कलावरी क्लास सबमरीन यानी पनडुब्बी INS Vela आज भारतीय नौसेना में शामिल हो गई। कलावरी श्रेणी की चौथी पनडुब्बी INS Vela करीब 221 फीट लंबी, 40 फीट ऊंची और 1565 टन वजनी है। INS Vela में मशीनरी लगाने के लिए करीब 11 किमी पाइप और 60 किमी केबल फिटिंग का काम हुआ है।
समंदर की साइलेंट किलर है INS Vela
डिजियाना ग्रुप, कौटिल्य एकेडमी, गुडरिक समूह पर इंदौर आयकर का मप्र सहित चार राज्यों में छापा
इंदौर। आयकर विभाग इंदौर की इंवेस्टिगेशन विंग ने मीडिया, खनन, एफएमसीजी और कोचिंग संचालकों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। कर चोरी और आय छुपाने की सूचना के बाद विभाग ने इंदौर केंद्रीत डिजियाना ग्रुप, गुडरिक समूह और कौटिल्य एकेडमी पर एक साथ छापे मारे। इंदौर में कुल 50 जगहों पर जांच चल रही है। शहर और राज्य के बाहर विभाग ने 65 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया है।
आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग अलसुबह खनन, शराब, मीडिया के साथ ही एफएमसीजी कारोबार से जुड़े डिजियाना समूह के साथ कोचिंग समूह कौटिल्य एकेडमी और गुडरिक चाय से जुड़े मोहन लुधियानी के ठिकानों पर जांच के लिए पहुंची है। इंदौर इंवेस्टिगेशन विंग ने गोपनीय तरीके से रेड को अंजाम दिया। कार्रवाई के दायरे में कई प्रभावशाली समूह आ रहे हैं इसलिए बाहर के पुलिस बल की मदद कार्रवाई के दौरान ली गई।
पुलिस मुख्यालय भोपाल से 170 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का विशेष बल मुहैया करवाया गया है। इंंदौर के साथ ही अन्य शहरों में भी जांच चल रही है। उत्तर प्रदेश, बंगाल और गुजरात में भी इन समूहों से जुड़े दफ्तर और ठिकानों पर टीमें भेजी गई है। विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
अघोषित आय और कर चोरी का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। बीते महीने काम्पटिशन कमीशन आफ इंडिया की इंदौर के शराब सिंडिकेट पर कार्रवाई हुई थी। जांच में ठिकानों से मिले दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग जगहों पर टीम भेजी जा रही थी। खंडवा रोड, पिपल्याहाना, बायपास के साथ भंवरकुंआ और पलासिया क्षेत्र के दफ्तरों पर टीम पहुंची है। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में भी कुछ ठिकाने जांच के दायरे में है। इंदौर इंवेस्टिगेशन विंग के साथ आयकर के भोपाल व अन्य शहरों के अधिकारियों की टीमें भी जांच में लगाई गई हैं।
मध्य प्रदेश में 1500 मेगावाट के सोलर पार्कों का शिलान्यास
शाजापुर। सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने 1500 मेगावाट के आगर, शाजापुर और नीमच सोलर पार्कों का भूमिपूजन एवं ऊर्जा साक्षरता अभियान (ऊषा) का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। समारोह में बिजली खरीद और अन्य परियोजना अनुबंध पर हस्ताक्षर एवं दस्तावेज आदान-प्रदान किए गए। इसी समारोह में प्रदेश में उर्जा साक्षरता अभियान की शुरुआत भी अतिथियों द्वारा की गई। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश आज शिवराज सिंह के नेतृत्व विकास कर रहा है। भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश के साथ देश में भी ऊर्जा के क्षेत्र मे उन्नति की है। पूरे भारत में 7 वर्ष में 1 लाख 58 हजार मेगावाट बढ़ाया है। हमारी सरकार द्वारा पूरे देश 1 लाख 59 हजार ग्रिड बनाया है। ऊर्जा को देश के हर कोने में पहुच रही है। 987 दिन में हमने हर जिले, गांव में बिजली पहुंचा दी है। बिजली के दाम लगातार कम हो रहा है। सौर ऊर्जा शून्य प्रदूषण वाली ऊर्जा है। 150 लाख मेगावाट रिन्यूअल एनर्जी का कार्य देश में लग चुका है। भाजपा की सरकार में देश अग्रणी है।
फालतू बिजली ना जले इसका इंतजाम करो
