Home Blog Page 130

आपकी राशि में कैसी रहेगी होली

0

होली की सभी ने तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि रंग भी राशियों पर प्रभाव डालते हैं। ज्‍योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे बताते हैं कि राशि के अनुसार रंग लगाना शुभ माना जाता है। वहीं ज्‍योतिषाचार्य पंडित प्रवीण मोहन शर्मा ने बताया कि इस बार होली में कई राशि वालों के लिए अच्‍छा समय रहेगा।

मेष – इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होने जा रही हैं। आपके जीवन में तरक्की के नए योग बनेंगे, आय के नए रास्ते विकसित होंगे, पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के लोग होली के दिन नारंगी रंग का इस्तेमाल करें। नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं, नांरगी रंग के गुलाल का प्रयोग कर सकते हैं और नारंगी रंग की मिठाई अर्थात इमरती आदि खा सकते हैं। ऐसा करने से प्रगति के नए मार्ग बनेंगे।

वृष – इस राशि के लोगों के लिए साल 2022 की होली जीवन में आर्थिक उन्नति लेकर आ रही हैं। नौकरी-पेशा वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार संबंधी नए प्लान बनेंगे, सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन सेहत का ध्यान की रखने की जरूरत है। होली के दिन गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा।

मिथुन – इस राशि वालों के लिए रोजगार में सफलता लेकर आई है, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, दफ्तर में प्रमोशन के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं, इंटरव्यू में सफलता मिलेगी और माता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर धन खर्च कर सकते हैं और सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। होली पर हरे रंग का गुलाल, हरे रंग के कपड़े आदि का इस्तेमाल करने से सेहत में सुधार आएगा।

कर्क – इस राशि के लोगों के लिए खुशहाली लेकर आई है। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप आर्थिक स्थिति को सुनियोजित तरीके से बढ़ाने में सफल होंगे, पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। अनचाही यात्रा पर खर्च हो सकता है जिससे परेशानी होगी। आफिस में काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। होली के दिन सफेद रंग का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से जीवन में मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

सिंह – इस राशि वालों के लिए इस साल की होली जीवन में सम्मान लेकर आई है। धन से जुड़े मामले में सफल रहेंगे, साझेदारी में नए काम की शुरुआत होगी, मित्रों का साथ सालभर बना रहेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, शुभ-समाचार मिलने के योग हैं। होली पर लाल रंग का प्रयोग करें। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

साल 2022 की होली कन्या राशि लिए शुभता लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे, दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, स्टॉक मार्केट से जुड़े कामों लाभ हो सकता है। होली के दिन फिरोजी रंग का किसी भी तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे।

तुला – इस राशि वालों के लिए राहत लेकर आई है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद होगा, नौकरी में सफलता मिलेगी, धन लाभ के योग बनेंगे, वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ेंगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। होली पर क्रीम रंग का इस्तेमाल करें। इससे आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक – इस राशि के लोगों के लिए उन्नति लेकर आई है। बेरोजगारों की नौकरी की तलाश समाप्त होगी, भाग्य का साथ मिलेगा, आय के नए रास्ते खुलेंगे। होली पर केसरी रंग का इस्तेमाल करें। इससे उन्नति के नए मार्ग बनेंगे।

धनु – इस राशि वालों के लिए यह होली सहजता लेकर आई है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, व्यापार में अच्छे लाभ मिलेंगे, शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी, सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, दैनिक खर्चे बढ़ेंगे, धर्म के कार्यों में आस्था भी बढ़ेगी। होली पर बादामी रंग का इस्तेमाल करें। इससे मुश्किल कामों में आसानी आएगी।

मकर – इस राशि के लिए सामान्य रहने वाली है। आर्थिक उलझन के योग हैं, मन विचलित हो सकता है, जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। हड्डियों और नसों से सम्‍बंधित रोग हो सकते हैं। आर्थिक प्रयासों में अवरोध आ सकता है। होली पर नीले रंग का इस्तेमाल करने से परेशानियां दूर हो सकती हैं।

कुंभ – इस राशि के लोगों के लिए कठिन रहने वाली है। अचानक से धन हानि के योग हैं, मानसिक तनाव रहेगा, संतान सुख मिलेगा, सिरदर्द की परेशानी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से कटुता बढ़ेगी। होली पर बैंगनी रंग का इस्तेमाल करें। इससे जीवन से अशुभता दूर होगी।

मीन – इस राशि के लोगों के लिए जीवन में सुधार लेकर आई है। कार्य क्षमता बढ़ेगी, मानसिक उलझनें कम होंगी, बड़े धनलाभ के योग हैं। होली पर बसंती रंग का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप भाग्य से बलवान बनेंगे। ज्योतिषाचार्य कहते हैं रंग खेलने वाली होली के दिन होली की भस्म को मस्तक पर जरूर लगाएं. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और खुशियां प्राप्त होंगी।

