Home Blog Page 191

दोनों सदनों में कृषि कानून बिल वापसी पारित

0

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने काफी हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। साथ ही राज्यसभा में भी कार्यवाही बाधित रही। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा में पेश किया। विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के बीच कृषि कानून वापसी बिल बिना किसी विरोध के पास कर दिया गया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कानूनी वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि हम पहले ही कहते थे कि ये कानून किसानों के हित में नहीं है। बाद में लोकसभा को अगले दिन 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। उधर राज्यसभा में हंगामे और अनुशासनहीनता की वजह से 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। हंगामे की वजह से राज्यसभा की भी आज की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

इस बीच सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है, खुली चर्चा करने के लिए तैयार है। सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। संसद देश हित में चर्चाएं करे, देश की प्रगति के लिए रास्ते खोजे, इसके लिए ये सत्र विचारों की समृद्धि वाला, दूरगामी प्रभाव पैदा करने वाले सकारात्मक निर्णयों वाला बनें।

23 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र

आज से शुरू हो रहा शीतकालीन सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 3 कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले की घोषणा की थी और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी 3 कानूनों को निरस्त करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार क्रिप्टोकरेंसी, बिजली, पेंशन, वित्तीय सुधार और बैंकिंग कानून से जुड़े 30 से ज्यादा बिल पेश कर सकती है। ऐसे में विपक्ष के तेवरों को देखते हुए सरकार के बिल पास कराना काफी कठिन हो सकता है।
MSP पर चर्चा के लिए कार्य निलंबन नोटिस
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के पहले दिन ही भाकपा सांसद बिनय विश्वम ने राज्यसभा में कामकाज को स्थगित करने का नोटिस दिया है और MSP की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने पर चर्चा की मांग कर दी है। दूसरी ओर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है, जिसमें कहा गया है कि सरकार को कृषि कानूनों के विरोध में जान गंवाने वाले किसानों का रिकॉर्ड बनाने और उनके परिवारों को मुआवजा देने का निर्देश दिया जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है और किसान आंदोलन के दौरान विरोध प्रदर्शन में मारे गए 700 किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा करने की मांग की है।
सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की तैयारी
संसद के बीते सत्र में भी पेगासस जासूसी मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ था और अब शीतकालीन सत्र में भी विपक्ष के तेवर काफी उग्र हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में हमने महंगाई, कोरोना और किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाया था। इसके अलावा टीएमसी नेताओं ने भी कहा है कि एमएसपी पर कानून बनाया जाना चाहिए।

12 राज्यसभा सांसद निलंबित, संसद के शेष सत्र में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

0

नई दिल्‍ली : संसद के शीतकालीन सत्र की सोमवार को शुरुआत हुई। पहले ही दिन सदन के पिछले सत्र में अनुशासनहीनता करने वाले राज्यसभा के 12 सांसदों को बाकी बचे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए सांसदों में कांग्रेस के छह, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो, सीपीआई का एक और शिवसेना के दो सांसद शामिल हैं।

इन सांसदों पर गिरी निलंबन की गाज

सीपीएम के एलामारम करीम और कांग्रेस की फूलो देवी नेतम, छाया वर्मा, आर बोरा, राजामणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन और अखिलेश प्रसाद सिंह, टीएमसी की शांता छेत्री व डोला सेन, सीपीआई के विनय विश्वम और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई निलंबित कर दिए गए। 11 अगस्त को हुए हंगामे को लेकर ये कार्रवाई हुई है।

इन सांसदों के निलंबन को लेकर सदन की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि इन सांसदों ने राज्यसभा के 254वें सत्र के आखिरी दिन यानी 11 अगस्त को हिंसक व्यवहार किया, सुरक्षा कर्मियों पर जानबूझकर हमले किए, चेयर का अपमान किया। इन्होंने सदन के नियमों को तार-तार कर दिया और कार्यवाही में बाधा पहुंचाई।

ये हुआ था मानसून सत्र के अंतिम दिन

संसद का मानसून सत्र विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुआ था और इसी के चलते समापन की तय तिथि से दो दिन पहले की समाप्त हो गया था। पेगासस जासूसी विवाद और तीन कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष की ओर से सदन में लगातार हंगामा और विरोध प्रदर्शन किए गए थे, जिसके चलते कई बार सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था।

