हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। मान्यता है कि रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा के जेल में हुआ था। भक्त कान्हा के जन्म तिथि को जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस दिन श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भक्त कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखकर पूजा करता है। उनके प्रिय चीजों को अपने घर में रखता है। ऐसे जातकों को जीवन में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता। उसका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का दिन कुछ राशियों के लिए फलदायी होगा। इन पर श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बरसेगी।
मेष
आपके रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शरीर और मन से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के लोगों से कोई बड़ी मदद प्राप्त होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं, तो समय शुभ रहेगा।
मिथुन
धन के मामले में सफलता प्राप्त होगी। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास जारी रखें। कमाई को नए स्त्रोत नजर आएंगे। नौकरी के संबंध में कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। अविवाहित हैं तो बात आगे बढ़ेगी। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
सिंह
कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता प्राप्त होगी। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कलाकारों के लिए समय विशेष रूप से अच्छा है। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
इन राशियों को जन्माष्टमी के दिन होगा बंपर लाभ
बाबा महाकाल का शृंगार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में हुआ
उज्जैन । ज्योतिर्लिंग मकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा महाकाल का तिरंगे के रंग में शृंगार हुआ। मंदिर से आज स्वतंत्रता दिवस के संयोग में भादौ मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। भगवान महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा-महेश तथा डोल रथ पर होलकर रूप में विराजित होकर भक्तों के दर्शन देने निकलेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा महाकाल का भस्मारती में तिरंगे के रंग में शृंगार किया गया। आज भादौ मास का पहला सोमवार होने पर बड़ी संख्या में भक्त महाकालेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे
स्वतंत्रता की हीरक जयंती पर निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में धर्म के साथ देशभक्ति के रंग भी नजर आएंगे। भगवान की पालकी को तिरंगे (तीन रंगों के फूलों) से सजाया जाएगा। सवारी में शामिल भक्त, भजन मंडल तथा झांझ-डमरू दल के सदस्य राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकलेंगे।
महाकाल मंदिर से शाम चार बजे सवारी की शुरुआत होगी, जो कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शाम पांच बजे शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान के चंद्रमौलेश्वर रूप का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।
पूजन पश्चात सवारी रामानुजाकोट, कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम सात बजे पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्ना होगी। श्रावण-भादौ मास के क्रम में 22 अगस्त को शाही सवारी निकलेगी।
देश प्रेम से ओतप्रोत स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
ग्वालियर! मार्चपास्ट के बाद एसएएफ परेड मैदान पर स्कूली बच्चों ने अपनी देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देना शुरू किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने न केवल मौजूद लोगों का दिल जीत लिया, बल्कि राष्ट्र प्रेम के जज्बे की लहर भी बहने लगी। सभी लोग प्रस्तुतियों में डूब गए। स्वाधीनता की 75 वी वर्षगांठ पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया ध्वजारोहण। घनी हरीतिमा की चादर ओढ़े खड़ीं पहाड़ियों की गोद में स्थित एसएएफ मैदान परिसर में स्वाधीनता दिवसर पर आयोजित हो रहा है जिले का भव्य मुख्य समारोह। ध्वजा रोहण के बाद कलेक्टर ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन। इसके बाद शुरू होगा मार्च पास्ट व झांकियों का प्रदर्शन।
