Home Blog Page 70

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा

0

नगरीय निकाय के पहले चरण का प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम गया। बुधवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक 13,148 केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए संबंधित निकाय क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। मतगण्ाना 17 जुलाई को सुबह नौ बजे से होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि प्रथम चरण में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में मतदान होगा। मतदान ईवीएम से कराया जाएगा। 15 से अधिक प्रत्याशी होने पर अतिरिक्त बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। सभी जिलों में पर्याप्त ईवीएम की व्यवस्था की गई है।

वर्षा से मतदान प्रभावित न हो, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ईवीएम की सुरक्षा और मतदाताओं के बैठने के लिए मतदान केंद्र पर अलग से व्यवस्था की जाएगी। दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा और मतगणना 18 जुलाई को होगी।

सभा, जुलूस व रैली अब नहीं होगी

आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित अवधि में कोई सभा, जुलूस या रैली नहीं होगी। अब बंद कमरा बैठकों का दौर चलेगा। आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि मतदान के लिए दुकान, प्रतिष्ठान और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को चार घंटे अनुपस्थित रहने, देर से आने या जल्दी जाने की अनुमति रहेगी। इसके लिए श्रम आयुक्त को दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है। साथ ही तीनों विद्युत कंपनियों के प्रबंध संचालकों को निर्देश दिए हैं कि मतदान और मतगणना के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

महापौर के लिए सफेद रंग का मतपत्र

ईवीएम में महापौर के लिए सफेद रंग का मतपत्र लगाया जाएगा। जबकि, नगर निगम के पार्षद पद के लिए गुलाबी, नगर पालिका के पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा।

रणबीर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन रिलीज होने जा रही है फिल्म ‘शमशेरा’

0

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। शमशेरा फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, तब से ही फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं। 22 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं इन्हीं सबके बीच रणबीर कपूर के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रणबीर की फिल्म शमशेरा का 3डी ट्रेलर इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म के क्रिटिक्स तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि ‘हॉलीवुड फिल्म थॉर लव एंड थंडर के साथ शमशेरा का ट्रेलर रिलीज करने के तैयारी कर रहे हैं।’

7 जुलाई को रिलीज होगा ‘शमशेरा’ का ट्रेलर

‘थाॅर लव एंड थंडर’ 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दिखाई देने वाली है। इसी फिल्म के साथ शमशेरा का ट्रेलर भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शमशेरा के साथ रणबीर और आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का भी ट्रेलर इसी दिन देखने को मिलेगा। 7 जुलाई के दिन रणबीर के दोनों ही आगामी फिल्म का ट्रेलर ‘थॉर लव एंड थंडर’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाला है। ब्लाॅकबस्टर फिल्म ‘संजू’ के चार साल के बाद रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर वापस दिखाई देने वाले हैं। शमशेरा में रणबीर का डबल रोल देखने को मिलेगा। फिल्म में वे लुटेरा बनकर संजय दत्त से भिड़ते दिखाई देने वाले हैं।

शमशेरा के साथ रणबीर का कमबैक

शमशेरा फिल्म में संजय दत्त नेगेटिव रोल में दिखाई देने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में वाणी कपूर एक नाचने वाली की भूमिका में नजर आने वाली हैं। पहली बार बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। शमशेरा फिल्म करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी है। आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में आदर्श कपूर, रोनित राॅय, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, अहाना कुमरा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। शमशेरा फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

भारत ने इंग्लैंड को दिया 378 रनों का लक्ष्य

0

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 245 रन बनाये। इसके साथ ही भारत ने 377 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। आज खेल का चौथा दिन है और इंग्लैंड के पास 378 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कल भर का समय है। इससे पहले दूसरी पारी में भी भारत को शुरुआती झटकों का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के शीर्ष तीन बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गये। हालांकि सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में संभलकर बल्लेबाजी की और एक छोर पर टिके रहे। चेतेश्वर पुजारा ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाये। पिछली पारी में शतक जमानेवाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जमाया। पंत ने 86 गेंद का सामना करते हुए 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके भी लगाये।

होटलों और रेस्तरां बिल में सर्विस चार्ज जोड़ने पर लगी रोक, CCPA ने जारी किये दिशानिर्देश

