Home Blog Page 113

Covishield और Covaxin के दाम अब 225 रुपए हुए

0

केंद्र द्वारा सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 टीकों की बूस्टर डोज शुरू करने से एक दिन पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सिन (Covaxin) टीकों की कीमतों को घटा दिया है। अब दोनों वैक्सीन की खुराक 225 रुपए होगी। वर्तमान में प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविशील्ड की प्रत्येक डोज 600 रुपए है, जबकि कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपए है।

सरकार के फैसले की सराहना

अदार पूनावाला ने सभी वयस्कों के लिए बूस्टर खुराक टीकाकरण शुरू करने के सरकार के फैसले की भी सराहना की। सुचित्रा एला ने कहा कि हमने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपए से 225 रुपए प्रति खुराक करने का फैसला किया है।

बूस्टर डोज लगवाने के नियम

वहीं बूस्टर शेड्यूल के लिए घरेलू टीकाकरण का पालन करना जारी रहेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एहतियाती खुराक के लिए उसी तरह के टीके का इस्तेमाल किया जाएगा। जो पहली और दूसरी खुराक के वैक्सीन के लिए इस्तेमाल किया गया था। इसका मतलब यह है कि जिस लाभार्थी को कोविशील्ड की दो खुराकें मिली हैं, उसे कोविशील्ड का तीसरा डोज लेना होगा।

10 अप्रैल से लगेगी बूस्टर डोज

18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग 10 अप्रैल से बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रीकॉशन डोज के लिए वे नागरिक पात्र होंगे। जिनको दूसरी डोज के लिए 9 महीने बीत चुके हैं। हालांकि इसके लिए पैसे देने होंगे। बूस्टर डोज अनिवार्य नहीं है। यह लोगों के इच्छा पर निर्भर है।

इमरान सरकार ने मान ली हार

0

पाकिस्तान की राजनीति के लिए शनिवार (आज) काफी अहम दिन है। नेशनल असेंबली में मतदान होना है। इमरान सरकार रहेगी या नहीं, ये वोटिंग के बाद तय हो जाएगा। पाक में कुल सांसदों की संख्या 342 है। इमरान को फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए 172 वोट की जरूरत है। हालांकि सरकार के पास सिर्फ 142 सांसदों का समर्थन हासिल है। वहीं विपक्ष अपने साथ 199 सांसदों के होने का दावा कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर किया रिव्यू पिटिशन

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर किया है। वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कहा, हम स्पीकर के खिलाफ कोर्ट नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिना समय बर्बाद किए वोटिंग कराएं। जरदारी ने कहा, मैं आपका ध्यान मतदान के दिन की ओर आकर्षित करना चाहता हूं।

इमरान खान ने बुलाई विशेष बैठक

पीएम इमरान खान ने रात 9.30 बजे कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई है। दुनिया न्यूज के हवाले से जानकारी दी गई है।

इमरान साफ और पादर्शी चुनाव से डरते हैं

बिलावल भुट्टो ने कहा कि इमरान खान साफ और पारदर्शी चुनाव से डरते हैं। हजार कोशिशों से खान राजनीतिक शहीद नहीं बन सकते। भुट्टो ने कहा, इमरान बहुमत खो चुके हैं। कप्तान मैदान से भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भी सदन में पीएम मौजूद नहीं है। कोर्ट के आदेश का पालन करें और मतदान कराएं।

देश को संवैधानिक संकट में न डालें

शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि देश फैसला करेगा। भूल जाओ कि मैं पीटीआई के सदस्य के रूप में बोल रहा हूं। मैं अब एक पाकिस्तानी के रूप में बोल रहा हूं। इस देश को संवैधानिक संकट में न डालें। उन्होंने कहा, ‘हमने कभी वार्ता से इंकार नहीं किया है। हमारे प्रधानमंत्री ने हमेशा कहा है कि अगर भारत शांति का एक कदम लेगा तो हम दो लेंगे।’ भारत में जो हिंदुत्व की सोच आई हुई है, जो आरएसएस की सोच दिल्ली में काबिज है। वह वर्ता नहीं चाहती।

