Home Blog Page 30

मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग है – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के साथ इंदौर में ग्लोबल इन्वेगस्टेर्स समिट का शुभारंभ किया। उन्होंकने कहा कि विकस‍ित भारत हर भारतीय का संकल्प है। आस्था से अध्यात्म तक मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग है।
उन्हों ने कहा कि मध्य प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के लिए आप सभी निवेशकों और उद्यमियों का स्वागत है। विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृषि से लेकर शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रों में एमपी अजब है, गजब और सजग भी है। इन्वेस्टर्स समिट ऐसे समय में हो रही है जब भारत का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सभी विकसित भारत के लिए जुटे हुए हैं। हम जब विकसित भारत की बात कर रहे हैं तो यह हमारा ही नहीं सभी भारतीयों का संकल्प है।
आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत के पास अन्य देशों के मुकाबले आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक है। जी20- ग्रुप में इस साल भारत सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी।

समुद्र के नीचे इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

0

मंगलवार तड़के इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर से दूर समुद्र के नीचे 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप से 427 किलोमीटर (265 मील) दक्षिण में 95 किलोमीटर की गहराई में था। एएफपी समाचार एजेंसी ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर से दूर समुद्र के नीचे 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप के झटके तिमोर, मालुकु द्वीपसमूह और पापुआ द्वीपों पर महसूस किए गए। लेकिन नुकसान या पीड़ितों की कोई सूचना नहीं थी।
अंबोन में रहने वाले एक इंडोनेशियाई हम्दी ने एएफपी को बताया, मैं बिस्तर पर था, तब मुझे हल्का कंपन महसूस हुआ। मैं उठा और पाया कि मेरे कई दोस्तों ने भी इसे महसूस किया है। इंडोनेशियाई भूभौतिकी एजेंसी ने शुरू में संभावित सुनामी के बारे में चेतावनी दी थी, और फिर चेतावनी हटा ली। भूकंप ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र की राजधानी डार्विन तक महसूस किया गया था, जहां कम से कम 1,000 लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई भूविज्ञान एजेंसी को इसकी सूचना दी थी। एक ट्विटर यूजर ओरबाउंड इमेजेज ने कहा, “यहां डार्विन में लगातार जोरदार झटके लग रहे हैं, जो हमारे उत्तर में काफी गंभीर भूकंप है। डार्विन में ट्विटर यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में गिलास में पानी और एक तरफ से दूसरी तरफ घड़े को दिखाया गया है।

सीए फाइनल का रिजल्ट घोषित

0

सीए फाइनल का रिजल्ट मंगलवार सुबह घोषित कर दिया गया। इंदौर से आल इंडिया दूसरी रैंक। पहली दूसरी रैंक में सिर्फ एक अंक का अंतर। इंदौर की शिखा जैन ने आल इंडिया रैंकिंग में संयुक्त तौर पर दूसरा नंबर हासिल किया है। वहीं दिल्ली के हर्ष चौधरी पहले नंबर पर रहे। हर्ष चौधरी ने कुल 800 में से कुल 618 अंक हासिल किए। वहीं इंदौर की शिखा ने 617 अंक हासिल किए। मेंगलुरू की रामयाश्री ने भी 800 में से कुल 617 अंक हासिल कर आल इंडिया स्तर पर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया। नई दिल्ली मानसी अग्रवाल कुल 613 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
नंवबर में हुए सीए फाइनल ईयर की परीक्षा के ग्रुप वन में कुल 65291 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 13969 विद्यार्थी पास हुए। वहीं ग्रुप दो में कुल 64775 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 12053 विद्यार्थी पास हुए। वहीं 29242 विद्यार्थी दोनों में समग्र रूप से शामिल हुए। इनमें से 3243 ही परीक्षा में सफल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज के साथ प्रवासी भारतीयों ने लगाए पौधे

0

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने आए विदेशी मेहमानों ने शहर के ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों के साथ पौधे लगाए। इस दौरान शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे। प्रवासी भारतीयों ने यहां पौधे लगाने के साथ ही देश और इंदौर की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