0

होटलों या रेस्तरां में खाना खानेवालों के लिए एक राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने होटल और रेस्तरां में वसूले जाने वाले सर्विस चार्ज पर रोक लगा दी है। CCPA ने ताजा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब होटल या रेस्तरां के मालिक अपने ग्राहकों के बिना उनकी मर्जी के सर्विज शुल्क नहीं ले सकते। आपको बता दें कि कई होटलों में खाने के बिल के साथ ही सर्विज चार्ज भी जोड़ा जा रहा था और ग्राहकों के लिए इसे देना अनिवार्य था। अब लोगों को इससे राहत मिल गई है। प्राधिकरण ने साफ निर्देश दिया कि अब किसी भी तरीके के सर्विस चार्ज के नाम से वसूली नहीं की जा सकती। अगर कोई भी होटल या रेस्तरां इसको खाने के बिल में जोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

क्या है निर्देश?

CCPA के पास ऐसी कई शिकायतें आ रही थींं, जिसमें होटलों द्वारा मनमाने तरीके से खाने के बिल में 10 से 20 फीसदी तक सर्विज चार्ज वसूला जा रहा था। सीसीपीए ने इसे अनुचित व्यापार गतिविधियां और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन का मामला मानते हुए इसे रोकने के लिये कदम उठाये हैं। अपने दिशानिर्देश में उसने कहा कि कोई भी होटल या रेस्तरां ग्राहकों को सेवा शुल्क देने के लिये बाध्य नहीं कर सकता। ग्राहक चाहे तो सेवा शुल्क दे सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से स्वैच्छिक, वैकल्पिक और उपभोक्ता के विवेक पर निर्भर करेगा। यानी आप पहले से ही बिल में इसे जोड़ कर पेश नहीं कर सकते।

क्या होता है सर्विस चार्ज?

जब भी आप होटल या फिर रेस्तरां में ग्राहक खाना खाते हैं तो खाना परोसने या फिर किसी अन्य तरह की सेवा के लिए सर्विस चार्ज लगाया जाता है। यह आम तौर पर बिल में सबसे नीचे की ओर लिखा होता है और ये 5 फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक होता है। लेकिन नियमों के मुताबिक होटलों-रेस्टोरेंट्स में सर्विस चार्ज देना स्वैच्छिक होता है, लेकिन फिर भी कस्टमर्स से इसे जबरन वसूला जाता है। अब CCPA की ओर से इसके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। यदि इसके बाद भी कोई होटल या रेस्तरां आपसे सेवा शुल्क वसूलता है, तो आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा में शिंदे सरकार ने हासिल किया बहुमत

0

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। सत्ता पक्ष के समर्थन में 164 विधायकों ने वोट किया। वहीं विपक्ष में 99 वोट पड़े। 3 सदस्य तटस्थ रहे। 22 सदस्य गैर-मौजूद रहे। आज शिवसेना का एक और विधायक सत्ता पक्ष की ओर आ गया। रविवार को स्पीकर के चयन के समय शिंदे गुट को 164 वोट मिले थे। आज भी 164 मिले। आज स्पीकर राहुल नार्वेकर का वोट शामिल नहीं रहा। इससे पहले भाजपा की ओर से प्रस्ताव रखा गया, जिस पर विपक्ष ने वोटिंग की मांग की। जैसे ही सत्ता पक्ष के विधायकों की गिनती 144 पहुंची, साफ हो गया कि शिंदे महाराष्ट्र के मुख्मयंत्री बने रहेंगे। इस बीच, उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है। अब तक उद्धव के साथ रहे शिवसेना विधायक संतोष बांगर भी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। विधानसभा में उन्होंने सरकार के पक्ष में वोट किया। महाविकास आघाड़ी के 8 विधायक देरी से पहुंचने के कारण वोट नहीं कर सके। इनमें 7 विधायक कांग्रेस के रहे।

शहरों के नाम बदलने वाला फैसला कायम रहेगा

उद्धव ठाकरे ने अपनी आखिरी कैबिनेट में शहरों के नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया था। फ्लोर टेस्ट के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि उनकी सरकार इस फैसले को कायम रखेगी। उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा, पिछली कैबिनेट में नाम बदलने के बारे में जो भी फैसले लिए गए थे, हम उन फैसलों को बरकरार रखेंगे क्योंकि हम भी यही विचार रखते हैं। हमें उन फैसलों की फिर से पुष्टि करनी होगी क्योंकि पिछली कैबिनेट नियमों के अनुसार नहीं थी क्योंकि राज्यपाल ने पहले ही सरकार से फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए कहा था।

