Home Blog Page 60

RBI ने दो बैंकों पर लगाए कई तरह के प्रतिबंध

0

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) उत्तर प्रदेश के दो सहकारी बैंकों पर कई अंकुश लगाए हैं। इनमें ग्राहकों द्वारा बैंक से निकासी की सीमा भी शामिल है। ये दोनों बैंक लखनऊ शहरी सहकारी बैंक और शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड, सीतापुर हैं। रिजर्व बैंक ने कहा कि ये अंकुश इन बैंकों की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए लगाए गए हैं।

कितने रुपये तक निकाल सकेंगे ग्राहक: केंद्रीय बैंक के मुताबिक, लखनऊ शहरी सहकारी बैंक के ग्राहक 30,000 रुपये से ज्यादा की निकासी नहीं कर पाएंगे। दूसरी ओर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड, सीतापुर के मामले में निकासी की सीमा प्रति ग्राहक 50,000 रुपये है। दोनों बैंक आरबीआई की अनुमति के बिना कर्ज नहीं दे सकते हैं और कोई निवेश नहीं कर सकते हैं। बैंकिंग विनियमन अधिनियम के तहत प्रतिबंध छह महीने तक लागू रहेंगे।

आरबीआई की सख्ती: आरबीआई की बैंकों पर सख्ती का सिलसिला जारी है। बीते कुछ समय से आरबीआई लगातार कई बैंकों पर प्रतिबंध लगा चुका है। इसमें सबसे ज्यादा सहकारी बैंक हैं। इन प्रतिबंधों की वजह से ग्राहकों को भी मुश्किलें हो रही हैं।

बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुख्यमंत्री 29 जुलाई को करेंगे चर्चा

0

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंक स्तर पर प्राप्त सहयोग और वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद कर प्रकरणों के तेजी से मंजूरी और हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में आगामी 29 जुलाई को होने वाली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में एजेंडा के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, वित्त विभाग के अधिकारियों सहित बैंकर्स समिति के सदस्य और बैंकों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में स्वामित्व योजना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्ट्रीट वेंडर्स की कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, डिजिटल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम, सीएम हेल्प लाइन में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना और लघु उद्यमियों को दी जाने वाली सहायता और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा योजनाओं के बारे में दिए गए सुझावों पर चर्चा और समीक्षा होगी।

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ट्रेडिशनल लुक

0

श्रद्धा कपूर अपने हर लुक से अच्छी तरह फैंस का दिल जीतना जानती हैं और अपनी दिलकश अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना लेती हैं। सोशल मीडिया पर ख़ास एक्टिव रहने वाली श्रद्धा, अक्सर अपने फोटोशूट से दर्शकों के लिए कुछ नए ट्रेंड्स लेकर आती हैं। अब उनके हालिया अवतार को देखकर, ट्रेडिशनल लुक में उनकी बला की खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मंगलवार को श्रद्धा ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप पर अपना ट्रेडिशनल लुक शेयर किया। अभिनेत्री का यह फोटोशूट देखकर आप भी कहेंगे कि श्रद्धा वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल लुक में भी बेहद आकर्षक नजर आती हैं। इस बार ट्रेडिशनल अवतार में श्रद्धा सिजलिंग नजर आ रही हैं। डिजाइनर लहंगे में गॉर्जियस दिख रहीं श्रद्धा कपूर का स्टाइल और फैशन, हर किसी को पसंद आ रहा है। उनके इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत, 170 में 113 बने अध्यक्ष

0

मध्य प्रदेश में जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है। पहले चरण के निर्वाचन में 170 में 113 जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्ररोक्ष प्रणाली (सदस्यों द्वारा) और गैर दलीय आधार पर होता है लेकिन अध्यक्ष के निर्वाचन में राजनीतिक दलों का पूरा दखल रहता है। यही कारण है कि दोनों दलों ने पिछले 15 दिनों से अपने-अपने समर्थक सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर रखा हुआ था और उन्हें सीधे निर्वाचन स्थल पर ही लेकर आए।

