Home Blog Page 216

भारत के इन 2 बल्लेबाजों से दहशत में पाकिस्तान

0

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने अपने दोनों वार्मअप मैच जीत लिए हैं. जिससे उसका मनोबल सातवें आसमान पर है. अब 24 अक्टूबर को भारत का महामुकाबला पाकिस्तान से होगा जिस पर सारी दुनिया की निगाहें हैं. दोनों देश के दर्शक इस मैच को लेकर उत्साहित हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और पाकिस्तानी बैटिंग कोच मैथ्यू हैडन ने भारत के दो बल्लेबाजों को पाकिस्तान के लिए खतरा बताया है. आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में

इन खिलाड़ियों से पाकिस्तान को खतरा 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हैडन ने कहा है कि ‘मैंने भारतीय क्रिकेट को बेहद करीब से फॉलो किया है. मैंने केएल राहुल को बेहतर होते देखा है. जो कि पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं. मैंने उन्हें एक लड़के के तौर पर आगे बढ़ते हुए देखा है. मैंने उनका स्ट्रगल भी देखा है और टी20 फॉर्मेट में उसका दबदबा कायम है. मैंने ऋषभ पंत को भी देखा है, वह कैसे गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकता है. क्योंकि उन्हें मौका मिला है और वह चीजों को उसी तरह देखता है.’
केएल राहुल 

टीम इंडिया के ताबड़तोड़ ओपनर मौजूदा वर्ल्ड कप में धमाकेदार फॉर्म में है. उन्होंने दोनों वार्मअप मैच में शानदार पारियां खेली हैं जब वे अपनी लय में होते हैं तो किसी भी गेंदबाजी क्रम की बखिया उधेड़ सकते हैं. आईपीएल 2021 में उन्होंने 600 से ज्यादा रन ठोके थे. राहुल पारी की शुरुआत में बहुत ही आक्रामक खेल दिखाते हैं.

ऋषभ पंत 

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से नाम कमाया है पंत एक हाथ से छक्के लगाने में बहुत ही माहिर हैं. जिसे देख दर्शक बहुत ही रोमांचित होते हैं. डेथ ओवरों में उन्हें रोकना आसान नहीं है जब वो अपनी लय में होते हैं तो गेंदबाजों की धुनाई करते उन्हें समय नहीं लगता है. विराट कोहली को पंत से पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

पीएम मोदी संबोधन में कहा कि कोरोना काल में किसानों ने संभाला

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े 100 करोड़ पार करने पर देशवासियों को बधाई दी और बताया कि भारत ने कैसे महामारी के चुनौतियों को पार किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के दूसरे बड़े देशों को वैक्सीन पर रिसर्च करने में, वैक्सीन खोजने में निपुणता थी। भारत, अधिकतर इन देशों की बनाई वैक्सीन पर ही निर्भर रहता था। लेकिन अब भारत आत्मनिर्भर हो गया है।  पीएम मोदी कोरोना काल में अब तक नौ बार देश को संबोधित कर चुके हैं।

कोरोना काल में किसानों ने संभाला, आज रिकॉर्ड लेवल पर अनाज खरीद हो रही

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में कृषि क्षेत्र ने हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाले रखा। आज रिकॉर्ड लेवल पर अनाज की खरीद हो रही है। किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे जा रहे हैं। वैक्सीन के बढ़ते कवरेज के साथ हर क्षेत्र में सकारात्मक गतिविधियां तेज हो रही हैं।

इस दिवाली 100 करोड़ वैक्सीन डोज के कारण एक विश्वास रहेगा

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली दिवाली हर किसी के मन में एक तनाव था, लेकिन इस दिवाली 100 करोड़ वैक्सीन डोज के कारण एक पैदा हुआ विश्वास है। अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है, तो मेरे देश में बने सामान मेरी दिवाली को और भी भव्य बना सकते हैं।

कुछ लोगों ने ताली, थाली बजाने पर सवाल उठाए थे

पीएम मोदी ने कहा कि हमने महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई जन भागीदारी को अपनी पहली ताकत बनाया। देश ने अपनी एकजुटता को ऊर्जा देने के लिए ताली, थाली बजाई, दीए जलाए तब कुछ लोगों ने कहा था कि क्या इससे बीमारी भाग जाएगी? लेकिन हम सभी को उसमें देश की एकता दिखी, सामूहिक शक्ति का जागरण दिखा।

वैक्सीनेशन अभियान में वीआईपी कल्चर पर लगा ब्रेक

पीएम मोदी ने कहा कि ये सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीनेशन अभियान पर वीआईपी कल्चर हावी न हो। हमने सबको साथ लेकर देश ने ‘सबको वैक्सीन-मुफ़्त वैक्सीन’ का अभियान शुरू किया। गरीब-अमीर, गांव-शहर, दूर-सुदूर, देश का एक ही मंत्र रहा कि अगर बीमारी भेदभाव नहीं  करती, तो वैक्सीन में भी भेदभाव नहीं हो सकता।