सत्र के आखिरी दिन जब कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन पर चर्चा शुरू हुई थी तब विपक्ष के नेता कथित तौर पर अधिकारियों की मेज पर चढ़ गए थे, काले कपड़े लहराए थे और फाइलें फेंकी थीं। उन्होंने कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया था। वहीं, विपक्षी नेताओं ने यही आरोप उल्टा सुरक्षा कर्मियों पर लगाया था।

न्यूयॉर्क में आपातकाल, पाबंदियां लगने पर बोला द. अफ्रीका- नया वैरिएंट पहचानने की मिल रही सजा

0

लंदन: विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि कोविड -19 का नया वैरिएंट भारत में कोविड के उचित व्यवहार के लिए एक चेतावनी हो सकता है। स्वामीनाथन ने हरसंभव सावधानी बरतने और मास्क का उपयोग करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि मास्क आपकी जेब में रखा वैक्सीन है जो विशेष रूप से इनडोर सेटिंग्स में अत्यधिक प्रभावी है।

स्वामीनाथन ने कहा, नए वैरिएंट से लड़ने के लिए विज्ञान आधारित रणनीति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण, सामूहिक समारोहों से बचना, व्यापक जीनोम सिक्वेंसिंग, मामलों में किसी भी असामान्य वृद्धि की बारीकी से निगरानी करना, ‘ओमिक्रोन’ से लड़ने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए कुछ सुझाव हैं, जिससे चिंता कम हो सकती है। स्वामीनाथन ने कहा कि यह वैरिएंट डेल्टा की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

न्यूयॉर्क की गवर्नर ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी क्योंकि अप्रैल 2020 के बाद से कोरोना संचरण दर अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बोत्सवाना में पहली बार सामने आया कोविड का चिंताजनक वैरिएंट आ रहा है। यह वैरिएंट बेहद चिंताजनक है और दूसरी लहर को बढ़ावा दे सकता है।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनियाभर में फिर से दहशत फैला दी है। दुनिया के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है तो किसी ने वहां से आने वाले लोगों के लिए क्वॉरनटीन का नियम लागू कर दिया है। पाबंदियां लगने पर दक्षिण अफ्रीका का भी दर्द छलका है। उसने कहा कि उसे कोविड के नए वैरिएंट की पहचान करने की सजा मिल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने से पहले एक बार फिर समीक्षा करने को कहा है, उनके फैसले पर जनता ने भी मुहर लगाई है। ज्यादातर भारतीय चाहते हैं कि सरकार 15 दिसंबर से भारत आने-जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के आॅपरेशन की अनुमति के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। एक आॅनलाइन सर्वे के मुताबिक 72 फीसदी भारतीयों को कहना है कि सरकार को बोर्डिंग के साथ अधिक जोखिम वाले देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट को अनिवार्य करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कोविड-19 महामारी के कारण मार्च, 2020 से ही बंद हैं।

भोपाल में कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-एसपी कांफ्रेंस सोमवार को

0

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-पुलिस अधीक्षक (एसपी) कांफ्रेंस करेंगे इस बैठक में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रगति, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली जाएगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए जिला अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। फिलहाल सरकार प्रतिबंध तो कोई नहीं लगाएगी, पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। मास्क पहनना अनिवार्य है लेकिन इसका पालन गंभीरता के साथ नहीं हो रहा है। इसी तरह शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है।\

इसको लेकर रोको-टोको अभियान फिर से प्रारंभ किया जाएगा। टीकाकारण की गति बढ़ाने के लिए जनसहयोग लिया जाएगा। कलेक्टरों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे जिला, ब्लाक आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक करें और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को प्रेरित करें।

त्रिपुरा के शहरी निकाय चुनाव में BJP की शानदार जीत

0

त्रिपुरा : त्रिपुरा निकाय चुनावों में BJP ने शानदार जीत हासिल की है। 222 सीटों पर हुई वोटों की गिनती के बाद बीजेपी ने 217 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि CPIM को 3 सीट, टीएमसी को 1 सीट और टिपरा मोथा को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है। बीजेपी ने इसने अगरतला नगर निगम समेत 11 नगरीय निकायों में क्लीन स्वीप किया है। अगरतला में पार्टी ने सभी 51 सीटें जीत ली हैं, और विपक्षी दल खाता भी नहीं खोल पाये। CPI(M), जिसने पिछले निकाय चुनावों में सभी शहरी निकायों में जीत हासिल की थी, वो इस बार केवल तीन शहरी निकायों-कैलाशहर और अंबासा नगर परिषदों और पानीसागर नगर पंचायत तक सिमट कर रह गई। तृणमूल कांग्रेस ने अंबासा नगर पंचायत में एक सीट जीती है, जबकि त्रिपुरा के शाही वंशज प्रद्योत किशोर के नेतृत्व वाले TIPRA मोथा ने एक सीट जीती है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

