Home Blog Page 57

महंगाई के मुद्दे पर विरोध.प्रदर्शन में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया

0

नई दिल्ली ! नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस आज महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में जुटे पार्टी के बड़े नेताओं ने मार्च निकाला। पुलिस ने रोका तो गिरफ्तारी दी। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत 64 बड़े नेता हिरासत में लिए गए। सभी नेताओं को न्यू पुलिस लाइन किंग्सवे कैंप थाने में रोक कर रखा गया है। प्रियंका वाड्रा भी एक्शन में नजर आई। पहले उन्होंने बैरिकेट लांघा। इसके बाद पुलिस ने खींचकर गाड़ी में बैठाया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, उनके लिए मंहगाई नहीं है क्योंकि पीएम मोदी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है। 2-4 लोग रईस हो गए हैं, लेकिन आम जनता तरस रही है। उनको महंगाई इसलिए नहीं दिखती क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है।
इससे पहले दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हम महंगाई और बेरोजगारी जैसे आम जनता के मुद्दे उठाना चाहते हैं, लेकिन सरकार हमें दबा रही है। गिरफ्तार कर रही है। बकौल राहुल गांधी, कांग्रेस ने 70 साल में जो बनाया था उसे 8 साल में मोदी सरकार ने ख़त्म कर दिया है। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और सब तमाशा देख रहे है हैं।
राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा ने तत्काल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र की चिंता सता रही है, जिनकी दादी ने देश में इमरेंजसी लगाई थी। कांग्रेस के राज में देश ने लोकतंत्र की हत्या देखी है। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार हावी था।

भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई

0

हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बुधवार को ही उन्होंने आदमपुर विधायक के तौर पर चंडीगढ़ से इस्तीफा दिया था। खास बात है कि कांग्रेस ने जून में ही उन्होंने निष्कासित कर दिया था। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग की थी।
कुलदीप बिश्नोई ने विधायक पद छोड़ने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। लंबी बगावत के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया था। हाल ही में कांग्रेस में हुए फेरबदल के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नाम को लेकर विचार नहीं करने के चलते वह बागी हो गए थे। खबर है कि उनके बेटे भव्य बिश्नोई आदमपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा मुख्यालय में उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिश्नोई का आना संगठन की मदद करेगा। उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन कर रहे थे और हाल के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस में रहते हुए भी भाजपा का समर्थन किया था।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ED के समक्ष पेश हुए

0

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की फजीहत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हेराल्ड हाउस में ही ईडी अधिकारियों के सामने खुद को पेश किया। इसी के साथ कांग्रेस के स्वामित्व वाले अखबार नेशनल हेराल्ड की होल्डिंग कंपनी यंग इंडियन (वाईआई) के ऑफिस में ईडी ने फिर से छापेमारी शुरू कर दी है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता 80 वर्षीय खड़गे दोपहर करीब 12.40 बजे आईटीओ के पास बहादुर शाह जफर मार्ग स्थिति हेराल्ड भवन पहुंचे और ईडी के अधिकारियों से मिले। कंपनी के प्रमुख अधिकारी होने के नाते ईडी ने यंग इंडियन के ऑफिस पर छापेमारी के दौरान उनकी उपस्थिति की मांग की थी। बता दें कि यंग इंडियन के शेयरधारकों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष के पास कंपनी की 38 फीसदी हिस्सेदारी है।
हेराल्ड हाउस के एक हिस्से को कर दिया था सील
इससे पहले ईडी ने बुधवार चार मंजिला हेराल्ड हाउस के एक हिस्से को सील कर दिया था। ईडी ने सील किए जाने के पीछे सबूत को संरक्षित करने की बात कही थी। ईडी का कहना था कि हिस्से में ताला लगे होने की वजह से वह उसकी तलाशी नहीं ले पाया था, साथ में तलाशी के दौरान कोई अधितृक प्रतिनिधि भी उपलब्ध नहीं था। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि यंग इंडिया ऑफिस की तलाशी अब रोक दी जाएगी और जो भी संभावित सबूत उपलब्ध होंगे, उन्हें इकट्ठा किया जाएगा।

अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी की हार्ट अटैक से हुई मौत

0

ख्यात बॉलीवुड अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। मिथिलेश चतुर्वेदी ने 3 अगस्त की शाम दुनिया को अलविदा कह दिया। मिथिलेश लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे, इस कारण वह अपने होमटाउन में इलाज के लिए शिफ्ट हो गए थे। मिथिलेश चतुर्वेदी के दामान आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि अभिनेता की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।

मिथिलेश चतुर्वेदी  ने इन चर्चित फिल्मों में किया काम

मिथिलेश चतुर्वेदी  के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। Mithilesh ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया था। सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’, मनोज बाजपेयी की ‘सत्या’, शाहरुख की ‘अशोका’ समेत ‘ताल’, ‘बंटी और बबली’, ‘कृष’ और ‘रेडी’ में मिथिलेश चतुर्वेदी  ने शानदार किरदार निभाया। इसके अलावा फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में उनका काम सबसे ज्यादा सराहा गया था।