रविवार को सत्र के पहले दिन जो कुछ हुआ, उसके बाद यह मुश्किल नहीं लग रहा था। स्पीकर के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 164 वोट मिलने से साफ हो गया था कि सरकार के पास बहुमत के लिए जरूरी विधायकों से 20 वोट अधिक है। कल ही उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि पार्टी के दो विधायक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सदन में नहीं आ सके। विश्वास मत में हम 166 मतों के साथ बहुमत साबित करेंगे।

कई नेता देर से पहुंचे, नहीं ले सके हिस्सा

अशोक चव्हाण समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सके। वे विधानसभा देरी से पहुंचे और तब तक दरवाजे बंद कर दिए गए थे। कुल मिलाकर महाविकास आघाड़ी के 8 विधायक वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सके। इनमें कांग्रेस के 7 और एक एनसीपी के विधायक हैं। विधासनभा में कांग्रेस के कुल 44 विधायक हैं।

कुल 22 विधायक अनुपस्थित रहे। इसमें कांग्रेस के 10 विधायक- जितेश अंतापुरकर, जीशान सिद्दीकी, प्रणति शिंदे, अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, धीरज देशमुख, कुणाल पाटिल, राजू आवाले, मोहनराव हम्बर्दे और शिरीष चौधरी शामिल हैं।

उद्धव गुट के 16 विधायकों पर लटकी तलवार

इस बीच, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले ने विधानसभा अध्यक्ष को व्हिप के उल्लंघन के आरोप में पार्टी के 16 विधायकों को निलंबित करने की याचिका दी है। 16 विधायकों को निलंबन के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। अध्यक्ष कार्यालय ने इसकी पुष्टि करता है।

उद्धव गुट को झटका, असमंजस में विधायक

इससे पहले उद्धव ठाकरे धड़े को झटका देते हुए नए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने रविवार रात अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल के नेता पद से हटा दिया। उन्होंने एकनाथ शिंदे को फिर से शिवसेना विधायक दल के नेता के तौर पर मान्यता दी है। उद्धव खेमे के सुनील प्रभु को हटाकर शिंदे गुट के भरत गोगावले को मुख्य सचेतक बनाया गया है। अब भरत गोगावले ने शिवसेना विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है और शिंदे सरकार के समर्थन में वोट देने को कहा है। अब जो विधायक इस व्हिप का उल्लंघन करेंगे, उन पर अयोग्यता की तलवार लटक जाएगी। यही कारण है कि फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव समर्थक 16 विधायक असमंसज में हैं।

दिल्ली सरकार ने बढ़ाया विधायकों और अन्य सदस्यों का वेतन, विधानसभा में पारित हुए विधेयक

0

दिल्ली सरकार ने अपने विधायकों और विधानसभा के सदस्यों के वेतन-भत्तों में 66 फीसदी वृद्धि की है। दिल्ली विधानसभा में सोमवार को मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचेतक, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेता के वेतन में वृद्धि से संबंधित पांच अलग-अलग विधेयक सदन में पेश किए गए और सदस्यों ने उन्हें पारित किया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर और विपक्ष के नेताओं का वेतन बढ़ाने का विधेयक पास हुआ है। पिछले करीब 11 साल से दिल्ली के विधायकों को 12,000 रुपए वेतन मिलता था, जिसे बढ़ाकर एक बार 30,000 रुपए किया गया था। अब भत्ते सहित इस वेतन को 90,000 रुपए किया गया है।

देश में दिल्ली के विधायकों की सबसे कम तनख्वाह है। दिल्‍ली विधानसभा के एक सदस्‍य को इस समय वेतन और भत्‍ते को मिलाकर कुल 54 हजार रुपये मिलते हैं जिसे बढ़ाकर 90 हजार रुपये कर दिया गया है। इसमें वेतन – 30 हजार रुपये, निर्वाचन भत्‍ता- 25 हजार रुपये, परिवहन/वाहन भत्‍ता- 10 हजार रुपये, टेलीफोन अलाउंस- 10 हजार रुपये और सचिवालय भत्ता- 15 हजार रुपये प्रति माह शामिल हैं। ये बिल अब अंतिम मंजूरी के लिए राष्‍ट्रपति के पास भेजे जाएंगे।