दाऊद मामले में गिरफ्तार नवाब मलिक की ED कस्टडी खत्म

0

दाऊद मामले में गिरफ्तार नवाब मलिक की ED कस्टडी खत्म
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक की ED हिरासत अब खत्म हो गई है. मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नवाब मलिक 14 दिन यानी 21 मार्च तक ज्यूडिशियल कस्टडी में रहेंगे. ED ने उन्हें 23 फरवरी को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था.
इससे पहले अदालत ने अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की हिरासत सात मार्च तक बढ़ा दी थी. ईडी ने मलिक को गिरफ्तार कर 3 मार्च तक की रिमांड पर लिया था.
क्या है पूरा मामला
ईडी को कुछ रियल एस्टेट परियोजनाओं में नवाब मलिक के बेनामी निवेश का विवरण मिला है. ईडी ने इस मामले में 18 फरवरी को दाऊद के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया था. इस मामले में छोटा शकील के सहयोगी सलीम कुरैशी से भी पूछताछ की गई. 3 फरवरी को, एनआईए को सूचना मिली थी कि दाऊद इब्राहिम आतंकी फंड जुटा रहा है और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद (खीट) और अल कायदा (अद) के साथ काम कर रहा है. वह करीबी सहयोगियों के माध्यम से भारत में आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित कर रहा था.
ईडी ने दाऊद के खिलाफ पीएमएलए का मामला दर्ज किया था. एक अन्य मामला उसके भाई इकबाल कासकर, इकबाल काशका, इकबाल मिर्ची और 19 अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया था. बाद में दोनों मामलों को ईडी ने मर्ज कर दिया. केंद्रीय जांच एजेंसी ने दाऊद के सहयोगी के परिसरों से नौ छापे मारे और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे.

पोषण आहार संयंत्रों की चाबी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपेंगे मुख्यमंत्री

0

भोपाल। प्रदेश में पोषण आहार संयंत्रों को संचालन महिला स्व-सहायता समूहों के परिसंघों द्वारा किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में समूहों को संयंत्र की चाबी सौंपेंगे। इसके सााि ही तीन सौ करोड़ रुपये के बैंक ऋण का वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आजीविका मिशन ने सात पोषण आहार संयंत्रों की स्थापना की गई है। सरकार ने इनका संचालन महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। इनसे तैयार होने वाला पोषण आहार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के संकुल स्तरीय संघों को उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे।

महिला स्व-सहायता समूहों से 40 लाख महिलाएं जुड़ी

प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों से 40 लाख महिलाएं जुड़ी हैं और विभिन्न् व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर, डीजल, आयल की बिक्री के अलावा पेयजल योजनाओं का प्रबंधन, पंचायतों में कर संग्रहण, फ्लाई एश से ईंट निर्माण, फसल उपार्जन जैसे काम भी समूह को दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। राष्ट्रीय सूचना केंद्र के माध्यम से समूह की सदस्य कार्यक्रम से जुड़ेंगी।

चार नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोपित प्यारे मियां को आजीवन कारावास

0

भोपाल। राजधानी की चार नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपित प्यारे मियां को भोपाल की जिला अदालत ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। इसके साथ ही इसी मामले में प्यारे मियां के तीन अन्य साथियों को भी अलग-अलग सजा सुनायी गयी है। अदालत ने अपने फैसले में चारों आरोपितों को विभिन्न धाराओं के साथ पाक्सो कानून के तहत दोषी माया है। जबलपुर केंद्रीय जेल में बंद प्यारे मियां व उसे साथियों को यह फैसला वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सुनाया गया। कोर्ट के इस फैसले के साथ ही पीड़िताओं और उनके स्वजन का दो वर्ष से किया जा रहा न्याय का इंतजार पूरा हुआ।

जिला अदालत की अपर सत्र न्यायाधीश कविता वर्मा ने 20 लोगों की गवाही के बाद आजीवन कारावास के साथ ही प्यारे मियां पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा उसके साथी मैनेजर उवेज को आजीवन कारावास व पांच हजार रुपये का जुर्माना, डाक्टर हेमंत मित्तल को पांच साल की सजा और स्वीटी विश्वकर्मा को 20 साल की सजा व पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी गयी।

यह है पूरा मामला

रातीबड़ टीआई सुधेश तिवारी के मुताबिक 12 जुलाई 2020 रात को चार लड़कियां श्ाहर के श्ााहपुरा इलाके में एक फ्लैट में शराब के नशे में मिली थीं। पूछताछ में सामने आया कि उन्हें लोगों के पास भेजा जाता है। उस दौरान पुलिस को फ्लैट से बड़ी मात्रा में शराब और आपत्तीजनक सामग्री भी बरामद की गयी थी। चारों नाबालिग लड़कियां कोहेफिजा इलाके की रहने वाली थीं, जिनकी श‍िकायत के आधार पर कोहेफिजा थाने में प्यारे मियां, स्वीटी विश्वकर्मा, डाक्टर हेमंत मित्तल और उवेज पर मामला दर्ज किया गया था।

