Home Blog Page 123

जेलेंस्की पुतिन से बात करने के लिए तैयार

0

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 25वां दिन है। अभी तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। रूसी बलों ने मारियुपोल के एक स्कूल पर बमबारी की है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। उधर, यूक्रेन का दावा है कि आज (रविवार) सुबह 11 बजे तक युद्ध में रूस के लगभग 14,700 सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के सैन्य इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि रूस के कुलीन देश के आर्थिक संबंधों को बहाल करने के लिए पुतिन को सत्ता से बाहर करने के लिए पश्चिमी देशों के साथ मिलकर योजना बना रहे हैं। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने देश के पश्चिमी हिस्सों पर बेलारूस की ओर से हमले के खतरे का उच्च जोखिम व्यक्त किया है।

यूक्रेन के खिलाफ रूस का युद्ध मानवता को अपवित्र’ करने वाला: पोप फ्रांसिस

24 फरवरी को शुरू हुए रूस के हमले को लेकर पोप फ्रांसिस ने कठोर टिप्पणी की है। उन्होंने सेंट पीटर्स स्क्वायर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन में जमन रोज बढ़ रहा है। उन्होंने रूस के हमले को मानवता को अपवित्र करने वाला करार दिया और इसे ‘निरर्थक जनसंहार’ की भी संज्ञा दी।

भोपाल में बीएमडब्‍ल्‍यू सवार युवक की गुंडागर्दी

0

भोपाल । लग्जरी कार के कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के एसआइ से बदतमीजी कर झूमाझटकी कर दी। उसे रोकने की कोशिश की गई, तो वह कार लेकर भाग गया। यह मामला टीटी नगर थाना इलाके में अपैक्स बैैंक तिराहे पर रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर में सिपाही प्रवीण कुमार कुशवाहा टीटी नगर में अपैक्स बैंक के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, रोशनपुरा चौराहे की तरफ से नीले रंग की लक्जरी कार (एमपी 09 एमएम 90) दिखाई दी। नंबर प्लेट पर अधूरा नंबर देखकर प्रवीण ने कार को रोक लिया। इस पर कार चालक गुस्से में उतारा और पुलिस कर्मियों को देख लेने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान एसआइ गजराज सिंह भी आ गए। वह कार चालक को समझाने लगे। ड्राइवर ने एसआइ के साथ बदतमीजी करते हुए झूमाझटकी कर दी। इसके बाद चालक ने कार में बैठकर कार स्टार्ट कर जाने लगा। दोनों पुलिसकर्मी कार के सामने खड़े होकर रोकने का प्रयास करने लगे। इसी बीच, कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। दोनों पुलिसकर्मी कार के सामने से दूर हटकर जान बचाई। कार इंदौर में मधुरेश पब्लिकेशन प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस उसके चालक की तलाश कर रही है। कार ड्राइवर खुद को अखबार का कर्मचारी बता रहा था। ट्रैफिक आरक्षक प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रंग पंचमी पर इंदौर में राजवाड़ा पहुंचाने वाली 14 गलियां होंगी सील, गेर वाहन पर रहेंगे पुलिसकर्मी

0

इंदौर।  पुलिस-प्रशासन ने रंग पंचमी की तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस ने तो पूरे गेर मार्ग को पांच सेक्टर में बांटा है। इसका जिम्मा एसीपी व टीआइ स्तर के अफसरों को सौंपा गया है। पुलिस ने उन 14 छोटे-बड़े रास्तों को सील करने का निर्णय लिया है जो राजवाड़ा को जोड़ते हैं।

राजवाड़ा पर अस्थाई कंट्रोल रूम बनेगा

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक मंगलवार को निकलने वाली गेर के लिए राजवाड़ा पर अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा,जहां से 85 सीसीटीवी कैमरों का लाइव फीड मिलता रहेगा। पूरे गेर मार्ग को 5 सेक्टर में बांटा गया है जिसकी सुरक्षा व्यवस्था एक एसीपी,दो टीआइ संभालेंगे और उनके साथ 20-20 पुलिसकर्मियों का रिजर्व बल रहेगा।

100 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी

उन्‍होंने बताया कि इस बार 100 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें एसीपी और टीआइ शामिल हैं। राजवाड़ा व गेर मार्ग पर सादे कपड़ों में भी महिला पुलिसकर्मियों को लगाया लगाया है।सीपी के मुताबिक गेर के साथ चलने वाले वाहनों पर एक-एक पुलिसकर्मी रहेगा जो जरूरत पड़ने पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम(पीए सिस्टम) की कमान संभाल सके।

