Home Blog Page 83

गोवा पुलिस ने पूनम पांडे के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

0

जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे इस बार एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। गोवा पुलिस ने अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। गोवा के काणकोण पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई चार्जशीट में कहा गया है कि अभिनेत्री ने दो साल पहले यानी 2020 में गोवा के चपाेली डैम के पास न्यूड फोटोशूट कराया था। इसके बाददोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। काणकोण थाना पुलिस के मुताबिक अश्लीलता और अश्लील वीडियो प्रसारित करने संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत काणकोण न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष हफ्तेचार्जशीट दायर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 39 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं, जिनसे मामले की सुनवाई के दौरान अदालत पूछताछ करेगी।

क्या था मामला?

दो साल पूनम पांडे अपने पूर्व पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा वेकेशन के लिए गई थीं। वहां उन्होंने एक फोटोशूट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस स्टेशन जाकर पूनम पांडे और उनके एक्स हस्बैंड के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई। शिकायत में अभिनेत्री पब्लिक प्लेस पर गलत तरीके से घूमने, वल्गर वीडियोग्राफी बनाने, डांस और गाना गाने का आरोप लगाया गया था।

इसी मामले में पूनम पांडे और सैम बॉम्बे पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 447 (क्रिमिनल ट्रेसपास), 292, 293 (अश्लीलता) और 294 (सार्वजनिक स्थान पर किसी भी अश्लील गीत या शब्दों का उच्चारण) के साथ-साथ अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

पति से अलग रह रही हैं पूनम

अक्सर विवादों की वजह से लाइम लाइट में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे के साथ सितंबर 2020 में शादी की थी। अगले साल नवंबर 2021 में उन्होंने अपने पति सैम के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। खबरों के मुताबिक, पूनम पांडे को कुछ गंभीर चोट भी आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उस वक्त पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई थी, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौहान के निधन पर किया शोक व्यक्त

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं गोवा मुक्ति आंदोलन में सहभागी शत्रुघन शोभाराम चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने शोक संदेश में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शत्रुघन शोभाराम चौहान के निधन से मध्यप्रदेश ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौहान मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के रहने वाले थे। उन्हें 9 अगस्त 2011 को राष्ट्रपति  प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था।

राज्यसभा के लिए BJP से कविता और सुमित्रा ने भरा नामांकन

0

भोपाल : भाजपा के दोनों ही राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा पहुंचकर दोनों ही उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पहले दोनों उम्मीदवार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे और दीनदयाल परिसर में पार्टी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे, पंडित दीनदयाल, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मंगलवार को नामांकन दाखिले का अंतिम दिन था और भाजपा ने अपने दूसरे प्रत्याशी सुमित्रा बाल्मीकि के नाम का ऐलान सोमवार को देर रात किया था जिसके बाद वे नामांकन भरने के लिए आज जबलपुर से भोपाल पहुंचीं।

राजनीति में सेवाभाव, सादगी सुमित्रा की पहचान
जबलपुर से तीन बार पार्षद रहीं और पिछले नगर निगम परिषद के कार्यकाल में नगर निगम सभापति की जिम्मेदारी निभा चुकीं सुमित्रा बाल्मीकि सादगी और सेवाभाव वाली महिला हैं। बताते हैं कि इसी कारण कई बार सभापति की जिम्मेदारी निभाने के दौरान उनका भाजपा की महापौर रही स्वाति गोडबोले से नगर विकास के मुद्दों पर मतभेद भी होता रहा है। सुमित्रा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी की करीबी रही हैं लेकिन अब उनके बेटे और विधायक अशोक रोहाणी से उतने अच्छे ताल्लुकात नहीं हैं। संगठन ने उनकी ड्यूटी यूपी चुनाव में भी लगाई थी जिसे सुमित्रा ने जिम्मेदारी से निभाया है।