उम‍र‍िया के विरासिनी माता मंदिर में 2340 ज्योति कलशों के बीच भक्ति की धारा

0

उमरिया। भक्ति व उपासना के पर्व नवरात्र पर लोग दिन-रात मां भवानी की सेवा में जुटे हुए हैं। विरासनी माता मंदिर में सेवा देने वाले ऐसे ही कुछ सेवादार 42 डिग्री के पार पहुंच चुकी गर्मी और पचास डिग्री से ज्यादा तापमान तक तपने वाले ज्योति कलश भवन में स्थापित 2340 कलश की देखभाल कर भक्ति की शीतलधारा बहा रहे हैं।

सेवादार माता विरासिनी के दरबार में जल रहे 2340 ज्योति कलशों का ध्यान रखते हैं, ताकि इन कलशों की ज्योति बुझने न पाए। यहां सेवादार श्याम लाल कोल, रामधनी उर्फ डगडुआ, आशाराम बैगा, धनीराम बैगा, ललन राठौर और हरीराम राठौर सहित अन्य सहयोगी श्रद्धा की यह अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं।

ज्योति में तेल-घी डालना इन्हीं का काम

ज्योति कलशों में घी और तेल डालना इन्हीं सेवादारों का काम है। न सिर्फ दिन में बल्कि कुछ सेवादार तो रात में भी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। जब मंदिर बंद हो जाता है और सारे श्रद्धालु अपने घर जाकर सो जाते हैं, तब भी यहां ज्योति कलश पर यही लोग नजर रखते हैं।

भवन में ठहर पाना आसान नहीं

जिस भवन में ज्योति कलशों की स्थापना की गई है, वहां जल रही हजारों ज्योतियों के कारण बेतहाशा गर्मी है। इस भवन के अंदर ज्यादा देर तक ठहर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। पर इन सेवादारों का कहना है कि सारी सहनशीलता मां द्वारा प्रदान की गई शक्ति से ही आती है।

88 लाख लोगों के 6400 करोड़ का बिल सरकार भरेगी – मुख्‍यमंत्री

0

कटनी। कटनी के स्‍लीमनाबाद में मुख्‍यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना 2022 का शुभारंभ करते हुए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोनाकाल में लोगों के पास रोजगार नहीं था। 88 लाख लोगों के 6400 करोड़ का बिल सरकार द्वारा भरा जाएगा। इसका प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद बिजली बिल नहीं भरना पड़ेगा। 21 हजार करोड़ रुपया हर साल बिजली वाले लेते हैं तब ये सस्‍ती बिजली देते हैं। इसके लिए शि‍विर में जाकर आवेदन देना होगा। इसके बाद पैसा सरकार भरेगी। 59 करोड़ 29 लाख 44 हजार रुपया सिर्फ कटनी जिले का भरा जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री योजना की तरफ से हर महीने एक परिवार को दस किलो अनाज दिया जा रहा है। इतना सस्‍ता इलाज कभी कांग्रेस ने नहीे खिलाया। हर स्‍कूल में पहली से पांचवी तक दस किलो और छठवी से बारहवीं तक 15 किलो तक मूंग दी जाएगी। जहां गुंडे बदमाश हैं वे संभल जाएं। गांव तक में बुलडोजर चलवाया जाएगा। अगर मा, बहन, बेटी की तरफ किसी की नजर उठी तो उसे बर्बाद कर दिया जाएगा। ऐसे लोगों का घर उड़ाकर सब जब्‍त कर लो।

इससे प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कटनी में विभिन्‍न कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्‍होंने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। यह ब्रिज 85 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि शहर में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। नवरात्र पर्व पर मातारानी की यह कृपा आपको सौगात के रूप में मिली है। उन्‍होंने इंदौर की तरह कटनी को भी स्‍वच्‍छ रखने कहा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि एक छोटे से घर में कई परिवार रहने को मजबूर हैं, तो ऐसे लोगों को पट्टा देकर रहने की जमीन का मालिक बनाया जाएगा। उसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं में पक्के मकान बनाएंगे।अगले तीन साल में कोई गरीब पक्के मकान के बिना नहीं रहेगा।

