Home Blog Page 26

मुख्यमंत्री ने 8 फरवरी को सागर मे हो रहे महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की

0

मुख्यमंत्री ने 8 फरवरी को सागर मे हो रहे महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की

 

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देशित किया है कि सागर में 8 फरवरी को होने वाले राज्य स्तरीय संत शिरोमणि रविदास महाकुंभ में अनुसूचित-जाति वर्ग की प्रतिभाओं का सम्मान और उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाए। अनुसूचित-जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों से अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ने के लिए भी गतिविधियाँ संचालित हों। मुख्यमंत्री चौहान महाकुंभ के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा समीक्षा कर रहे थे। मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल उपस्थित थे। कमिश्नर सागर तथा कलेक्टर वर्चुअली सम्मिलित हुए।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और समदर्शिता के साथ अनुसूचित-जाति तथा वंचित समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास है। महाकुंभ से प्रदेश के सभी जिलों को जोड़ा जाए।

 

जानकारी दी गई कि सागर में झाँसी रोड स्थित कजली वन सदर में दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल पर अनुसूचित-जाति कल्याण पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी और अनुसूचित-जाति वर्ग के चयनित उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। कार्यक्रम में हित लाभ वितरण भी होगा। महाकुंभ में रविदासी संप्रदाय से संबंधित साधु-संतों का सम्मान तथा संत रविदास के दर्शन पर केन्द्रित भजन होंगे। साथ ही उनके जीवन-दर्शन पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

तुर्किये और सीरिया में भूकंपों का कहर

0

तुर्किये और सीरिया में भूकंपों का कह

तुर्किये और सीरिया में घातक भूकंपों के कारण बहुत बड़ी तबाही मच गई है। अब तक 2,300 से अधिक लोग मारे गए हैं। सैंकड़ों अभी भी फंसे हुए हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। प्रारंभिक भूकंप के बाद 50 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए, जिनमें 7.5 और 6-तीव्रता के झटके शामिल थे, जिसने सोमवार दोपहर खोज और बचाव कार्य के बीच क्षेत्र को झटका दिया। भूकंप से सैकड़ों इमारतें ढह गईं। लोग बचने के लिए बर्फीली सड़कों पर जमा हो गए। दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही हुई।
राहत और बचाव कार्य जारी हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अभी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। इससे पहले तुर्किये में वर्ष 1939 में 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 32 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।भूंकप का मुख्य केंद्र तुर्किये के गजियांटेप प्रांत में नूरदगी से 23 किलोमीटर दूर पूर्व में रहा। करीब एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मुख्यमंत्री ने की संत रविदास जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

0

मुख्यमंत्री ने की संत रविदास जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान प्रदेश में सुशासन के विस्तार की दिशा में एक प्रभावी कदम है। विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने से जरूरतमंद लोगों का जीवन बेहतर होगा और शासन की कल्याणकारी मंशा का विस्तार भी होगा। संत रविदास जयंती- 5 फरवरी को भिंड में होने वाले कार्यक्रम में चंबल संभाग के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र और हितलाभ वितरण किया जाएगा, साथ ही विकास यात्रा का भी शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में भिंड, मुरैना और श्योपुर के जन-प्रतिनिधि और अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ा जाए। ऐसे कार्यक्रम प्रत्यक्ष संवाद का माध्यम भी बनते हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में संभाग स्तरीय स्वीकृति-पत्र एवं हितलाभ वितरण तथा विकास यात्रा के शुभारंभ के लिए 5 फरवरी संत रविदास जयंती पर भिंड में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित समत्व भवन से मुख्यमंत्री चौहान ने भिंड में जारी तैयारियों की वर्चुअली जानकारी प्राप्त की। सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया तथा नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

 

जानकारी दी गई कि कार्यक्रम भिंड के एम.जे.एस. ग्राउंड पर दोपहर 12.40 बजे कन्या-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आरंभ होगा। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 150 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से बने 42 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 242 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से शुरू होने वाले 79 कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान आयुष्मान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विकास और जन-कल्याण पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान विकास यात्रा के 5 रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ पौधे रोपे

