Home Blog Page 207

दिवाली के मौके पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की राहत

0

केन्द्र सरकार ने दिवाली के मौके पर देश के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। पेट्रोल पर प्रति लीटर 5 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर 10 रुपये की राहत दी गई है। नई दरें कल से लागू हो जाएंगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल पर डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के मुकाबले दोगुनी कमी की गई है। इसका फायदा आने वाली रबी सीजन में किसानों को होगा। सरकार ने इसके साथ ही राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी करने की अपील की है ताकि आम जनता को इसका फायदा मिल सके। दरअसल, पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की बढ़ती कीमत की वजह से माल भाड़ा भी बढ़ रहा है और इस तरह हर एक वस्तु महंगी होती जा रही है। सरकार के इस फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इंदौर पुलिस अकेले रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर लाई खुशियां

0

इंदौर । अकेले रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए पुलिस ने मिठाई और राशन बांटा है। इस आयोजन ने साबित किया कि इंदौर पुलिस अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ ही समाज सेवा करने में भी आगे है। उल्‍लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान भी पुलिस ने कई लोगों की मदद की और उन्हें मिठाइयां, कपड़े, जूते और खाना भी बांटा है। मंगलवार को पुलिस ने दीपावली त्योहार को देखते हुए उन बुजुर्गों की मदद की, जो अकेले हैं, या उनके परिवार में कोई नहीं है।

 

अभिनंदन का वायुसेना ने किया प्रमोशन, बने ग्रुप कैप्टन

0

26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी कैंप को निशाना बनाया था. हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने दूसरे दिन भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की लेकिन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को डॉगफाइट में नियंत्रण रेखा के पास मार गिराया था. हालांकि पाकिस्तान विमान के साथ फाइट में अभिनंदन पाकिस्तानी एरिया में गिर गए थे. इसके बाद पूरे भारत में उनके समर्थन की मुहिम चली थी.

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो (Balakot Airstrike Hero) विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान (Abhinandan Varthaman) का प्रमोशन (got promotion) कर दिया है. अभिनंदन को अब ग्रुप कैप्टन रैंक (group captain rank) दी गई है. 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी कैंप को निशाना बनाया था. हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने दूसरे दिन भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की लेकिन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को डॉगफाइट में नियंत्रण रेखा के पास मार गिराया था. हालांकि पाकिस्तान विमान के साथ फाइट में अभिनंदन पाकिस्तानी एरिया में गिर गए थे.

बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का वायुसेना ने किया प्रमोशन, बने ग्रुप कैप्टन
बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का वायुसेना ने किया प्रमोशन, बने ग्रुप कैप्टन
अभिनंदन वर्द्धमान को अब ग्रुप कैप्टन होगये
अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था. पाक सेना ने उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए थे. इन वीडियो को बाद में एएफपी समेत कई प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसियों ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था. इसमें अभिनंदन से पूछताछ की जा रही थी.
भारत ने बनाया था जबरदस्त दबाव
अभिनंदन को लेकर भारत की तरफ से बनाए गए जबरदस्त दबाव के कारण पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया था. एयरस्ट्रइाक के बाद पाकिस्तान में भारत और मोदी सरकार को लेकर किस तरह का खौफ था उसकी जानकारी खुद पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दी थी. पाकिस्तान असेंबली के पूर्व स्पीकर अयाज सादिक ने कहा था, ‘भारत के हमले की आशंका से उस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना आ रहा था. बाजवा को भारत के हमले का डर सता रहा था.’

खौफ में था पाकिस्तान
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान की संसद में बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारत के खौफ के कारण पाकिस्तान ने छोड़ा था. आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की हुकूमत के बीच भारत सरकार को लेकर इस तरह का डर बैठा हुआ था कि उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत अभिनंदन वर्धमान की रिहाई कर दी और हिंदुस्तान के सामने घुटने टेक दिए. उन्होंने कहा कि भारत को खुश करने के लिए अभिनंदन वर्धमान को छोड़ा गया था.

हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 को मिलेगा खेल रत्न, 35 एथलीट अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होंगे

0

हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) सहित 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) दिया जाएगा. पहले लिस्ट में 11 खिलाड़ियों का नाम था. मनप्रीत का नाम इसमें और जोड़ा गया है. 35 एथलीट को अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Awards) मिलेगा.

