Home Blog Page 15

महेश श्रीवास्तव की पुस्तक ‘सूर्यांश का प्रयाण’ का मुख्यमंत्री चौहान ने विमोचन किया

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश गान के रचयिता प्रख्यात पत्रकार एवं साहित्यकार महेश श्रीवास्तव की काव्य पुस्तक “सूर्यांश का प्रयाण’’ का मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में विमोचन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पुस्तक के रचनाकार महेश श्रीवास्तव को बधाई और शुभकामनाएँ दी। श्रीवास्तव की धर्मपत्नी पुष्पा श्रीवास्तव, पुत्री अनुभूति खरे, प्रकाशक मनीष गुप्ता तथा अनिल निगम उपस्थित थे।
यह काव्य पुस्तक महाभारत के विलक्षण पात्र कर्ण की देह के अंत और आत्मा के अनन्त में विलय के संधिस्थल पर उसके अवचेतन में बनी अद्भुत जीवन की मार्मिक छवियों की अभिव्यक्ति है। जिनके माध्यम से आज का मनुष्य सत् में रत् और असत् से विरत रहने की प्रेरणा प्राप्त कर सकता है।
रचनाकार महेश श्रीवास्तव ने बताया कि सौभाग्य और दुर्भाग्य, स्वार्थ और त्याग, वरदान और शाप, पुण्य और पाप के द्वंद को झेलने वाले कर्ण का जीवन किसी भी मनुष्य का जीवन हो सकता है। अंतिम समय में अपनी दिव्यता में दीनता को पहचान कर निष्काम कर्मयोगी कृष्ण के प्रति समर्पित होने की छवियाँ हर मनुष्य को अपनी दिव्यता पहचान कर निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देती है।

नौगांव में शून्य पर पहुंचा पारा

0

उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बरकरार है। इसी क्रम में शुक्रवार को नौगांव में पारा शून्य पर पहुंच गया। छतरपुर, दतिया एवं गुना में शीतलहर चली। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इसके असर से वहां के पहाड़ों पर बर्फबारी तो होगी, लेकिन हवाओं का रुख बदलने की वजह से मध्य प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर एक बार फिर सर्दी बढ़ने लगेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बनी हुई है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के शनिवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी होगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा का रुख बदलने के कारण मध्य प्रदेश में तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

यूक्रेन में पुतिन ने युद्धविराम का किया ऐलान

0

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन में एकतरफा युद्धविराम का आदेश दिया है। वैसे ये युद्धविराम केवल दो दिनों के लिए है। दरअसल 6 और 7 जनवरी को ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस मनाया जाएगा। रूस और यूक्रेन, दोनों ही देशों के लोग इस त्योहार को मनाते हैं। इसे देखते हुए रूसी धर्मगुरु पैट्रियार्क किरिल (Patriarch Kirill) ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया था कि इस दौरान हमले ना किये जाएं, ताकि दोनों देशों के लोग त्योहार मना सकें। राष्ट्रपति पुतिन ने इसे स्वीकार करते हुए सेना को दो दिनों के लिए युद्धविराम का आदेश दिया है। यानी इस दो दिनों में यूक्रेन के किसी शहर में गोलाबारी नहीं होगी और लोग चैन की सांस ले सकेंगे। आपको बता दें धर्मगुरु किरिल, राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर समर्थक हैं और राष्ट्रपति पुतिन भी इनको काफी महत्व देते हैं।
रुस का आर्थोडॉक्स चर्च पुराने जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल करता है, इसलिए सात जनवरी को क्रिसमस का त्योहार मनाता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से 13 दिनों बाद पड़ता है। रूसी चर्च के इस प्रस्ताव को यूक्रेन के अधिकारियों ने पहले खारिज कर दिया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पदोल्याक ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि ‘यह जाल और दुष्प्रचार का हिस्सा है।’
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल पूरा होने वाला है। रूस इस युद्ध में पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नई जनरेशन की हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों से लैस फ्रिगेट अटलांटिक सागर में भेजा है। हाइपरसोनिक मिसाइलों की रफ्तार आवाज की गति से पांच गुना अधिक होती है। इस तरह की मिसाइलों का इस्तेमाल कर विरोधियों पर आसानी से दबाव बनाया जा सकता है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पौष पूर्णिमा के दिन करें मंत्रों का जाप