उन्होंने फिल्म में ऋतिक रोशन के टीचर का किरदार निभाया था। आपको याद दिला दें कि फिल्म में मिथिलेश चतुर्वेदी  वही टीचर बने थे, जो रोहित (ऋतिक रोशन) को बेइज्जत करके अपनी क्लास से बाहर निकालते हैं और अपने बाप से कम्प्यूटर सीखकर आने को कहते हैं। मिथिलेश चतुर्वेदी  के इस निगेटिव किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। यह फिल्म का टर्निंग पाइंट था।

तुलसीदासजी की एकमात्र प्रतिमा है रायपुर के शिव मंदिर में

0

रायपुर ! भगवान श्रीराम की महिमा का संगीतमयी गायन जिन श्रीरामचरित मानस के सरल दोहों से घर-घर में किया जाता है। उस ग्रंथ के रचयिता संत गोस्वामी तुलसीदास का राजधानी में एकमात्र मंदिर सरोना गांव के शिव मंदिर में स्थापित है। हर साल श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर संत तुलसीदास जयंती श्रद्धा-उल्लास से मनाई जाती है। इस बार सप्तमी तिथि गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन मंदिर में प्रतिमा का दुग्धाभिषेक करके पूजा-अर्चना की जाएगी और श्रीरामचरित मानस पाठ का गान भजन मंडली के कलाकार करेंगे।
पाठ में करते हैं संत तुलसीदास को आमंत्रित
मंदिर के पुजारी शंकर गोस्वामी ने बताया कि शिव मंदिर में संत गोस्वामी तुलसीदास की संगमरमर से निर्मित प्रतिमा की स्थापना 75 वर्ष पूर्व की गई थी। तबसे हर साल श्रावण सप्तमी पर जयंती का आयोजन किया जाता है। रामायण पाठ करने से पहले संत तुलसीदास का ध्यान कर उनसे पाठ में शामिल होने का आह्वान किया जाता है। श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता है कि श्रीरामचरित मानस पाठ में संत तुलसीदास अवश्य उपस्थित होते हैं।
गायत्री शक्तिपीठ में पाठ
समता कालोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में भी सप्तमी तिथि पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीरामचरित मानस पाठ के अलग-अलग कांड का अपना महत्व है। सभी कांड में हमें कुछ न कुछ सीखने और अपने हृदय के अंदर उतारने का संदेश मिलता है। श्रद्धालुओं में श्रीरामचरित मानस का पाठ करने के प्रति रुचि जागे इसलिए संगीतमय पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पाठ के दौरान संत तुलसीदास के योगदान का स्मरण किया जाएगा।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए सीएम शिवराज ने खरीदा तिरंगा

0

आजादी के अमृत महोत्स व के तहत घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान जोर पकड़ रहा है। प्रदेश के मुख्यशमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार इस दिशा में सक्रिय रहते हुए लोगों से अपने घरों में 13 से 15 अगस्तो तक तिरंगा फहराने की अपील कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह गुरुवार सुबह राजधानी के दस नंबर मार्केट स्थिपत ‘राग भोपाली’ परिसर पहुंचे और स्वग-सहायता समूह की महिलाओं से तिरंगा क्रय किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टथर अविनाश लवानिया समेत कई अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थि त थे। इस अवसर पर मुख्यइमंत्री शिवराज ने तिरंगा बनाने में जुटीं स्वम-सहायता समूह की महिलाओं से बात की और इस अभियान में उनके योगदान को सराहा। उन्होंाने ‘राग भोपाली’ परिसर में बने सेल्फीह प्वाीइंट पर खड़े होकर तिरंगे के साथ मुस्कसराते हुए तस्वीनर भी खिंचवाई और प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।
इसके बारे में सीएम शिवराज ने ट्वीट भी किया और लिखा कि मैंने आज स्वसहायता समूह की अपनी बहनों से तिरंगा लिया। आप भी अपने आसपास की सेल्फ हेल्प ग्रुप की बहनों से राष्ट्र के गौरव और सम्मान के प्रतीक तिरंगे को खरीदिये। साथ ही पड़ोसियों, मित्रों और रिश्तेदारों को भी तिरंगा लेने के लिए प्रेरित कीजिये। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हर घर तिरंगा फहराने के आह्वान पर तिरंगे को हमारी स्वसहायता समूह की लाखों बहनों ने जिस पवित्र भाव, उत्साह एवं उल्लास से तैयार किया है, वह अप्रतिम है। मैं अपनी स्वसहायता समूह की अपनी लाखों बहनों के इस पवित्र भाव, उत्साह और योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
नरेला विधानसभा स्थित प्रभात चौराहे पर किया शुभारंभ। नरेला विधानसभा के नवनिर्वाचित पार्षद भी रहे मौजूद। 20 रुपये में मिलेगा तिरंगा। शुभारंभ के मौके पर भारी संख्या में दिखी भीड़। इस अवसर पर मंत्री विश्वासस सारंग ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत 13 अगस्त तक होगा तिरंगे का वितरण। 13 अगस्त को अन्ना नगर से पूरे नरेला विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी तिरंगा यात्रा।

