Home Blog Page 90

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए SA की टीम घोषित

0

नई दिल्लीः भारत में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम की घोषणा की गई है. टीम का नेतृत्व टेम्बा बावुमा करेंगे. यह टीम 2021 के अंत में आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी. सीरीज 9 से 19 जून के बीच होगी.

21 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को पहली बार मौका दिया गया है. ट्रिस्टन स्टब्स आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में शामिल हैं. इस फ्रेंचाइजी में शामिल ‘बेबी एबी’ डिवॉल्ड ब्रेविस को लेकर भी चर्चा हो रही थी, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीकी टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला.

‘बल्लेबाजी से किया था सबको प्रभावित’
मध्यक्रम के बल्लेबाज ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) टी20 चैलेंज में पिछले सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया था, जिसमें उन्होंने सात पारियों में 48.83 के औसत और 183.12 के स्ट्राइक रेट से 23 छक्कों सहित 293 रन बनाए थे. आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस कैंप में बुलाए जाने से पहले वह जिम्बाब्वे में दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम का भी हिस्सा थे.

एनरिक नॉर्खिया की टीम में वापसी
अन्य चयनित खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की वापसी हुई है, जो दिसंबर 2021 से चोट से उबर रहे हैं और बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को भी टीम में शामिल किया गया है.

वेन पार्नेल की भी हुई वापसी
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा, “नॉर्खिया को खेलने के लिए चिकित्सकीय रूप से मंजूरी दे दी गई है और वर्तमान में वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.” वेन पार्नेल भी 2017 में टीम के इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार टी20 के लिए वापसी कर रहे हैं.

केशव महाराज और नंबर 1 टी20 गेंदबाज तबरेज शम्सी के अलावा, बाकी टीम आईपीएल खिलाड़ियों से बनेगी, जिसमें क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रॉस्सी वैन डेर डूसन और मार्को जेनसन शामिल हैं.

‘अच्छे खिलाड़ी हैं ट्रिस्टन स्टब्स’
सीएसए के चयनकर्ताओं के संयोजक विक्टर म्पित्सांग ने कहा, “ट्रिस्टन स्टब्स एक अच्छे खिलाड़ी हैं और हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह कैसी बल्लेबाजी करते हैं और हम टेम्बा की टीम में रीजा हेंड्रिक्स, क्लासी (हेनरिक क्लासेन), वेन पार्नेल, तबरेज शम्सी और केशव महाराज को खेलते देखने का इंतजार कर रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “देश भी हमारे साथ सामूहिक रूप से एनरिक नॉर्खिया की वापसी पर खुश हैं, जो एक चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. दुनिया की नंबर एक टी20 टीम के खिलाफ राष्ट्रीय चयन पैनल और मैं प्रोटियाज को बेहतर करते देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं. हम टेम्बा बावुमा और कोच मार्क बाउचर को शुभकामनाएं देते हैं.”

मौनी रॉय ने बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाईं अदाएं

0

छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकीं खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं. एक्ट्रेस हमेशा किसी न किसी कारण लाइमलाइट में रहती हैं. वह अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से लोगों के होश उड़ा देती हैं. मौनी ने अपनी अदाकारी से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, इसके अलावा लोग उनके स्टाइलिश अंदाज के दीवाने रहते हैं.
मौनी अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के होश उड़ाती रहती हैं. मौनी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं. उनके फैंस भी मौनी के लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं.
अब मौनी एक बार फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह क्रीम बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पार्क में बैठकर दिलकश अदाएं दिखा रही हैं.
मौनी ने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सभी को दीवाना बना दिया है. तस्वीरों में एक्ट्रेस का सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा है. फैंस यहां उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. कुछ ही घंटों में मौनी के इस पोस्ट पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. दूसरी ओर, कमेंट बॉक्स में भी लगातार लोग रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स के लिए तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आकलन के बाद आरक्षण पर सुनाएगा फैसला

0

भोपाल।  मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)आरक्षण के साथ होंगे या नहीं इसके लिए अभी प्रदेशवासियाें काे इंतजार करना पड़ेगा। क्याेंकि सुप्रीम काेर्ट ने सभी पक्षाें काे सुनने के बाद फिलहाल फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम काेर्ट पिछड़ा वर्ग आयाेग की रिपाेर्ट का आकलन करने के बाद फैसला सुनाएगा। इस मामले में बुधवार काे सुबह 10 बजे और गुरुवार काे दाेपहर 2 बजे का समय तय किया गया है।

वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि सुप्रीम काेर्ट ने कुछ और जानकारी मांगी हैं, जिसे जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। गाैरतलब है कि शिवराज सरकार सुप्रीम कोर्ट में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की वार्डवार रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुकी है। साथ ही पुनर्विचार आवेदन में 2022 के परिसीमन से चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी।सुप्रीम कोर्ट ने दस मई को राज्य निर्वाचन आयोग को दो सप्ताह के भीतर चुनाव की अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए हैं। आयोग अपने स्तर पर तैयारी कर चुका है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग से उन निकायों की जानकारी मांगी गई है, जहां कार्यकाल पूरा हो चुका है और चुनाव कराए जाने हैं। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से नए परिसीमन के आधार पर आरक्षण करने के लिए कहा गया है।

दोनों विभागों ने अपने स्तर पर तैयारियां भी कर ली हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, सरकार ने चुनाव कराने के लिए आरक्षण सहित अन्य प्रक्रिया करने के लिए दो-तीन सप्ताह का समय मांगा है। सूत्रों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट यदि राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की रिपोर्ट को मान्य कर लेता है तो फिर ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराए जा सकते हैं। आयोग ने सरकार से ओबसी को 35 प्रतिशत आरक्षण देने की अनुशंसा की है। आयोग का दावा है कि प्रदेश के कुल मतदाताओं में 48 प्रतिशत ओबीसी हैं।

27 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा

उधर, भाजपा और कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव होने की स्थिति में 27 प्रतिशत टिकट ओबीसी को देने की घोषणा कर दी है। दरअसल, प्रदेश में ओबीसी कई विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका में हैं और अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में कोई भी दोनों प्रमुख दल इस वर्ग की नाराजगी मोल लेना नहीं चाहते हैं।

राहत नहीं मिली तो इसी सप्ताह अधिसूचना

सरकार के आवेदन पर यदि सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है तो राज्य निर्वाचन आयोग इसी सप्ताह चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस और पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा की जा चुकी है। सरकारी प्रेस को मतपत्र सहित अन्य प्रपत्र मुद्रण के लिए कागज सहित अन्य तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की तैयारी

सरकार नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराना चाहती है। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि संशोधन अध्यादेश का प्रारूप तैयार करके राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अनुमति के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि इसे मंगलवार को अनुमति मिल सकती है।

प्रत्यक्ष प्रणाली में नगर निगम के महापौर, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से कराया जाएगा। कमल नाथ सरकार ने नगर पालिक विधि अधिनियम में संशोधन करके महापौर और अध्यक्ष का निर्वाचन पार्षदों के माध्यम से कराए जाने की व्यवस्था लागू कर दी थी, जो प्रभावी है।

सीएम शिवराज ने किया मिशन नगरोदय का शुभारंभ

0

भोपाल । राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिशन नगरोदय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के हिताग्रहियों को गृह प्रवेश कराने के साथ 30 हजार आवासों का भूमि पूजन किया। एक लाख 65 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 210 करोड़ रुपये वितरित किए है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा आज का दिन अद्भुत है। लगभग ₹22 हजार करोड़ के विकास कार्यों का प्रारंभ, लोकार्पण विजन के साथ प्रस्तुतीकरण हुआ है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, विकसित भारत के निर्माण कार्य में प्रधानमंत्रीजी लगे हैं। भारत को अगर आत्‍मनिर्भर बनाना है तो बिना शहरों के हो नहीं सकता। शहर प्रदेश का चेहरा होते हैं। ​शहर ग्रोथ का इंजन होते हैं। शहर रोजगार प्रदान करते हैं। शहर सुंदर, सुविधायुक्त होने चाहिए। मुझे गर्व है स्वच्छता में 20 टाप शहरों में चार मध्यप्रदेश के हैं। हमारे छोटे-छोटे शहरों ने भी चमत्कार किया। उन्होंने अपना अलग स्थान बनाया है। अब 411 शहरों में गंदा मल जल का पानी खुले नालों में नहीं बहेगा। पेयजल भी सभी 411 शहरों में, ये पैसा विशेष प्रकार के कार्यों के लिए है। शुद्ध पीने का पानी हमारा संकल्प है हमारी विजन और सोच का प्रकटीकरण है जो प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम कर रहे है।

