Home Blog Page 2

यूपी के स्कूलों में अब बच्चों को सिखाई जाएगी हेल्दी लाइफस्टाइल

0

यूपी के स्कूलों में अब बच्चों को सिखाई जाएगी हेल्दी लाइफस्टाइल
सभी परिषदीय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की बच्चों के लिए तैयार पुस्तक मेरे स्वास्थ्य की दुनिया व भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) की ‘ईट राइट इंडिया’ पहल के तहत तैयार अध्ययन सामग्री का विद्यालयों में उपयोग कराया जाएगा। पुस्तक में रोचक तरीके से अंगों और उनके उपयोग के विषय में चित्रों के माध्यम से बताया गया है।

समग्र शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। इन पुस्तकों का उपयोग कक्षा शिक्षण, प्रार्थना सभा, बाल सभा, अभिभावक-शिक्षक बैठक और विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किया जाएगा।

शिक्षकों के प्रशिक्षण में भी इस विषय पर 10 मिनट का विशेष सत्र रखा जाएगा। बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन, जंक फूड के नुकसान, नियमित व्यायाम, योग, खेलकूद, पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद, स्क्रीन टाइम के संतुलित उपयोग व डिजिटल उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।

उन्हें अतिरिक्त समय में पुस्तकालय की किताबें पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। बैगलेस डे पर स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी परियोजनाएं, पोस्टर, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, निबंध, प्रश्नोत्तरी, रोल प्ले, स्किट, नाटक और विज्ञान गतिविधियां कराई जाएंगी।

स्वस्थ अंग-स्वस्थ जीवन विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम होंगे। साथ ही विद्यालयों के सूचना पट्ट, वाट्सएप ग्रुप और विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठकों के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

भारत और नेपाल के बीच खेली जाएगी T20 सीरीज

0

भारत और नेपाल के बीच खेली जाएगी T20 सीरीज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के बीच हुई सहमति के बाद इंडिया ए टीम के नेपाल दौरे की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। दरअसल दिसंबर 2026 में होने वाली इस टी20 सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं सभी मैच काठमांडू के कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे। सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी, जबकि अंतिम मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा।

दरअसल इस सीरीज को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस में उत्साह है। इंडिया ए टीम में आमतौर पर ऐसे खिलाड़ी शामिल होते हैं जो भारतीय सीनियर टीम के शामिल होने वाले होते हैं या आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चुके होते हैं। ऐसे में नेपाल की टीम को मजबूत भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।

‘शहीद खामेनेई और दोनों जंगों के सभी शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा’-मोजतबा

0

‘शहीद खामेनेई और दोनों जंगों के सभी शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा’-मोजतबा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बाद ईरान के सुप्रीम लीडरअयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने का संकल्प लिया है। मोजतबा ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक लिखित संदेश में कहा कि अपने दिवंगत पिता, पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या का बदला लेना ‘पूरे देश की मांग’ है और इसे ‘निश्चित रूप से’ अंजाम दिया जाना चाहिए। ध्यान रहे कि खामेनेई के जनाजे में शामिल लाखों लोगों ने एक मत से कहा ​क ईरान को डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू से खामेनेई की हत्या का बदला लेना चाहिए।

‘चाहे हम यहां हों या न हों, यह टारगेट हासिल किया जाएगा’
खामेनेई ने यह संदेश अपने पिता, अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह के अवसर पर जारी किया, जो 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों में मारे जाने के महीनों बाद बहुत बड़े स्तर पर आयोजित किया गया था। खामेनेई ने संदेश में कहा,’ हम शहीद नेता और इन दोनों युद्धों के सभी शहीदों के खून का उन अपराधी और कलंकित हत्यारों से बदला लेने का संकल्प लेते हैं । उन्होंने कहा, ‘चाहे हम यहां हों या न हों, यह टारगेट हासिल किया जाएगा, और जल्द ही दुनिया भर में स्वतंत्रता चाहने वालों में से प्रत्येक व्यक्ति इस दिव्य मिशन के एक हिस्से को पूरा करेगा।’

ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा झटका

0

ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा झटका
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी संकट गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले बीरभूम के दिग्गज नेता अनुब्रत मंडल अब आधिकारिक तौर पर रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल हो गए हैं। बागी गुट ने उन्हें बीरभूम जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। बागी खेमे की ओर से यह ऐलान पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रितब्रत बनर्जी ने किया। उन्होंने कहा कि अनुब्रत मंडल को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी देते हुए बीरभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुब्रत लंबे समय तक टीएमसी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं।