0

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ पौधे रोपे

 

मुख्यमंत्री चौहान के साथ सोसायटी फॉर सिविल सर्विसेज एस्पायरेंट्स के प्रतिनिधियों ने जामुन, बरगद और टिकोमा के पौधे लगाए। सोसाइटी के श्रीकांत नेमा, चंदन यादव, दीपेन्द्र ढींगरा तथा प्रियंका शर्मा और छाया शर्मा ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता श्री राहुल राहांगडाले ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पंकज सिंह राजपूत, अमन भाटिया, दिलीप रघुवंशी, पंकज कीर, शुभम कटरे तथा लवीन टेंभरे भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

राहु-केतु वक्री चाल चलने के कारण चार राशि वाले हो जाएं सर्तक, होगा आर्थिक नुकसान

0

राहु और केतु दोनों ग्रह जब भी राशि परिवर्तन या गोचर करते हैं तो सभी 12 राशियों पर इसका असर होता है। ये दोनों ग्रह इस साल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु-केतु छाया ग्रह माने जाते हैं और हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। दोनों को ही पापी ग्रह माना जाता है।
इनके असर से जातक के जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं और उन्हें कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ता है। राहु-केतु वक्री चाल चलने के कारण इन्हें गोचर करने में डेढ़ साल का समय लगता है। दोनों इस साल के अंत में 30 अक्टूबर को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों को काफी कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि-
दोनों छाया ग्रह मीन राशि में ही प्रवेश करने वाले हैं। उनके इस राशि में आने से इन राशि वालों को हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। इन जातकों को किसी भी तरह के लोन लेने से बचना चाहिए। उन्हें कर्ज चुकाने में दिक्कत आ सकती है। कारोबार में भी अशुभ समाचार मिल सकते हैं।
मेष राशि-
राहु-केतु का गोचर मेष राशि के जातकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इन राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा। खर्च बढ़ने के साथ ही उन पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। इसके अलावा व्यक्तिगत जीवन पर भी असर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है।
वृषभ राशि-
राहु-केतु के गोचर से वृषभ राशि के जातकों के हर कदम पर परेशानियां शुरू हो सकती हैं। इन जातकों के फिजूलखर्च बढ़ेंगे। इसके साथ ही घर का बजट भी बिगड़ेगा। इससे आर्थिक तौर पर तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि-
राहु-केतु गोचर कर कन्या राशि वालों की हर क्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय और कार्यस्थल पर उन्हें परेशानी हो सकती है। उनके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को किया गिरफ्तार

0

मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। राखी सावंत के गिरफ्तार होने की जानकारी खुद शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर दी। माना जा रहा है कि आपत्तिजनक वीडियो मामले में यह कार्रवाई की गई है।
शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘राखी सावंत गिरफ्तार।’ शर्लिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, राखी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने राखी के खिलाफ दायर केस के बारे में भी जानकारी दी। अंबोली पुलिस ने पिछले दिनों शर्लिन द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया। राखी सावंत ने हाल ही में आदिल दुर्रानी से शादी की है। इसके बाद से वो चर्चा में थीं। आज ही वो अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने जा रही थीं, लेकिन इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से नशे में धुत ड्राइवर ने बदसलूकी की

0

देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार ड्राइवर 15 मीटर तक घसीटा है। घटना एम्स के पास की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी। बताया कि कल दे रात वे महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रही थीं। तभी एक नशे में धुत व्यक्ति ने उनसे छेड़छाड़ की। जब उन्होंने उसे पकड़ा तो कार के शीशे में उनका हाथ बंद कर ड्राइवर ने उन्हें घसीटा। स्वाति ने आगे कहा, ”भगवान ने जान बचाई। अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए।”
शख्स ने गलत इशारे किए
घटना बुधवार देर रात की है। स्वाति मालीवाल एम्स के गेट नंबर 2 के पास थीं। इस दौरान एक वाहन चालक ने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए कहा। मालीवाल ने जब ड्राइवर को फटकारा तो उसने तुरंत कार का शीशा ऊपर कर लिया। इस दौरान उनका हाथ कार में फंस गया। चालक ने उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि रात 3.11 बजे एक पीसीआर पर उन्हें कॉल आया। एम्स बस स्टॉप के पीछे सफेद रंग की बलेनो कार के चालक ने महिला को गलत इशारे किए और घसीटा।

