 जून 2026 से लागू हो चुकी हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 40 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। हालांकि यह सुविधा एक साल से अधिक के टेन्योर पर मिल रही है।

बदलाव के बाद बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 3.50% से लेकर 7% ब्याज दे रहा है। भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.75% से लेकर 7.40% है। सभी बैंक विभिन्न वित्तीय कारणों को देखते हुए एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न
बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 555 दिन के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% इंटरेस्ट मिल रहा है। पहले बैंक इस टेन्योर पर 6.75% ब्याज ऑफर करता था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.15% था। लेकिन अब दरों में वृद्धि की गई है।

एक साल से लेकर 554 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.50% रिटर्न मिल रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लिए 7% ब्याज मिल रहा है। 556 दिन से लेकर 2 साल तक के एफडी पर 6.40% इंटरेस्ट मिल रहा है। एक साल से अधिक और 5 साल तक के सभी टेन्योर पर 6% से अधिक ब्याज मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here