NTAGI ने की सिफारिश, 8 से 16 हफ्तों में ही लगे कोविशील्ड की दूसरी डोज

0

देश में कोविड-19 के खिलाफ कोविशील्ड का दूसरा डोज लेने के लिए अब चार महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर स्वास्थ्य मंत्रालय ने NTAGI की सिफारिश मान ली, तो दो महीने के बाद ही दूसरा डोज लगाया जा सकेगा। दरअसल, कोविड-19 महामारी और वैक्सीनेशन पर अहम राय देने वाले नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) ने सिफारिश की है कि कोविशील्ड (Covishield Vaccination) की पहली और दूसरी खुराक के बीच अंतराल को घटाकर 8 से 16 हफ्तों के बीच कर दिया जाए। इसके पीछे वजह ये है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट BA.2 कापी तेज गति से फैलता है और दुनिया भर में कोरोना की चौथी लहर की गति बढ़ गई है। ऐसें देशवासियों को जल्द से जल्द पूरी तरह वैक्सीनेट करने की जरुरत है। फिलहाल कोविशील्ड की दूसरी खुराक 12 से 16 हफ्तों के बीच दी जा रही है।

वैसे NTAGI ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) की दूसरी खुराक के समयांतराल में किसी भी प्रकार के बदलाव की कोई सिफारिश नहीं की है। इसकी वजह ये है कि कोवैक्सीन की दूसरी खुराक पहली डोज के 28 दिनों बाद ही दी जाती है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एनटीएजीआई की ये सिफारिश वैश्विक स्तर पर मिले वैज्ञानिक आंकड़ों पर आधारित है। सूत्रों ने कहा कि अगर कोविशील्ड की दूसरी खुराक आठ हफ्ते के बाद दी जाती है तो उससे बनने वाली एंटीबॉडी का रिस्पांस 12 से 16 हफ्तों के बीच दी जाने वाली डोज जैसा ही पाया गया है। हालांकि इस सिफारिश को अभी नेशनल कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन अगर यह फैसला लागू होता है तो दूसरी खुराक लेने वालों की तादाद तेजी से बढ़ेगी।

देश में कोविड-19 की स्थिति

एक तरफ यूरोप और चीन में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ भारत में रोजाना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। 24 घंटे के दौरान भारत में कोरोना के कुल 1,761 केस मिले आए हैं, और पिछले 24 घंटे के मुकाबले 15 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इस दौरान देश में कोरोना से 127 मौतें दर्ज की गई हैं।उधर, देश में वैक्सीनेशन मुहिम के तहत 181.21 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 12-14 साल के बच्‍चों को भी 17 लाख कोरोना की खुराक दी जा चुकी है।

मध्‍य प्रदेश सरकार सोमवार से समर्थन मूल्य पर खरीदेगी चना, मसूर और सरसों

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीद सोमवार से शुरू हो रही है। ‘प्राइस सपोर्ट स्कीम’ के अंतर्गत सरकार तीनों फसलों की खरीद 31 मई तक करेगी। उपज की तुलाई और बारदाना सहित अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं इंदौर-उज्जैन संभाग में गेहूं की खरीद 25 मार्च से शुरू होगी।

रबी मौसम वर्ष 2021-22 में उत्पादित चना, मसूर, सरसों का उचित मूल्य किसानों को दिलाने के लिए 21 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह उपज पहले गेहूं के साथ खरीदी जाती थी, जिससे किसानों को मजबूरी में कम कीमत पर अपनी उपज बेचनी पड़ती थी। पिछले साल से इन उपज की खरीद पहले करने से किसानों को लाभ होने लगा है।

मंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर 21 मार्च से खरीद होने पर चना, मसूर, सरसों के भाव में उछाल आएगा और पिछले साल की भांति इस साल भी समर्थन मूल्य से अध‍िक मूल्य पर किसानों की फसल बिकेगी, जिससे किसानों को अध‍िक लाभ होगा।

प्रदेश में उपज का समर्थन मूल्य उपज —

समर्थन मूल्य चना — 5,230

मसूर — 5,500

सरसों — 5,050

गेहूं — 2,015 (नोट- आंक़ड़े रुपये में)