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि 2030 तक भारत 50% बिजली नवकरणीय ऊर्जा के माध्यम से बनाएगा। 21 हजार करोड़ रुपये से लोगों को प्रदेश में सस्ती बिजली दी जा रही है। सीएम ने ऊर्जा साक्षरता अभियान को लेकर अनावश्यक रूप से बिजली का उपयोग नहीं करने के लिए सलाह दी। जितनी जरूरी हो उतनी बिजली जलाएं लेकिन फालतू बिजली ना जले इसका इंतजाम करो। मैं खुद सीएम हाउस में एक भी बल्ब फालतू नहीं चलने देता कई बार मैं खुद बिजली का बल्ब बुझाता हूं। जहां पर आकर्षक रोशनी हो वहां भी बिजली का उपयोग करने से बचे। ऐसा करने से हम प्रदेश में 10-11 या 5-7 हजार करोड़ रुपये बचा सकते हैं। उन्होंने एलइडी बल्ब उपयोग करने की सलाह दी। सीएम ने कहा कि मैं खुद भी बिजली बचाऊंगा और आप सब से भी अपील करता हूं कि बिजली बचाएं और बिजली बचाने का संकल्प लें।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बेटी कालेज में एडमिशन लेगी तो 25 हजार अतिरिक्त दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में नवाचार किया गया है बेटियों के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। कोरोना काल के सारे प्रतिबंध हटाया गया है पर दोनों डोज लगाना अनिवार्य है। यह टीका नहीं है जिंदगी का डोज है हमें लगवाने में कोई समस्या नहीं होना चाहिए। एक जमाना था जब बिजली आती कम, जाती ज्यादा थी। उस समय में नारा लगता था जब तक रहेगा दिग्गी जलती रहेगी डिब्बी। 22हजार मेगा वाट की उपलब्धता हमने मध्य प्रदेश की धरती पर बनाकर दिखाइ है। कोयले, हवा, पानी के बाद अब सूर्य से भी बिजली बनेगी। कोयले से बिजली बनाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती सुरक्षित रहे इसलिए सौर ऊर्जा आवश्यक है।
पहले बिजली महंगी हुआ करती थी कोयले से भी कम दामो में सौर ऊर्जा बनती है। दिल्ली की मेट्रो बिजली हम मध्य प्रदेश से भिजवा रहे हैं। 5300 मेगावाट बिजली वर्तमान में बना रहे हैं। ओंकारेश्वर बांध के पानी पर सोलर प्लांट बिछाकर हम बिजली बनाएगे। छतरपुर जिले में ऐसी तकनीक से बिजली बनाएंगे जो स्टोर भी हो सके। देश 2030 तक सोर ऊर्जा से 50 प्रतिशत ऊर्जा देगा। 2030 तक भारत कार्बन उत्सर्जन 45 प्रतिशत की कमी लाएगा।
21 हजार करोड़ बिजली पर शासन खर्च करती है। अनावश्यक बिजली को बंद किया जाता है। 21 हजार करोड़ जो राशन खर्च करती है वो आम लोगो का ही पैसा जाता है। फालतू बिजली जलाना बंद करें इसे आदत में लाएं। ऊर्जा साक्षारता अभियान आज से हम प्रारंभ कर रहे है(उषा) में खुद भी बिजली बचाएगा ओर आप भी बचाएंगे आज से संकल्प। गरीबो को मार्च 2022 तक मुफ्त राशन मिलेगा।
सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा के लिये लगाए गए बेरिकेड्स गिर गए। जिससे यहां अव्यबस्था की स्थिति बनी। बेरिकेड्स गिरने से हेलीपैड में प्रवेश करने वाले लोगों की चैकिंग के लिए लगाया गया। डीएफएमडी (चेकिंग द्वार) भी गिर गया था। ऐसे में कई लोग बिना चेकिंग के ही हेलीपैड के अंदर घुस गए। मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के हेलीपेड से रवाना होने के बाद यहां तैनात सुरक्षा बलों ने गिरे हुए बेरिकेड्स दोबारा सही खड़े किए और डीएफएमडी गेट भी खड़ा किया।
ग्वालियर में प्रांतीय संघसंचालक ने कहा-जीवन के संस्कारों में संगीत का विशेष महत्व, घाेष वादकाें का पथ संचलन कल निकलेगा