इससे पहले उन्‍होंने सत्‍येंद्र पाठक स्‍मृति चिकित्‍सालय भवन का भूमिपूजन किया। मुख्‍यमंंत्री ने जिला अस्‍पताल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पाठक जी हमारे साथ ही है। उनके नाम को बढ़ाओ। काम को बढ़ाओ। संजय पाठक के लिए कहा 2014 में आपको भाजपा में छोटे भाई के रूप में लेकर आए थे। जीवनदान, भोजन दान के साथ आनंंद दान भी देते जाओ। कटनी जिले की जनता को इस अस्पताल के नए भवन से राहत मिलेगी। मुख्‍यमंत्री ने सबसे पहले सत्‍येंद्र पाठक स्‍मृति चिकित्‍सालय भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक संजय पाठक सहित स्‍थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

सेवा की भावना दिल में होना चाहिए : कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि समाज की सहभागिता के बिना शिक्षा और स्वास्थ्य को सुविधाजनक नहीं बना सकते हैं। पाठक परिवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भावना को साकार करने का काम किया है। सम्पन्न तो बहुत होते हैं लेकिन सेवा की भावना दिल में होना चाहिए। कटनी के आधुनिक चिकित्सा का केंद्र बनेगा कटनी का जिला चिकित्सालय। जिला अस्पताल का सत्येंद्र पाठक के नाम पर होगा। सांसद वीडी शर्मा ने जिला अस्पताल का नाम पं.सत्येन्द्र पाठक के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल मंजूरी भी दे दी।

टाटा का सुपर ऐप हुआ लॉन्‍च

0

टाटा समूह ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड के साथ-साथ आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए भारत में टाटा न्यू सुपर ऐप लॉन्‍च किया है। Tata Neu ऐप अब Google Play Store और Apple App Store दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। टाटा ने इस सप्ताह की शुरुआत में न्यू सुपर ऐप के सार्वजनिक लॉन्च की घोषणा की थी। अब तक, यह केवल टाटा कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध था। टाटा ने चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट के दौरान पहली बार सार्वजनिक रूप से सुपर ऐप का विज्ञापन करना शुरू किया। यह ऐप अब सभी के लिए उपलब्ध है। इसमें अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और बाजार में पहले से उपलब्ध अन्य सभी सुपर ऐप्स को शामिल करते हुए टाटा न्यू यूपीआई पेमेंट, होटल या फ्लाइट बुकिंग, शॉपिंग किराने का सामान की एक विस्तृत श्रृंखला दी गई है।

हर ट्रांजेक्‍शन पर मिलेगा NeuCoins

टाटा न्यू ऐप का उद्देश्य प्रत्येक लेनदेन के लिए एक रीवार्ड देना है। उदाहरण के लिए, ऐप आपके द्वारा ऐप के माध्यम से किए गए प्रत्येक भुगतान या लेनदेन पर न्यूकॉइन के रूप में पुरस्कार प्रदान करेगा। ये NeuCoins 1 रुपये के बराबर हैं और इन्हें भविष्य के लेन-देन में भुनाया जा सकता है। हालांकि, NeuCoins का उपयोग करने के लिए यूजर्स को खरीदारी करने के लिए Tata Pay का उपयोग करना होगा, जो Amazon Pay या Paytm वॉलेट के समान काम करता है।

यूपीआई भुगतान करने की सुविधा

टाटा न्यू यूज़र को यूपीआई भुगतान करने की सुविधा भी देता है। यूजर्स किराना स्टोर पर क्यूआर कोड को स्कैन करके भी भुगतान कर सकते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म यूजर्स को पैसे भेजने, खुद को पैसे ट्रांसफर करने, खातों में पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने, ऑटो पे, और बहुत कुछ करने की अनुमति देता है। इसके अलावा, टाटा न्यू ने कई अन्य प्लेटफॉर्म जैसे बिगबास्केट के साथ साझेदारी की है ताकि न्यूकॉइन के रूप में छूट और कैशबैक की पेशकश की जा सके।

आईपीएल सीज़न के अपडेट्स भी मिलेंगे

यह सुपर ऐप डीटीएच बिलों का भुगतान करने, मोबाइल रिचार्ज करने की सुविधा देता है। मौजूदा आईपीएल सीज़न से संबंधित अपडेट भी इसमें मिलेंगे। यूजर्स इस सुपर ऐप के माध्यम से किराने का सामान, दवाएं, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और बहुत कुछ ऑर्डर करने में सक्षम होंगे।