स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाई जायेगी। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मुख्य समारोह कम्पू स्थित एसएएफ ग्राउंड पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह में कलेक्टर 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज की सलामी एवं संयुक्त परेड के निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। मुख्य समारोह में शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े जायेंगे। इस दौरान हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगेंगे। इसके पश्चात सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियां, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी देंगे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री धार में दो बांध टूट जाने के कारण नहीं आ पा रहे हैं। देर शाम इसकी सूचना प्रशासन के पास भी पहुंच गई।
इंदौर में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया ध्वजारोहण
इंदौर। जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्ण गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आरएपीटीसी ग्राउंड महेश गार्ड लाइन परिसर में सुबह 9 बजे आयोजित मुख्य समारोह में इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विभिन्न विभागों के दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं इसमें ट्रॉफिक, बीएसएफ, आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, 15वीं बटालियन, होम गार्ड, जिला पुलिस बल के महिला और पुरुष बल, एनसीसी, स्काउट, रेडक्रॉस दल प्रमुख रूप से रहेंगे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी श्री गजेन्द्र सिंह निगवाल करेंगे। समारोह में बैंड भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। समारोह में वर्ष भर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र प्रातः 8:45 बजे रुस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (आरएपीटीसी) परेड मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। वे प्रातः 9 बजे परेड मैदान पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किये जा रहे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गरीबों के मकान माफिया से मुक्त जमीनों पर सुराज कालोनी की स्थापना कर बनाए जाएंगे: मुख्यमंत्री
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने15 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में प्रात: 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री ने अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया
मुख्यमंत्री ने वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक से अधिकारियों को सम्मानित किया।सागर के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, रतलाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सहायक सेनानी रवि द्विवेदी, उप निरीक्षक हाकफोर्स हिम्मत सिंह, विपिन खालको, उपनिरीक्षक हाकफोर्स, उपनिरीक्षक राम पदम, उपनिरीक्षक अजीत सिंह और सहायक उपनिरीक्षक बैसाखू लाल को दिया गया।
माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगी सुराज कालोनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया से मुक्त जमीनों पर सुराज कालोनी की स्थापना कर गरीबों के मकान बनाए जाएंगे, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू होगी, जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नहीं आते उनके मकान मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बनेंगे। एक साल के अंदर एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन होगा, उसमें स्वरोजगार की योजनाओं में 2 लाख लोगों को ऋण दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने लाल किले से पंच प्रणों का अलख जगाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत वर्ष में लाल किले से दिए गए भाषण में तात्कालिक विषयों को बिलकुल अनछुआ रखा। वे न तो महंगाई और न ही आतंकवाद या पाकिस्तान अथवा विदेशी नीति पर बोले और न ही किसी नई योजना का उन्होंने जिक्र किया। पीएम का पूरा जोर अगले 25 सालों यानी आजादी की स्वर्ण जयंती के लक्ष्यों को लेकर देश में अलख जगाने पर रहा।
पीएम मोदी ने आज के अपने ऐतिहासिक भाषण में दो बड़ी चुनौतियों के रूप में भ्रष्टाचार और तथा भाई भतीजावाद या परिवार वाद पर फोकस किया। इससे साफ है कि 2024 की चुनावी जंग भी परिवारवादी दलों और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक रूप से लड़ी जाएगी।
प्रधानमंत्री के लाल किले से होने वाले संबोधन में देश की सभी प्रमुख समस्याओं व शासन की मौजूदा व भावी रीति नीति की झलक पेश की जाती है। पीएम मोदी भी अक्सर देश की आंतरिक व बाह्य चुनौतियों का जिक्र करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कई प्रमुख मुद्दों को अनछुआ छोड़ दिया और न नहीं उन्होंने विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने राजनीति में परिवार वाद और उससे भी भ्रष्टाचार बढ़ने का जिक्र, लेकिन इसमें किसी दल को निशाना नहीं बनाया। परिवार वादी राजनीति व भ्रष्टाचार के रिश्तों को लेकर उन्होंने हमला बोला तो इसके लिए किसी एक दल को जिम्मेदार ठहराने की बजाए अपनी पार्टी भाजपा को भी परोक्ष रूप से नसीहत दे दी।
महंगाई का जिक्र नहीं
पीएम मोदी ने अपने भाषण में महंगाई, जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, का जिक्र तक नहीं किया। माना जा रहा है कि सरकार चूंकि गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित कर 80 करोड़ लोगों को सीधा लाभ पहुंचा रही है, इसलिए वह इससे ज्यादा किसी राहत देने की गुंजाइश में नहीं दिखती। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर वह बड़े तबके को परोक्ष राहत पहुंचा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि व पीएम आवास योजनाएं भी करोड़ों लोगों के लिए राहतकारी है। उम्मीद की जा रही थी कि पीएम मोदी ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य बीमा का दायरा बढ़ाकर सभी के लिए करने का एलान कर सकते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक भी नई योजना घोषित नहीं की।
विदेश नीति या पाकिस्तान का उल्लेख नहीं
पीएम के भाषण में विदेश नीति का सीधा कोई जिक्र नहीं था। चीन व पाकिस्तान से रिश्तों या आतंकवाद को भी उन्होंने बिलकुल तवज्जो नहीं देकर कहा कि दुनिया आज कई समस्याओं के समाधान के लिए भारत की ओर देख रही है। इस संदर्भ में उन्होंने विश्व के समक्ष ग्लोबल वार्मिंग एवं खाद्यान्न संकट का जिक्र करते हुए भारत की ताकत पर गर्व जताया। आतंकवाद को लेकर भी भारत दुनिया को हमेशा चेताता रहा है, यही कारण है कि विश्व के कई देश इससे निपटने के लिए भारत से परामर्श लेते हैं।
आजादी के अमृत वर्ष में ‘अमृत मंथन’ से निकले पंच प्रण
पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों को छोड़कर ‘आजादी के अमृत काल’ में अगले 25 सालों के लिए अमृत मंथन करते हुए पंच प्रण व्यक्त किए हैं। इन्हीं पंच प्रणों की गहराई को समझें तो सरकार व देश का समग्र चिंतन प्रकट होता है। पहले प्रण ‘विकसित भारत’ की बात करें तो उन्होंने कहा कि हम कब तक दूसरे देशों का मुंह ताकेंगे। इसके साथ उन्होंने स्वदेशी तोप का जिक्र कर बताया कि किस तरह भारत रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भर बनता जा रहा है। पीएम ने खाद्यान्न उत्पादन समेत अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में जैसे कि भीम यूपीआई का जिक्र कर देश की ताकत का वर्णन किया।
अगले 25 सालों में यानी 2047 तक ‘स्वर्णिम भारत’ बनाने पर जोर
पीएम मोदी ने अपने 83 मिनट के भाषण में पूरा जोर अगले 25 सालों में यानी 2047 तक ‘स्वर्णिम भारत’ बनाने पर दिया। इसके लिए उन्होंने जिन पांच प्रमुख प्रणों या संकल्पों का आह्वान किया, उसे उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के भावी वादे इरादे साफ प्रकट हो रहे हैं।
पांच प्रणों में पिरोई पूरी तस्वीर
मोटे तौर पर देखें तो पीएम ने पांचों प्रणों में देश के मौजूदा व भावी परिदृष्य से जुड़ी सारी बातें कवर की हैं। पीएम मोदी ने पहले प्रण के रूप में ‘विकसित भारत’ का संकल्प लिया। विकसित देश से आशय साफ है कि हम हर क्षेत्र में ताकतवर बनें। इसकी राह में हजारों चुनौतियां आने लेकिन उतने ही समाधान की भी पीएम ने बात कही है। दुनिया के पांच विकसित व वीटो पावर से लैस देशों में अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन व फ्रांस शामिल हैं। भारत को अब तक विकासशील देश माना जाता रहा है लेकिन अब वह शक्तिशाली रूप ले चुका है।
दूसरे प्रण के रूप में पीएम ने गुलामी की मानसिकता का खात्मा करने की बात कही है। इसके जरिए एक देश में एक राष्ट्र की भावना जगाने का प्रयास किया। देश में गुलामी के प्रतीकों व मानसिकता के खात्मे व उससे बाहर निकलने का आह्वान किया गया है। इसमें भाषाई गुलामी व देश की प्राचीन भाषाओं के प्रति सम्मान की बात भी उन्होंने कही। यह एक भारत, सशक्त भारत की नीति के अनुरूप है।
तीसरे प्रण के रूप में उन्होंने विरासत पर गर्व करने का संकल्प जताया। ये भारत की महान परंपराओं, विचारों, आविष्कारों पर गर्व करते हुए नव निर्माण एवं वसुधैव कुटुंबकम, सर्वे भवंतु सुखिन: जैसे विश्व बंधुत्व के भावों से जुड़ा है। इसमें समानता, सहिष्णुता, सह अस्तित्व के सिद्धांत भी शामिल हैं।
पीएम ने चौथे प्रण के रूप में एकता व एकजुटता पर जोर दिया है। इसका सीधा इशारा देश की एकता व एकजुट होकर नए भारत का निर्माण करने की ओर है। एकजुटता में सभी धर्मों, जातीयों, भाषाओं को साथ लेकर देश में शांति व एकजुटता के साथ विकास में सहभागी बनने की ओर है।
पांचवें संकल्प के रूप में पीएम ने नागरिकों के कर्तव्य को तवज्जो देकर हर नागरिक से देश के प्रति ईमानदार रहने के आह्वान किया है। यानी पहले देश फिर हम की सरकार की नीति स्पष्ट की है। पीएम के इन प्रणों से अमृत काल के अमृत मंथन के सूत्र निहित हैं।
रानी लक्ष्मीबाई ने विश्व में अपनी वीरता व शौर्य की अमित छाप छोड़ी- ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर! केंद्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार की सुबह वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। और समाधि की श्रद्धा के साथ परिक्रम भी की। इस अवसर पर समाधिस्थल पर आयोजित हर घर तिरंगा व विभाजन की विभीषका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि तांबे वंश की बेटी व नेवालकर वंश की बहू रानी लक्ष्मी बाई ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में देश में नहीं अपितु विश्व में अपनी वीरता और शौर्य की अमित छाप छोड़ी है। इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, मुन्नालाल गोयल उपस्थित थे। सिंधिया तीसरी बार रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे हैं।
राष्ट्रीय ध्वज फहराया, और पुष्पांजलि अर्पित की- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचे। जहां सबसे पहले राष्ट्र के गौरव तिरंगा समाधिस्थल पर ससम्मान फहराया। उसके उपरांत रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। हर घर तिरंगा व राविबीजन की विभीषका समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि भारत ने हमेशा सदैवा दूसरे देश की प्रभुत्वा का सम्मान किया है। और कभी आक्रमण की दृष्टि नहीं देखा है। अगर भारत माता की पावन धरा किसी देश के बुरी नजर डालने पर उसे मुंहतोड़ जवाब हमारे वीर जवानों ने दिया है। इस अवसर पर स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के अलावा सुरेंद्र शर्मा सरपंच, सुरेंद्र सिंह परमार चच्चू, आशीष प्रताप सिंह, केसी राजपूत सहित काफी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।
तिरंगा हमारी आन-बान शान हैं- केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम भारतीयों के लिये यह सिर्फ ध्वज नहीं हैं। हमारी आन-बान व शान है। और यह हर भारतीय की आत्मा है। इस पर दिल व जान व दोनों न्यौछावार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के आहवान पर समूचा देश तिरंगा मय हैं।
प्रदर्शनी को भी देखा- समाधिस्थल पर आजादी की विभीषका की प्रदर्शनी में लगे चित्रों के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद के साथ ध्यानपूर्वक देखते हुए अवलोकन किया।
अरुण साव ने बीजेपी कार्यालय में सीढ़ियों पर माथा टेककर किया प्रवेश
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद जब अरुण साव रविवार को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे तो वे कार्यालय की सीढ़ियों पर माथा टेककर अंदर प्रवेश किए। साव के इस अंदाज ने आठ साल पहले नरेंद्र मोदी के उस घटनाक्रम की यादें ताजा कर दी जब चुनाव जीतने के बाद पहली बार संसद पहुंचे तो उन्होंने संसद की सीढ़ियों पर माथा टेककर लोकतंत्र के मंदिर में कदम रखे। उस समय पीएम मोदी की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
अरुण साव ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार की योजनाओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की सभी योजनाएं सिर्फ कागज, विज्ञापन और कांग्रेस नेताओं की जुबान पर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेंगे। जनता कांग्रेस सरकार से ऊब गई है और उसे भाजपा में ही भविष्य नजर आ रहा है। साव ने कहा कि रोका छका अभियान कहां है। जानवर सड़क पर दिख रहे हैं। एक भी गोठान में पशु नहीं दिख रहे हैं। यही भूपेश सरकार की असफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है।
साव ने कहा कि प्रदेश में विकास के खोखले दावे किए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार ने 15 साल तक गांव में सड़क, बिजली और पानी के लिए मजबूत व्यवस्था की लेकिन अब गांव के लोग विकास के लिए तरस रहे हैं।
साव ने अपनी पहली पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण शोषण से मुक्ति और समानता के लिए किया था। भाजपा की सरकार ने 15 साल तक उस दिशा में काम किया। आज जो भी विकास के कार्य दिख रहे हैं, वह भाजपा सरकार की देन है।
भगवान गणेश धनदायक भद्रा व रवियोग की साक्षी में विराजेंगे
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना होगी। इस बार गणेश चतुर्थी का पर्वकाल पाताल वासिनी धनदायक भद्रा तथा रवियोग की साक्षी में मनाया जाएगा। इसके साथ ही दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। गणपति उत्सव के दस दिनों में विभिन्न उत्सव व त्योहार भी मनाए जाएंगे।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार पंचांगीय गणना के अनुसार गणपति चतुर्थी पर रवियोग तो रहेगा ही, साथ ही शुक्ल योग में गणेश स्थापना का दिनभर शुभ मुहूर्त रहेगा। शुक्ल योग की अधिष्ठात्री देवी स्वयं माता पार्वती हैं और गणेश पार्वती पुत्र ही हैं। इसलिए इस योग में गणपति की स्थापना सुख, सौभाग्य तथा समृद्धि प्रदान करने वाली रहेगी। चतुर्थी के दिन बुधवार का दिन होना भी विशेष शुभ माना जा रहा है। विशेष यह भी है कि इस दिन दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक पाताल वासिनी भद्रा रहेगी। पाताल वासिनी भद्रा धनदायक मानी गई है। पंचांग की इन विशेषताओं को देखें तो गणेश चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त में घर,प्रतिष्ठान, उद्योग, कार्यालय आदि में भगवान गणेश की स्थापना भक्तों को मनोरथ पूर्ण करने वाली रहेगी।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरएसएस कार्यालय में भेंट किया तिरंगा
इंदौर। इंदौर शहर के कांग्रेसी शनिवार सुबह आरएसएस के मुख्यालय अर्चना कार्यालय पहुंचे और आरएसएस को राष्ट्रध्वज सौंपा। जवाब में संघ के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दो पुस्तक और दिए भेंट किए।
शहर कांग्रेस द्वारा शनिवार काे सुबह 9.30 बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के रामबाग स्थित अर्चना कार्यालय पर तिरंगा भेंट किया गया। अर्चना कार्यालय में किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। कांग्रेस का हर घर झंडा घर घर झंडा अभियान तीन चरणों में पूरा हो चुका है। भाजपा के सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा विधायक, प्रवक्ता सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों को निशुल्क राष्ट्रध्वज भेंट किया जा चुका है।
इसी चरण में आज 13 अगस्त को आरएसएस मुख्यालय अर्चना कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा निशुल्क राष्ट्रध्वज भेंट किया गया। हेडगेवार स्मारक समित के अध्यक्ष ईश्वर हिंदुजा को शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। वहीं अर्चना कार्यालय (संघ मुख्यालय) द्वारा भी राष्ट्रीय ध्वज शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को भेंट किया। साथ ही 14 अगस्त को रात्रि में अपने निवास, प्रतिष्ठान पर दीप जलाने के लिए दीपक और बाती भी संघ कार्यालय द्वारा कांग्रेस नेताओं को भेंट की।