नई दिल्ली. हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh), एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj chopra) सहित 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) मिलेगा. पहले लिस्ट में 11 खिलाड़ियों को नाम था. मनप्रीत का नाम बाद में जोड़ा गया. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के अलावा रवि दहिया, पीआर श्रीजेश, लवलीना बोर्गोहेन, महिला क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) और फुटबॉल सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) को भी शीर्ष सम्मान मिलेगा. पुरस्कार समारोह 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा. मनप्रीत के नाम की सिफारिश पहले अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई थी..

पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर अवनि लेखरा और पैरालिंपिक 2020 में एफ64 पैरा भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल को भी खेल रत्न मिलेगा. इसके साथ ही 35 भारतीय एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा. यह समारोह पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित किया गया था.

इन 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्नमिताली राज (क्रिकेट), प्रमोद भगत ( पैरा बैडमिंटन), सुमित अंतिल (पैरा भाला फेंक), अवनि लेखरा (पैरा शूटिंग), कृष्णा नगर ( पैरा बैडमिंटन), एम नरवाल (पैरा शूटिंग), मनप्रीत सिंह (हॉकी), नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स),  रवि दहिया (कुश्ती), पीआर श्रीजेश (हॉकी), लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी), सुनील छेत्री (फुटबॉल).

इन्हें मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

शिखर धवन (क्रिकेट), अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (बॉक्सिंग), भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्‌डी), हिमानी परब (मलखंभ), अभिषेक वर्मा (शूटिंग), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पुनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रुपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंदर कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बिरेंदर लकरा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांता शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (डिस्कस थ्रो), निषाद कुमार (हाई जंप), प्रवीण कुमार (हाई जंप), शरद कुमार (हाई जंप), सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अंधाना (शूटिंग), भाविना पटेल  (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (तीरंदाजी).

दिवाली से दो दिन पहले बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

0

मध्यप्रदेश में बिजली कंपनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद बिजली कंपनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों के 11 संगठनों के फोरम MPUFPEE ने हड़ताल वापस ले ली है। हड़ताल खत्म होते ही कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

पांच सूत्री मांगों पर कर्मचारियों ने 1 नवंबर से हड़ताल शुरू की थी। मंगलवार को ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात के बाद मामला हल हुआ। डीए के भुगतान, विलंबित वेतनवृद्धि, वेतन में बढ़ोतरी और दिवाली से पहले बोनस प्रमुख मुद्दे थे। इनमें से डीए के भुगतान पर मंगलवार को ही आदेश जारी होने की उम्मीद है। वेतनवृद्धि के मसले पर भी सहमति बन गई है। यह 6 किस्तों में दी जाएगी। संविदा और आउटसोर्स किए कर्मचारियों को दिवाली बोनस जारी किया जाएगा।

फोरम के कोऑर्डिनेटर इंजीनियर वीकेएस परिहार ने सोमवार को कहा था कि फोरम ने राज्य के बिजली मंत्री और विभाग के प्रमुख सचिव से कई बार मुलाकात की है। उनसे अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की है। आश्वासन तो मिले लेकिन अमल नहीं हुआ। हमारी अन्य मांगों को वेतनवृद्धि और संविदा इंजीनियरों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और दिवाली से पहले आउटसोर्स आधार पर जुड़े हुए कर्मचारियों को अक्टूबर के महीने में वेतन का भुगतान शामिल है।

रतलााम में पांच दिनों तक बंद नहीं होंगे महालक्ष्मी मंदिर के पट

0

रतलाम। धनतेरस से भाईदूज तक पांच दिवसीय दीपोत्सव में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले जेवर, नकदी, हीरे, मोती की सजावट के लिए विख्यात हुए शहर के माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर इस बार भी सजावट पहले जैसी है, लेकिन लगातार दूसरे साल कोरोना के चलते कुबेर पोटली का वितरण नहीं किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर में गत वर्ष की तरह ही दर्शन व्यवस्था बदली गई है। सजावट के लिए नकदी, आभूषण आदि सामग्री देने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में सामग्री देने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। जिले के अलावा अन्य स्थानों के भक्त मातारानी के दरबार में सजावट के लिए नकदी आदि सामग्री देने पहुंचे।

मंदिर के संजय पुजारी ने बताया कि मंगलवार धनतेरस पर ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खोले गए और महालक्ष्मी जी की आरती उतारी गई। देर तक सजावट का सिलसिला चलता रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सजावट के लिए नकदी सहित अन्य सामग्री दी है। आज से लगातार पांच दिनों तक श्रद्धालु अनवरत मातारानी के दर्शन कर सकेंगे। दीपोत्सव के दौरान मंदिर के पट बंद नहीं होंगे।