0

पौष महीने की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। इस बार यह पूर्णिमा 6 जनवरी 2023, शुक्रवार के दिन पड़ रही है। जो कि बहुत शुभ संयोगों में है, क्योंकि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और पूर्णिमा तिथि भी मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी आसानी से कृपा पा सकते हैं और दोगुने फल प्राप्त कर सकते हैं। पौष पूर्णिमा को शाकंभरी पूर्णिमा भी कहते हैं। कहा जाता है कि इस दिन मां दुर्गा ने शाकंभरी अवतार लिया था। इस दिन व्रत, गंगा स्नान, दान-पुण्य करने से व्यक्ति धन, सुख, सौभाग्य और आरोग्य का वरदान पाता है। इस दिन से माघ मेले का आरंभ भी हो चुका है।

क्रिकेटर ऋषभ पंत एयरलिफ्ट कर मुंबई शिफ्ट किये गये

0

देश के जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया। BCCI के दूसरे मेडिकल अपडेट के मुताबिक ऋषभ पंत के लिगामेंट टियर के इलाज के लिए उन्हें मुंबई ले जाया जाएगा और कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। वहां पंत सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख डॉ दिनशॉ पारदीवाला और निदेशक, आर्थोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस की सीधी निगरानी में रहेंगे।
इससे पहले BCCI ने ऋषभ पंत को लेकर दूसरा मेडिकल अपडेट जारी किया, जिसमें ये जानकारी दी गई थी। दरअसल बोर्ड ने ऋषभ पंत की पूरी रिकवरी के लिए अपना प्लान बनाया है और उसी हिसाब से उनका इलाज आगे बढ़ेगा। इस दौरान बीसीसीआई उनके प्रोग्रेस पर नजर रखेगी।

कोहरे के कारण 340 ट्रेनें प्रभावित

0

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण ट्रेन यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कोहरे और धुंध के कारण कई ट्रेनों का समय बदला गया वहीं, वहीं 340 से ज्यादा ट्रेनें रद कर दी गई है। ताजा जानकारी के अनुसार रेलवे ने खबर लिखे जाने तक जो गाड़ियां रद कर दी, उनकी संख्या करीब 347 है। इसके अलावा 293 गाड़ियां पूरी तरह निरस्त हैं जबकि 40 गाड़ियां आंशिक रूप से रद की गई हैं।
कोहरे के कारण ये ट्रेनें देरी से चल रही है
12150 पटना पुणे एक्सप्रेस 34 मिनट
12138 पंजाब मेल 1 घंटा 24 मिनट
12402 एक्सप्रेस 2 घंटे 31 मिनट
12428 नई दिल्ली रीवा एक्सप्रेस 2 घंटे 21 मिनट
14163 संगम एक्सप्रेस 32 मिनट
12860 गीतांजलि एक्स्प्रेस 1 घंटा 58 मिनट
12230 लखनऊ मेल 1 घंटा 52 मिनट
15013 रानीखेत एक्सप्रेस 26 मिनट
19326 अमृतसर-इंदौर जं.एक्सप्रेस 51 मिनट
12596 आनंदविहार टर्मिनस गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस 2 घंटे 37 मिनट
19038 अवध एक्सप्रेस 2 घंटे 34 मिनट
17479 पुरी तिरुपति एक्सप्रेस 1 घंटा 39 मिनट

गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति बायो सीएनजी प्लांट देखेंगे