कांग्रेस के खाते में 46 जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद आए हैं। वहीं, 11 स्थानों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सहित स्वतंत्र प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। गौरतलब है कि 313 जनपद पंचायत के लिए जून में मतदान कराया गया था। दूसरे चरण में 143 जनपद पंचायत के चुने गए सदस्य गुरुवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इधर, भाजपा और कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत को लेकर अपने-अपने दावे किए हैं लेकिन नवदुनिया ने चुनाव परिणाम की वास्तविक स्थिति को सामने रखा है।

शुभमन गिल ने लगाया 104 मीटर का लंबा छक्का

0

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल और कप्तान शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाज अपने अपने अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। इस बीच, गिल ने अपनी दौरान 104 मीटर इतना लंबा छक्का लगाया।

गिल का छक्का इतना लंबा था कि बॉल ही खो गई और फिर वापस मिली नहीं। इसके बाद अंपायर को दूसरी गेंद मंगानी पड़ी। भारतीय सलामी बल्लेबाज गिल ने पारी के 15वें ओवर के दौरान हेडन वाल्श की गेंद पर लॉंग ऑन के ऊपर से आसमानी छक्का लगाया। गिल द्वारा छक्का लगाने के बाद बॉल का कुछ अता पता नहीं चला। इसके बाद अंपायर को आखिरकार दूसरी बॉल मंगानी पड़ी।

बारिश के कारण खेला रुका

बारिश के कारण फिलहाल खेल रुका हुआ है। खेले रोके जाने के समय तक भारत ने 24 ओवर तक एक विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 51 और श्रेयस अय्यर दो रन पर नाबाद थे। कप्तान शिखर धवन ने 58 रनों की पारी खेली।

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का वादा पूरा किया

0

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए 50 हजार रुपये की सीमा में प्रोत्साहन लाभ देने का फैसला लिया है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार के इस फैसले से करीब 15 लाख किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके लिए शिंदे सरकार को 6 हजार करोड़ के फंड की जरूरत होगी। इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि उद्धव ठाकरे ने सीएम रहते किसानों से वादा किया था। इस वादे को शिंदे सरकार ने पूरा किया है।

बुधवार को एकनाथ शिंदे की सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लाभ से जुड़े फैसले लिए। इस फैसले से किसानों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 50 हजार रुपए तक की मदद की जाएगी। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए लगभग 13.85 लाख किसानों के 14.57 लाख ऋण खातों पर लगभग 5722 करोड़ के व्यय का अनुमान है। राज्य के किसानों ने इस योजना को लागू करने की मांग की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसे पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन दुर्भाग्य से किसानों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे द्वारा किसानों से किए गए वादे को पूरा किया।

किन किसानों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उन किसानों को भी मिलेगा, जिन्हें 2019 में भारी बारिश और बाढ़ से राज्य में नुकसान हुआ है और जिन्हें प्राकृतिक आपदाओं के कारण कर्ज माफी का लाभ मिला है। यदि किसी किसान के वारिस उसकी मृत्यु के बाद ऋण चुकाते हैं, तो उत्तराधिकारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले किसानों को वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 की अवधि को ध्यान में रखते हुए प्रोत्साहन लाभ प्रदान करने हेतु इस योजना का लाभ फसल उगाने वाले किसानों को देने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तर की हत्या पर सियासत गर्मायी

0

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तर की हत्या पर सियासत भी गरमा गई है। उदयपुर में कन्हैयालाल की घटना से तार जुड़े होने के संकेतों के बीच केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA से जांच कराने का अनुरोध किया है। वहीं, कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार अभी तक खामोश ही है। पुलिस जांच के आदेश जरूर दिए गए हैं लेकिन राष्ट्रीय एजेंसी से जांच पर सरकार राज्य सरकार अभी तक चुप्पी साध रखी है।

केंद्रीय मंत्री ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर जिस बाइक से आए थे उस पर केरल का नंबर प्लेट लगा था। जिसके बाद यह तो साफ है कि हमलावर केरल से आए थे। घटनास्थल से केरल काफी नजदीक भी है। संभवत: यह इस्लामिक कट्टरपंथियों की ओर से शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का एक प्रयास है।

