अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने Jacqueline Fernandez को अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने 50,000 रुपए के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी है। साथ ही अभिनेत्री से कहा है कि वे जांच में पूरा सहयोग करती रहेंगी। सोमवार की सुनवाई के दौरान Jacqueline Fernandez खुद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। मीडिया से बचाने के लिए Jacqueline Fernandez ने सफेद शर्ट और काली पतलून पहनी और कथित तौर पर वकील के वेश में अदालत में पहुंची। बता दें, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम अदालत के समक्ष एक पूरक आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें उन्हें आरोपी के रूप में नामित किया गया था। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने को कहा था।
Jacqueline Fernandez पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से महंगे गिफ्ट लिए। ऐसा तब हुआ जब सुकेश तिहाड़ जेल में था और इस तरह मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया गया। अभिनेत्री को इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था। पिछले हफ्ते ही Jacqueline Fernandez की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से मामले के संबंध में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान लीपाक्षी एलावाड़ी ने स्वीकार किया था कि वह Jacqueline Fernandez और सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते के बारे में जानती थी।
जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ के रंगदारी मामले में मिली अंतरिम जमानत
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को चार जोड़ी गणवेश मिलेगी
प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को जल्द ही गणवेश मिलेगी। स्कूल श्ािक्षा विभाग द्वारा पहली से आठवीं तक के 66 लाख विद्यार्थियों के लिए स्व सहायता समूहों को गणवेश तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस बार विद्यार्थियों को चार जोड़ी गणवेश मिलेगी। सत्र 2021-22 व वर्तमान सत्र 2022-23 के गणवेश एक साथ देने का शासन ने निर्णय लिया है। हालांकि, गणवेश मिलने में विद्यार्थियों को अभी कम से कम दो-तीन माह का इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें, कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निश्शुल्क दो जोड़ी गणवेश हर साल दी जाती है।
50 प्रतिशत राशि का भुगतान होगा
पिछले सालों में स्कूल शिक्षा विभाग गणवेश के लिए 75 प्रतिशत राशि का अग्रिम भुगतान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विकास विभाग के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन को किया था, लेकिन जब स्कूलों में गणवेश मिली तो उसकी क्वालिटी खराब थी। इस बार विभाग ने प्रस्ताव भेजा है कि गणवेश के लिए 50 प्रतिशत राशि का अग्रिम भुगतान किया जाएगा। जब गणवेश सिलकर मिलेगी तो उसकी गुणवत्ता चेक की जाएगी। अगर गुणवत्ता अच्छी होगी तो शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जाएगा।
दो जोड़ी गणवेश के लिए मिलते हैं 600 रुपये
पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दो जोड़ी गणवेश तैयार करने के लिए 600 रुपये की राशि दी जाती है। हर साल राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 390 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इस बार चार जोड़ी गणवेश वितरित की जाएंगी।
सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों को नकद राशि
वहीं सीएम राइज के स्कूलों में सिर्फ इसी सत्र के लिए पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को उनके बैैंक खाते में दो जोड़ी गणवेश के लिए 600 रुपये की राशि दी जाएगी।
पहले चरण में इंजीनियरिंग कालेजों में 17 हजार प्रवेश हुए
तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 142 इंजीनियरिंग कालेजों की 58,379 सीटों पर प्रवेश के लिए कराई जा रही काउंसलिंग का पहला चरण खत्म हो चुका है। इसमें करीब 17 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पिछले वर्ष यह संख्या केवल सात हजार थी। हालांकि इस बार पहले चरण में ही इंजीनियरिंग कोर्स के लिए विद्यार्थियों का रुझान दिख रहा है। हालांकि अभी भी लगभग 41 हजार सीटें खाली हैं।