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत के चार दिवसीय घोष शिविर स्वर साधक संगम का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम परिसर शिवपुरी लिंक राेड पर हुआ। इस दाैरान ऐतिहासिक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी हुआ। इस अवसर पर मध्य भारत प्रांत के संघसंचालक अशोक पांडे, प्रांत सहकार्यवाहक हेमंत सेठिया व प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जीवन के संस्कारों में संगीत का विशेष महत्व है। आरएसएस ने इसे संगठन गढ़ने का मूलमंत्र माना है। स्वयं सेवकों के कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रेरणा घोष द्वारा दी जाती है। 26 नवंबर काे शिविर के घोष वादकों का पथ संचलन शहर में होगा। पथ संचलन रानी लक्ष्मीबाई की समाधि से प्रारंभ होकर जीवायएमसी मैदान में समाप्त होगा। घोष शिविर में 28 नवंबर को सरसंघसंचालक डा. मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रांत संघसंचालक अशोक पांडे ने बताया कि संघ में घोष की यात्रा 1927 से प्रारंभ हुई। शुरुआत में शंख, बंसी और आनक जैसे मूल वाद्यों पर वादन शुरू हुआ। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अपने अथक प्रयासों से शास्त्रीय रागों के आधार पर रचनाओं का निमार्ण किया गया आज लगभग साठ से अधिक रचनाओं का वादन संघ में हो रहा है। उन्होंने बताया कि 1982 के एशियार्ड खेलों में शिवराज भूप रचना का वादन हुआ था। जिसका निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने किया है। मध्यभारत प्रांत में घोष का इतिहास बहुत पुराना है। वर्तमान में अनेक कार्यकर्ता घोष के विविध वाद्यों का वादन कुशलतापूर्वक कर रहे हैं। मध्यभारत प्रांत में घोष के अच्छे वादक तैयार हों, इस निमित्त से स्वर साधक संगम घोष शिविर यहां आयोजित किया गया है।
डा मोहन भागवत का मार्गदर्शन शनिवार कोः 28 नवंबर को शिविर स्थल केदारधाम में प्रात्यक्षिक शाम 4.30 बजे होगा, जिसमें घोष वादकों द्वारा व्यूह रचनाओं के माध्यम से उत्कृष्ठ वादन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सरसंघचालक डा मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में ग्वालियर पुलिस के जवान व राजपत्रित अफसर तैनात रहेंगे। साथ ही एसपी अमित सांघी ने पीएचक्यू भोपाल से दो एसएएफ की कंपनियों की मांग की है। यह दो कंपनियां गुरुवार शाम तक ग्वालियर पहुंच जाएंगी। एसपी का कहना है कि संघ प्रमुख जहां ठहरेंगे, वहां पर राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था चौकन्नी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संघ प्रमुख का जहां-जहां पर आना जाना रहेगा, वहां पर राजपत्रित अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
प्रदर्शनी में चार श्रेणियांः ऐतिहासिक प्रदर्शनी में चार श्रेणियां होंगी, जिसमें परम्परागत एवं प्राचीन वाद्य यंत्रों का प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शन किया गया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी में घोष की इतिहास यात्रा को एलईडी के माध्यम से डिजिटल प्रदर्शन भी किया गया। यह प्रदर्शनी 28 नवंबर तक चलेगी, जो आमजन के लिए खुली रहेगी। चार दिन तक चलने वाले इस शिविर का समापन 28 नवंबर को होगा।
PM मोदी ने किया Jewar Airport शिलान्यास
लखनऊ । प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के पांचवें और दुनिया के चौथे सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के लिए नोएडा में शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर बाद प्रधानमंत्री जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौज़ूद है।
संस्कृति विभाग ने दो साल के सम्मान घोषित किए
Bhopal : मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग ने आज प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा की। बहुआयामी विधाओं के क्षेत्र में 23 राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की घोषणा की गई। सबसे प्रतिष्ठित 3 लाख का राष्ट्रीय कबीर सम्मान भोपाल के डा विनय राजाराम और मनोज श्रीवास्तव को दिया गया। जबकि, 2 लाख का शरद जोशी सम्मान भोपाल के विजय मनोहर तिवारी और हरदा के कैलाश मंडलेकर को दिए जाने की घोषणा की गई। 2 लाख का किशोर कुमार सम्मान मुंबई मिश्रा और अमिताभ भट्टाचार्य को दिया गया। इस बार 2 लाख का लता मंगेशकर सम्मान गायक शैलेन्द्र सिंह और संगीतकार आनंद-मिलिंद को दिया गया है।