कट्टरपंथी ग्रुपों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिहादियों की ओर से इस तरह की यह पहली घटना नहीं हुई है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं और भविष्य में भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा है कि मैं आपने अनुरोध करता हूं कि आप इस मामले में जरूरी कदम उठाएं और पीएफआई और एसडीपीआई और कट्टरपंथी ग्रुपों के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई करें।

दिव्यांका त्रिपाठी ने वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को त्दिया जवाब

0

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी का मशहूर चेहरा हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और ट्रोल्स को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहतीं। दिव्यांका को कई बार उनके लुक्स और वजन को लेकर ट्रोल किया गया है। अब उन्होंने अपना एक डांस करते हुए वीडियो शेयर किया तो कई यूजर्स ने उन्हें बॉडी शेम करना शुरू कर दिया। दिव्यांका ने बताया कि जिस तरह के कमेंट्स आ रहे थे उन्हें पहले ख्याल आया कि वीडियो डिलीट कर देना चाहिए लेकिन इसके बजाय उन्होंने बॉडी शेम करने वालों को जवाब देना जरूरी समझा।

दिव्यांका ने नियॉन और ब्लैक कलर का एक्टिव वियर पहना है। उनका वीडियो देख कई यूजर्स ने उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए। इसके अलावा वजन को लेकर भद्दी टिप्पणियां कीं। दिव्यांका लिखती हैं, ‘जिंदगी की बीट पर मैं थिरक रही थी। कुछ कमेंट्स को पढ़कर मैं यह लिखने के लिए मजबूर हुई। मेरा पेट फ्लैट नहीं है जैसा कि एक आदर्श महिला की इमेज को दिखाया जाता है। इसका मुकाबला करो। मुझसे दोबारा मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं या मोटी हूं।‘

ED ने माणिक भट्टाचार्य को किया तलब

0

पश्चिम बंगाल एसएससी भर्ती घोटाला मामले में ममता सरकार के एक और विधायक पर गाज गिर सकती है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक अन्य विधायक माणिक भट्टाचार्य को पूछताछ के लिए एजेंसी के कोलकाता कार्यालय में बुधवार को तलब किया है। माणिक भट्टाचार्य बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व प्रमुख हैं।

भट्टाचार्य को ईडी ने ऐसे समय में तलब किया है जब इसी मामले में वर्तमान उद्योग मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी व उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। माणिक भट्टाचार्य नादिया जिले से विधायक हैं। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व प्रमुख और नादिया जिले से विधायक भट्टाचार्य को बुधवार दोपहर में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी के दफ्तर में उसके अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में कथित घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी कथित सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से मंगलवार को पूछताछ की।

राज्यसभा द्वारा सांसद हंगामे पर विपक्ष के 19 सांसदो को एक सप्ताह के लिए निलंबित किया

0

लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिड़ला द्वारा कांग्रेस के चार सांसदों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को विपक्ष के 19 सांसदों को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ विपक्ष के विरोध के बीच अब संसद के दोनों सदनों में मॉनसून सत्र की कार्यवाही के दौरान 23 सांसदों के शामिल होने पर रोक लगा दी गई है।

मंगलवार को उच्च सदन में कार्यवाही की शुरुआत के साथ ही विपक्षी सांसदों ने महंगाई को लेकर अपना विरोध दर्ज करना शुरू किया। सदन के अंदर नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसद वेल के काफी पास आ गए थे। सभापति की ओर से विपक्षी सांसदों को अपनी सीट पर बैठने का बार-बार आग्रह किया गया। जानकारी के अनुसार, बात न मानने पर सभापति ने विपक्ष के सांसदों के खिलाफ ऐक्शन लिया और एक सप्ताह के लिए सदन की कार्यवाही से उन्हें निलंबित कर दिया।

जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें तृणमूल सांसद सुष्मिता देव, मौसम नूर, डॉ शांतनु सेन, डोला सेन, शांतनु सेन, नदीमल हक, अभि रंजन विश्वास और शांता छेत्री तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। माकपा के ए.ए. रहीम, लेफ्ट के मोहम्मद अब्दुल्ला और द्रमुक की कनिमोझी भी शामिल हैं।