भेरूलाल की बेटी कविता अपनी काबिलियत से बढ़ रहीं आगे
भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित की गईं कविता पाटीदार के पिता भेरूलाल पाटीदार विधानसभा (1993-1998) के अध्यक्ष रहे हैं। कविता पाटीदार ने एलएलएम तक शिक्षा हासिल की है और इंदौर जिला पंचायत रह चुकीं कविता इस समय प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री के पद की जिम्मेदारी निभा रही हैं। पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाली कविता महिलाओं के लिए काम करती हैं। उनके पिता भेरूलाल पाटीदार का 13 नवम्बर 2005 को देहावसान हो गया था। तब से अपनी योग्यता के आधार पर लगातार आगे बढ़ रही हैं।

रोजगार खोजने नहीं नौकरी देने वाले बने – पीएम

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर जश्न समारोह में शामिल होने शिमला पहुंचे। इस दौरान पीएम ने रोड शो किया। लोगों ने रास्ते में पुष्प वर्षा कर पीएम का स्वागत किया। पीएम यहां पर एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने इस दौरान केेंद्र सरकार की योजनाओं के 17 लाख लाभार्थियों से भी संवाद की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी की। किसान सम्मान निधि के तहत हिमाचल के साढ़े 9 लाख किसानों को 1532 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं देशभर के 11.78 किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने आवास योजना, जल जीवन मिशन के साथ ही दूसरी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।  एक लाभार्थी से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप अब रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन गए हैं। यह बहुत अच्छी बात है। पीएम को सुनने के लिए यहां भारी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं।  इस दौरान पीएम ने किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी की।  इससे पहले शिमला में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने रोड शो किया।

इस दौरान पीएम ने गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं पीएम के कार्यक्रम को लेकर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए कुछ रास्ते बंद करने पड़े हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री वर्चुअली रूप से जुड़े हुए हैं।

त्रिपुरा के पंकज साहनी ने पीएम मोदी से कहा घर, शौचालय, बिजली, पानी सब मिला। वन नेशन, वन राशन कार्ड का लाभ मिला। कर्नाटक कलबुर्गी से संतोषी ने कहा कि गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुल गया है। दवाई मुफ्त मिल रही है। हमारी माता जी अब स्वस्थ हैं। पीएम ने कहा अगर मैं कर्नाटक में होता तो मैं आपको चुनाव लड़वा देता। आप गांव की सबसे बड़ी लीडर बन सकती हो। आपके भीतर बोलने की बहुत ही शानदार कला है। लदाख के लाभार्थी ताशी तुंदुप से पीएम मोदी ने पूछा कि लद्दाख में टूरिस्ट आना शुरू हुआ कि नहीं।

व्यवस्थाएं बदलने से बढ़ेगा चुनावी खर्च, पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीले मतपत्र छपेंगे

0

भोपाल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार पंच-सरपंच से लेकर जिला और जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव मतपत्रों और मतपेटियों के जरिए कराए जाएंगे। इसके चलते पूरे पंचायत चुनाव में कई व्यवस्थाएं बदली जाएंगी। ईवीएम से चुनाव कराए जाते तो खर्च कम आता लेकिन अब अलग-अलग जिलों में मतपत्रों की कागज पर छपाई करवाना होगा। इससे मतपत्रों की छपाई का खर्च काफी ज्यादा आएगा। इन्हें रखने के लिए विशेष प्रकार की मतपेटियां भी तैयार कराना होगा। इन मतपेटियों की सुरक्षा के लिए भी अतिरिक्त इंतजाम करने होंगे। मतपत्रों की संख्या बढ़ने पर मतपेटियों की संख्या भी बढ़ जाएंगी। इन मतपेटियों को मतदान केन्द्र पर पहुंचाने  के लिए  परिवहन पर भी ज्यादा खर्च आएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है कि पंचायत चुनावों के लिए प्रत्येक मतपेटी इस तरह से डिजाईन की जाए जिसमें मतपत्र डाले  तो जा सके किन्तु मतपेटी खोले बिना और सील तोड़े बिना उन्हें निकाला न जा सके। इस वर्ष त्रिस्तरीयस पंचायत आम चुनाव में पंच-सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य के पद के निर्वाचन हेतु मतपेटी और मतपत्र के जरिए ही मत डाले जा सकेंगे।

