वर्ल्‍ड बैंक टीम ने इंदौर कलेक्‍टर मनीष सिंह से जाना कैसे शहर बना स्‍चच्‍छता में नंबर वन

0
77
collector_indore

इंदौर। वर्ल्ड बैंक टीम ने आज इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लगातार स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह के साथ चर्चा की। कलेक्टर ने टीम को बताया कि जनप्रतिनिधियों, मीडिया, प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से इंदौर ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में एक नया अध्याय लिखा है।

वर्ल्ड बैंक की टीम ने बायो सीएनजी प्लांट से उत्पन्न की जा रही गैस एवं उससे संचालित की जा रही सिटी बस के बारे में जानकारी ली। टीम द्वारा इस टेक्नोलॉजी को देश के अन्य शहरों में बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज वर्ल्ड बैंक की टीम ने इंदौर का दौरा किया और विस्तृत अध्ययन किया कि किस तरह इंदौर ने उत्तम गुणवत्ता के वेस्ट सैग्रीगेशन की सहायता से बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर हाई कैलोरीफिक वैल्यू की गैस का उत्पादन किया। वर्ल्ड बैंक की टीम बायो सीएनजी प्लांट का भी भौतिक दौरा करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here