राष्ट्रमण्डल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के पदक जीतने पर मुख्यमंत्री चौहान ने दी बधाई

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल- 2022 खेलों में जूडो में महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग में सुश्री तूलिका मान को रजत पदक प्राप्त करने और पुरूषों की ऊँची कूद में कांस्य पदक जीतने पर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक श्री तेजस्विन शंकर को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने पुरूषों की स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सौरव घोसल और पुरूष वर्ग की 109 प्लस किलो वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 390 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीतने पर गुरदीप सिंह को बधाई दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने तूलिका मान को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश को अपनी बेटी पर गर्व है। आप अपने खेल से सदैव भारत को गौरवान्वित करती रहें और विजय पथ पर आगे बढ़ती रहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने तेजस्विन शंकर को देश का नाम ऐसे ही रौशन करते रहने और उनकी गौरवशाली यात्रा जारी रखने के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्विन शंकर ने ऊँची कूद में भारत को पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है।

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर मुख्यमंत्री चौहान ने किया नमन

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीरामचरितमानस के रचयिता महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि “महाकवि तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस मानवता के कल्याण के पथ को शुभत्व और शुभता के आलोक से सदैव देदीप्यमान रखेगी और जगत के कल्याण का प्रेरणा स्त्रोत रहेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय सनातन संस्कृति के गौरव को बढ़ाने के लिए प्रदेशवासियों से रामचरितमानस के आयोध्या काण्ड का पाठ करते हुए अपना चित्र सोशल मीडिया पर अपलोड करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि तुलसी जयंती पर संस्कृति विभाग द्वारा यह अनूठी पहल आरंभ की गई है।
मुख्यमंत्री चौहान ने संस्कृति विभाग और तुलसीमानस प्रतिष्ठान द्वारा 9 अक्टूबर 2022 को रामचरितमानस के आयोध्या काण्ड पर आधारित ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए पंजीयन कराने की भी अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा है कि नि:संदेह इससे हमारी युवा पीढ़ी में सकारात्मक भाव और आनंद की वृद्धि होगी।

इन राशियों का भाग्य 4 अगस्त को सूर्य की तरह चमकेगा

0

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 अगस्त 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 4 जुलाई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन परेशान रहेगा। माता के स्वास्थ का ध्यान रखें।
वृष राशि- मन शान्त रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। कारोबार में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि– कला या संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यर्थ के तनाव से मन चिंतित रहेगा।
कर्क राशि- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा के योग हैं।
सिंह राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन सम्भव है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।
तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु नकारात्मक विचारों से बचें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। भवन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
मकर राशि- मन अशान्त हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपसी सहयोग रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान को कष्ट होगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। माता का साथ मिलेगा।
मीन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास रहेगा। कारोबार के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। पिता का सहयोग मिल सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।

मधुबाला पर बिना पूछे बायोपिक बनाई तो लूंगी लीगल एक्शन – मधुर

0

सिनेमा ! बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस मधुबाला अपने समय की काफी खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। काफी समय से ऐसी खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस की बायोपिक बनाई जाएगी जिसके जरिए फैंस को उनकी जिंदगी के बारे में जानने का मौका मिलेगा। हालांकि अब मधुबाला की बहन मधुर बृज भूषण ने सभी को आगाह किया है कि एक्ट्रेस की बायोपिक बिना उनके अप्रूवल के नहीं बनेगी। मधुर का कहना है कि मधुबाला पर बनी कोई भी फिल्म उनके परिवार का इमोशन और उनका लीगल राइट यानी कि हक है।
मधुर की धमकी
इससे पहले जुलाई में खबर आई थी कि मधुबाला की बायोपिक बनाई जाएगी जब मधुर ने प्रोड्यूसर्स के साथ प्रोजेक्ट की शुरुआत की। लेकिन अब पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मधुर ने सभी को धमकी दी है कि कोई भी अगर उनकी बहन पर बनी फिल्म बनाएगा, बिना उन्हें बताए तो उसे लीगल एक्शन का सामना करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पैरेंट्स पहले से कुछ पब्लिशर्स और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ केस लड़ रहे हैं जिन्होंने मधुबाला के ऊपर किताब लिखी हैं या फिल्में बनाई हैं।
मधुर ने कहा, ‘मेरी सभी से रिक्वेस्ट है कि कोई भी मधुबाला पर आधारित कुछ भी प्रोजेक्ट ना बनाए बिना मेरी मर्जी के। प्लीज हमारे लिए ये मोमेंट खराब ना करें। अगर लोग मेरी बात नहीं मानेंगे तो मैं उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाली हूं। उन लोगों को कोर्ट तक घसीटा जाएगा। मैं फाइटर हूं और मैं इसके लिए फाइट करती रहूंगी।’
मधुर ने आगे कहा कि वह मधुबाला की बायोपिक को बनाना चाहती हैं और उसमे उनके द्वारा किए गए अच्छे काम को बताना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मधुबाला काफी चैरिटेबल महिला थीं और यह उनके परिवार का हक है कि वे एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में बताएं।