उन्‍होंने कहा कि शहर है तो गरीबों के लिए भी, निम्न मध्यम वर्गीय के लिए भी है, नौजवानों का भी शहर है। शहरी गरीबों के लिए लगातार मकान बनाने का काम जारी है। ये हमारी विजन और सोच का प्रकटीकरण है जो प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम कर रहे है। शहर है तो गरीबों के लिए भी, निम्न मध्यम वर्गीय के लिए भी है, नौजवानों का भी शहर है। शहरी गरीबों के लिए लगातार मकान बनाने का काम जारी है।

एक तरफ रहने की जगह मिले, दूसरी तरफ ₹10 में भरपेट भोजन निम्न मध्यम वर्गीय को मिल जाए। अभी सौ केंद्र चल रहे हैं, लेकिन इन्हें और बढ़ाने पड़ेंगे। बड़े शहरों में भी जहां जरूरत होगी वहां ऐसे केंद्र बढ़ाते रहेंगे। कोई गरीब भूखा ना रहे ये हमारा संकल्प है।

शहरों में रोजगार की जरूरत है। शहरों में लोग रोजगार के लिए आते हैं। पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में धीरे-धीरे हर स्ट्रीट वेंडर को काम धंधा चलाने के लिए सबको लाभांवित करेंगे। स्ट्रीट वेंडर योजना में मप्र पहले नंबर एक पर है।

कालोनी विकास नियम 2021 के अंतर्गत जिनको अवैध कॉलोनी कहा जाता है उनको भी हम बिजली के वैध कनेक्शन देंगे। कॉलोनी विकास नियम 2021 के अंतर्गत जिनको अवैध कॉलोनी कहा जाता है उनको भी हम बिजली के वैध कनेक्शन देंगे।

भवन अनुज्ञा, मकान बनाने की परमीशन की सीमा पहले तीस दिन थी अब घटाकर 15 दिन कर दी है, जिससे लोगों को दिक्कत ना हो।

अनेक नए इनिशिएटिव शुरू करने का फैसला किया है। कुपोषण दूर करने के लिए हमने मूंग वितरण करने का फैसला किया है। हम 6 सौ करोड़ से ज्यादा का मूंग बच्चों को बांट रहे हैं। अब ये मूंग दाल सभी राशन की दुकानों से निरंतर बटेगी।

बेटियों की शादी का अभियान हमने शुरू किया है। हमने ₹55 हजार का प्रावधान कर दिया है। बेटी की शादी धूमधाम से होती है। संबल योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का अभियान प्रारंभ हो रहा है। इसमें भी आप भाग लें।

इस दशक के अंत तक देश में 6जी सर्विस शुरू होगी

0

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस दशक के अंत तक देश में 6जी सर्विस शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार की ओर से कोशिशें आरंभ हो गई हैं। देश में 3जी और 4जी सेवा उपलब्ध है और अगले कुछ महीनों में 5जी सेवा की शुरुआत किए जाने की तैयारी है। ट्राई के सिल्वर जुबली समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि अगले डेढ़ दशकों में 5जी से देश की अर्थव्यवस्था में 450 अरब डॉलर का योगदान होने वाला है और इससे देश की प्रगति और रोजगार निर्माण को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में संपर्क यानी कनेक्टिविटी देश के विकास की गति को निर्धारित करेगी।

21वीं सदी में कनेक्टिविटी ही तय करेगी विकास की रफ्तार
उन्होंने कहा, ‘21वीं सदी के भारत में कनेक्टिविटी, देश की प्रगति की गति को निर्धारित करेगी। इसलिए हर स्तर पर कनेक्टिविटी को आधुनिक बनाना ही होगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि 5जी प्रौद्योगिकी देश के शासन में, जीवन की सुगमता में और व्यापार की सुगमता में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है तथा इससे खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा, अवसंरचना और हर क्षेत्र में प्रगति को बल मिलेगा। एक अनुमान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘आने वाले डेढ़ दशकों में 5जी से भारत की अर्थव्यवस्था में 450 बिलियन डॉलर का योगदान होने वाला है। इससे प्रगति और रोजगार निर्माण की गति बढ़ेगी।’

