राष्ट्रमण्डल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के पदक जीतने पर मुख्यमंत्री चौहान ने दी बधाई

0
72

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल- 2022 खेलों में जूडो में महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग में सुश्री तूलिका मान को रजत पदक प्राप्त करने और पुरूषों की ऊँची कूद में कांस्य पदक जीतने पर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक श्री तेजस्विन शंकर को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने पुरूषों की स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सौरव घोसल और पुरूष वर्ग की 109 प्लस किलो वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 390 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीतने पर गुरदीप सिंह को बधाई दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने तूलिका मान को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश को अपनी बेटी पर गर्व है। आप अपने खेल से सदैव भारत को गौरवान्वित करती रहें और विजय पथ पर आगे बढ़ती रहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने तेजस्विन शंकर को देश का नाम ऐसे ही रौशन करते रहने और उनकी गौरवशाली यात्रा जारी रखने के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्विन शंकर ने ऊँची कूद में भारत को पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here