प्रदेश में 52 जिलों में जिला पंचायत सदस्य के 875 और  313 जनपदों में जनपद पंचायत सदस्य के 6771 पदों के लिए चुनाव होने है। इसी तरह प्रदेशभर में सरपंचों के 22 हजार 921 और पंच पद के 3 लाख 63 हजार 726 पदों के लिए चुनाव होने है। नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला जारी है। उम्मीदवारों की संख्या और प्रतीक चिन्ह आवंटन के बाद सभी जिलों मेेंं कलेक्टर वहां मतपत्रों की छपाई करवाने के निर्देश जारी करेंगे। इन मतपत्रों को रखने के लिए मतपेटियां का इंतजाम भी करना होगा।

सफेद पर पंच और नीले मतपत्र पर सरपंच के लिए होगी वोटिंग
पंच, सरपंच और जिला तथा जनपद पंचायत पद के सदस्यों के लिए अलग-अलग रंगों में मतपत्र छपवाए जाएंगेञ पंच पद के लिए जहां निर्वाचन होगा वहां सफेद रंग के मतपत्र  मुद्रित कराए जाएंगे। सरपंच पद के लिए नीले रंग के मतपत्र छपवाए जाएंगे। जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए पीले रंग के मतपत्र छपेंगे तो वहीं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र छपवाए जाएंगे।

उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा ने चौथी और इंदौर के उत्कर्ष द्विवेदी ने पाई 5वीं रैंक

0

भोपाल। यूपीएससी ने सोमवार को अपने परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश से भी परीक्षार्थियों ने परचम लहराया है। उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा ने इसमें पूरे देश में चौथी रैंक और इंदौर के उत्कर्ष द्विवेदी ने 5वीं रैंक हासिल की है। जबलपुर में पदस्थ आइपीएस अधिकारी प्रियंका शुक्ला की छोटी बहन मिनी शुक्ला का यूपीएससी में चयन 96 रैंक मिली है। प्रियंका के दादाजी एसएस शुक्ला मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से सेवानिवृत्त हैं। धार की रहने वाली ट्विंकल जैन ने भी यूपीएससी में 138वीं रैंक हासिल की है। वहीं बालाघाट में सहायक संचालक उद्यान सीबी देशमुख के बेटे राहुल देशमुख ने भी 349 रेंक पाई है। इंदौर की श्रद्धा गोमे ने 60वीं रैंक हासिल की है, उन्होंने बिना कोचिंग के यह सफलता पाई है। वहीं उज्जैन के चेतन चौहान ने 612 रैंक पाई है।

भोपाल के शिवाजी नगर में रहने वाली 22 वर्षीय सोनाली सिंह परमार की यूपीएससी में 187वीं रैंक आई है। इनकी मां अर्चना परमार और पिता राजेंद्र परमार दोनों ही एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। सोनाली ने ईदगाह हिल्स स्थित सेंट जोसेफ स्कूल से स्कूली शिक्षा ली और बीएससी एग्रीकल्चर किया। इनकी प्रेरणा आइएएस प्रीति मैथिल नायक हैं, जो एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की डायरेक्टर हैं। उन्होंने सोनाली को दिशा दिखाई। अब सोनाली उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर इस क्षेत्र के लोगों को मदद करना चाहती हैं।

बिजली बिल बाकी होने पर नहीं लड़ पाएंगे पंचायत का चुनाव

0

भोपाल। । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया। जिला और जनपद पंचायत का सदस्य, पंच और सरंपच का चुनाव लड़ने के लिए अभ्यर्थी को यह प्रमाण देना होगा कि उसके ऊपर बिजली का बिल बाकी नहीं है। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर लगने वाले शुल्क के बकाया नहीं होने का प्रमाण पत्र भी देना होगा। आरक्षित वर्ग का सदस्य होने पर जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। नामांकन पत्रों की जांच के लिए तय समयसीमा से पहले प्रमाण पत्र यदि नहीं दिया जाता है तो नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को आपराधिक रिकार्ड और शैक्षणिक योग्यता के संबंध में घोषणा पत्र देना होगा। जिला और जनपद पंचायत के सदस्य और सरपंच पद के अभ्यर्थियों को स्वयं, पति व पत्नी और आश्रितों की आयकर विवरणी में दर्शित कुल आय, चल-अचल संपत्ति का विवरण, सार्वजनिक एवं वित्तीय संस्थाओं और सरकार के प्रति देनदारियों का ब्योरा बताना होगा। इसके साथ ही यह भी शपथ पत्र देनेा होगा कि पंचायत तथा किसी शासकीय भूमि पर उसके द्वारा अतिक्रमण नहीं किया गया है और घर में शौचालय है।