एक दौर था, जब भ्रष्टाचार के लिए बनी थी सरकार की पहचान
प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द 5जी बाजार में आए, इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘इस दशक के अंत तक 6जी सेवा आरंभ हो पाए, इसके लिए एक टास्क फोर्स ने काम करना शुरू कर दिया है।’ मोदी ने 2जी को हताशा और निराशा का पर्याय बताते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि वह कालखंड भ्रष्ट्राचार और नीतिगत पंगुता के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा, ‘इसके बाद 3जी, 4जी, 5जी और 6जी की तरफ तेजी से हमने कदम बढ़ाए हैं। ये बदलाव बहुत आसानी और पारदर्शिता से हुए और इसमें ट्राई ने बहुत भूमिका निभाई।’

पीएम मोदी ने लॉन्च किया 5जी टेस्ट बेड
प्रधानमंत्री ने इस अवसर एक डाक टिकट भी जारी किया और आईआईटी मद्रास के नेतृत्व में कुल आठ संस्थानों द्वारा बहु-संस्थान सहयोगी परियोजना के रूप में विकसित 5जी टेस्ट बेड की भी शुरुआत की। इस परियोजना से जुड़े शोधार्थियों और संस्थानों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे देश को अपना, खुद से निर्मित 5जी टेस्ट बेड राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला है। ये दूरसंचार क्षेत्र में क्रिटिकल और आधुनिक टेक्नॉलॉजी की आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक अहम कदम है।’ मोदी ने कहा कि 5जी के रूप में जो देश का अपना 5जी मानदंड बनाया गया है, वह देश के लिए बहुत गर्व की बात है और यह देश के गांवों में 5जी प्रौद्योगिकी पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई तक सुनवाई स्थगित

0

नई दिल्ली : काशी में ज्ञानवापी मस्जिद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और कहा कि यदि वहां कोई शिवलिंग है तो हम कहते हैं कि डीएम यह सुनिश्चित करें कि मुसलमानों के प्रार्थना करने के अधिकार को प्रभावित किए बिना शिवलिंग की रक्षा की जाए. हम नोटिस जारी कर रहे हैं. और निचली अदालत को निर्देश देना चाहते हैं कि जहां शिवलिंग मिला है, उस जगह को सुरक्षित रखा जाए. लेकिन, लोगों को नमाज से ना रोका जाए.

इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वजूखाने में शिवलिंग मिला है, जो हाथ-पैर धोने की जगह है. नमाज की जगह अलग होती है. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी है.

कोर्ट ने कहा कि हम निचली अदालत को आपकी याचिका का निपटारा करने का निर्देश देते हैं. इस पर मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा कि लेकिन आप परिसर को कैसे सील करते हैं? आप यथास्थिति को बदल रहे हैं. यह हमें सुने बिना IA में पास हो गया है. ये सभी अवैध आदेश हैं. यह हमारी बात सुने बिना संपत्ति को सील करने जैसा है. आप मस्जिद में नमाज की जगह को भी सीमित कर रहे हैं.

स्थानीय कोर्ट को कोई आदेश नहीं देना था: मुस्लिम पक्ष

मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वाराणसी की अदालत को मामले में कोई आदेश नहीं देना चाहिए था. सिविल प्रक्रिया में कहा गया है कि यदि अपील दायर है तो वाद पर विचार नहीं किया जा सकता है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया कि दीवानी अदालत को किसी भी आगे की कार्यवाही से पहले मामले की स्थिरता पर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करने का निर्देश दिया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में निचली अदालत में सुनवाई चल रही है.

ज्ञानवापी परिसर सील करने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में यह भी बताया कि परिसर को सील करने का अदालत का आदेश ‘काफी जगह के धार्मिक केरेक्टर को बदल रहा है’, जो पूजा स्थल अधिनियम और सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले का उल्लंघन करता है. सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष ने भी परिसर को सील करने के सिविल कोर्ट के सोमवार के आदेश के खिलाफ एक याचिका दायर की है.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मीटिंग बुलाई

इस बीच, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपनी कार्यकारी समिति की आज ही बैठक बुलाई है. इसमें सभी सदस्यों से जूम के जरिए बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है. इस मीटिंग में ज्ञानवापी, टीपू सुल्तान मस्जिद समेत देश के मौजूदा मसलों पर चर्चा की जाएगी. ये बैठक शाम 7 बजे रखी गई है.