त्रिपुरा में 20 में से 14 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य की कुल 334 नगरपालिका सीटों में से बीजेपी ने 329 पर जीत हासिल की है। इनमें से 112 सीटों पर पार्टी ने निर्विरोध जीत दर्ज की। बाकी 222 सीटों पर 81.54 प्रतिशत मतदान हुआ, और अधिकांश बीजेपी के खाते में गई। बीजेपी ने खोवाई नगर परिषद, कुमारघाट नगर परिषद, सबरूम नगर पंचायत, अमरपुर नगर पंचायत, पार्टी कैलाशहर, तेलियामुरा, मेलाघर और बेलोनिया नगर परिषदों के अलावा धर्मपुर और अंबासा नगर पालिकाओं, पानीसागर, जिरानिया और सोनापुरा नगर पंचायतों में भी शानदार जीत हासिल की है।

भाजपा के वरिष्ठों का संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत’

0

नीमच ।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक जिले में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। जिसमें 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक भाजपा अजा मोर्चा के द्वारा विभिन्ना कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को मोर्चे द्वारा कमल पुष्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में पार्टी का साथ दिया। उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मेहर सिंह जाट ने कहा कि हम ऐसे वरिष्ठों के बहुत आभारी हैं। जिन्होंने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा है। जिसकी बदौलत आज पार्टी मजबूत स्थिति में है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया ने वरिष्ठों का सम्मान करते हुए कहा कि यह हमारे पार्टी के वटवृक्ष हैं। उन्होंने अपने समय में जो मेहनत की उसका ही परिणाम है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता पंच से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक बैठे हैं। कार्यक्रम के तहत भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ता ढोल बजाते हुए पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे और उन्हें माला शाल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया।

सरजू दिल्लीवाल जो जनसंघ के समय से भाजपा से जुड़े और पोलिंग एजेंट से लेकर भाजपा के विभिन्ना पदों पर रहे। मोहन बनौघा यह पोलिंग एजेंट से शुरुआत करके भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तथा भाजपा पार्षद उम्मीदवार तक रहे। किशोर खुंआर भाजपा के पोलिंग बूथ कार्यकर्ता से लेकर भाजपा के विभिन्ना पदों पर रहे तथा पार्टी के पार्षद उम्मीदवार रहे।

मध्यप्रदेश मे कोरोना के नए वेरियंट को देखते हुए 50 फीसद क्षमता से खुलेंगे स्‍कूल, विदेश से आने वाले यात्रियों की होगी निगरानी

0

भोपाल। कोरोना के नए वैरिएंट से उपजे खतरे को लेकर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने निर्णय किया कि सोमवार से स्कूल विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा का विकल्प भी दिया जाएगा। जो बच्चे स्कूल आएंगे, उसके लिए माता-पिता की सहमति जरूरी होगी। वहीं, विदेश से आने वाले यात्रियों पर न सिर्फ नजर रखी जाएगी बल्कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच भी कराई जाएगी।

कोरोना के नए वैरिएंट और प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री ने रविवार को समीक्षा बैठक बुलाई। इसमें स्कूलों को लेकर निर्णय लिया गया कि सोमवार से ये विद्यार्थियों की पचास प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे। आधे बच्चे तीन दिन और आधे तीन दिन आएंगे। आनलाइन शिक्षा का विकल्प भी बच्चों के पास रहेगा। स्कूलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के सभी उपाय करने होंगे। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर उन्होंने कहा कि सावधानी जरूरी है। जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य है। इसको लेकर रोको-टोको अभियान चलेगा। विदेशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाए। उनकी जांच कराई जाए और यदि आवश्यक हो तो आइसोलेशन में रखा जाए। सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं होगी पर कोरोना की रोकथाम संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

करणी सेना का भाजपा कार्यालय में हंगामा

0

भोपाल: मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सवर्ण महिलाओं पर दिए बयान पर शनिवार को BJP प्रदेश कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। खुद को करणी सेना के सदस्य बताने वाले लोगों ने भाजपा कार्यालय के अंदर ही मंत्री की गाड़ी को घेर लिया। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। करणी सेना के समर्थक मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। करणी सेना के समर्थकों ने मंत्री साहू के बंगले पर भी प्रदर्शन किया।