पहली बार होगा पार्षद पद के अभ्यर्थियों के लिए व्यय सीमा की तय

प्रदेश में पहली बार पार्षद पद के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम व्यय सीमा तय कर दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में 10 लाख से अधिक जनसंख्या पर आठ लाख 75 हजार और 10 लाख से कम जनसंख्या पर तीन लाख 75 हजार रुपये व्यय सीमा रहेगी। इसी तरह नगर पालिका में एक लाख से अधिक जनसंख्या पर दो लाख 50 हजार, 50 हजार से एक लाख तक की जनसंख्या पर एक लाख 50 हजार और 50 हजार से कम जनसंख्या पर पार्षदों के निर्वाचन व्यय की अधिक व्यय सीमा एक लाख रूपये रहेगी। नगर परिषदों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75 हजार रूपये निर्धारित की गई है। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम में महापौर पद के अभ्यर्थी के लिए 35 लाख और दस लाख से कम जनसंख्या वाले निगम में अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 15 रुपये रहेगी।

मतदाता पर्ची का होगा वितरण

मतदान के लिए मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण कराया जाएगा। इसके लिए आयोग ने मध्यप्र देश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम के प्रबंध संचालक को निर्देश दिए हैं कि वे मतदाता सूची का एक सेट जिला निर्वाचन कार्यालयों को उपलब्ध कराएं। इससे मतदाता पर्ची तैयार करके उसका वितरण कराया जाएगा।

जून के महीने में रिलीज होने जा रही है ये शानदार फिल्में

0

कोरोना काल के कारण सिनेमा अपनी पटरी से उतर गया था लेकिन अब यह धीरे-धीेरे वापिस अपने ट्रैक पर लौट रहा है। अब हर शुक्रवार नई फिल्में रिलीज हो रही है। यह साल हिंदी फिल्मों के लिए काफी बुरा साल रहा है क्योंकि पहले द कश्मीर फाइल्स और उसके बाद केजीएफ 2 की वजह से हिंदी फिल्मों पर काफी असर हुआ था। द कश्मीर फाइल्स के बाद रिलीज हुई बाकी की 6 बड़ी हिंदी फिल्में लगातार फ्लाॅप साबित हुई थी। इन फिल्मों की लिस्ट में शाहिद कपूर की जर्सी, अजय देवगन की रनवे 34, टाइगर श्राॅफ की हीरोपंती 2 और रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार जैसी फिल्में शामिल है। मई मेंं रिलीज हुई ज्यादातर फिल्में बाॅक्सऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल रही है। अब जून में सिनेमा जगत अपनी नई फिल्में लेकर आ रहा है। देखना यह होगा कि ये फिल्में बाॅक्स ऑफिस पर अपना क्या असर छोड़ती है।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज जल्द ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म पृथ्वीराज रासो पुस्तक पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। इनके अलावा सोनू सूद चंदवरदाई के रोल में और संजय दत्त काका कान्ह के रोल में दिखाई देंगे। वहींं आशुतोष राणा जयचंद और मानव विज मोहम्मद गौरी के किरदार निभाएंगे।

मेजर

26/11 के आतंकी हमले के हीरो एनएसजी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णनन पर बनी यह बायोपिक ‘मेजर’ जून में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अदिवी शेष मेजर संदीप की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म 3 जून को हिंदी, तेलुगु और तमिल में भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृष्णनन की आर्मी लाइफ, पर्सनल लाइफ और मंबई आतंकी हमले के दौरान उनकी सूझबूझ को दिखाया गया है।