नमिता चंदेल कयाकिंग केनोइंग एशियन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने थाइलैंड जाएगी

0

सिवनी। जिले के छपारा की रहने वाली नमिता चंदेल 11 सालों से कयाकिंग केनोइंग वाटर स्पोर्ट्स की प्रतियोगिताओं में मैडल जीत रही हैं। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सिवनी की बेटी नमिता अब तक 50 से ज्यादा मैडल जीत चुकी है।

देश का प्रतिनिधित्‍व करेगी नमिता चंदेल : 24 से 28 मार्च तक थाइलैंड में होने वाली कयाकिंग केनोइंग एशियन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर नमिता चंदेल भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। नमिता के पिता उमेश चंदेल ने बताया कि एशियन चैम्पियनशिप में भाग लेने भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ कयाकिंग केनोइंग वाटर स्पोर्ट्स के चार खिलाड़ियों का समूह 17 मार्च को थाइलैंड के लिए रवाना होगा। इस समूह का नेतृत्व नमिता चंदेल करेंगी। इससे पहले नमिता चंदेल 10 से 13 मार्च तक भोपाल में आयोजित कयाकिंग केनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

वर्ष 2014 में एशियन गेम्‍स के लिए चुना गया था : गौरतलब है कि साल 2014 के एशियन गेम्स में भारतीय टीम में नमिता काे चुना गया था। साल 2016 में नमिता चंदेल को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवार्ड से नवाजा गया। अब नमिता सिवनी जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर है। नमिता चंदेल का मानना है कि यदि बेटियों को पर्याप्त अवसर मिले तो वे अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ सकती हैं।

सहायक प्रशिक्षक के पद पर दे रही सेवाएं : पिता उमेश चंदेल ने बताया कि भोपाल में रहकर नमिता प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ सहायक प्रशिक्षक के तौर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। खेल विभाग द्वारा नमिता को नियुक्ति दी गई हैं। बीते दो सालों से कोरोना महामारी के कारण सभी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं रोक दी गई थी। पिछले साल 14 से 17 मार्च के बीच एशियन चैम्पियनशिप थाइलैंड में आयोजित की गई थी, जिसमें हिस्सा लेने नमिता को जाना था। लेकिन बाद में यह प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई।

मध्‍य प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक इंदौर में

0

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को इंदौर में होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। प्रदेश कोर कमेटी का गठन न होने से कुछ दिन पहले पार्टी ने ‘छोटी टोली” का गठन किया था, जिसकी बैठक भोपाल में हुई थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश सहित कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे। नड्डा मंगलवार आठ मार्च को प्रदेश के उज्जैन, देवास एवं इंदौर प्रवास पर रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को इंदौर में बुलाई गई है। लंबे समय से पार्टी की कोर कमेटी नहीं थी, जिसके चलते एक छोटी टोली का गठन कर सत्ता और संगठन के लोग आपस में चर्चा कर रहे थे। इधर प्रदेश भाजपा ने अधिकृत बयान में कहा कि इंदौर में शाम सवा छह बजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी, लेकिन कोर कमेटी में किन लोगों को शामिल किया गया है, उनके नाम जाहिर नहीं किए गए। भाजपा नेता कोर कमेटी का नाम सार्वजनिक करने से बचते रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से प्रात: 10.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रात: 10.45 बजे इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा उज्जैन प्रस्थान करेंगे। जहां स्थान-स्थान पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12 बजे उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 1.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2.05 बजे उज्जैन से हेलीकाप्टर द्वारा देवास रवाना होंगे।

एग्जिट पोल के अनुसार यूपी मे बीजेपी

0

उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। अब तक के एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मिडिया के अनुमान के मुताबिक भाजपा के खाते में 240 सीटें जा सकती हैं। वहीं सपा को 140 सीटें मिलती दिख रही हैं। बसपा को 17 सीट मिल सकती हैं। कांग्रेस खाता खोलती नजर नहींं आ रही है। इसी तरह टीवी-9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 403 में से 211 से 225 सीट मिलती दिख रही है। सपा का सफर 146 से 160 सीटों पर थमता नजर आ रहा है। कांग्रेस को 4-6, तो बसपा को 14-24 सीट मिल सकती हैं।
मीडिया का अनुमान है कि भाजपा को 262 से 277 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 119 से 134 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। बसपा के खाते में 7 से 15 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे के मुताबिक भी कांंग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।