भारत ने अपने 100 करोड़ नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन लगाई

भारत ने अपने नागरिकों को 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई है और वो भी बिना पैसा लिए। 100 करोड़ वैक्सीन डोज का एक प्रभाव ये भी होगा कि अब दुनिया भारत को कोरोना से ज्यादा सुरक्षित मानेगी।

पाकिस्तान को दोहरा झटका

0

फ़ाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स यानी FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में ही रखने का फ़ैसला किया है. इसके साथ ही पाकिस्तान के अहम सहयोगी तुर्की को भी इस लिस्ट में डाल दिया गया है.

इमरान ख़ान की सरकार के लिए यह दोहरा झटका है क्योंकि पाकिस्तान FATF की ब्लैकलिस्ट में जाने से बचने के लिए तुर्की पर भी निर्भर रहता था. तुर्की ने इससे पहले पाकिस्तान को FATF में ब्लैकलिस्ट होने से बचाया था.

जॉर्डन और माली को भी ग्रे लिस्ट में डाला गया है. बोत्सवाना और मॉरिशस को ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.

तुर्की के राजस्व मंत्रालय ने कहा है कि FATF की लिस्ट में उसे शामिल किया जाना पूरी तरह से अनुचित फ़ैसला है. राजस्व मंत्रालय ने कहा है कि तमाम सहयोग के बावजूद उसे ग्रे लिस्ट में शामिल किया गया है. तुर्की 1991 से ही FATF का सदस्य है.

FATF ने इस आरोप से इनकार किया है कि भारत के दबाव में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से नहीं हटाया जा रहा है. FATF प्रमुख मार्कस प्लीयर ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, ”पाकिस्तान प्रतिबंधित आतंकवादियों और आतंकवादी समूहों के ख़िलाफ़ जाँच के साथ कार्रवाई करे. एक्शन प्लान 2019 के तहत पाकिस्तान आतंकवादियों पर नकेल कसे. पाकिस्तान ने 34 में से 30 एक्शन पॉइंट पूरे कर लिए हैं.”

अमीर खान एक विज्ञापन पर बोले कि सड़कें पटाखे चलाने के लिए नहीं होती, भाजपा सांसद ने दिया जवाब- सड़कें नमाज पढ़ने के लिए भी नहीं होती

0

फिल्म अभिनेता आमिर खान अपने एक विज्ञापन को लेकर फिर विवादों में घिर गए हैं और अब इस मामले में भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने भी उन पर पलटवार किया है। आपको बता दें कि हाल ही आमिर खान एक विज्ञापन में लोगों से सड़क पर पटाखे न फोड़ने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने यह विज्ञापन टायर कंपनी CEAT लिमिटेड के लिए किया है। अब आमिर खान के इस विज्ञापन पर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि CEAT कंपनी को नमाज के नाम पर सड़क जाम करने से संबंधित समस्या होनी चाहिए और अज़ान के दौरान मस्जिदों से निकलने वाले शोर” को भी हल किया जाना चाहिए। इस संबंध में भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने CEAT कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनंत वर्धन गोयनका को एक पत्र भी लिखा है और जिसमें इस विज्ञापन की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कहा है, जिसने “हिंदुओं में रोष” पैदा किया है।

भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने पत्र में कहा कि आपकी कंपनी का हालिया विज्ञापन, जिसमें आमिर खान लोगों को सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की सलाह दे रहे हैं, एक बहुत अच्छा संदेश दे रहा है। सार्वजनिक मुद्दों पर आपकी चिंता की सराहना की जानी चाहिए। इस संबंध में मैं आपसे सड़कों पर लोगों की एक और समस्या का समाधान करने का अनुरोध करता हूं जैसे शुक्रवार और अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों पर नमाज के नाम पर मुसलमानों द्वारा सड़कों को अवरुद्ध कर दिया जाता है।

उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि कई भारतीय शहरों में एक बहुत ही आम दृश्य है, जहां मुसलमान व्यस्त सड़कों को अवरुद्ध करते हैं और नमाज अदा करते हैं और उस समय एम्बुलेंस और दमकल जैसे वाहन भी यातायात में फंस जाते हैं, जिससे ‘गंभीर क्षति’ होती है।

पत्र में ध्वनि प्रदूषण का भी मुद्दा उठाया

 

 

उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद अनंत हेगड़े ने CEAT कंपनी के CEO अनंत वर्धन गोयनका से कंपनी के विज्ञापनों में ध्वनि प्रदूषण के मुद्दे को उठाने के लिए कहा है क्योंकि “हमारे देश में मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर अज़ान के दौरान बहुत शोर करते हैं”। ‘ हेगड़े ने कहा कि वह ध्वनि अनुमेय सीमा से परे है। शुक्रवार को इसे कुछ और समय के लिए बढ़ाया जाता है। इससे विभिन्न रोगों से ग्रसित लोगों व अन्य विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों और कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षकों को काफी असुविधा हो रही है।