0

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद “चान” संतोखी आयोजन के बीच ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट देखने जाएंगे। इसके अलावा दोनों देशों के राष्ट्रपति पीथमपुर में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) और कुछ उद्योगों का भ्रमण करेंगे। इसमें गुयाना के राष्ट्रपति टीसीएस के साथ पीथमपुर के तीन उद्योगों जेस इंजीनियरिंग, शंकर सोया और सिप्ला कंपनी पहुंचेंगे। पांच जनवरी को दोनों राष्ट्रपतियों की प्रोटोकाल टीम इंदौर पहुंचेगी और पूरा प्लान तय होगा। आयोजन के लिए संबधित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अतिथियों को भी 48 घंटे पहले कोविड जांच करवानी होगी।
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। बैठक में संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयोजन के लिए 70 से ज्यादा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के सभी गेट पर पुलिस अधिकारियों के साथ तहसीलदार मौजूद रहेंगे। आयोजन स्थल पर रजिस्ट्रेशन के लिए 12 काउंटर बनाए जाएंगे। यहां पर प्रवासी भारतीयों के रजिस्ट्रेशन कर आइडी कार्ड जारी होंगे। यदि किसी अतिथि या अधिकारी का पास खो जाता है तो आयोजन स्थल पर डुप्लीकेट पास की व्यवस्था भी रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल और सीएम शिवराज ने जल मंत्रियों का सम्मेलन शुरू किया

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में आयोजित जल पर प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत जल सुरक्षा में अभूतपूर्ण काम कर रहा है और अभूतपूर्ण निवेश भी कर रहा है। जल संरक्षण के लिए राज्यों के प्रयास देश के सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि जियो मैपिंग और जियो सेंसिंग जैसी तकनीक जल संरक्षण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कई राज्यों ने इसमें अच्छा काम किया है और कई राज्य इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल संरक्षण के लिए केंद्र ने अटल भू-जल संरक्षण योजना की शुरुआत की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी की सोच को जनता के मन में जगाना है। हम इस दिशा में जितना ज़्यादा प्रयास करेंगे उतना ही अधिक प्रभाव पैदा होगा। देश हर जिले में 75 अमृत सरोवर बना रहा है और अब तक 25,000 अमृत सरोवर बन भी चुके हैं।
देश की जन समस्याओं को दूर करने के लिए राज्यों के जल मंत्री भोपाल में दो दिन मंथन करके रोडमैप तैयार करने जा रहे हैं। राज्यों के मंत्रियों का यह प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हो रहा है। इसमें वाटर विजन एट 2047 पर संवाद होगा। पानी बचाने से जुड़े हर पहलू पर चर्चा होगी। साथ ही जिन क्षेत्रों में पानी की खपत अधिक है उसे कम करने और संतुलन बैठाने के विषय पर भी चर्चा हो रही है। सुबह 10 बजे यह कार्यक्रम शुरू हुआ। सम्मेवलन में मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय जलशक्तिय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जलशक्तिश राज्यनमंत्री प्रह्लाद पटेल, मध्यक प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के अलावा अनेक गणमान्यद लोग शामिल हैं।

IGI एयरपोर्ट पर दिल्ली से पेरिस जा रहे विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

0

एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ये फ्लाइट दिल्ली से पेरिस जा रही थी। एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 में खराबी (Flap Issues) की जानकारी मिलने के बाद वापस बुलाया गया था। लगभग 231 यात्रियों को लेकर विमान की सेफ लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई।
विमान और यात्री सुरक्षित
CISF के सूत्रों के मुताबिक सभी विमान और यात्री सुरक्षित हैं। इमरजेंसी लैंडिग को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरे इंतजाम किए गए थे। दिल्ली के अस्पताल ओर फायर विभाग को भी अलर्ट किया गया था।
इस बीच यहां ये भी बता दें कि रायपुर में खराब दृश्यता के कारण इंडिगो की उड़ान आईजीओ 6687 अहमदाबाद-रायपुर को दोपहर 12.37 बजे भुवनेश्वर की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट एआईसी 651 मुंबई-रायपुर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर खराब दृश्यता के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट किया गया था।

सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के गंगाराम में भर्ती हुई़ं

0

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट किया गया है। जानकारी के अनुसार रूटीन चेकअप के लिए सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल गईं। सूत्र मुताबिक, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं।
मंगलवार से अस्वस्थ हैं सोनिया गांधी-
सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, यही वजह है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे।
उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई।
हालांकि, प्रियंका गांधी यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दोपहर बाद उनके शामिल होने की संभावना है।