उधर, दूसरे चरण में पंजीयन कराने के लिए सोमवार को आखिरी दिन था। इसमें करीब 18 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इनमें तीन हजार 676 जेईई मेंस एवं 13 हजार 478 क्वालिफाइ राउंड के विद्यार्थी शामिल हैं। अब तक सात हजार 167 विद्यार्थियों ने ही च्वाइस फिलिंग की है। वे 27 सितंबर तक पंजीयन में सुधार कर सकते हैं। च्वाइस फिलिंग की आखिरी तारीख 29 सितंबर है। 30 सितंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद विभाग पांच अक्टूबर को अलाटमेंट जारी करेगा। विद्यार्थी 11 अक्टूबर तक कालेज में प्रवेश ले पाएंगे।
सीएसई नहीं मिलने पर आइटी में ले रहे हैं प्रवेश
पहले चरण में सीएसई में सबसे अधिक प्रवेश हुए हैं। इनमें से सीएसई की स्पेशलाइजेशन ब्रांच में शामिल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इंटरनेट आफ थिंग्स, डाटा साइंस में विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। हालांकि सीएसई नहीं मिलने पर विद्यार्थियों ने आइटी में प्रवेश लेना शुरू कर दिया है। वे अगले वर्ष तीसरे सेमेस्टर में आकर अपनी ब्रांच को सीएसई में बदल सकेंगे।
टीएफडब्ल्यू में 45 प्रतिशत प्रवेश
दूसरी ओर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों ने निश्शुल्क में पढ़ाई की ट्यूशन फीस वेबर स्कीम (टीएफडब्ल्यू) की सीट भी छोड़ दी है। टीएफडब्ल्यू की सीटों पर 45 प्रतिशत प्रवेश हुए हैं। 30 प्रतिशत विद्यार्थियों ने छोटे स्तर के कालेज और अपनी पसंद नहीं मिलने के कारण सीएसई में फीस देकर बड़े कालेजों में प्रवेश लिए हैं।
मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को काम देगी
प्रदेश में प्रतिमाह एक करोड़ 11 लाख परिवारों को दिए जाने वाले तीन लाख 13 हजार टन खाद्यान्न के परिवहन के काम से सरकार ठेकेदारों को बाहर करेगी। इनके स्थान पर युवाओं को परिवहन का काम दिया जाएगा। इसके लिए सरकार मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना लागू करने जा रही है। इसमें युवाओं को 25 लाख रुपये तक का वाहन ऋण बैंकों से दिलाया जाएगा। एक लाख 25 हजार रुपये सरकार अनुदान देगी। इतनी ही राशि हितग्राही को मिलानी होगी। तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान भी सरकार देगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग की इस प्रस्तावित योजना पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में उज्जैन में होने वाली कैबिनेट में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार नए-नए क्षेत्र तलाश रही है। इसी कड़ी में खाद्यान्न् के परिवहन कार्य से युवाओं को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को वाहन खरीदने के लिए ऋण दिलाया जाएगा।
इसके लिए अनुदान के साथ वार्षिक ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। वाहन मालिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उससे सेंट्रल आफ इंडिया, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम और हितग्राही के बीच अनुबंध कराया जाएगा। प्रतिमाह 11 से 30 तारीख के बीच आवंटित दुकानों पर उसे खाद्यान्न पहुंचाना होगा। यदि समय सीमा में खाद्यान्न नहीं पहुंचाया जाता है तो मासिक किराया राशि पर अधिकतम 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकेगा।
खाद्यान्न् दुकानों तक पहुंचाने के अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी उपज के परिवहन का काम भी इनसे कराया जाएगा। योजना का लाभ 18 से 45 वर्ष के स्थानीय युवाओं को ही मिलेगा। परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक होने, शासकीय सेवक या पेंशनर या अन्य स्वरोजगार योजना से लाभांवित व्यक्ति अपात्र होंगे।
98 परिवहनकर्ताओं के पास है वितरण का काम
प्रदेश में अभी 98 परिवहनकर्ताओं के पास पूरे प्रदेश की उचित मूल्य की राशन दुकानों पर खाद्यान्न् पहुंचाने का काम है। ये नागरिक आपूर्ति निगम के 223 प्रदाय केंद्रों से प्रतिमाह तीन लाख 13 हजार टन खाद्यान्न् लेकर प्रदाय करते हैं। इसके लिए इन्हें 65 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाता है। इसमें आधी राशि केंद्र और आधी राज्य सरकार द्वारा दी जाती है।