मध्‍य प्रदेश हाकी टीम में इंदौर के अक्षत ने फुटपाथ पर खेलकर बनाई जगह

0

इंदौर। रेसीडेंसी क्षेत्र में जिला जेल के पीछे फुटपाथ पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के झुंड में एक चेहरा अक्षत यादव का भी है। इसी फुटपाथ पर खेलकर अक्षत ने मध्‍य प्रदेश हाकी टीम में जगह बनाई है।

हाकी इंदौर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष देवकीनंदन सिलावट ने बताया कि मप्र टीम की घोषणा हाकी मप्र संगठन के सचिव लोकबहादुर ने की। मप्र टीम भोपाल में 21 मार्च से आयोजित औबेदुल्लाह कप हाकी टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेगी। मप्र पुरुष टीम में इंदौर से अक्षत एकमात्र खिलाड़ी हैं।

अक्षत की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने फुटपाथ पर प्रशिक्षण लेकर सफलता की यह सीढ़ी चढ़ी है। प्रदेश के सबसे पुराने क्लब के पास खेलने के लिए मैदान नहीं है। यहां पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीररंजन नेगी, अशोक यादव, सरवर खान के मार्गदर्शन में खिलाड़ी फुटपाथ पर ही अभ्यास करते हैं।

91 साल पुराना टूर्नामेंट फिर होगा प्रारंभ

औबेदुल्लाह कप देश का सबसे पुराना एवं प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। पहली बार वर्ष 1931 में इस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। तब इसका नाम अब्दुल्ला खां गोल्ड कप था। यह टूर्नामेंट अंतिम बार वर्ष 2016 में औबेदुल्ला खां हैरिटेज हाकी कप के नाम से आयोजित किया गया था। जिसमें भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की टीम चैम्पियन बनी थी।

पुरस्कार राशि

टूर्नामेंट की विजेता टीम को 11 लाख, उप विजेता को सात लाख, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन लाख का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1.5 लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। विभिन्न् व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

राजनीतिक दलों का 24X7 काम है लोगों को बांटना – गुलाम नबी आजाद

0

फिल्म काश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद कश्मीर की राजनीति पर नये सिरे से विवाद शुरु हो गया है। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर खास तौर पर कांग्रेस निशाने पर है। जम्मू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की विभाजनकारी नीतियों को लगभग स्वीकार करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों का को 27×7 काम है लोगों को धर्म, जाति और अन्य चीजों के आधार पर बांटना, और इसमें मेरी पार्टी समेत सभी दल शामिल हैं। लेकिन ये सिविल सोसाइटी की जिम्मेदारी है कि राजनीतिक विरोध के बावजूद आपसी भाईचारा बनाये रखें और अगर किसी पर अन्याय हो, तो उसके खिलाफ आवाज उठायें।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि महात्मा गांधी सबसे बड़े हिंदू और धर्मनिरपेक्षतावादी थे। वहीं कश्मीर फाइल्स को लेकर आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो हुआ उसके लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार हैं। इसने सभी हिंदुओं, कश्मीरी पंडितों, कश्मीरी मुसलमानों और डोगरा लोगों को प्रभावित किया।

कश्मीरी हिन्दुओं के पलायन के लिए इस तरह का बयान देने वाले गुलाम नबी आजाद पहले कश्मीरी नेता हैं। उमर अब्दुल्ला समेत तमाम कश्मीरी नेताओं ने फिल्म कश्मीर फाइल्स को हकीकत के करीब मानने से इंकार किया है। हाल ही में उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा था कि इस फिल्म में तरह-तरह के झूठ दिखाए गए हैं।

बीजेपी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक पीएम मोदी के आवास पर

0

चार राज्यों में जीत के बाद बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार गठन को लेकर प्रयास तेज कर दिये हैं। मणिपुर में तो विधायक दल की बैठक संपन्न हो गई, लेकिन यूपी, उत्तराखंड और गोवा में कई पेंच फंसे हुए हैं। सोमवार को गोवा और उत्तराखंड में विधायक दल की बैठक होगी, जबकि यूपी में 24 मार्च को बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में नई सरकार की गठन को लेकर गहन विचार-विमर्श चल रहा है।