जगन सरकार की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

0

आंध्र प्रदेश में जगनमोहन सरकार की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। अब मुख्यमंत्री जगन रेड्डी अपने मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन करेंगे। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में बदलाव का फैसला किया है। अब कैबिनेट में एकमात्र सीएम जगन रेड्डी ही बचे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और कथित तौर पर उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव की जानकारी दी।

वैसे, मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाना तय था, क्योंकि सीएम ने कहा था कि उनका आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद वे अपनी टीम बदल देंगे। यह बदलाव दिसंबर 2021 में होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे टालना पड़ा। इससे पहले गुरुवार को सचिवालय में सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई। इसके बाद सीएम ने कैबिनेट भंग की और सभी मंत्रियों ने सीएम रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंपा।

साल 2024 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जगन मोहन रेड्डी, प्रदेश कैबिनेट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले रेड्डी कुछ नए चेहरों को अपने मंत्रीमंडल में जगह दे सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 11 अप्रैल को जगन मोहन रेड्डी नई कैबिनेट का गठन करेंगे।

पाक सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनाएगा फैसला

0

पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने और उसके बाद संसद को भंग किए जाने के मामले में अपना फैसला सुनाने वाला है। कोर्ट ने चुनाव आयोग भी तलब किया है, जिसके बाद चुनाव आयोग की टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। इससे पहले पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) उमर अता बंदियाल ने गुरुवार को कहा कि यह स्पष्ट है कि नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी का 3 अप्रैल का फैसला, जिसने प्रधान मंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, गलत था। चौथे दिन की सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश बंदियाल ने रेखांकित किया कि प्रथम दृष्टया उपाध्यक्ष का द्वारा सदन में दी गई व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 95 का उल्लंघन हैं। इस फैसले पर पूरे पकिस्तान की निगाहें टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शीर्ष अदालत के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव से सरकार को गिराने की तथाकथित विदेशी साजिश से जुड़े होने का हवाला देते हुए रविवार को उसे खारिज कर दिया था। कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री खान की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।

अदालती निर्णय न केवल अविश्वास प्रस्ताव के भाग्य का फैसला करेगा बल्कि नेशनल असेंबली को भंग किये जाने और आगामी चुनावों का भी फैसला करेगा। विशेषज्ञों ने कहा कि फैसला अगर खान के अनुकूल होता है तो 90 दिनों के भीतर चुनाव होंगे, और अगर अदालत उपाध्यक्ष के खिलाफ फैसला सुनाती है तो संसद का सत्र फिर से बुलाया जाएगा और खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आएगा.

मध्‍य प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए 25 अप्रैल तक तैयार होगी मतदाता सूची

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के परिसीमन का काम पूरा हो गया है। पंचायतों की संख्या 22 हजार 699 से बढ़ाकर 22 हजार 985 हो गई है। दो हजार वार्ड बढ़ गए हैं। अब पंचायत चुनाव के लिए 25 अप्रैल तक मतदाता सूची तैयार होगी। वहीं, सरकार पंचायतों का आरक्षण करेगी। इसके लिए अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या सहित अन्य जानकारियां राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने जुटा ली है। इसका परीक्षण करके प्रतिवेदन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर आरक्षण तय होगा।

प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद से पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं। कमल नाथ सरकार में परिसीमन कराया गया था लेकिन चुनाव नहीं हो पाए थे। सत्ता परिवर्तन के बाद शिवराज सरकार ने 2019-20 में कराए गए परिसीमन को मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश के माध्यम से निरस्त करके पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नए सिरे से परिसीमन करने के निर्देश दिए थे।

इस परिसीमन में रोटेशन का पालन नहीं किया गया। प्रकरण सुप्रीम कोर्ट तक गया और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित स्थानों को अनारक्षित श्रेणी में अधिसूचित करते हुए चुनाव कराने के आदेश दिए गए। सरकार इसके लिए प्रक्रिया करने तैयार नहीं हुई और अंतत: राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम निरस्त कर दिया। इसके साथ ही पंचायतों का परिसीमन नए सिरे से करने के आदेश दिए थे।