हिंदी की बिंदी विश्व के माथे पर सजाने का कर रहे प्रयास

0

हिंदी को बेशक भारत में अभी तक राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला, लेकिन उसकी पहचान वैश्विक पटल पर है। हिंदी के सेवा करने वाले केवल हिंदी भाषी क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि गैर हिंदी भाषी क्षेत्र और यहां तक की विदेश में भी हैं। इनके प्रयास विश्व के माथे पर हिंदी की बिंदी सजाकर उसे और भी खास दर्जा दिलाने की है। पाश्चात्य में जहां हिंदी को लेकर उदासीनता है, वहां उसे ही हथियार बनाकर उसकी अहमियत और लोकप्रियता बढ़ाने का प्रयास हिंदी सेवक कर रहे हैं।
इन दिनों शहर में भी हिंदी के सेवक आए हैं और विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। एक अमेरिका में हिंदी की अलख जगा रहा है तो दूसरा मारिशस में हिंदी को आधार बनाकर ज्ञान फैला रहा है।
108 हिंदी सेवकों को किया शामिल
2008 से अमेरिका में रह रही साहित्यकार डा. मीरा सिंह बताती हैं कि जब वे अमेरिका पहुंची तो वहां उन्हें यह महसूस हुआ कि हिंदी के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। शुरुआत लेखन से की और वहां अपनी किताबें हिंदी में प्रकाशित कराई। 2018 में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य प्रवाह संस्था की शुरुआत की, जिसमें 108 हिंदी सेवकों को शामिल किया। इसमें रचनाकार, प्राध्यापक और हिंदी शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य भी शामिल हैं। संस्था द्वारा बच्चों और युवाओं को हिंदी के प्रति जागरूक बनाने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं, जिसमें कहानियां, कविताएं, अभिनय आदि का समावेश होता है। हिंदी सिखाने के लिए उनके लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं, ताकि वे भाषा के आधारभूत ज्ञान को जान सकें। मेरा मानना है कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए केवल बड़ों का हिंदी के विकास के लिए बात करना ही पर्याप्त नहीं।

इंदौर एक दौर है…. जो समय से आगे चलता है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इंदौर एक दौर है जो समय से आगे चलता है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान 24 मिनटों तक चले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावनाओं को साकार करने में जुटा है भारत।

उन्होंने सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि चार साल के बाद पूरी भव्यता के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है। आमने-सामने मिलने का अपना ही मजा है। मैं 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ से आप सभी का स्वागत है। यहां लोग अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियों के साथ अपनी माटी को नमन करने आए हैं।

यह वहां हो रहा है मध्य प्रदेश के हृदयस्थल में हो रहा है। मध्यप्रदेश में मां नर्मदा का जल, यहां की परंपरा, यहां का आध्यात्म ऐसा कितना कुछ है जो आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा। हाल ही में भगवान महाकाल के महलोक का विस्तार हुआ है। मैं आशा करता हूं कि आप सभी वहां जाकर भगवान महाकाल का आर्शीवाद लेंगे।

हम सभी जिस शहर में वह भी अपने आप में अद्भुत है। लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है लेकिन मैं कहता हूं इंदौर एक दौर है। ये वो दौर है जो समय से आगे चलता है फिर भी विरासत को समेटे रहता है। इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अलग पहचान स्थापित की है। खाने पीने के लिए अपन का इंदौर, मन का इंदौर देश ही नहीं पूरी दुनिया में लाजवाब है। इंदौरी नमकीन का स्वाद और यहां पोहे का पैशन है। साबूदाने की खिचड़ी, कचौड़ी, समोसा, शिकंजी, जिसने भी इसे देखा उसके मुंह का पानी नहीं रुका और जिसने इसे चखा उसने कहीं और मुड़ कर नहीं देखा। 56 दुकान तो प्रसिद्ध है ही सराफा भी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि कुछ लोग इंदौर को स्वच्छता के साथ-साथ स्वाद की राजधानी भी कहते हैं। मुझे विश्वास है कि यहां के अनुभव आप खुद भी नहीं भूलेंगे और वापस जाकर दूसरों को यहां के बारे में बताना नहीं भूलेंगे।

भारत की स्पीड क्या है दुनिया जानना चाहती है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया जानना चाहती है कि भारत की स्पीड क्या है, भारत का भविष्य क्या है, क्योंकि कुछ वर्षों में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वो अभूतपूर्व हैं। भारत की यह बढ़ती ताकत आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ने वाली है, इसलिए प्रवासी भारतीयों की जिम्मेदारी और बन जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष दुनिया के जी 20 समूहों की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। हमारे लिए यह दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है। भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। यह जनभागीदारी का एतिहासिक आयोजन बनाना है।

उन्होंने कहा कि आज भारत के पास न सिर्फ नालेज सेंटर बनने का बल्कि स्किल कैपिटल बनने की ताकत भी है। हमारे युवाओं के पास स्किल भी है, वैल्यूज भी हैं और काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है। भारत की यह स्किल कैपिटल दुनिया के विकास का इंजन भी बन सकती है।

मोदी ने प्रवासी भारतीयों से आहृवान करते हुए कहा कि आप जहां रहते हैं, भारत को अपने साथ रखते हैं। आप दुनिया में कहीं भी रहेंगे, देश आपके हितों के लिए आपके साथ रहेगा। भारत के बारे में आपकी जानकारी जितनी होगी, उतना ही आप बढ़ते भारत की जानकारी दुनिया को बता पाएंगे। आपको भारत की प्रगति की विस्तृत जानकारी होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में उपस्थित युवाओं के साथ ही भारत की प्राथमिकता वो प्रवासी युवा भी हैं, जो विदेश में रहते हैं। वे अपने माता-पिता के देश के बारे में जानना चाहते हैं, अपनी जड़ों से जुड़ना भी चाहते हैं।