यूपी में 24 मार्च को बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुना जाना तो तय है, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी पसोपेश में है। वहीं गठबंधन के साथियों में मंत्री पद के बंटवारे को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी हुई है। दरअसल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हार गए हैं। ऐसे में उन्हें उपमुख्यमंत्री पद दिया जाए या नहीं, इसे लेकर संशय बना हुआ है। दलित वोटों पर खासी पकड़ रखनेवाा केशव प्रसाद मौर्य को दरकिनार करना भी आसान नहीं, क्योंकि बीजेपी की नजर 2024 के आम चुनाव पर है। ऐसे में बीजेपी यूपी सरकार के गठन को लेकर बेहद सावधानीपूर्वक आगे बढ़ रही है। इस बैठक में मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री के चयन और सरकार के गठन को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इन सभी राज्यों को भूतपूर्व मुख्यमंत्री कई बार दिल्ली के चक्कर लगा चुके हैं।

यूपी में भाजपा विधायक दल की बैठक नई सरकार के शपथ लेने के एक दिन पहले आगामी 24 मार्च को होने का अनुमान है। इसमें योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का शपथ ग्रहण कार्यक्रम लखनऊ में शहीद पथ पर इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को होगा। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

विधायक दल की बैठक 21 मार्च को होनी थी लेकिन टाल दी गई है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के लिये पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है.

लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

0

भारत की युवा सनसनी लक्ष्य सेन ने रोमांचक सेमीफाइनल में शनिवार को मलेशिया के जी जिया ली को तीन गेमों के संघर्ष में 21-13, 12-21, 21-19 से हराकर प्रतष्ठिति ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। लक्ष्य ने आखिरी अंक तक गया यह संघर्षपूर्ण मुकाबला एक घंटे 16 मिनट में जीता और 21 साल बाद फाइनल में पहुंचले वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए।

लक्ष्य 1980 में महान प्रकाश पादुकोण और 2001 में पुलेला गोपीचंद के चैंपियन बनने के बाद फाइनल में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हैं। लक्ष्य की जी जिया ली के खिलाफ यह लगातार दूसरी जीत है। उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ी को 2016 में इंडिया इंटरनेशनल सीरीज में भी हराया था।

विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने छठी सीड मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम 21-13 से जीत लिया लेकिन अगला गेम 12-21 से हार गए।  निर्णायक गेम में लक्ष्य 16-18 से पीछे थे लेकिन उन्होंने लगातार चार अंक लेकर 20 -18 की बढ़त बना ली। जिया ली ने फिर एक अंक लेकर स्कोर 19-20 किया लेकिन लक्ष्य ने जरूरी एक अंक लेकर 21-19 से गेम और मैच समाप्त कर दिया।

फाइनल में लक्ष्य का मुकाबला नंबर वन सीड डेनमार्क के वक्टिर एक्सेलसन और चौथी सीड चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन से होगा। लक्ष्य पिछले छह महीने से शानदार लय में चल रहे है। उन्होंने इस साल जनवरी में इंडिया ओपन के रूप में अपना पहला सुपर 500 टूर्नामेंट जीता था और फिर पिछले सप्ताह जर्मन ओपन के उपविजेता रहे थे।

ईशा गुप्ता ने की बोल्डनेस की हदें पार, टू पीस पहन दिया पोज

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जन्नत 2 अभिनेत्री अक्सर अपनी धमाकेदार फोटोज से से इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं। हाल ही में ईशा ने रेड कलर की ब्रालेट टॉप और सफेद पैंटी पहने एक फोटो शेयर की। जिसमें उनका टोन्ड फिगर दिख रहा है।

फैंस कर रहे जमकर कमेंट्स

ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरे शेयर की है। एक्ट्रेस इस फोटो में बेहद हॉट दिख रही हैं। खबर लिखे जाने तक दो लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके थे। फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वह ईशा की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया। दूसरे ने कहा, टैन सन किस।’ वहीं कई यूजर्स ने दिल और फायर के इमोजी से रिएक्शन दिया है।

बोल्ड फोटोज करती हैं शेयर

राज 3 एक्ट्रेस अपने फॉलोअर्स के लिए सेक्सी और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने ब्लैक लेदर जैकेट और मैचिंग ब्रालेट पहने फोटो शेयर की। जिसमें उनका क्लीवेज साफ दिखाई दे रहा था।

कोविड 19 से हुई रिकवर

ईशा गुप्ता ने कोविड-19 टेस्ट कराया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने आइसोलेशन की झलक दिखाई। लिखा कि मैं प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल होम क्वारंटाइन में हूं। इंस्टा स्टोरीज पर भी एक्ट्रेस ने लिखा था, मुझे यकीन है कि में इससे मजबूत और बेहतर तरीके से वापस आउंगी। कृपया सुरक्षित रहें और मास्क लगाएं। अपना और दूसरों का ख्याल रखें।