कुबेर पोटली से समृद्धि की मान्यता

धनतेरस पर कुबेर पोटली का मुहूर्त में वितरण मंदिर से किया जाता रहा है। कुबेर पोटली में सीपी, सिक्का, अक्षत आदि सामग्री रहती है। इसे घर में तिजोरी, दुकान के गल्ले में रखने से समृद्धि बनी रहने की मान्यता है। इस वजह से कुबेर पोटली लेने के लिए मंदिर पर भक्तों की लंबी कतार लगती है। वर्ष 2019 में पोटली खत्म होने से महिलाओं ने नाराजगी भी जाहिर की थी। कोरोना संक्रमण के चलते गत वर्ष कुबेर पोटली का वितरण बंद करा दिया गया था, जिसे इस बार भी बंद ही रखा जाएगा।

उपचुनाव में कामयाबी पर भाजपा कार्यालय में मनी दिवाली

0

भोपाल। खंडवा लोकसभा सीट के साथ पृथ्‍वीपुर व जोबट विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती प्रगति पर है। रैगांव सीट को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर अच्‍छी जीत की ओर कदम बढ़ा रही है। पार्टी ने जोबट सीट जीत ली है। पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में धनतेरस पर ही दिवाली मन गई।

तीन सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित मानकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि यह राज्‍य और केंद्र सरकार के कार्यों की जीत है। हम जो काम जनजातीय लोगों के लिए कर रहे हैं यह उस पर मुहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इसमें हमें भरपूर समर्थन दिया है। यह पार्टी के हर कार्यकर्ता की विजय है। शिवराज ने कहा कि जनता ने हमें जैसा जन समर्थन दिया है वो अभूतपूर्व है। खंडवा के साथ ही जोबट विधानसभा सीट जहां हम 70 साल में सिर्फ दो बार जीते थे, वहां भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर रही है।

पार्टी की बढ़त के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां दोनों ने पार्टी के अन्‍य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह ने भी पार्टी की सफलता पर खुशी जाहिर की।

युवराज सिंह क्रिकेट पिच पर वापसी को तैयार

0

युवराज सिंह का शुमार भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में होता है. साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 विश्व कप में वह विश्व विजेता भारतीय टीम के अहम अंग रहे थे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दोनों ही टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था.

39 साल के युवराज ने 10 जून 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. लेकिन अब उन्होंने फैंस को चौंकाते क्रिकेट पिच पर लौटने का ऐलान कर दिया है. युवराज ने बताया कि वह अगले साल फरवरी में मैदान पर वापसी करेंगे. साथ ही, इस ऑलराउंडर ने फैंस से मुश्किल वक्त में भी भारतीय टीम का साथ नहीं छोड़ने की अपील की.

39 साल के युवराज ने 10 जून 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. लेकिन अब उन्होंने फैंस को चौंकाते क्रिकेट पिच पर लौटने का ऐलान कर दिया है.युवराज ने बताया कि वह अगले साल फरवरी में मैदान पर वापसी करेंगे.इस ऑलराउंडर ने फैंस से मुश्किल वक्त में भी भारतीय टीम का साथ नहीं छोड़ने की अपील की.

बुआ बनते ही खुशी से झूम उठी Sushmita Sen

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के पैर इस वक्त जमीन पर नहीं है, बुआ बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती हैं. उनके भाई राजीव सेन (Rajiv Sen) और भाभी चारू असोपा (Charu Asopa) एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बन गए हैं. चारू ने 1 नवंबर को बच्ची को जन्म दिया हैं. ये खबर मिलते हैं सुष्मिता फौरन अस्पताल पहुंच गईं, जहां से उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की और बच्ची के स्वागत में खास नोट लिखा. 

सुष्मिता ने कहा ‘दिवाली से पहले लक्ष्मी आई’

सुष्मिता सेन ने जो फोटो शेयर की हैं उसमें उन्होंने हॉस्पिटल के नीले कपड़ों में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने चेहरे पर काले रंग का मास्क पहना है और सिर पर प्लास्टिक कैप पहनी हुई हैं. सुष्मिता इस फोटो में एक विंडो के पास बैठी नजर आ रही हैं और दोनों हाथों से हार्ट शेप बनाती दिख रही हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखा, “दिवाली से पहले लक्ष्मी आई…ये एक लड़की हैं…चारू असोपा और राजीव सेन को बधाई..क्या खूबसूरत है वो…आज सुबह मैं बुआ बन गई…बहुत खुश हूं….अभी बच्ची की फोटो को शेयर करना अलाउड नहीं हैं…इसलिए अपनी शेयर कर रही हूं..अभी चारू ने प्यारी सी परी को डिलीवर किया है. मैं इस खूबसूरत पल की गवाह हूं…” सुष्मिता ने इसके लिए चारू की डॉक्टर को भी थैंक यू कहा. उन्होंने लिखा, राजीव और चारू को भी बधाई दीं.