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि ये सम्मान साहित्य, संस्कृति, सिनेमा, सामाजिक समरसता, सद्भाव आदि बहुआयामी क्षेत्रों में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता और बहु लेखनी योगदान को समाहित करने के लिए देशभर में अग्रणी और प्रतिष्ठित है। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मान स्थापित किए हैं। वर्ष 2019 तथा वर्ष 2020 के लिए निम्नलिखित सम्मानों की बैठक गत दिनों भोपाल सहित मुंबई और दिल्ली में आयोजित की गई थी। चयन समिति ने उत्कृष्टता के आधार पर संस्थाओं, कलाकारों, लेखकों और साहित्यकारों का चयन किया है। चयन समिति ने सर्वसम्मत निर्णय प्रदान किया है।
BJP महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने मोर्चा की जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।
जिलाध्यक्षों में निलिमा शिन्दे ग्वालियर नगर, सरोज तोमर श्योपुर, संध्या भार्गव सागर, उर्मिला साहू छतरपुर, शशि सिंह परमार पन्ना, संतोष सिंह सिसौदिया रीवा, पूनम सोनी सीधी, सीमा जायसवाल सिंगरौली, रश्मि खरे अनूपपुर, सीमा जैन सोगानी कटनी, अल्का गर्ग जबलपुर ग्रामीण, नरबदिया मरकाम डिंडोरी, मुक्ता जोशी मंडला, हेमा वाधवानी बालाघाट, उर्मिला उइके सिवनी, निशा सोनी नरसिंहपुर, नम्रता शर्मा भोपाल ग्रामीण, गायत्री तोमर अलीराजपुर, उषा सोनी उज्जैन ग्रामीण, पूनम पटवा रतलाम एवं निर्मला गुप्ता मंदसौर को घोषित किया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों की मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी
भोपाल। राज्य सरकार द्वारा पंचायतों का परिसीमन निरस्त किये जाने के बाद
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य शासन द्वारा जारी अध्यादेश (क्रमांक 14, दिनांक 21 नवम्बर 2021) के परिप्रेक्ष्य में प्रभावित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने बताया कि पूर्व परिसीमन के आधार पर नये क्षेत्र विभाजन का चिन्हांकन करते हुए पंचायतवार वार्ड विभाजन का आधार पत्रक 25 नवम्बर 2021 तक तैयार किया जाना है। आधार पत्रक के अनुसार चिन्हित किये गये मतदाताओं को क्षेत्रवार कंट्रोल टेबल में शिफ्ट करने की कार्यवाही 26 नवम्बर तक पूरी करना है।
फोटो रहित प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 29 नवम्बर 2021 को किया जाएगा। मतदाताओं को परिसीमन के आधार पर यथा स्थान शिफ्ट करने की कार्यवाही पर दावे-आपत्ति 29 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक लिये जायेंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 4 दिसम्बर तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थलों पर सार्वजनिक प्रकाशन 6 दिसम्बर 2021 को किया जायेगा।
यह पुनरीक्षण अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं को यथोचित स्थान पर प्रविष्ट करने तक सीमित होगा। इस दौरान नये नाम सम्मिलित करने या विलोपित करने की कार्यवाही नहीं की जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन अध्यादेश क्रमांक 14 सन् 2021, राजपत्र प्रकाशन 21 नवम्बर 2021 के द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश, 2021 प्रख्यापित कर मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम में धारा 9क अंत:स्थापित किया गया है। इस धारा के अनुसार उन सभी पंचायत और उनके वार्डों अथवा जनपद पंचायत या उनके निर्वाचन क्षेत्रों अथवा जिला पंचायत या उसके निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन निरस्त किया गया है, जहाँ ऐसे परिसीमन के एक वर्ष के भीतर निर्वाचन की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नहीं की गई है।