कई दिनों से चल रही थी बातचीत
अनुब्रत मंडल के बागी खेमे में शामिल होने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी। रितब्रत बनर्जी ने पहले दावा किया था कि 4 मई के बाद से उनकी अनुब्रत मंडल से करीब 30 बार बातचीत हुई। उसी के बाद से उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई थीं। इससे पहले पूर्व मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा और काजल शेख समेत कई नेता भी ममता बनर्जी का साथ छोड़कर बागी गुट में शामिल हो चुके हैं।

पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर भी दावा
बागी गुट केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागी गुट तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न पर भी अपना दावा मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग को भेजे जाने वाले जवाब का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

25 महीने जेल में रहे थे अनुब्रत मंडल
अनुब्रत मंडल कथित गो-तस्करी मामले में करीब 25 महीने जेल में रहे थे। सितंबर 2024 में उन्हें जमानत मिली थी। जेल से रिहा होने के बाद वह लंबे समय तक राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं दिखे, लेकिन अब बागी खेमे में शामिल होने के साथ उन्होंने नई राजनीतिक पारी शुरू कर दी है।

4 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हिज्बुल आतंकी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

0

4 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हिज्बुल आतंकी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि एसआईए को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने 2013 के तारजू आतंकी हमले के आरोपी इम्तियाज अहमद कंडू उर्फ फैयाज उर्फ सज्जाद के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस हासिल किया है। कंडू प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा है। उस पर 2013 के तारजू हमले का नेतृत्व करने का आरोप है। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के चार जवान मारे गए थे।

कंडू के पाकिस्तान में छिपे होने की आशंका है। एजेंसी का कहना है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने से उसकी गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

एसआईए के अधिकारियों ने कहा कि हिज्बुल मुजाहिदीन का नामित आतंकवादी इम्तियाज अहमद कंडू उर्फ फैयाज उर्फ सज्जाद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस मिलना आतंकवाद के खिलाफ उनकी लगातार कोशिशों में एक बड़ी कामयाबी है।

2010 से हिज्बुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य
कंडू सोपोर के क्रालतांग गांव का रहने वाला है। वर्ष 2010 से वह हिज्बुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य और कमांडर है। आतंकवादी गतिविधियों में उसकी लगातार संलिप्तता के चलते अक्टूबर 2022 में भारत सरकार ने उसे नामित आतंकवादी घोषित कर दिया था। अब इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने से इस आतंकवादी को दुनिया के किसी भी देश में पकड़ना आसान हो जाएगा। एसआईए इस मामले में और जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

2013 में पुलिस दल पर हुआ था हमला
यह मामला 26 अप्रैल 2013 को पीर मोहल्ला, हाइगम, सोपोर में हुए आतंकवादी हमले से संबंधित है, जहां स्वचालित हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर हमला किया था। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के चार जवान शहीद हो गए थे। यह उस दौरान सुरक्षा बलों के खिलाफ हुए सबसे गंभीर आतंकवादी हमलों में से एक था।

2024 में छह आरोपियों के खिलाफ दायर किया गया आरोपपत्र
यह मामला शुरू में सोपोर के तारजू पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। जांच के लिए इसे 2024 में एसआईए कश्मीर को स्थानांतरित कर दिया गया था। एसआईए कश्मीर ने सफलतापूर्वक जांच पूरी की। नए सबूतों के आधार पर जुलाई 2024 में ट्रायल कोर्ट के समक्ष छह आरोपियों के खिलाफ एक व्यापक आरोपपत्र दायर किया गया।

आज क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी टीम इंडिया, इज्जत बचाने मैदान पर उतरेगी

0

आज क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी टीम इंडिया, इज्जत बचाने मैदान पर उतरेगी
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाना है। यह मैच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल मैदान पर होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज पहले ही 0-3 से गंवा चुकी है, इसलिए आज वह मैदान पर सिर्फ अपनी इज्जत और साख बचाने के लिए उतरेगी। अगर आज भी भारत हार जाता है, तो इंग्लैंड उसका सूपड़ा साफ कर देगा और टीम इंडिया आईसीसी (ICC) टी20 रैंकिंग में अपना नंबर-1 का ताज भी खो देगी।

कैसी रहेगी रोज बाउल की पिच और क्या कहते हैं आंकड़े?
साउथेम्प्टन का रोज बाउल मैदान इंग्लैंड के सबसे बड़े मैदानों में से एक है। इस पिच को आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है। यहां खेले गए पिछले 13 टी20 मैचों में करीब 32 प्रतिशत विकेट स्पिनरों ने ही चटकाए हैं। यह मैच दिन के समय खेला जाना है, जिससे पुरानी गेंद होने पर स्पिनरों को अच्छी टर्न मिल सकती है और मिडिल ओवरों में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