भारतीय टीम को लगा करारा झटका, हार्दिक सिंह हुए टूर्नामेंट से बाहर

0

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (India Men Hockey team) को मौजूदा हॉकी विश्वट कप (FIH Hockey World Cup 2023) अभियान के दौरान जोरदार झटका लगा है। हार्दिक सिंह (Hardik Singh) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हार्दिक वेल्सग के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे और इसके बाद से शेष टूर्नामेंट में उनकी उपलब्धोता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हार्दिक सिंह स्पेरन और इंग्लैंरड के खिलाफ दो मुकाबलों में भारत के सर्वश्रेष्ठश खिलाड़ी रहे। इंग्लैं ड के खिलाफ मुकाबले के चौथे क्वा र्टर में उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। भारत ने स्पेकन को 2-0 से मात देने के बाद इंग्लैंेड के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ खेला था। अगर हार्दिक सिंह टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो राजकुमार पाल उनकी जगह ले सकते हैं।
मिडफील्डतर राजकुमार और डिफेंडर जुगराज सिंह को रिजर्व में रखा गया था। एफआईएच टूर्नामेंट के दिशा-निर्देश के मुताबिक अगर चोटिल खिलाड़ी को रिजर्व खिलाड़ी से बदला जाता है तो फिर चोटिल खिलाड़ी अगर ठीक भी हो जाए, वो टूर्नामेंट में वापसी नहीं कर सकता है। हार्दिक सिंह ने बेहतर डिफेंडर होने के साथ-साथ अच्छे अटैकर की भूमिका भी निभा रहे हैं। स्पेसन के खिलाफ हार्दिक सिंह ने गोल दागा था।

हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग

0

हैदराबाद के रामगोपालपेट पुलिस थाना क्षेत्र की एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। दमकल विभाग और अन्य अधिकारी लगातार इस आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, अब तक पता नहीं लग पाया है कि किस कारण से यह घटना हुई है।
कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग
हैदराबाद ACP विक्रम सिंह मान ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आग लगी है वो एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। एसीपी ने बताया कि एहतियातन आसपास के इलाके को भी खाली कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
एक ही परिवार के छह लोग झुलसे
कुछ दिन पहले ही तेलंगाना के मंचेरियल में भी एक घर में रात को अचानक आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मकान में आग लगने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मकान मालिक शिवय्या (50) और उसकी पत्नी पद्मा (45) की मौत हो गई। हादसे में पद्मा की भतीजी मोनिका (23), मोनिका की दो बेटी और एक रिश्तेदार भी मारा गया था।

पहलवानों की खेल मंत्रालय के साथ बैठक खत्म

0

भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित शास्त्री भवन में खेल मंत्रालय के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। दरअसल, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से घमासान मचा हुआ है। इसी बीच जानकारी सामने आ रही है कि भारतीय कुश्ती महासंघ ने कार्यकारी समिति की आपात बैठक बुलाई है, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होगी। इस बैठक में यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे बृजभूषण शरण सिंह भी शामिल होंगे।
अयोध्या में होगी WFI की बैठक
भारतीय कुश्ती महासंघ की एजीएम बैठक 22 जनवरी को अयोध्या में होगी और इस बैठक में डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। दरअसल, विनेश फोगाट के साथ बजरंग पुनिया ने भी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और लगातार दूसरे दिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
WFI पर बातों को गंभीरता से लिया गया
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर बयान देते हुए कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने मामले को नोटिस में लिया है और डब्ल्यूएफआई को 72 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। सारी बातें गंभीरता से ली गई हैं। मुझे भरोसा है कि भारत सरकार इस पर संज्ञान लेगी। यह गंभीर विषय है और इससे खिलाड़ियां का मनोबल टूटता है।