प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लोकल फार वोकल की थीम पर होगी

0
82
jabalpur_bjp

जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को प्रारंभ हो गई। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में स्थानीय संस्कृति को पेश किया गया है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोकल फार वोकल के तहत प्रदेश पदाधिकारियों का साफा बांधकर और हाथ से बने बैग भेंट किए। बैठक में आए पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं का स्वागत और तैयारी देखकर गदगद हो गए। में हो रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं जो मोर्चा को चुनावी रण के लिए तैयार करेंगे।

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति को लेकर पिछले कुछ दिनों से तैयारी तेज है। भाजपा के संभागीय कार्यालय में प्रदेश के करीब 200 पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तय समय से कुछ देरी से करीब 12 बजे से संभागीय कार्यालय रानीताल में प्रारंभ हुई। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सम्मिलत हुए। शाम के सत्र को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करने आएंगे।

प्रदेश अध्‍यक्ष करेंगे संबोधित : विभिन्न सत्रों में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, सभी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति सदस्यों को सम्बोधित करेंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, मोर्चा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार शामिल होंगे। इसके अलावा 26 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति से महाकोशल पर फोकस : भारतीय जनता पार्टी का विध्य, महाकोशल अंचल पर फोकस है। 2023 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर महाकोशल अंचल के मुख्यालय जबलपुर को बैठक के लिए चुना गया है। इससे पूर्व विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन भी यहीं हुआ। जिसमें जनजातीय वर्ग पर फोकस किया गया। जनजातीय समाज का कई सीट पर प्रभाव है। पिछले चुनाव में पार्टी को यहां काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में युवाओं के जरिए पार्टी खुद को मजबूत करने में जुटी है। इसके लिए युवा टोली को तवज्जो दी जा रही है। कार्य समिति के शुरुआती दो सत्र में इंटरनेट मीडिया और योजना के क्रियान्वयन पर शोध विषय पर विशेषज्ञ पदाधिकारियों को जानकारी देंगे। इसके जरिए कैसे आम लोगों से जुड़ाव बनाया जाए इस पर बात होगी। इस संबंध में एक अभियान की तरह कार्य किया जाएगा। योजनाओं को बेहतर तरीके से आम आदमी तक पहुंचाने के लिए क्या किया जाए उसमें आने वाली समस्याओं को कैसे दूर किया जाए इसका सुझाव भी पार्टी स्तर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here