परिसीमन के निरस्त होने के परिणामस्वरूप अब इन पंचायत और उनके वार्डों अथवा जनपद पंचायत या उनके निर्वाचन क्षेत्रों अथवा जिला पंचायत या उसके निर्वाचन क्षेत्रों का निर्वाचन उस परिसीमन अथवा विभाजन के आधार पर किया जायेगा, जो उनकी संबंधित अवधि की समाप्ति के ठीक पहले विद्यमान थे। इस स्थिति में कतिपय ग्राम पंचायत क्षेत्रों की सीमाओं/आतंरिक वार्डों की स्थिति में परिवर्तन हुआ है। इस प्रकार प्रभावित पंचायतों की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में सम्मिलित मतदाताओं को यथा स्थान प्रविष्ट किया जाना समीचीन है।
राष्ट्रीय धरोहर घोषित होगी डॉ भीम अम्बेडकर का जन्म स्थली
इंदौर: मध्य प्रदेश में महू स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जा रहा है। आने वाले 6 दिसंबर को डॉ.अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर इसका ऐलान होगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहेब से जुड़े देश के 5 स्थानों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने वाले हैं और महू भी इनमे से एक है। पीएम मोदी दिल्ली से वर्चुअल रूप से इसकी घोषणा करेंगे।
पीएम मोदी ने 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता से जुड़े 5 स्थानों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का ऐलान किया है। इस लिस्ट में एक नाम MP के महू स्थित अंबेडकर की जन्म स्थली का भी शामिल है। PM मोदी दिल्ली से वर्चुअल तरीके से देश को संबोधित कर इसका ऐलान करेंगे।
गौरतलब है कि महू में भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। और उनकी स्मृति में भव्य मंदिर बनाया गया है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि महू में अंबेडकर की अस्थियों को सहेजने के लिए और अंबेडकर स्थली को भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा ऐलान करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नागपुर समेत देश के पांच ऐसे स्थलों जो भीमराव अंबेडकर से जुड़े हैं उन्हें भी राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर सकते हैं।
मुकेश अंबानी रिलायंस के उत्तराधिकार का महत्वाकांक्षी प्लान बना रहे हैं
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बच्चों के बीच किसी भी तरह के विवाद की गुंजाइश खत्म करना चाहते हैं। यही वजह है कि वह दुनिया भर के अरबपतियों के उत्तराधिकार मॉडल पर मंथन कर रहे हैं।
मुकेश अंबानी अपने छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ कारोबारी विवाद को देख चुके हैं। वैसे हालात भविष्य में पैदा ना हों, इसकी कोशिश रहेगी। वह होल्डिंग को एक ट्रस्ट में डालना चाहते हैं जो देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को नियंत्रित करेगी। इस ट्रस्ट में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनके तीनों बच्चे- आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की हिस्सेदारी होगी। इसके बोर्ड में ये सभी लोग शामिल होंगे। वहीं, बोर्ड में अंबानी परिवार के विश्वस्त लोग सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं।
रिलायंस का कारोबार पेट्रोकेमिकल्स, रिफाइनिंग, रिटेल, ई-कॉमर्स के अलावा टेलीकॉम में है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। वर्तमान में मुकेश अंबानी सक्रिय रूप से कारोबार चला रहे हैं। वहीं, ईशा और आकाश अंबानी टेलीकॉम और रिटेल कारोबार को संभालने में लगे हुए हैं। हाल ही में अनंत अंबानी को भी रिलायंस ग्रुप की दो सोलर कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।