पाक अभिनेत्री सादिया खान और Aryan Khan में अफेयर की खबरें

0

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान के साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाह चल रही है। गौरतलब है कि आर्यन खान नए साल के जश्न के लिए दुबई में थे और अपने कार्यक्रम को पूरी तरह से निजी रखने की कोशिश करते रहे, लेकिन इसके बावजूद चील जैसी आंखों वाले उनके फैंस की इस पार्टी की कुछ तस्वीरें खोज निकाली है और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। दरअसल पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान ने खुद फेसबुक पर शनिवार को अपने नए साल के जश्न से आर्यन के साथ एक फोटो साझा की, जो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब आर्यन फैंस यह दावा कर रहे हैं कि उनका अफेयर सादिया के साथ चल रहा है।

इससे पहले यह भी अफवाह थी कि आर्यन खान डांसर व अभिनेत्री नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं, जब एक प्रशंसक ने एक ही स्थान से दोनों सेलेब्स के साथ अलग-अलग एक तस्वीर पोस्ट की। गौरतलब है कि आर्यन खान जल्द ही अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने वाले है। हाल ही में आर्यन खान से सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट की स्टोरी पूरी कर ली है और जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान कई पाकिस्तानी TV सीरियल जैसे ‘खुदा और मोहब्बत’, ‘शायद’, ‘मरियम पेरियारा’ और ‘यारियां’ आदि के लिए जानी जाती हैं।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में उपहार के रूप में 70 देशों तक पहुंचेगी प्रदेश की संस्कृति

0

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार करने के साथ ही उनके सत्कार के लिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं। मेहमानों में मन में इंदौर की यादें चिर स्थायी रहें, जिसके लिए खास तरह से तैयार किए गए उपहार दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश की संस्कृति इन उपहारों के रूप में दुनिया के 70 देशों तक पहुंचेगी। इनमें देवास के बांस से बने बाक्स और उसमें रखा जूट-सिल्क का अंगवस्त्र खास होगा। इसके अलावा आर्गेनिक गुड़ पाउडर, समिट की जानकारी का फोल्डर, मुख्यमंत्री का पौधारोपण अभियान और इंदौर की स्वच्छता की कहानी कहता प्रपत्र रखा जाएगा। यह सभी वस्तुएं जूट से तैयार किए गए बैग में सलीके से रखकर मेहमानों को दी जाएंगी।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अंतिम दौर में है। सत्तर देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय इस गौरवशाली आयोजन में सहभागी बनेंगे। दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष के साथ ही अन्य कई देशों के राजनयिक भी आयोजन में शामिल होंगे। देश और दुनिया से आने वाले पांच हजार से ज्यादा लोगों को नौ तरह की वस्तुएं जूट के बैग में दी जाएंगी। बैग में इंदौर की एक चिट्ठी भी रहेगी, जो प्रवासी भारतीयों को स्वच्छता का संदेश देगी।
जूट-सिल्क के कपड़े पर उकेरा गोंड आर्ट
प्रवासी भारतीयों को नौ बाय पांच इंच का बांस से बना बाक्स दिया जा रहा है। इसमें रखा जाने वाला अंगवस्त्र जूट-सिल्क के कपड़े से तैयार किया गया है। इस कपड़े पर गोंड आर्ट को उकेरा गया है। अंगवस्त्र को आकर्षक बनाने के लिए इस पर बाग प्रिंट की कलाकारी भी की गई है, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रवासी भारतीयों को रूबरू कराया जा सके।

दिल्ली नगर निगम की कार्यवाही हंगामे और हाथापाई के बीच स्थगित

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर आज पूरे देश की नजर रही। यहां पिछले दिनों हुए एमसीडी (दिल्ली महानगर पालिका) चुनाव के बाद मेयर का चुनाव होना था, लेकिन भारी हंगामे के कारण निगम निगम की कार्यवाही का स्थगित कर दिया गया। पार्षदों के शपथ-ग्रहण के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के सदस्य आमने-सामने आ गए। धक्कामुक्की हुई। इसके बाद दूसरी बार निगम की कार्यवाही चलाने के लिए सत्या शर्मा सदन पहुंचीं। सभी को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। हंगामा जारी रहा तो अगामी तारीख तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। पहली बार दिल्ली निगम के इतिहास में ऐसा हुआ कि बिना महापौर के चुनाव के सदन स्थगित कर दिया गया। इस तरह आज मेयर का चुनाव नहीं हो सका।
15 साल बाद यहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि ऐतिहासिक जीत के बाद भी आम आदमी पार्टी के लिए अपने मेयर को जीतना आसान नहीं है। उपराज्यपाल यानी एलजी वीके सक्सेना की भूमिका बहुत अहम होने जा रही है।
महानगर पालिका में कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ। इस दौरान पार्षदों में हाथापाई और झड़प हो गई। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद उसके साथ नहीं हैं। यही कारण है कि पार्टी हंगामा कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके पार्षक पर जानलेवा हमला किया है।