इसके अलावा, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भविष्य की कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा. बोर्ड का कहना है कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी ने मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने का अभियान चलाया है.

बता दें कि ज्ञानवापी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इससे पहले ज्ञानवापी केस में आज वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. कोर्ट कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 2 दिन का वक्त मांगा है, जिस पर कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है. सर्वे पूरा हो गया, लेकिन अभी रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने से पहले हिंदू पक्ष ने मस्जिद के बाकी हिस्सों के सर्वे की मांग कर दी है. मंगलवार को याचिका दायर करते हुए कथित शिवलिंग के चारों ओर की दीवार को हटाने और पूरब दीवार को खोलने की मांग की गई. इस पर कोर्ट का फैसला नहीं आया.

वाराणसी कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट सब्मिट करने के मसले पर सुनवाई चल रही है. याचिकाकर्ता सीता साहू और मीनू व्यास और रेखा पाठक ने कथित शिवलिंग के चारों ओर बनी दीवार को हटाने की मांग की. उनका कहना है कि शिवलिंग के चारों तरफ की दीवार हटाई जाए, क्योंकि शक है कि उसको (शिवलिंग) सीमेंट और पत्थरों से जोड़ दिया गया है.

वहीं, ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है, लेकिन मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह फव्वारा है. दरअसल ज्ञानवापी में जिस जगह शिवलिंग मिलने का दावा किया है, वहां का वीडियो सामने आया है. ज्ञानवापी का ये वीडियो पुराना जरूर है, लेकिन उसी जगह का है, जिसे लेकर अपने-अपने दावे हो रहे हैं. हिंदू पक्ष इसे शिवलिंग बता रहा है, जो 3 फीट ऊंचा है और व्यास 12 फीट 8 इंच है. हालांकि, विशेष कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह ने साफ किया है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह सर्वे के दिन का नहीं है, यह पहले का हो सकता है.

भारत-नेपाल संबंधों में सुधार की ठोस पहल

0

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पीएम मोदी का नेपाल दौरा दोनों देशों के संबंधों को नए आयाम देनेवाला साबित हुआ। चीन के बढ़ते प्रभाव और सीमा विवाद में नेपाल से तनाव के बीच पीएम मोदी के दौरे ने आपसी रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में ठोस पहल की। आपको बता दें कि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली लुंबिनी यात्रा थी। वैसे महज़ डेढ़ महीने के भीतर दोनों प्रधानमंत्रियों की दूसरी मुलाक़ात थी, जिसने आपसी विश्वास और सहयोग के माहौल को बढ़ाने का काम किया। पीएम मोदी ने दौरे के बाद कहा कि भारत और नेपाल के रिश्तों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी के छह घंटे से कम के दौरे में जहां दोनों देशों के बीच आधा दर्जन से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

कई क्षेत्रों में सहयोग पर बनी सहमति

सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी के लिए नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा अपनी पत्नी आरज़ू देउबा और कैबिनेट के सात मंत्रियों के साथ मौजूद थे। पीएम मोदी ने जहां भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी में माया देवी मंदिर में दर्शन किए, वहीं भारत की तरफ़ से बनाए जाने वाले बौद्ध सांस्कृतिक और संपदा केंद्र का भी शिलान्यास किया। भारत स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की मदद से नेपाल में बनाया जाने वाले इस केंद्र में विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला प्रार्थना हॉल, लाइब्रेरी आदि बनाए जाएँगे।