7 ग्रहों की चाल अक्टूबर में बदलेगी
ज्योतिष एक प्राचीन पद्धति है जो मानव व्यवहार और घटनाओं से संबंधित मार्गदर्शन करने के लिए ग्रहों के पिंडों, राशियों और घरों का उपयोग करती है। ज्योतिष में शनि, बृहस्पति, शुक्र, मंगल और बुध के अलावा सूर्य और चंद्रमा को भी ग्रह माना गया है। राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। आगामी अक्टूबर में माह में 7 बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं अक्टूबर राशिफल की भविष्यवाणियां जो कि सूर्य राशियों और सूर्य के संबंध में अन्य ग्रहों के गोचर से संबंधित हैं। जानिये कि जब ये ग्रह अपनी चाल बदलेंगे तो सभी राशियों इनका कैसा अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा।
अक्टूबर में ग्रहों का गोचर:
बुध का कन्या राशि में सीधा भ्रमण – 2 अक्टूबर 2022
मंगल का मिथुन राशि में गोचर -16 अक्टूबर, 2022
सूर्य का तुला राशि में गोचर – 17 अक्टूबर 2022, कन्या राशि से
शुक्र का तुला राशि में गोचर – 18 अक्टूबर 2022
शनि का मकर राशि में सीधा भ्रमण – 23 अक्टूबर 2022
बुध का तुला राशि में गोचर – 26 अक्टूबर 2022
बृहस्पति मेष राशि में है – 28 अक्टूबर, 2022
मकर राशि में शनि रेट्रो, 23 अक्टूबर, 2022 को मार्गी होंगे
0
पीएम मोदी शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को निर्धारित पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार शाम टोक्यो के लिए रवाना हो गए। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अपनी राष्ट्र यात्रा के दौरान, पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर पीएम मोदी के यात्रा कार्यक्रम का खुलासा करते हुए कहा, “भारत-जापान दोस्ती के चैंपियन और पीएम मोदी के निजी दोस्त, पीएम आबे को हमेशा हमारे अपने में से एक के रूप में याद किया जाएगा। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने दिन में एक विशेष ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रासंगिक लोग “दोनों पक्षों (भारत और जापान) से शामिल होंगे और इन चर्चाओं में भाग लेंगे”।
प्रधान मंत्री की यात्रा उनके लिए पूर्व प्रधान मंत्री आबे की स्मृति को सम्मानित करने का अवसर होगी, जिन्हें वे भारत-जापान संबंधों के एक प्रिय मित्र और महान चैंपियन मानते थे। क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी और दिवंगत पीएम आबे ने एक दशक से अधिक समय तक अपनी कई बातचीत के माध्यम से विश्वास और दोस्ती का एक व्यक्तिगत बंधन विकसित किया था।
पूजा हेगड़े टीवी की इस बहू का खतरनाक स्टंट देख दंग हुईं
टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 कई हफ्तों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। एक शानदार सफर तय करने के बाद अब शो खत्म होने वाला है रविवार को शो को अपना विनर भी मिल जाएगा। 25 सितंबर को खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड फिनाले हो रहा है, जहां फिल्म सर्कस के स्टार्स रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े भी पहुंचे। फिनाले में कंटेस्टेंट्स के खतरनाक स्टंट देख इन्हें भी झटका लग गया।
इस संस्कारी बहू ने आग के साथ दिखाए करतब
खतरों के खिलाड़ी 12 के ग्रैंड फिनाले में शो की शुरुआत से जुड़े सभी सेलेब्स ने शिरकत की और कुछ ने तो परफॉर्म भी किया। इनमें टीवी की पॉपुलर बहु सृति झा भी शामिल हैं। शो से उनका एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सृति फिनाले में Dragon Staff के शानदार स्किल्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। स्टेज पर सृति रॉड लेकर चल रही हैं, जिसके दोनों साइड से आग निकल रही है।
पूजा हेगड़े भी हुईं हैरान
सृति झा ने इस रॉड को न सिर्फ अच्छे से बैलेंस किया, बल्कि रॉड को अपनी बॉडी पर रोल करते हुए परफॉर्म भी किया। उनके इस करतब को देखकर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी दंग रह गईं और कुछ देर के लिए वह हैरानी से सृति को देखती रहीं।
भ्रष्टाचार को लेकर केरल सरकार पर जे पी नड्डा ने साधा निशाना
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (BJP chief J P Nadda) ने रविवार को केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) का कार्यालय ‘भ्रष्टाचार के दायरे से बाहर नहीं’ है ‘सोना घोटाले की गर्मी’ वहां भी पहुंच गई है।