इस मुद्दे पर पिछले 7 साल में कई बार चर्चा हुई है। केंद्र सरकार को इस पर कुछ आपत्ति थी और उन्होंने कुछ सुझाव दिए थे। हमने सुझावों को मानते हुए इसे पारित किया है। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इसको पास करेगी। खास बात ये है कि भाजपा विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी इस वेतन वृद्धि का समर्थन किया। सदस्यों ने कहा कि उनका वेतन बढ़ती महंगाई और विधायकों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के अनुरूप होना चाहिए।

इंग्लैंड 284 रन पर ऑल आउट, भारत को मिली 132 रनों की बढ़त

0

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट खेला जा रहा है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 416 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 284 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक रन जॉनी बेयरस्टो ने बनाए। उनके बल्ले से 106 रन निकले। वहीं मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट चटकाएं। पहली पारी के आधार पर भारत को 132 रनों की लीड मिली है।

जॉनी बेयरस्टो का 11वां शतक

इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। उन्होंने 140 गेंदों पर 106 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के लगाए। बेयरस्टो को मोहम्मद शमी ने आउट किया। उनका कैच कोहली ने लपका। टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो की लगातार तीसरा शतक है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 136 और 162 का स्कोर बनाया था। इस साल 5 शतक लगा चुके हैं।

दूसरा दिन रहा बुमराह के नाम

मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के शुरुआती तीन विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। उन्होंने पहले एलेक्स लीस को तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। जैक क्राउली को बुमराह ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद बुमराह ने ओली पोप को 10 रन पर आउट किया। सिराज ने जो रूट को पवेलियन भेजा। रूट 31 रन के स्कोर पर आउट हुए। इंडिया को पांचवी सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई। उन्होंने जैक लीच को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच करवाया। इसी के साथ इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट खोकर 83 रन हो गया है।

अर्ट का शर्मनाक रिकॉर्ड

जसप्रीम बुमराह ने स्टुअर्ट ब्राड के ओवर में 29 रन बल्ले से बनाए जबकि छह अतिरिक्त समेत उनके ओवर में कुल 35 रन बने। इसके साथ ही बुमराह ने टेस्ट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकार्ड तोड़ दिया। बुमराह ने 16 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी खेली।

मध्य प्रदेश में नए सिरे से तैयार किए जाएंगे एक हजार किलोमीटर के राज्य मार्ग

0

मध्य प्रदेश में एक हजार किमी से अधिक लंबाई के 17 राज्य मार्ग (स्टेट हाईवे) नए सिरे से तैयार किए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए नई योजना तैयार की है। इसमें 15 साल तक निर्माण एजेंसी ही सड़क का संधारण (मेंटेनेंस) कार्य करेगी। राज्य सड़क विकास निगम को इन सड़कों पर टोल टैक्स लगाने का अधिकार रहेगा। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा की गई लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी है। अब इसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।

विभागीय मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है कि प्रदेश में सड़क नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे ओवर ब्रिज, फ्लाई ओवर आदि के लिए काफी सहायता मिल रही है। राज्य सरकार भी अपने बजट और अन्य माध्यमों से वित्तीय संसाधन जुटाकर काम कर रही है।

मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी सड़कें, जिन्हें नए सिरे से बनाने की जरूरत है, उन्हें चिन्‍ह‍ित किया गया है। इन 17 राज्य मार्ग को टू लेन बनाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कराए जा रहे हैं, जो दिसंबर 2022 तक पूरे हो जाएंगे। मार्च, 2023 तक निविदा प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है। दो साल में निर्माण कार्य पूरा होगा।

शिंदे-फडणवीस ने जीती विधानसभा स्पीकर की लड़ाई

0

महाराष्ट्र का सियासी घमासान में रविवार का दिन बहुत अहम रहा। आज से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हुआ और 11 बजे सदन की कार्रवाई शुरू होते ही स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। विधायकों की गिनती शुरू हुई और भाजपा तथा शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायकों की गिनती जैसी ही 144 पर पहुंची, भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर का स्पीकर चुनाव जाना तय हो गया। आखिरी में राहुल नार्वेकर को कुल 285 में से 164 वोट मिले, जबकि महा विकास आघाड़ी की ओर से शिवसेना प्रत्याशी राजन साल्वी को 107 वोट मिले। विपक्ष में फूट देखने को मिली है क्योंकि समाजवादी पार्टी और ओवैसी की पार्टी AIMIM ने किसी को वोट नहीं दिया।

विधानसभा की कार्रवाई के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा, आज बागी विधायक (एकनाथ शिंदे गुट) हमसे नजरें नहीं मिला पा रहे थे। आप कब तक एक होटल से दूसरे होटल में जाने वाले हैं? इन विधायकों को एक दिन अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाना होगा। फिर वे लोगों का सामना कैसे करेंगे?