भारत और नेपाल के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई बातचीत में ऊर्जा का मुद्दा सबसे अहम था। नेपाल ने भारत को बरसों से अधूरी पड़ी पश्चिमी सेती परियोजना को विकसित करने का भी न्यौता दिया। नेपाल सरकार ने अरुण नदी पर बन रही पनबिजली परियोजना के चौथे चरण के विकास का काम भी भारत को सौंपने का फ़ैसला किया है। भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी SJVN और नेपाल इलैक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के बीच 490 मेगावाट की परियोजना को लेकर सोमवार को समझौता पत्र पर दस्तख़त किए गए। बता दें कि सतलुज जल विकास निगम लिमिटेड (SJVN) नेपाल में 2000 मेगावाट से अधिक की बिजली परियोजनाओं को विकसित कर रही है। हालांकि नेपाल के साथ बिजली के कारोबार में भारत ने एक छोटी सी शर्त भी रखी है। शर्त यह है कि चीन के पैसे और चीनी कंपनियों की मदद से बनाए गई पन-बिजली परियोजनाओं की बिजली भारत नहीं ख़रीदेगा।

इन सहमति पत्र (MOUs) पर हुए हस्ताक्षर

    • बौद्ध अध्ययन के लिए डॉ अम्बेडकर पीठ की स्थापना को लेकर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) और लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन
    • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) और CNAS त्रिभुवन विश्वविद्यालय के बीच भारतीय अध्ययन पर आईसीसीआर पीठ की स्थापना के लिये सहमति पत्र
    • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) और काठमांडू विश्वविद्यालय के बीच भी भारतीय अध्ययन पर आईसीसीआर पीठ की स्थापना के लिये सहमति पत्र
    • नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के बीच स्नातकोत्तर स्तर पर कार्यक्रम के लिये संयुक्त डिग्री के लिये समझौता पत्र (एलओए)
    • एसजेएनवी लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकार के बीच अरूण4 परियोजना के विकास एवं उसे लागू करने के लिए समझौता

अब हम नहीं खोएंगे कोई और मस्जिदः असदुद्दीन ओवैसी

0

हैदराबाद : वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे और हिंदू पक्षकारों के दावे पर असदुद्दीन ओवैसी विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा, जब मैं 20-21 साल का था तब मुझसे बाबरी मस्जिद को छीन लिया गया। अब हम दोबारा 19-20 साल के युवाओं के सामने कोई मस्जिद नहीं खोएंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद थी और क़यामत तक रहेगी।

ओवैसी ने जनसभा में नारे लगवाते हुए कहा, इनको पैगाम मिलना चाहिए कि मस्जिद को हम नहीं खोएंगे। तुम्हारे हथकंडों को हम जान चुके हैं। अब हम दोबारा इनको नहीं डसने देंगे। मस्जिद है और इंशा अल्लाह कयामत तक रहेगी। हमारा काम यह है कि हम अपनी  मस्जिदों को आबाद रखेंगे। हमारी जिम्मेदारी है कि रमजान हो गया तो मस्जिद की दरो-दीवारें तरसती हैं कि कहां गए वे लोग जो रमजान में रोज आते थे।

ओवैसी ने आगे कहा, अगर हम अपने गांव की मस्जिदों को आबाद रखेंगे तो  इन्हें पैगाम मिल जाएगा कि दोबारा भारत का मुसलमान मस्जिद खोने को तैयार नहीं है।

बता दें कि तीसरे दिन के सर्वे के बाद हिंदू पक्षकारों ने दावा किया है कि मस्जिद के वजूखाने से शिवलिंग मिला है। दावे के मुताबिक यह शिवलिंग 12 फीट 8 इंच ऊंचा है। हिंदू पक्षकार के वकील ने एक अदालत में अर्जी देकर मांग की कि इस इलाके की सुरक्षा की जाए। कोर्ट ने इलाके को सील करने का आदेश दिया है। यहां किसी के भी आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री नगरीय विकास के 21 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे

0

भोपाल । नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मिशन नगरोदय का शुभारंभ करेंगे। इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के हिताग्रहियों को गृह प्रवेश कराने के साथ 30 हजार आवासों का भूमि पूजन होगा। एक लाख 65 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 210 करोड़ रुपये की वितरित किए जाएंगे।

मिशन नगरोदय कार्यक्रम का शुभारंभ शाम छह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। इसमें मुख्यमंत्री अमृत मिशन 2.0 में 12 हजार 858 करोड़ 71 लाख और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में चार हजार 913 करोड़ 74 लाख रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इससे नगरीय निकायों में पेयजल और सीवरेज से संबंधित काम होंगे। वहीं, 460 करोड़ की लागत की विभिन्न् पेयजल योजनाओं, स्मार्ट सिटी मिशन के 747 करोड़ रुपये और एक हजार 264 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