कर्ज के जाल में फंस जाएगा केरल
नड्डा ने एलडीएफ सरकार पर ऐसी स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया, जहां राज्य ‘कर्ज के जाल में फंस जाएगा’ और कहा कि उसका कर्ज लगभग दोगुना हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की एक बैठक में यह भी कहा कि केरल में नशीली दवाओं का खतरा और अराजकता बढ़ रही है।
‘सीएम कार्यालय भी भ्रष्टाचार की चपेट में’
नड्डा ने कहा, ‘अगर मैं भ्रष्टाचार की बात करूं तो सीएम कार्यालय भी भ्रष्टाचार के दायरे से बाहर नहीं है। यह भ्रष्टाचार के दायरे में है। अगर मैं सोने के घोटाले की बात करूं तो गर्मी सीएमओ तक भी पहुंच गई है। ड्रग का खतरा बढ़ रहा है और इतना ही नहीं आप देखेंगे कि वहां अराजकता भी है…’
‘लोकतंत्र में हिस्सा के लिए कोई जगह नहीं’
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी बताया कि केरल में कई पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है या उन्हें घायल कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। केवल तर्क और चर्चा के लिए जगह है। लेकिन हम देखते हैं कि शारीरिक हमले, हिंसा, वह भी राज्य प्रायोजित हिंसा चलती रहती है।’
नीतीश-लालू दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले
बिहार में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव विपक्षी एकता को एकजुट करने की लगातार कवायद कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर दोनों नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है।
सोनिया गांधी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान लालू यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला। लालू यादव ने कहा है बीजेपी को हटना है, देश को बचाना है। सबको इकट्ठा होना है। जैसे बिहार में किया है वैसे ही पूरे देश में करना है। सोनिया गांधी से हमलोगों ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। मैडम ने कहा है कि संगठन का चुनाव है। 12 दिन के बाद हमलोग मैडम से फिर से मिलेंगे। उसके बाद सबलोग बैठकर बात करेंगे। देश तानाशाही की तरफ जा रहा है। गरीबी, बेरोजगारी से जनता परेशान हैं। विपक्षी नेताओं को जेल में बंद किया जा रहा है। हमलोग डरने वाले नहीं हैं।
टीम इंडिया में फाइनल टी-20 में बदलाव की उम्मीद नहीं
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टी-20 आज हैदराबाद में खेला जाएगा। पहले टी-20 में शानदार बल्लेबाजी के बाद भी टीम इंडिया का हार का सामना करना पड़ा था। इसी बल्लेबाजी के दम पर दूसरे टी-20 में जीत मिली। अब सीरीज 1-1 से बराबर है और क्रिकेट फैन्स को फाइनल का इंतजार है। भारत ने आखिरी बार 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में T20 खेला था। तब द मेन इन ब्लू ने 208 रनों के लक्ष्य का छह विकेट से पीछा किया। विराट कोहली और केएल राहुल ने क्रमश: 94 और 62 रन बनाए थे। उस मैच में 27 छक्के लगे थे, जो भारत में किसी भी T20 मैच में एक रिकॉर्ड है।
हैदराबाद की पिच काफी सपाट है और बल्लेबाजों को मदद करती है। मतलब यहां भी बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले रहेगी और गेंदबाजों को अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। वैसे भी हैदराबाद में हमेशा खूब रन बने हैं। यहां खेले गए पहले टी-20 में कुल मिलाकर 400 से अधिक रन बना चुके हैं। उम्मीद है कि आज फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला चलेगा।
हैदराबाद में रविवार (25 सितंबर) को बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर में धूप और शाम को मौसम थोड़ा गर्म रहने की संभावना है। तापमान 27 डिग्री रहेगा। क्रिकेट फैन्स के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि दूसरे टी-20 में बारिश बाधा बनी थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20 के लिए टीम इंडिया में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और दिनेश कार्तिक नागपुर में जीत के हीरो रहे। अजर पटेल ने अपना ड्रीम रन जारी रखा था और फिर से दो विकेट चटकाए। हर्षल पटेल की फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय है।