इधर, मामले में कांग्रेस भी कूद गई है। कांग्रेस ने मंत्री साहू का इस्तीफा मांगा है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने मंत्री के बयान को गलत बताया है। दिग्विजय ने कहा कि यह संगत का असर है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आप हाथ पकड़कर घर से निकालने की बात करते हो, हमने आंख उठाने वालों को भी माफ नहीं किया है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी मंत्री साहू को बर्खास्त करने की मांग की।

आधे घंटे तक चला हंगामा भाजपा कार्यालय में करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान बीजेपी पदाधिकारियों को करणी सेना के सदस्यों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को अपने वाहन में बैठाकर थाने ले गई। इसके बाद मंत्री भी कार्यालय से बाहर निकले। करणी सेना ने पुलिस को मंत्री साहू के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए ज्ञापन भी दिया।


मंत्री के इस बयान से मचा बवाल

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री साहू ने अनूपपुर में कहा था- जितने बड़े-बड़े लोग हैं, ठाकुर-ठकार और दूसरे और बड़े लोग। वो अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद करके रखते हैं। बाहर निकलने ही नहीं देते। जितने धान काटने वाले, आंगन लीपने वाले, गोबर फेंकने का काम हमारे गांव की महिलाएं करती हैं।

उन्होंने कहा था कि जब महिलाओं और पुरुषों का बराबर अधिकार है, तो दोनों को बराबरी से काम भी करना चाहिए। सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो। बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालो, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी।

तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बनाई पकड़

0

कानपुर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 14 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 9 और मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले कीवी टीम की पहली पारी 296 रनों पर सिमट गई है। भारत को पहली पारी के आधार पर 49 रनों की बढ़त मिली है। अक्षर पटेल ने भारत की तरफ से सर्वाधिक 5 विकेट लिए। टॉम लाथम ने कीवी टीम की तरफ से सर्वाधिक 95 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 345 रन बनाए थे।

कोर्ट ने मध्यप्रदेश मे हुए पीएमटी स्कैम के एक आरोपी को पांच साल की सजा और 3600 रु का जुर्माना लगाया

0

ग्वालियर। विशेष सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को फर्जी तरीके से पीएमटी पास करने वाले आरोपित अरविंद अग्निहोत्री को पांच साल की सजा सुनाई है। साथ ही अलग-अलग धाराओं में 3600 रुपये का अर्थदंड लगाया है। आरोपित को सजा काटने के लिए जेल भेज दिया है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा किव्यापमं (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) में हुए फर्जीवाड़े से योग्य विद्यार्थियों का रुझान कम हुआ है। इन परिस्थितियों में आरोपित को कठोर दंड से दंडित किया जाना उचित होगा। इस मामले में सीबीआइ ने साक्ष्यों का अभाव बताते हुए मिडिलमैन अनिल यादव की खात्मा रिपोर्ट पेश की थी, जबकिअनिल यादव ने अरविंद अग्निहोत्री के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। सीबीआइ सॉल्वर का पता नहीं कर सकी थी।

वर्ष 2009 में अरविंद अग्निहोत्री निवासी प्रेमनगर जौरा जिला मुरैना ने फर्जी तरीके से पीएमटी पास की थी। उसने अपनी जगह परीक्षा में सॉल्वर को बिठाया था। 2009 में जीआर मेडिकल कालेज में प्रवेश लेकर पांच साल छह महीने में एमबीबीएस की डिग्री की थी, लेकिन पीएमटी फर्जीवा़ड़े का पर्दाफाश होने पर झांसी रोड थाने में अरविंद अग्निहोत्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 6 जुलाई 2015 में यह केस सीबीआइ को हैंडओवर हो गया। सीबीआइ को इस मामले की जांच खत्म करने में दो साल लग गए। 3 जुलाई 2017 को अरविंद अग्निहोत्री के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया।

आरोप तय होने के बाद इस मामले में सीबीआइ ने ट्रायल कराई। गवाह पेश किए गए। कोविड-19 के चलते ट्रायल डेढ़ साल लेट हो गई, लेकिन अब कोर्ट में तेजी से ट्रायल शुरू हो गई है। अब पीएमटी कांड के दूसरे केस में फैसला आया है। सीबीआइ की ओर से आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। विशेष लोक अभियोजक चंद्रपाल ने तर्क दिया किसमाज में संदेश देने के लिए आरोपित को कड़ी सजा दी जाए, जबकिआरोपित की ओर से कहा गया किउसे झूठा फंसाया गया है। यह उसका पहला अपराध है। इसलिए कम से कम सजा दी जाए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पांच साल की सजा सुनाई है।