जनहित में जारी

बाॅलीवुड की होनहार एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपनी फिल्म के जरिए समाज को संदेश देने जा रही है। उनकी अपकमिंग फिल्म जनहित में जारी 10 जून को रिलीज होने जा रही है। इसके पहले वे फिल्म ‘छोरी’ में नजर आई थीं। राज शांडिल्य की यह फिल्म समाज को एक अच्छा संदेश देने वाली है।

अर्ध

राजपाल यादव की वेब फिल्म ‘अर्ध’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वे शिव नाम के एक व्यक्ति का किरदार निभाने वाले है। यह फिल्म 10 जून को जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी सपनों के शहर मुंबई से शुरु होती है जिसमें शिवा नाम का एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर होने का दिखावा करता है।

जुग-जुग जियो

बाॅलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म जुग-जुग जियो 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा अडवाणी नजर आने वाले है। साथ ही इस फिल्म में मनीष पाॅल और प्राजक्ता कोली भी नजर आएंगे। इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे मंत्रियों की परफारमेंस रिपोर्ट की समीक्षा

0

भोपाल : तीन दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई बैठकें करेंगे। निकाय चुनाव और अगले साल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नड्डा प्रदेश सरकार के मंत्रियों के परफारमेंस से लेकर संगठन के पदाधिकारियों तक से चुनावी तैयारियों संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष अपने दौरे पर कई मंत्रियों के कामकाज को लेकर संतुष्ट नहीं दिखे थे।

पार्टी के आम कार्यकर्ता की अनदेखी का फीडबैक शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों के लिए परेशानी बन सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  संगठनात्मक फीडबैक के आधार पर मंत्रियों के परफार्मेंस पर एक जून को चर्चा करने वाले हैं। इस दौरान जिन मंत्रियों को लेकर जिलों से शिकायत हैं, उन्हें अपने काम में सुधार लाने की हिदायत भी दी जाएगी। छह माह के भीतर यह दूसरा अवसर होगा जब मंत्रियों के कामकाज को लेकर संगठन की क्लास लगेगी। इसके अलावा भोपाल में लाल परेड मैदान में होने वाली सभा में नड्डा प्रदेश के करीब  छह हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक जून को भोपाल आएंगे। भोपाल आने के बाद वे प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक  करेंगे।  नड्डा  यहां संगठनात्मक मसलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। वैसे तो यह बैठक परिचयात्मक बैठक कही जा रही है लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कुछ मंत्रियों की खिंचाई भी हो सकती है।

इन मंत्रियों को प्रभार के जिलों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं करने और अनदेखी की शिकायत पर वरिष्ठ नेतृत्व की क्लास का सामना करना पड़ सकता है। हर बूथ पर जीत हासिल करने के लिए  संगठन के साथ सरकार की भागीदारी को केंद्रीय नेतृत्व तवज्जो दे रहा  है।  इसीलिए उन बूथों पर भी खास फोकस  कर केंद्रीय नेतृत्व सांसदों, विधायकों को सक्रिय करने में जुटा है जहां पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है या कम वोट मिले हैं। नड्डा का दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भाजपा निकाय और पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लड़ने की तैयारी में जुटी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होगा निकाय चुनाव का शंखनाद: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक जून को भोपाल और फिर जबलपुर प्रवास के दौरान उनकी जोरदार अगवानी के लिए कार्यकर्ता उत्साहित हैं। यह हमारे लिए संयोग की बात है कि नड्डा के प्रवास के साथ ही पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की शुरुआत हो रही है और वे कार्यकर्ताओं में संघर्ष का शंखनाद करेंगे।  सीएम चौहान ने ये बातें नड्डा के स्वागत की तैयारियों का निरीक्षण करने के दौरान कहीं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की मौजूदगी में चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा राजनीतिक परिदृश्य पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चार राज्यों में चुनावी जीत के बाद यहां आ रहे नड्डा का जोरदार स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता आतुर हैं। समय का ध्यान रखते हुए यह तय किया गया है कि लाल परेड मैदान में ही मुख्य रूप से स्वागत होगा अन्यथा काफी समय लग जाएगा। भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस, मंत्रियों के साथ बैठक भी होगी।

पंजाब पुलिस का एक्शन मूसेवाला हत्याकांड में देहरादून से छह लोगों को लिया हिरासत में

0

देहरादून : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब की पुलिस ने देहरादून से छह लोगों को पूछताछ के लिए लिया है. सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पंजाब के लिए रवाना हो गई है. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है.