962 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बने 25 हजार हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराया जाएगा तो 80 हजार हितग्राहियों को 750 करोड़ रुपये की किस्त का वितरण होगा। एक हजार 155 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 30 हजार आवास निर्माण के कार्य का भूमि पूजन भी इस दौरान किया जाएगा।

मुख्यमंंत्री संजीवनी क्लीनिक के लिए 178 नगरीय निकायों को 113 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। इससे 611 नई मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण और पूर्व से संचालित 134 संजीवनी क्लीनिक एवं सिविल डिस्पेंसरी का उन्न्यन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम प्रत्येक नगरीय निकाय में होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न् योजनाओं के हितग्राहियों को आमंत्रित किया गया है।

विद्यार्थियों को निश्शुल्क मूंग दाल वितरण का होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री मिशन नगरोदय के साथ विद्यार्थियों को निश्शुल्क मूंग दाल के वितरण का शुभारंभ भी करेंगे। इससे प्रदेश के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के 65 लाख 94 हजार 383 विद्यार्थी लाभांवित होंगे। प्रमुख सचिव खाद्य,नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने बताया कि प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को 10 किलो मूंग दाल और माध्यमिक शाला विद्यार्थियों को 15 किलोग्राम मूंग दाल बैग में दी जाएगी। इसका वितरण पाइंट आफ सेल्स (पीओएस) मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।

मध्‍य प्रदेश में मंगलवार को तय होगा की नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे या नहीं

0

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)आरक्षण के साथ होंगे या नहीं, यह आज मंगलवार को तय होगा। शिवराज सरकार सुप्रीम कोर्ट में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की वार्डवार रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुकी है। साथ ही पुनर्विचार आवेदन में 2022 के परिसीमन से चुनाव कराने की अनुमति मांगी है। इस पर सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने दस मई को राज्य निर्वाचन आयोग को दो सप्ताह के भीतर चुनाव की अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए हैं। आयोग अपने स्तर पर तैयारी कर चुका है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग से उन निकायों की जानकारी मांगी गई है, जहां कार्यकाल पूरा हो चुका है और चुनाव कराए जाने हैं। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से नए परिसीमन के आधार पर आरक्षण करने के लिए कहा गया है।

दोनों विभागों ने अपने स्तर पर तैयारियां भी कर ली हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, सरकार ने चुनाव कराने के लिए आरक्षण सहित अन्य प्रक्रिया करने के लिए दो-तीन सप्ताह का समय मांगा है। सुप्रीम कोर्ट यदि राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की रिपोर्ट को मान्य कर लेता है तो फिर ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराए जा सकते हैं। आयोग ने सरकार से ओबसी को 35 प्रतिशत आरक्षण देने की अनुशंसा की है। आयोग का दावा है कि प्रदेश के कुल मतदाताओं में 48 प्रतिशत ओबीसी हैं।

27 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा

उधर, भाजपा और कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव होने की स्थिति में 27 प्रतिशत टिकट ओबीसी को देने की घोषणा कर दी है। दरअसल, प्रदेश में ओबीसी कई विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका में हैं और अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में कोई भी दोनों प्रमुख दल इस वर्ग की नाराजगी मोल लेना नहीं चाहते हैं।

राहत नहीं मिली तो इसी सप्ताह अधिसूचना

सरकार के आवेदन पर यदि सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है तो राज्य निर्वाचन आयोग इसी सप्ताह चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस और पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा की जा चुकी है। सरकारी प्रेस को मतपत्र सहित अन्य प्रपत्र मुद्रण के लिए कागज सहित अन्य तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की तैयारी

सरकार नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराना चाहती है। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि संशोधन अध्यादेश का प्रारूप तैयार करके राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अनुमति के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि इसे मंगलवार को अनुमति मिल सकती है।

प्रत्यक्ष प्रणाली में नगर निगम के महापौर, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से कराया जाएगा। कमल नाथ सरकार ने नगर पालिक विधि अधिनियम में संशोधन करके महापौर और अध्यक्ष का निर्वाचन पार्षदों के माध्यम से कराए जाने की व्यवस्था लागू कर दी थी, जो प्रभावी है।