इस मैदान का रिकॉर्ड देखें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है:

कुल मैच: 13
पहले बैटिंग करते हुए जीत: 9 मैच (69.23%)
चेज (पीछा) करते हुए जीत: 4 मैच (30.77%)
पहले बैटिंग का औसत स्कोर: 179 रन

इस सीजन में हैम्पशायर के घरेलू मैचों में भी पहली पारी का औसत स्कोर 174 रहा है और टीमों ने 190 और 200 जैसे स्कोर का आसानी से बचाव किया है। मगर आज मौसम के हिसाब से देखें तो शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है और बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना भी पसंद कर सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर प्रदेश के सभी युवाओं को दिया संदेश

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर प्रदेश के सभी युवाओं को दिया संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिये हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 2 करोड़ युवा विकसित भारत @2047 के निर्माण में सहभागी बनते हुए प्रदेश की समृद्धि के भी सूत्रधार बनेंगे। राष्ट्र के नवनिर्माण में युवा शक्ति की प्रतिभा को निखारने के लिये हम प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिये संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क जैसे कौशल उन्नयन संस्थानों के द्वारा स्पेशल ट्रेनिंग दे रही है। दुनिया की सबसे बड़ी यंग जनरेशन भारत में है। हमारा देश युवाओं का देश है। युवाओं के बलबूते ही भारत हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। अपनी क्षमता, दक्षता, योग्यता, जोखिम लेने का साहस, बुद्धिमता और उद्यमशीलता से यही युवा नये विकसित भारत का निर्माण करेंगे। भारत के हृदय प्रदेश, मध्यप्रदेश में 2 करोड़ से अधिक युवा हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव’ के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।

कॉन्क्लेव में युवा सु कशिश आहूजा और संकल्प सिंह चौहान ने शिक्षा-कौशल विकास तथा सु अमीक अमानी ने खेल क्षेत्र में संकल्प पत्र का वाचन किया। डॉ. महक भंडारी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र पर अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आभा आईडी के माध्यम से सभी रिपोर्ट्स अब मोबाइल पर डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध हैं। हमारे युवा स्वास्थ्य कर्मी वॉलेंटियर्स बनकर सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करें। सु सानिया जसवानी ने एमएसएमई सेक्टर के संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश की युवा शक्ति नई ऊर्जा से भरी हुई है। हम नवाचारों को लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 के संकल्प में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

युवा लखन पाटीदार और जितेंद्र पाटीदार ने कृषि, उद्यानिकी एवं फूड प्रोसेसिंग के संकल्प पत्र का वाचन करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जिम्मेदार बन रहे हैं। हमारे युवा प्राकृतिक खेती कर अपना ब्रांड बनाएं और अपनी फसल डिजिटल मार्केटिंग से बेचकर अधिक आय कमाएं। अब ग्रामीण हाट बाजारों में प्राकृतिक खेती के उत्पाद नजर आने लगे हैं। उद्यानिकी विभाग के माध्यम से पॉलीहाउस लगाने की सुविधा मिलती है। इससे युवा संरक्षित खेती अपना सकते हैं। इससे मौसम की मार और विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा फसल उत्पादन लिया जा सकता है।

प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनियाभर में अपने झंडे गाड़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज ही आजाद बाइक रैली को झंडी दिखाई है, जो अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) तक जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ में पांच अलग-अलग विषयों पर युवाओं ने अपने रोचक विचार व्यक्त किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। युवा शक्ति हमारा भविष्य है, जो विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

कॉन्क्लेव में शिक्षा एवं कौशल विकास, खेल एवं स्वास्थ्य और जनअभियान विषयों पर कार्यशाला एवं संस्कृति, कला, पर्यटन युवा संकल्प निर्माण और सामुदायिक नेतृत्व के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों के साथ युवाओं के मार्गदर्शन के लिये उपयोगी संवाद सत्रों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सु ऊषा ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक मधु वर्मा, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक गोलू शुक्ला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उद्यमी, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, प्रोफेशनल्स उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं को वितरित कीं महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें एवं कॉपियां