रविवार शाम को मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. सोमवार को देहरादून के नया गांव चौकी के पास पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से छह लोगों को पकड़ा. पंजाब पुलिस को शक है कि इनमें से एक मूसेवाला की हत्या में शामिल था.

सिद्धू मूसेवाला का थोड़ी देर में होगा पोस्टमार्टम, परिजन हुए राजी

सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम थोड़ी देर में मानसा के सिविल अस्पताल में किया जाएगा. पोस्टमार्टम कराने के लिए मूसेवाला के परिजन राजी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं. इससे पहले मूसेवाला के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था.

ढाबे का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पंजाब पुलिस

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस मनसा के कैंचिया इलाके में मनसुख वैष्णो ढाबे पर पहुंची. ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, सीसीटीवी में 29 मई को कुछ लड़के ढाबे पर खाना खाते हुए दिखाई दे रहे थे, पंजाब पुलिस सीसीटीवी को साथ लेकर गई है. पुलिस को ऐसा शक है कि हमलावर इस ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे. हालांकि सीसीटीवी के दिख रहे लड़के वाकई हमलावर हैं हत्याकांड में शामिल हैं भी या नहीं इसकी अभी जांच होगी. सीसीटीवी 29 मई की सुबह 10 बजकर 25 मिनट का है.

सोमवार दोपहर बाद पंजाब पुलिस एक बार फिर ढाबे का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के दौरान पंजाब पुलिस की टेक्निकल टीम भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि ढाबे पर 29 मई को एक्टिव सभी मोबाइल फोन का डंप डेटा निकाला जाएगा. यहीं से सीसीटीवी फुटेज जब्त किया गया था.

मूसेवाला की कुछ महीने पहले हुई थी सगाई, नवंबर में होनी थी शादी

सिद्धू मूसेवाला की कुछ महीने पहले ही सगाई हुई थी. जानकारी के मुताबिक, मूसेवाला की जिस लड़की से सगाई हुई थी, वह पंजाब के संगरूर जिले की रहने वाली है. लड़की पेशे से पीआर है जो कनाडा में काम करती है. दोनों की शादी नवंबर में होनी तय हुई थी.

जिस जगह मूसेवाला पर हमला हुआ, वहां दीवारों में भी गोलियों से छेद हो गए हैं. इस बात की तस्दीक तस्वीरें कर रही हैं. वहीं मूसेवाला की गाड़ी पर 12 गोलियों के निशान मिले हैं. फायरिंग से थार शीशे चकनाचूर हो गए. पंजाब के DGP वी. के. भावरा ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला जब अपने घर से निकले, तब रास्ते में 2-2 गाड़ी आगे और पीछे से आईं और इनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई. उन पर 30 राउंड फायर हुए थे. घटनास्थल से बरामद कारतूस से अंदाजा लगा है कि हत्याकांड में 3 अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल हुआ था.
सिद्धू मूसेवाला की थार कार

हत्याकांड के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी. सिद्धू मूसेवाला के दोस्त बुरी तरह जख्मी थे. जब लोगों ने सिद्धू मूसेवाला को पहचाना तो वह दंग रह गए. जवाहरके गांव के लोग अभी भी दहशत में हैं. सड़क पर शीशे की किरचें पड़ी हुई हैं. लोगों की आंखों के सामने वही मंजर घूम रहा है.

चश्मदीद मेसी ने कहा कि गाड़ी में जो दो और लोग बैठे थे उनको भी गोली लगी थी. सिद्धू की कार पर 35 से 40 राउंड फायरिंग हुई थी. दीवारों पर भी गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं.