Home Blog Page 31

मेयर ने दिवाली के दिन न्यूयॉर्क में भी होगा पब्लिक होलिडे

0

भारतीय संस्कृति का प्रभाव दुनिया भर के देशों में दिखने लगा है। खास तौर पर अंधकार पर प्रकाश के विजय पर्व दीपावली की धूम पूरी दुनिया में दिखने लगी है। अमेरिका के जाने-माने शहर New York City में भी अब दिवाली के दिन छुट्टी रहेगी। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने US के इसकी घोषणा करते हुए कहा- ये लंबे समय से प्लान में था। उनका कहना है कि इससे बच्चे दीयों के इस त्योहार के बारे में सीखेंगे और लोगों के बीच शहर की समावेशी संस्कृति का संदेश जाएगा। न्यूयॉर्क के मेयर ने इससे संबंधित कानून को समर्थन देने का फैसला किया। माना जा रहा है किअगले साल यानी 2023 से न्यूयॉर्क सिटी के सभी पब्लिक स्कूलों में Diwali Holiday होगा।
न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने पीटीआई से कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग भी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इस तरह से सभी तरह के लोग मिलकर भारत की सभ्यता और संस्कृति का अनुभव कर पाएंगे। हम सब मिलकर इसे सेलिब्रेट और एंजॉय करेंगे। एरिक ने कहा ‘ये सीखने का मौका है। क्योंकि जब हम दिवाली को मानते हैं तो हम बच्चों को भी उसके बारे में सिखाते हैं। हम उन्हें रोशनी के त्योहार के बारे में बातें करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ये सिखाते हैं कि अपने अंदर की रोशनी को कैसे जलाएं।’
न्यूयॉर्क स्टेट ऑफिस में इलेक्ट होने वाली पहली दक्षिण एशियाई-अमेरिका महिला राजकुमार ने इस कदम का स्वागत करते हुए बताया कि आखिरकार हमारा समय आ गया है। ये समय न्यूयॉर्क में रहने वाले 2 लाख से ज्यादा हिन्दू, बौद्ध, सिख और जैन का है जो दिवाली मनाते हैं।

भारतीय स्पिनर एकता बिष्ट ने हैट्रिक लेकर टी20 मैच में मचाया कोहराम

0

भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सीनियर टी20 चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। एकता ने उत्तराखंड से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ चार ओवर में सिर्फ आठ रन खर्च करते हुए सात विकेट झटके। इसमें हैट्रिक भी शामिल है। इसके साथ ही एकता ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। महिला सीनियर टी20 चैंपियनशिप में इतने कम रन देकर किसी भी गेंदबाज ने एक स्पेल में इतने विकेट हासिल नहीं किए हैं।
एकता की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उत्तराखंड ने झारखंड को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 107 रन बनाए। जवाब में झारखंड की टीम 97 रन पर सिमट गई। एकता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एकता ने 19वें ओवर में हैट्रिक के दौरान देवयानी, पूनम राउत और प्राजक्ता को लगातार तीन गेंदों पर पवेलियन भेजा। 19वें ओवर में उनके खाते में कुल चार विकेट आए।
एकता फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रही हैं। उन्होंने भारत के लिए 63 वनडे, 42 टी20 और एक टेस्ट खेला है। वनडे में एकता ने 98 विकेट, टी20 में 53 और टेस्ट में तीन विकेट लिए हैं। एकता मिताली राज की उस टीम का हिस्सा थीं जो 2017 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। भारतीय टीम में फिलहाल दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, हेमलता, राजेश्वरी गायकवाड़ और राधा यादव जैसी स्पिनर शामिल हैं। ऐसे में एकता का यह प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया के लिए मजबूत दावेदार बना रहा है।
एकता के नाम कई और रिकॉर्ड हैं। वह टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज हैं। वनडे विश्व कप क्वालिफायर और वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पांच-पांच विकेट लेने वाली वह इकलौती महिला गेंदबाज हैं। एकता ने जून 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। यह एक टी20 मैच था। इसके बाद उन्होंने जुलाई 2011 में वनडे और 2014 में टेस्ट में डेब्यू किया।

डेनियल क्वान आरआरआर के कायल हुए

0

साउथ सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर पीरियड ड्रामा आरआरआर इस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही देश-विदेश में कई रिकॉर्ड कायम किए। एसएस राजामौली की इस फिल्म को पूरी दुनिया में लोगों ने काफी पसंद किया। यही वजह थी कि फिल्म ने दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई भी की। फिल्म को रिलीज हुए अब काफी समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद लोगों के अंदर इसकी दीवानगी अभी भी कम नहीं हो रही है। आम से लेकर खास सभी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इसी क्रम में अब इस फिल्म के प्रशंसकों में एक और बड़े सितारे का नाम जुड़ गया है।
हाल ही में इस फिल्म को देखने के बाद हॉलीवुड के एक निर्देशक हैरान रह गए हैं। फिल्म को देखते ही हॉलीवुड फिल्म एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स के डायरेक्टर डेनियल क्वान इस फिल्म के कायल हो गए हैं। यह फिल्म उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आरआरआर की जमकर तारीफ की। यही नहीं उन्होंने इस फिल्म को ओवर द टॉप बताते हुए फैंस से यह भी कहा कि उन्होंने जब फिल्म की तारीफ की तो वह मजाक नहीं कर रहे थे।
फिल्म की तारीफ करते हुए डेनियल ने ट्वीट किया- सफर और काम के चलते एक साल तक बिजी रहने के बाद आखिरकार मैंने अपनी बकेट लिस्ट की कुछ चीजों को देखा। पहला मैंने अपने टैक्स का भुगतान किया और दूसरा मैंने आरआरआर देखी। मैं मजाक नहीं कर रहा लेकिन मैं जब भी कोई भारतीय एक्शन फिल्म देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं गलत देश में काम कर रहा हूं। डेनियल ने आगे यह भी लिखा कि इस फिल्म ने मुझे वास्तव में प्रभावित किया है। आरआरआर पूरी तरह से एक शानदार फिल्म है। ढेर सारा प्यार।
डेनियल के इस ट्वीट पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया देते नजर आए। एक यूजर में तो हॉलीवुड डायरेक्टर से यह तक पूछ डाला कि उन्हें राम और जूनियर एनटीआर में कौन सा किरदार ज्यादा पसंद आया। इसका जवाब देते हुए डेनियल ने कहा भी भीम से ज्यादा रिलेट कर पाया, लेकिन राम बेहद सेक्सी है और उनकी मूछें कमाल की है। फिल्म की बात करें तो एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन सीन्स और बेहतरीन वीएफएक्स के लिए काफी चर्चा में रही थी। फिल्म में एनटीआर कोमाराम भीम और रामचरण अल्लूरी सीताराम की भूमिका में दिखाई दिए थे। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी अहम किरदार में नजर आए।

लिज ट्रस ने ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का पद त्यागा

0

ब्रिटेन में गहराते सियासी संकट के बीच लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह मात्र 45 दिन ही पीएम पद पर रहीं। उन्होंने 6 सितंबर 2022 को पीएम पद संभाला था। इसी के साथ लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम कार्यकाल वाली पीएम बन गईं। टोरी पार्टी के जॉर्ज कैनिंग 1827 में 119 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। इससे पहले लिज ट्रस कैबिनेट से वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग और गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने भी इस्तीफा दे दिया था।
नया पीएम चुने जाने तक पद पर रहेंगी लिज ट्रस
रॉयटर्स ने बताया, लिज ट्रस ने कहा कि वह यूके के प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा दे रही हैं। उनके आर्थिक कार्यक्रम को स्वीकार्यता नहीं मिली जिससे बाजारों में गिरावट आई और इसने उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को भी विभाजित कर दिया। लिज ट्रस ने कहा, जब तक उत्तराधिकारी नहीं चुना जाता, मैं पीएम पद पर बनी रहूंगी।

प्रदेश में सरकारी स्कूल के शिक्षकों को 10-10 हजार रूपये टैबलेट के लिए देंगी

0

प्रदेश में सरकारी स्कूल के सभी टीचर्स को भी अब नेट फ्रेंडली बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पहली से आठवीं तक के शिक्षकों के खाते में 10-10 हजार रुपए डालेंगे। इस राशि से शिक्षक टैबलेट खरीद सकेंगे। इससे सरकार पर 173 करोड़ रुपए का भार आएगा। इन शिक्षकों के टैबलेट इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट से 4 साल तक कनेक्ट रहेंगे। टैबलेट का उपयोग पढ़ाई के साथ-साथ सूचनाएं और स्कूल से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में पहुंचाने के लिए किया जाएगा। इसे ऑनलाइन टीचिंग से भी जोड़ा जाएगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा सत्र में ही राशि शिक्षकों के खातें ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसमें शिक्षक को अपनी तरफ से राशि मिलाकर महंगा टैबलेट लेने की छूट होंगी।

83 ‘पाकिस्तानी’ आतंकी घाटी में कहां छिपे

0

जम्मू-कश्मीर, खासकर घाटी में यह आंकड़ा हैरान करने वाला है कि वहां स्थानीय आतंकियों के मुकाबले विदेशी दहशतगर्द (पाकिस्तानी) बढ़ते जा रहे हैं। सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में ढेर होने वाले अधिकांश आतंकी, स्थानीय होते हैं। विदेशी दहशतगर्द किसी ऐसे ठिकाने पर छिपे हैं, जहां तक सुरक्षा बलों की पहुंच अभी नहीं हो सकी है। मौजूदा समय में 137 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें 54 स्थानीय और 83 विदेशी आतंकी हैं। इस साल अभी तक हुई दर्जनों मुठभेड़ में 168 आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें 47 विदेशी आतंकी और 121 स्थानीय आतंकी शामिल हैं। सुरक्षा बलों के मुताबिक, पाकिस्तान अब नई रणनीति बना रहा है। इसमें विदेशी आतंकियों को बचाना और ज्यादा से ज्यादा हाइब्रिड आतंकी यानी दहशतगर्दी के नए किरदार तैयार करना शामिल है। जम्मू कश्मीर में हाइब्रिड आतंकियों की मदद से ही टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दिया जाता है।
स्थानीय युवकों पर नजर रख रही आईबी एवं पुलिस
घाटी में मौजूद केंद्रीय सुरक्षा बलों के एक बड़े अधिकारी के अनुसार, ये बात सही है कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकी कम हैं, जबकि पाकिस्तानी दहशतगर्द ज्यादा हो गए हैं। सुरक्षा बलों के निशाने पर आने वाले ज्यादातर आतंकी, स्थानीय होते हैं। पड़ोसी मुल्क के आतंकी संगठन, इस बात से वाकिफ हैं कि घाटी में अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। आतंक एवं दूसरी वारदातों पर सुरक्षा बलों ने शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की है। पत्थरबाजी का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। पहले एनकाउंटर के दौरान भी पत्थर बरसते थे, अब ऐसा नहीं है। स्थानीय युवकों पर आईबी एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट नजर रख रही है। किस घर से कौन, कब और कैसे गायब हुआ है, इस बात का पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इसका नियमित फॉलोअप होता है। इस वजह से सीमा पार के आतंकी संगठन परेशान हो गए हैं। वे आतंकियों की नई भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें घाटी में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों को बचाना पड़ रहा है। जब उन्हें स्थानीय स्तर पर सक्रिय आतंकी भर्ती करने में सफलता नहीं मिली तो वे हाईब्रिड आतंकी तैयार करने की रणनीति पर काम करने लगे।
जनता के बीच होने के कारण इन्हें पकड़ना मुश्किल
शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, घाटी में हो रही टारगेट किलिंग के पीछे हाइब्रिड आतंकियों का हाथ रहता है। ये आतंकी पुलिस की लिस्ट में नहीं होते और पब्लिक के बीच ही रहते हैं, ऐसे में इन्हें पकड़ पाना आसान नहीं है। कश्मीरी पंडितों या गैर कश्मीरी लोगों की हत्या में इन्हीं लोगों का हाथ रहा है। घाटी में पाकिस्तानी आतंकी समूहों के द्वारा अब छोटे-छोटे आतंकी समूह खड़े किए जा रहे हैं। जब कोई टारगेट किलिंग होती है, तो उसके थोड़ी ही देर बाद किसी छोटे संगठन के द्वारा उसकी जिम्मेदारी लेने की खबर आ जाती है। हालांकि देर सवेर ये हाइब्रिड आतंकी भी सुरक्षा बलों का निशाना बन जाते हैं। हाइब्रिड आतंकियों को एके-47 स्वचालित राइफल मुहैया कराने की बजाए पिस्टल और हैंड ग्रेनेड दिए जाते हैं। इस साल 30 जून तक 125 आतंकी मारे गए थे। इनमें विदेशी आतंकियों की संख्या 34 से अधिक रही है। जम्मू कश्मीर में इस साल 65 से ज्यादा युवक, विभिन्न आतंकी तंजीमों में भर्ती हुए हैं। खास बात है कि गत वर्ष आतंकी भर्ती का आंकड़ा 142 था।

मुख्यमंत्री चौहान को केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल सौंपी

0

केन्द्रीय एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की घोषणा की। अशोक होटल दिल्ली में आज हुए उद्घोषणा कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की मशाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मध्यप्रदेश करेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने खेलों की मेजबानी मध्यप्रदेश को दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन खेलों के आयोजन से मध्यप्रदेश में खेलों की दिशा में नई क्रांति आयेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस संकल्प के साथ मध्यप्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मध्यप्रदेश पूरी शिद्दत से निभाएगा। प्रदेश के 8 नगर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर और बालाघाट में 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 के बीच यह आयोजन होगा।
केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि इस बार देश के दिल मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेलों का जो वातावरण बना है, उससे अनेक खेल प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर भारत का नाम रोशन किया है। ठाकुर ने कहा कि मलखम्ब कभी भारत के इतिहास का हिस्सा था, आज खेलो इंडिया गेम में शामिल किया गया है। हर तरफ इस खेल को तारीफ मिली है और बढ़ावा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना थी कि हम ओलिम्पिक गेम को तो बढ़ावा दें, साथ ही पारम्परिक खेलों को भी आगे बढ़ायें। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को मलखम्ब को राज्य खेल बनाने की बधाई दी। केन्द्रीय खेल मंत्री ठाकुर ने कहा कि पहले खेलों के प्रति उदासीनता थी, अब माता-पिता अपने बच्चों और स्वयं भी फिट रहने के लिये खेलों से जुड़ने के लिये प्रेरित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मध्यप्रदेश में ऐसा आयोजन किया जायेगा, जिसे पूरा भारत ही नहीं दुनिया भी देखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी देकर मध्यप्रदेश में जो विश्वास दिखाया है उसकी कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतरने का हम प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से खेलो इंडिया के माध्यम से गाँव-गाँव में खेलों का विकास हो रहा है। खेल के क्षेत्र में भारत अब चमत्कार कर रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि देश के दिल मध्यप्रदेश में सभी का स्वागत करता हूँ। खेलो इंडिया यूथ गेम्स हम दिल से करेंगे। भारत की परंपरा है “अतिथि देवो भव”, मेहमान जो हमारा होता है वह जान से प्यारा होता है। हम अपने खिलाड़ियों को जान से ज्यादा संभाल कर रखेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे बड़ा काम अगर कोई किया है तो देश के मानस को बदलने का। हमारे देश में पहले ऐसा वातावरण था, जिसे लोग मजाक में कहते थे अरे यह तो इंडिया है यहाँ तो कुछ हो ही नहीं सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत सब कुछ कर सकता है और हर क्षेत्र में कर सकता है। उनके प्रयासों से वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब खेलों में भी चमत्कार कर रहा है। हमने मध्यप्रदेश में भी प्रयास किए हैं। वर्ष 2003 में खेल बजट 5 करोड़ था, जो अब बढ़ कर 350 करोड़ रूपए हो गया है। प्रदेश में 18 खेलों की 11 अकादमियाँ स्थापित की गई हैं। हमारी अकादमी के बच्चे चमत्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने मध्यप्रदेश में खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की कोशिश की है। खिलाड़ियों को न सिर्फ अकादमी में बुनियादी सुविधाएँ हैं बल्कि हर जिले में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, कोचिंग और प्रशिक्षण की व्यवस्था भी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेलों का वातावरण बनाये रखने के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ की जा रही हैं। इसमें बुजुर्गों की प्रतियोगिताएँ भी करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार पारंपरिक खेल मलखंब को भी शामिल किया है। मलखंब मध्यप्रदेश का राज्य खेल है। इस खेल में हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर 3 से 7 नवंबर तक गाँव-गाँव में खेल प्रतियोगिताएँ होगी। एक जमाना था जब मध्यप्रदेश का नाम नेशनल गेम्स में ढूंढे नहीं मिलता था, लेकिन अब हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार नेशनल गेम्स में हमारे खिलाड़ी 66 मेडल जीत कर लाये हैं, मलखंब में तो ओवरऑल चेंपियन है मध्यप्रदेश। हॉकी की टीम चाहे पुरूष की हो या बेटियों की, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के बिना नहीं बन पाती। यह प्रदेश की उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश अद्भुत प्रदेश है। यहाँ वन, जल, खनिज संपदा सहित टूरिज्म में साँची, भीमबैठका, खजुराहो, ओरछा के मंदिर और महाकाल लोक भी है। हम टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट और अब चीता स्टेट भी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने म.प्र. को चीतों की सौगात दी है।
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि स्वदेशी खेलों को शामिल करते हुए सबसे बड़े आयोजन खेलो इंडिया यूथ गेम की मेजबानी अत्याधुनिक और विश्व-स्तरीय खेल सुविधाओं वाले मध्यप्रदेश को करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश जीरो से हीरो बन रहा है। आज हम गाँव-गाँव से टेलेंट सर्च कर प्रतिभाओं को निखार रहे हैं। सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जब लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की तो दूसरे राज्यों ने इसे कॉपी किया। पदक तालिका में सिर्फ बेटे नहीं, हमारी बेटियों ने भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक हासिल कर अपने हुनर को साबित किया। सिंधिया ने कहा कि हम सिर्फ एक खेल विधा में नहीं, अलग-अलग खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का काम कर रहे हैं। हमारे अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पारम्परिक खेल मलखम्ब और ब्रेक डांसिंग के खिलाड़ियों ने अतिथियों के समक्ष शानदार प्रदर्शन किया। ब्रेक डांसिंग को पेरिस ओलिम्पिक-2024 में खेल के रूप में शामिल किया गया है। केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक सहित केन्द्रीय एवं मध्यप्रदेश के खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सेहत के लिए खाएं पान का पत्ता, कई बीमारियां हो जाएगी दूर

0

अत्यधिक भूख लगना एक समस्या है, लेकिन भूख न लगना भी उतनी ही बड़ी समस्या है। दोनों ही स्थितियों में सेहत पर बुरा असर पड़ता है। भूख अधिक लगने पर व्यक्ति ज्यादा खाता है। जिससे वजन बढ़ने लगता है। वहीं भूख न लगने के कारण शरीर कुपोषण का शिकार हो जाता है। भूख न लगने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे पहले खाने-पीने से इस समस्या को ठीक करने की कोशिश करें। यदि आराम न मिले तो डॉक्टर से परामर्श लें। साथ ही पौष्टिक आहार लेने के बाद पान खाने से यह समस्या दूर हो जाएगी। पान के पत्ता खाने से दांतों से लेकर आंतों तक शरीर के कई अंग स्वस्थ रहते हैं।
कब्ज दूर करने के लिए
कब्ज के कारण बेचैनी, गैस बनना, पेट में भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में भोजन के बाद पान के पत्ते का सेवन करना चाहिए। इस पत्ते में चूने का प्रयोग न करें। इसके बजाय सौंफ और गुलकंद से बना एक मीठा पान खाएं। जो लोग हर रात खाना खाने के बाद पान खाते हैंस उन्हें आमतौर पर कब्ज की समस्या नहीं होती है।
भूख की कमी होगी दूर
पान के पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम पेट के पीएच स्तर को संतुलित करते हैं और भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को उत्तेजित करते हैं। पान चबाते समय मुंह, दांत और लार का बहुत अधिक उपयोग होता है। यह लार पाचन में सुधार और भूख को नियंत्रित करने में बहुत मददगार है।
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए
पान के पत्ते खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं। पान को बहुत अधिक चबाने की आवश्यकता होती है। यह दांतों के लिए व्यायाम और ऊपरी परत की गहरी सफाई करता है। साथ कैविटी के खतरे को कम करता है। अगर आपको मसूड़ों से खून आने की समस्या है तो भी आपको रोज रात को खाने के बाद मीठा पान खाना चाहिए। यह मसूड़ों से खून बहने से रोकने और मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में फायदेमंद है।

इन राशि वालों की किस्मत सूर्य ग्रहण चमकाएगा

0

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार 2022 को लगने जा रहा है। ग्रहण के समय तुला राशि में सूर्य के अलावा शुक्र, केतु और चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे। इस कारण यह सूर्य ग्रहण चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। यह चतुर्ग्रही योग 4 राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए यह अशुभ साबित होगा। आइए जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन सी हैं जिनके लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ साबित हो सकता है।कर्क राशि पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ दिलाएगा। इस राशि के लोगों को हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। प्रमोशन या नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि वालों को यह सूर्य ग्रहण मां लक्ष्मी की कृपा दिलवाने वाला है। इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन होने की संभावना बन रही है। घर के छोटे सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के जातकों को दिवाली के बाद लगने वाला सूर्य ग्रहण काफी धन लाभ करवा सकता है। आर्थिक स्थिति के साथ-साथ पर्सनालिटी में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों को सही मार्गदर्शन दे पाएंगे। तरक्की के नए मौकों का लाभ लेंगे। सेहत में सुधार होगा। अपनी बात सही तरीके से रख पाएंगे।
मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का काफी शुभ असर होने वाला है। इस सूर्यग्रहण से इन्हें धन लाभ होगा। हर काम में सफलता प्राप्त होगी। धैर्य बनाए रखें आपके लिए अच्छा होगा। दुश्मनों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इस समय भाग्य आपका साथ देगा जिससे बिगड़ते हुए काम बनने लगेंगे।

एसआइ ने मांगा मातृत्व अवकाश तो हुआ गोद भराई की रस्म भी हुई

0

भोपाल । पुलिस महकमे में छुट्टी मिलना बड़ा मुश्किल भरा काम है। इधर राजधानी के महिला थाने में पदस्थ महिला एसआइ ने जब मैटरनिटी लीव मांगी, तो उसके साथ जैसे ‘करिश्मा’ हो गया। आठ माह की गर्भवती महिला एसआइ की छुट्टी तो सहर्ष तुरंत स्वीकार कर ही ली गई, साथ ही उसे थाने के स्टाफ ने जो भावनात्मक विदाई दी, वह सत्कार उसके जीवन में अविस्मरणीय रहेगा। महिला थाना में ही एसआइ की गोदभराई की रस्म अदा की गई। इस मौके को खास बनाने के लिए पूरे थाने में विशेष साज–सज्जा की गई। थाना उसके लिए मायका सा बन गया। सिपाही ने भाई की भूमिका निभाते हुए एसआइ की गोद भराई की रस्म अदा की। साथी एसआइ ने मां बनकर गोद भराई विधि-विधान से संपन्न कराई।
एसआइ करिश्मा राजावत महिला थाने में पदस्थ हैं। आठ माह की गर्भवती होने के कारण उन्होंने अपने मायके ग्वालियर जाने के लिए महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे को अवकाश के लिए आवेदन दिया था। छुट्टी का आवेदन तो स्वीकृत किया ही गया, साथ ही स्टाफ ने एसआइ के आंगन में किलकारियां गूंजने के पहले ही उसकी गोद में खुशियां भर दीं। आनन–फानन में थाने को फूलों, रंगीन गुब्बारों से सजा दिया गया। थाने का स्टाफ एसआइ के नाते–रिश्तेदार बन गए। एसआइ अंजना रघुवंशी ने करिश्मा की मां की भूमिका निभाई तो सिपाही प्रदीप शर्मा करिश्मा का भाई बन गया। स्टाफ के अन्य लोग रिश्तेदार, मित्र बन गए। टीआइ धुर्वे ने करिश्मा का हाथ पकड़कर मायका बन चुके थाने में प्रवेश कराया। करिश्मा की मां बनी एसआइ अंजना रघुवंशी ने गोद भराई की रस्म विधि-विधान सें संपन्न कराई। भाई बने प्रदीप शर्मा ने फल, फूलों से भरी टोकरी से बहन करिश्मा की गोद भरी। स्टाफ द्वारा मिले आत्मीय स्नेह से एसआइ अभिभूत हो गई।