0

मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं को वितरित कीं महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें एवं कॉपियां
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन लाने का सबसे बड़ा और सशक्त माध्यम है। हमारी सरकार बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं। हमारे बच्चे खूब पढ़ें, लिखें, जीवन में आगे बढ़े, इसके लिए हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों को आधुनिक तरीके से गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सांदीपनी विद्यालय, पीएम स्कूल और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में प्रदेश में शिक्षा की त्रिवेणी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने प्राथमिक स्कूली शिक्षा स्तर पर ड्रॉप-आउट दर को शून्य करने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की पूरे देश में सराहना हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इन्दौर में हिन्द रक्षक पुण्योदय प्रकल्प के कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूली छात्राओं को राष्ट्र के महापुरुषों के जीवन चरित्र पर केन्द्रित निशुल्क पुस्तकें एवं कॉपियां वितरित की। मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं से संवाद कर से उन्हें स्नेहपूर्वक खूब तरक्की करने का शुभाशीष भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में हमारे सरकारी विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सरकारी विद्यालयों का रिजल्ट प्राइवेट विद्यालयों से बेहतर रहा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बोर्ड के परीक्षा परिणामों में हमारे सांदीपनी विद्यालयों के 58 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राजनीति से ज्यादा राष्ट्रहित सर्वोपरि एवं राष्ट्र प्रथम की नीति को केंद्र में रखते हुए समाज सुधार और लोगों को प्रेरित करने वाले अनेक कार्य हो रहे हैं। हिंद रक्षक संगठन के संस्थापक और जननेता स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ (लखन दादा) युवा शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए तत्कालीन सरकार के कुशासन के खिलाफ आवाज उठाई, मुझे भी उनका सहयोगी बनने का सौभाग्य मिला। आज स्व. गौड़ की 68वीं जयंती पर पुण्योदय प्रकल्प के जरिए हर साल 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कॉपी-किताबें और महापुरुषों के प्रेरक जीवन प्रसंगों पर केन्द्रित पुस्तकें बांटी गई हैं। हिंद रक्षक प्रकल्प का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से आज भी समाज को प्रेरणा मिलती है। हमारे युवा इससे प्रेरणा लें और गरीब-जरूरतमंदों मित्रों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें। राज्य सरकार ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रदेश में भव्य सांदीपनि विद्यालय बनाए गए हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से स्कूली शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार नजर आ रहा है। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की ड्रॉप आउट दर शू्न्य हो चुकी है। अब प्रदेश का कोई भी बेटा-बेटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

पुण्योदय प्रकल्प के संयोजक एकलव्य गौड़ ने कहा कि हिंद रक्षक प्रकल्प के संस्थापक स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ ने वर्ष 2004 में इस प्रकल्प की शुरुआत की थी। जिसके अंतर्गत 60 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों को 11 जुलाई से 11 अगस्त के दौरान पूरे एक महीने में 3 लाख से अधिक कॉपी-किताबें बांटी जाएंगी। सभी विद्यार्थी इनका सदुपयोग करें।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, इन्दौर सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सु ऊषा सिंह, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायिका श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक गोलू शुक्ला, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, समाजसेवी गौरव रणदिवे, श्रवण चावड़ा, सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज की किश्त के साथ योजना के अंतर्गत अब तक 29 किश्तों में कुल 18,805.83 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में नारी शक्ति के सशक्तिकरण का जो व्यापक अभियान चल रहा है, छत्तीसगढ़ सरकार उसी संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास के दौरान माताएं और बहनें स्वयं उन्हें बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अनेक महिलाओं ने इस राशि से छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं, कई ने सिलाई-कढ़ाई एवं स्वरोजगार अपनाया है, जबकि बड़ी संख्या में परिवारों ने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में इसका उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ये अनुभव इस योजना की वास्तविक सफलता और उसके दूरगामी सामाजिक प्रभाव के प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार महतारी वंदन योजना के साथ-साथ श्लखपति दीदीश् जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी महिलाओं की आय बढ़ाने, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से बस्तर संभाग में इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से प्रदेश में लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल मिलने के साथ परिवार के पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम तथा स्वरोजगार जैसी गतिविधियों को भी नई मजबूती मिली है।

भटहट-बांसस्थान फोरलेन की सौगात, CM योगी ने किया 758 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

0

भटहट-बांसस्थान फोरलेन की सौगात, CM योगी ने किया 758 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क समेत तकरीबन 758 करोड़ रुपये से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

बांसस्थान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने फोरलेन समेत 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली पांच सड़कों का लोकार्पण किया। साथ ही सड़क निर्माण एवं पर्यटन विकास से जुड़े 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। सभी कार्य पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के हैं।

शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री बांसस्थान पहुंचे। उन्होंने 11.6 किलोमीटर लंबाई में बने भटहट-बांसस्थान फोरलेन को जनता को समर्पित किया। इसके निर्माण पर 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये खर्च हुए हैं।

आयुष विवि का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पहले, महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण किया। साथ ही आयुष विश्वविद्यालय में पुरुष व महिला छात्रावास का लोकार्पण भी किया। पुरुष छात्रावास का नामकरण ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में किया गया है जबकि महिला छात्रावास का नाम राप्ती रखा गया है।