मोहाली टेस्ट में भारत ने पारी और 222 रनों से जीत दर्ज की

0

मोहाली टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने श्रीलंका को खेल के तीसरे दिन पहले पारी में 174 रन पर ढेर कर दिया, फिर फॉलोऑन देकर दूसरी पारी में भी श्रीलंका को 178 रनो पर समेट दिया। इस तरह भारत ने एक पारी और 222 रनों से जीत हासिल की। भारत ने पहली पारी में 574 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसमें रवींद्र जडेजा की 175 रनों की नाबाद पारी शामिल है। रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए श्रीलंका की पहली पारी में 5 विकेट चटका डाले और दूसरी पारी में अब तक 4 विकेट हासिल कर लिये हैं।

जडेजा ने दोहराया इतिहास

रवींद्र जडेजा ने मोहाली टेस्ट मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। भारतीय टेस्ट क्रिकेट में 60 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन और 5 विकेट लिए। आखिरी बार 1962 में पॉली उमरीगर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ही टेस्ट मैच में 172 रन की पारी खेली और 5 विकेट लिए थे। इसके अलावा जडेजा टेस्ट क्रिकेट में ऐसे तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं, जिनके नाम एक टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन और 5 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है। पॉली उमरीगर के अलावा वीनू मांकड़ ने 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 184 रन और 196 रन देकर 5 विकेट लिए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो 49 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है,जब किसी खिलाड़ी ने एक ही टेस्ट में 150 से ज्यादा रन और 5 विकेट लिए हों।

टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद श्रीलंका की पहली पारी केवल 174 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से जडेजा ने 5 विकेट लिए, जबकि अश्विन और बुमराह के खाते में 2-2 विकेट आए। शमी को 1 विकेट मिला।

मध्‍य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से शुरू होगा

0

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से प्रारंभ होगा। इसकी शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद हो रहे इस सत्र में दर्शक दीर्घाएं खुली रहेंगी। प्रवेश सीमित संख्या में ही दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के जांच की व्यवस्था पहले की तरह रहेगी।

कोरोना के कारण विधानसभा सचिवालय ने दर्शक दीर्घाएं बंद रखी थीं।

कोरोना संक्रमण की वजह से अभी तक विधानसभा सचिवालय ने दर्शक दीर्घाएं बंद रखी थीं। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध था और मंत्रियों के स्टाफ को भी सीमित प्रवेश पत्र दिए जा रहे थे।

कोरोना संबंधी जांच की व्यवस्था डिस्प्रेंसरी में रखी गई

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि कोरोना के नियंत्रण में होने और शासन द्वारा सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि दर्शक दीर्घाएं खोली जाएंगी पर अभी प्रवेश सीमित ही रहेगा। कोरोना संबंधी जांच की व्यवस्था डिस्प्रेंसरी में रखी गई है। सभी प्रवेश द्वार पर तापमान लेने और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखी गई है। शारीरिक दूरी का पालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा।

कार्य मंत्रणा समिति की होगी बैठक

सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले सुबह साढ़े दस बजे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी। इसमें उन विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिन पर सदन में चर्चा कराई जानी हैं। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ सहित वरिष्ठ विधायक उपस्थित रहेंगे।

13 बैठकें होंगी, विधायकों ने लगाए 4,518 प्रश्न

25 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। नौ मार्च को सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के लिए विधायकों ने चार हजार 518 प्रश्न लगाए हैं।

पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में अब 30 मार्च से

0

भोपाल । पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई एक बार फिर शुरू हो रही है। सुप्रीम कोर्ट 30 मार्च से सुनवाई शुरू कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल में फैसला आ जाएगा। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के कर्मचारी कोर्ट में अपना-अपना पक्ष रखेंगे। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट में मई 2016 से प्रदेश के कर्मचारियों को लेकर पदोन्नति में आरक्षण का मामला लंबित है इसलिए कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगी है। इस अवधि में करीब 80 हजार कर्मचारी बगैर पदोन्नति सेवानिवृत्त हो गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पदोन्नति में आरक्षण मामले में फैसला सुनाते हुए मुद्दे तय कर दिए हैं। अब इन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर केंद्र और राज्यों की सरकार पदोन्नति को लेकर निर्णय लेंगी। केंद्र सरकार के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शुरू कर चुका है, जबकि मध्य प्रदेश के प्रकरण में सुनवाई 30 मार्च से शुरू हो रही है। इस दौरान मध्य प्रदेश का डाटा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके विश्लेषण के बाद प्रदेश के संदर्भ में फैसला आएगा। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के डाटा को लेकर जो पैमाना तय किया है, उसके हिसाब से मध्य प्रदेश की पूरी तैयारी है।