तवांग झड़प का मामला संसद में फिर उठा

0
159

तवांग में चीनी घुसपैठ का मामला शुक्रवार को भी संसद में उठा। इस पर राज्यसभा में हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित करना पड़ी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, उन्होंने देश की रक्षा की चिंता करते हुए तवांग का मुद्दा संसद में उठाया था, लेकिन उन्हें चीन पर बोलने का मौका नहीं मिला। इस बीच, अब इस मुद्दे पर भारतीय सेना में पूर्वी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता का बयान सामने आया है। लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता का कहना है कि चीन ने LAC पार करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इस हिमाकत का कड़ा जवाब दिया।
लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने आगे बताया कि अभी सीमा पर स्थिति सामान्य है। सेना कड़ी निगरानी रख रही है। आरपी कलिता के मुताबिक, भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों की भारतीय सैनिकों के साथ झड़प हुई थी। भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड़ दिया। चीनी सैनिकों को ज्यादा नुकसान पहुंचा जबकि हमारे कुछ ही जवान मामूली घायल हुए। इस घटनाक्रम के बाद बुमला में दोनों सेनाओं के एरिया कमांडरों की मीटिंग हुई थी। अब हालात सामान्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here