इसके अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने परिसीमन करा लिया है। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने के लिए एक जनवरी 2022 की स्थिति में मतदाता सूची तैयार कराना प्रारंभ कर दिया है। आयोग के सचिव बीएस जामौद ने बताया कि 16 अप्रैल तक दावे-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। इनका निराकरण करते हुए 25 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। आरक्षण की प्रक्रिया शासन के स्तर से होगी। इसके लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रतिवेदन की प्रतीक्षा की जा रही है।

बीजेपी दस स्थापना दिवस पर PM मोदी बोले परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र की दुश्मन

0

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस देशभर में पूरे उत्साह के साथ मना रही है। इस अवसर पर हर राज्य व जिले में पार्टी मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा के झंडे फहराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि मेरी प्रार्थना है कि मां स्कंदमाता का आशीर्वाद देशवासियों पर, भाजपा के प्रत्येक कर्मठ कार्यकर्ता और प्रत्येक सदस्य पर हमेशा बना रहे। आज नवरात्रि की पांचवीं तिथि भी है, आज के दिन हम सभी मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम सबने देखा है कि मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और अपने दोनों हाथों में कमल का फूल थामे रहती हैं। मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है। इस बार का स्थापना दिवस 3 और वजहों से महत्वपूर्ण हो गया है। पहला कारण है कि इस समय हम देश की आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे हैं, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ये प्रेरणा का बहुत बड़ा अवसर है। दूसरा कारण है- तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां, बदलता हुआ ग्लोबल ऑर्डर। इसमें भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं। तीसरा कारण भी उतना ही अहम है। कुछ सप्ताह पहले चार राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें वापस लौटी हैं। तीन दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है। इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचार बीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है। आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो, तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है, जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता है। हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियाँ भी हैं, नियत भी है। आज देश के पास निर्णय शक्ति भी है, और निश्चित शक्ति भी है। इसलिए, आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं, उन्हें पूरा भी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले ही देश ने 400 बिलियन डॉलर यानि तीस लाख करोड़ रुपए के उत्पादों के export का target पूरा किया है। कोरोना के इस समय में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करना, भारत के सामर्थ्य को दिखाता है। गरीबों को पक्के घर से लेकर शौचालय के निर्माण तक, आयुष्मान योजना से लेकर उज्ज्वला तक, हर घर जल से लेकर हर गरीब को बैंक खाते तक ऐसे कितने ही काम हुए हैं, जिनकी चर्चा में कई घंटे निकल सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने ये देखा कि अपने नागरिकों का जीवन आसान बनाना भाजपा सरकारों की, डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता रही है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ हम सबका विश्वास प्राप्त कर रहे हैं। देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया देख रही है कि इतने मुश्किल समय में भारत 80 करोड़ गरीबों, वंचितों को मुफ्त राशन दे रहा है। 100 साल के इस सबसे बड़े संकट में गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। लेकिन भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि इसके नुकसान, देशवासियों को समझाने में भी सफल रही है। हमारे देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को ही वादा करो, ज्यादातर लोगों को तरसा कर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था। स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को खत्म करना और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचे, ये सुनिश्चित करना।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में हमने सैचुरेशन यानी जनकल्याण की हर योजना को शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, वो बहुत विराट है। सैचुरेशन तक पहुंचने के इस अभियान का मतलब है- भेदभाव की सारी गुंजाइश को खत्म करना, तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना।

प्रधानमंत्री मोदी और शरद पवार ने की 20 मिनट की बैठक

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को आमने-सामने की बैठक की। इससे महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। 20 मिनट तक चली यह बैठक संसद में प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई। विशेष रूप से, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को हिरासत में लेने के एक दिन बाद यह बैठक आयोजित की गई थी।

हालांकि, शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि राकांपा प्रमुख ने “विकास कार्यों” पर चर्चा करने के लिए पीएम मोदी से मुलाकात की होगी। पत्रकारों द्वारा बैठक के बारे में पूछे जाने पर अजीत ने कहा कि इस मुद्दे पर टिप्पणी करना उनके लिए सही नहीं होगा।

देश के प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कार्यों को लेकर मिल सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर संसद सत्र के दौरान चर्चा की जानी चाहिए। ऐसे मुद्दे हो सकते हैं।”

एमवीए गठबंधन, विशेष रूप से शिवसेना और राकांपा ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सहित केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रही है।