करवा चौथ पर बन रहा विशेष संयोग

0

करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व है और इस साल करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर (रविवार) को मनाया जाएगा। Karwa Chauth पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। Karwa Chauth के दिन महिलाएं बड़ी श्रद्धा से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं, साथ ही चंद्रमा की भी पूजा की जाती है। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के बीच मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक होता है। इसके अलावा अविवाहित लड़कियां भी इस दिन मनचाहे वर के लिए व्रत रखती हैं। Karwa Chauth हर साल कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। देश में Karwa Chauth का व्रत दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित देश के उत्तरी भाग में अधिक लोकप्रिय है। इस बार करवा चौथ का व्रत रोहिणी नक्षत्र में होगा।

करवा चौथ के रोहिणी नक्षत्र में होने से इस बार व्रत करने वाली महिलाओं को सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक इस व्रत में विशेष संयोग बन रहा है। सूर्य देव स्वास्थ्य और दीर्घायु के प्रतीक हैं।

Karwa Chauth व्रत का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 24 अक्टूबर को सुबह 3:1 बजे से शुरू हो रहा है। यह 25 अक्टूबर को सुबह 5.43 बजे तक चलेगा। व्रत का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर की शाम 6.55 मिनट से 8.51 मिनट के बीच बन रहा है.

रामायण में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पांड्या का निधन

0

Ramayan (रामायण) सीरियल में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है। चंद्रकांत पंड्या 72 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। चंद्रकांत पंड्या के निधन की सूचना सबसे पहले रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और सीता बनी दीपिक चिखलिया ने दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर चंद्रकांत पंड्या की तस्वीर शेयर की और निधन पर दुख जताया। लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले लहरी ने भी श्रद्धांजलि दी। चंद्रकांत पंड्या की गिनती एक मंझे कलाकार के रूप में होती थी। रामायण के अलावा उन्होंने ‘प्रेम लगन’, ‘प्यार हो गया’, ‘परिवार ना पंखी’, ‘होते होते प्यार हो गया’ और ‘चुंदड़ी नी लाज’ समेत कई फिल्मों में काम किया। उनकी अधिकांश फिल्में गुजराती हैं।

अरुण गोविल ने अपने ट्वीट में लिखा, धारावाहिक रामायण में निषादराज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पांडे जी का निधन कला जगत के लिए एक बड़ी हानि है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और सद्गति दें यही प्रार्थना है।

सतना पहुंचा वीर जवान कर्णवीर की देह, आज 11 बजे होगा अंतिम संस्कार

0

सतना,(thepeopleslive.com) । बुधवार को कश्मीर के शोपियां जिले में आंतकियों से लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए सतना के वीर सपूत कर्णवीर सिंह राजपूत का पार्थिव देह  शुक्रवार सुबह आठ बजे सैन्य वाहन से सतना जिले में प्रवेश कर गया है। प्रयाग (इलाहाबाद) में सेना द्वारा श्रद्धांजलि के बाद फूलों से सजे सेना के वाहन में बलिदानी कर्णवीर का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से सतना लाया गया है जहां उनके गृहग्राम दलदल (छिबौरा) में उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे किया जाएगा। इस दौरान जबलपुर से सेना की एक विशेष टुकड़ी सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदा देने दलदल गांव पहुंच चुकी है। बलिदानी कर्णवीर के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सतना पहुंच रहे हैं। जहां सतना हवाई पट्टी में विमान से उतरने के बाद हैलीकाप्टर द्वारा वे सीधे रामपुर बाघेलान तहसील के दलदल गांव जाएंगे। वीर गति को पाने वाले 24 वर्ष के कर्णवीर सिंह के एक कंधे में और दूसरी गोली सिर पर लगी है। वे 22 राजपूत रेजिमेंट 44 आरआर के जवान थे जो कि शोपियां में पदस्थ थे। उनके गांव में स्थित निवास और क्षेत्र में सभी ओर मातम छाया हुआ है और हर कोई इस बलिदानी को याद कर रहा है। स्वजन नम आंखों से देश के प्रति अपने 24 साल के लाडले के बलिदान को याद कर गर्व भी महसूस कर रहे हैं तो दूसरी ओर देश के दुश्मनों के प्रति उनके मन मे आक्रोश भी है।

चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए कर्णवीर सिंह राजपूत के पिता रवि कुमार भी 22वीं राजपूत रेजीमेंट में पदस्थ थे जो कि 2017 में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्‍त हुए थे। आज गांव में उनके घर मे रिश्तेदारों की भीड़ पहुंच रही है। वहीं गांव के युवा कर्णवीर सिंह अमर रहे के नारे लगा रहे हैं। ज्ञात हो कि कर्णवीर के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से हवाई मार्ग द्वरा कल शाम प्रयागराज लाया गया जहां से सड़क मार्ग से सतना लाया गया है। गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी रामपुर बाघेलान के दलदल गांव पहुंचे और उनके पैतृक निवास जाकर अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। इसके साथ ही जिले के सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों का भी उनके ग्राम में पहुंचा जारी है।

कश्मीर घाटी के आतंक प्रभावित शोपियां के चीरबाग द्रगाड़ इलाके में आतंकियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन के दौरान बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे सेना और आतंकियों के बीच उस वक्त एनकाउंटर हुआ जब एक संदिग्ध कार ने सेना के फिक्स पिकेट को पार करने की कोशिश की। कार को रोकने पर उसमें सवार आतंकियों ने फायर कर दिए। सैन्य जवानों ने मोर्चा संभाला और दो आतंकी ढेर कर दिए। जवाबी हमले में कर्णवीर सिंह राजपूत समेत दो अन्य जवान घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल कर्णवीर उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए।

पहले देश ने देखा, अब दुनिया भी मानेगी-मोदी है तो मुमकिन है: विष्णु दत्त शर्मा

0

भोपाल(thepeopleslive.com) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में ऐसे-ऐसे काम और निर्णय हुए हैं, जिसकी लोग पहले कल्पना ही करते थे। विरोधी दलों के कटाक्ष और तमाम आशंकाओं-कुशंकाओं के बावजूद प्रधानमंत्री जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्हें संभव कर दिखाया। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण में देश ने जो उपलब्धि हासिल की है, उसने सारी दुनिया में देश के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों, टीकाकरण में सहयोगी स्वयंसेवी संस्थाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को स्थापित किया है। पहले देश ने देखा लेकिन अब दुनिया भी यह मानने लगी है कि मोदी है, तो मुमकिन है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौर में जब सारी दुनिया में दुख, निराशा और घबराहट का वातावरण था, तब प्रधानमंत्री ने स्वदेशी वैक्सीन की अवधारणा को वैज्ञानिकों की मदद से साकार किया। इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का रवैया निराशाजनक रहा है। इन लोगों ने अपने ही वैज्ञानिकों की क्षमताओं पर सवाल उठाकर देश का अपमान किया। शर्मा ने 100 करोड़ टीकाकरण होने पर प्रधानमंत्री, देश में सबसे अधिक टीकाकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा टीकाकरण के मामले में नं.-1 प्रदेश बनने पर मध्य प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है।

भारत ने पार किया 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आँकड़ा

0

भारत ने कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में नई उपलब्धि हासिल है. गुरुवार को भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में 100 करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 100 करोड़वाँ टीका लगाया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे विज्ञान, सहभागिता और भारत के 130 करोड़ लोगों की साझा भावना की जीत बताते हुए ऐतिहासिक पल बताया.

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों और टीका लगवाने आए लोगों से भी बात की.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “21 अक्तूबर 2021 के दिन भारत ने इतिहास रच दिया है. कुछ क्षण पहले भारत ने 100 करोड़ टीके का आँकड़ा पार कर लिया.”

महाविद्यालयों में 25 हजार सीटें बढ़ाई गई – मंत्री डॉ. मोहन यादव

0

उज्जैन: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। जो महाविद्यालय छात्रों के आवेदन के आधार पर सीटों की वृद्धि चाहते हैं, वह अपना प्रस्ताव राज्य सरकार को शीघ्र भेजें। हम हर हालत में 21 अक्टूबर तक स्वीकृति प्रदान करेंगे।

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 262 शासकीय और 17 निजी महाविद्यालयों मे 25 हजार सीटें बढाई गई हैं।उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी विद्यार्थियों को इसी सत्र में प्रवेश मिल सके और जो नए कोर्स शुरू किए गए हैं उसका सभी लाभ उठा सकें।

नए विषयों के अध्यापन की मंजूरी

राज्य शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 मे विभिन्न महाविद्यालयों मे नए विषयों को शुरू करने कि स्वीकृति प्रदान की गई है इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

उज्जैन के शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र, हिंदी एवं राजनीति शास्त्र विषयों के अध्यापन को स्वीकृति दी गई है।

उज्जैन के ही शासकीय माधव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए आधार पाठ्यक्रम, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी साहित्य ,अंग्रेजी साहित्य एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा बीकॉम, बीकॉम विद कंप्यूटर एप्लीकेशन और बीकॉम विद टैक्सेशन के अध्यापन की मंजूरी दी गई है।

इसी प्रकार भोपाल के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर कत्थक विषय पर अध्यापन प्रारंभ होगा।