हिमाचल में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप, मंडी सीट छीनी, तीनों विधानसभा सीटें भी जीती

0

देश की 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे. इसको लेकर वोटों की गिनती जानकारी है. 30 अक्टूबर को 3 लोकसभा सीटों पर वोट पड़े थे. इसमें दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा शामिल थे.

इसके अलावा जिन 29 विधानसभा सीटों पर वोट पड़े थे उसमें असम की पांच, बंगाल की चार, एमपी, मेघालय और हिमाचल की तीन-तीन, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल है.

लोकसभा सीट

राज्य           सीट  आगे  पीछे  जीत

मध्य प्रदेश  खंडवा  भाजपा   कांग्रेस  –

हिमाचल प्रदेश  मंडी  कांग्रेस  भाजपा  कांग्रेस(प्रतिभा सिंह)

दादरा व नगर हवेली  दादरा व नगर हवेली  शिवसेना  भाजपा  –

मध्यप्रदेश की विधानसभा सीट

सीट          आगे  पीछे  जीत

पृथ्वीपुर  भाजपा  कांग्रेस  –

रैगांव  कांग्रेस  भाजपा  –

जोबट  भाजपा  कांग्रेस  –

बिहार की विधानसभा सीट

सीट  आगे  पीछे  जीत

कुशेश्वर स्थान  जेडीयू  राजद  –

तारापुर  राजद  जेडीयू  –

 

हिमाचल की विधानसभा सीट

सीट          आगे  पीछे  जीत

जुब्बल-कोटखाई  कांग्रेस  निर्दलीय  –

फतेहपुर  कांग्रेस  भाजपा  –

अर्की  कांग्रेस  भाजपा  –

बंगाल विधानसभा सीट

सीट            आगे  पीछे  जीत

दिनहाटा  टीएमसी  भाजपा  टीएमसी

शांतिपुर  टीएमसी  भाजपा  –

गोसाबा  टीएमसी  भाजपा  टीएमसी

खरदा  टीएमसी  भाजपा  टीएमसी

असम की विधानसभा सीट

सीट          आगे  पीछे  जीत

गोसाईंगांव  यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी  कांग्रेस  –

भवानीपुर  भाजपा  कांग्रेस  भाजपा

तामुलपुर  यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी  निर्दलीय  –

मरियानी  भाजपा  कांग्रेस  भाजपा

थोवरा  भाजपा  निर्दलीय  भाजपा

 

राजस्थान की विधानसभा सीट

सीट                  आगे  पीछे  जीत

धरियावाड़  कांग्रेस  भाजपा  –

वल्लभनगर  कांग्रेस  आरएलपी  –

आंध्र प्रदेश उपचुनाव

सीट                आगे  पीछे  जीत

बदवेल   वाईएसआरसीपी  भाजपा   वाईएसआरसीपी

हरियाणा की विधानसभा सीट

सीट                  आगे  पीछे  जीत

ऐलनाबाद  इनेलो  भाजपा  –

महाराष्ट्र की विधानसभा सीट

सीट          आगे  पीछे  जीत

देगलूर  कांग्रेस  भाजपा  –

तेलंगाना की विधानसभा सीट

सीट          आगे  पीछे  जीत

हुजूराबाद  भाजपा  तेलंगाना राष्ट्र समिति  –

 

कर्नाटक की विधानसभा सीट

सीट           आगे  पीछे  जीत

हंगल  कांग्रेस  भाजपा  –

सिंडगी  भाजपा  कांग्रेस  भाजपा

मेघालय की विधानसभा सीट

सीट                          आगे  पीछे  जीते

मॉरिंगकेंग  नेशनल पीपुल्स पार्टी  कांग्रेस  नेशनल पीपुल्स पार्टी

मॉफलांग  यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी  कांग्रेस  –

राजबाला  नेशनल पीपुल्स पार्टी  कांग्रेस  नेशनल पीपुल्स पार्टी

मिजोरम की विधानसभा सीट

सीट              आगे                  पीछे                        जीते

तुइरियल  एमएनएफ  जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी  एमएनएफ