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, राहुल नार्वेकर न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि पूरे देश में विधानसभा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं…वह विधान परिषद के अध्यक्ष रामराजे नाइक निंबालकर के दामाद हैं जो एनसीपी से हैं।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मुंबई में एक साथ फोटो खिंचवाई।

‘प्राचीनता और पराक्रम की पुण्यभूमि है तेलंगाना’ – पीएम मोदी

0

हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न होने के बाद परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। विजय संकल्प सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना से भगवान राम का नाता है। यह प्राचीनता और पराक्रम की पुण्यभूमि है। पीएम ने कहा कि जिस तरह हैदराबाद शहर हर टैलेंट की उम्मीदों को नई उड़ान देता है। वैसे ही भाजपा भी देश की आशाओं-अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं।

पीएम मोदी के संबोधन की 10 अहम बातें

तेलंगाना के लोग, पूरी दुनिया में कड़ी मेहनत और देश के विकास के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। तेलंगाना में कला, कौशल, कर्मठता भरपूर है। तेलंगाना, प्राचीनता और पराक्रम की पुण्य स्थली है।

तेलंगाना का विकास, चौतरफा विकास, भारतीय जनता पार्टी की पहली प्राथमिकताओं में से एक है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हम तेलंगाना के विकास का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

बीते 8 वर्षों में हमने हर भारतीय के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। देशवासियों के जीवन कैसे आसान हो, विकास का लाभ कैसे हर व्यक्ति, हर क्षेत्र तक पहुंचे, इसके लिए हमनें निरंतर काम किया है।

जो वंचित, शोषित रहे उनको भी राष्ट्रीय योजनाओं के माध्यम से हमने विकास में भागीदार बनाया है। यही कारण है कि गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी सभी को आज लगता है कि भाजपा सरकार उनकी आवश्यकताओं और आकांक्षाओं दोनों की पूर्ति कर रही है।

तेलंगाना के गरीबों को मुफ्त राशन हो, गरीबों को मुफ्त इलाज हो, भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ सभी को बिना भेदभाव मिल रहा है। यही तो सबका साथ, सबका विकास है। इसी वजह से आज देश के सामान्य नागरिक का भाजपा पर इतना विश्वास है।

स्वच्छ भारत अभियान से तेलंगाना की लाखों गरीब माताओं-बहनों-बेटियों को सम्मान का जीवन मिला है। उज्जवला योजना से मिले मुफ्त गैस कनेक्शन से तेलंगाना की लाखों गरीब बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है।

भाजपा ने जितना जनसमर्थन तेलंगाना में हासिल किया था, उसमें निरंतर वृद्धि हो रही है। ग्रेटर हैदराबाद के चुनावों में इसकी एक और झलक हमने देखी, जब भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली।

मातृत्व के समय पोषण से लेकर टीकाकरण की सुविधाओं को हमनें तेलंगाना के गांव गांव तक पहुंचाया है। इसी का परिणाम है कि आज बहनों बेटियों का स्वास्थ्य भी सुधर रहा है और उनके जीवन पर संकट भी कम हुआ है।

हम इस 21वीं सदी में देश के नारी शक्ति को राष्ट्रशक्ति बनाने का ईमानदार प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों में जमा धनराशि में महिलाओं की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीण महिलाओं के मामले में ये आंकड़े और भी ज्यादा हैं।

देश में 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेंगे, जिनमें से एक तेलंगाना में भी बनेगा। इससे ना सिर्फ राजस्व में वृद्धि होगी बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

इससे पहले विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं भाग्यनगर हैदराबाद में खड़ा हूं। पूरा देश जानता है कि अगर सरदार पटेल ना होते तो आज हैदराबाद भारत का हिस्सा न होता। उन्होंने कहा कि जब तेलंगाना राज्य का आंदोलन चलता था तो KCR कहते थे कि हम हैदराबाद विमोचन दिन मनाएंगे। बताइए भाग्यनगर वालों, हैदराबाद विमोचन दिन KCR ने मनाया है क्या? वो हैदराबाद विमोचन दिवस इसलिए नहीं मनाते क्योंकि उन्हें ओवैसी से डर लगता है।