Home Blog Page 46

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने नारियल का पौधा लगाया

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास परिसर में केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ नारियल का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं।
आज लगाए गए नारियल को भारतीय सभ्यता में शुभ और मंगलकारी माना गया है। नारियल स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उपयोगी और लाभप्रद है। नारियल को संस्कृत में ‘श्रीफल’ कहा जाता है।

सलकनपुर देवी धाम में मुख्यमंत्री चौहान ने माता विजयासन देवी की पूजा-अर्चना की

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय चौहान के साथ सलकनपुर देवी धाम पहुँचकर माता विजयासन देवी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने नागरिकों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। गुरु प्रसाद शर्मा, रवि मालवीय, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत तथा राजेश राजपूत सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश को राष्ट्रपति मुर्मू ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश को 2 अवॉर्ड से सम्मानित किया। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’और प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने नॉन फीचर फिल्म में बेस्ट एथनोग्राफिक फिल्म श्रेणी में ‘मांदल के बोल के लिए रजत कमल पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। साथ ही फिल्म ‘मांदल के बोल’ के निर्देशक राजेंद्र जांगले को भी रजत कमल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 22 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की थी।
मंत्री ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिए सम्मान का पल है। इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश की जनता का भी योगदान है, जिनके कला और कलाकारों के प्रति प्रेम ने प्रदेश को फिल्म फिल्मांकन के लिए अनुकूल बनाया है।
प्रमुख सचिव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की फिल्म नीति में फिल्मकारों को अनुदान, लोक सेवा गारंटी में समय-सीमा में अनुमति प्रदाय, सिंगल विंडो सिस्टम आदि आकर्षक पहलुओं को शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश अपने नैसर्गिक सौंदर्य और आकर्षक लोकेशन से फिल्मकारों को अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करता है। यह पुरस्कार हमारे लिए फिल्मकारों को और अधिक सुविधा और सहायता देने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवॉर्ड पाने वाले मध्यप्रदेश में अब तक 350 से ज्यादा फिल्म, सीरियल, वेब सीरिज सहित अन्य परियोजनाओं की शूटिंग हो चुकी हैं। वर्तमान में 7 फिल्म प्रोजेक्ट पिंच, तिवारी, चंदेरी हैंडलूम द वोवेन मोटिफ्स, महल, द मास्टर स्क्वॉड, करतम भुगतम, पराक्रम की शूटिंग चल रही है।

भाजपा का महाकोशल और विंध्य में रहा दबदबा

0

विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे नगरीय निकाय के चुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। भाजपा और कांग्रेस के नेता इस हिसाब से ही चुनाव प्रचार में जुटे थे। 46 निकायों के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए। महाकोशल और विंध्य क्षेत्र में भाजपा का दबदबा रहा है। मालवा और निमाड़ में भी भाजपा आगे रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो परिणाम भाजपा के पक्ष में और कांग्रेस को सतर्क करने वाले हैं।
महाकोशल और विंध्य क्षेत्र के 19 नगरीय निकायों के परिणाम घोषित हुए। इनमें 17 निकाय अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों के हैं। इनमें 12 में भाजपा आगे रही। डिंडौरी और बिजुरी नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा ने बराबर सीटें जीती हैं।
वहीं, कोतमा, नैनपुर, बिछिया और जयसिंहनगर में कांग्रेस के पार्षद भाजपा की तुलना में अधिक जीते हैं। जबकि, सिंगरौली की सरई नगर परिषद में सर्वाधिक छह निर्दलीय और पांच गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पार्षद चुनाव जीते हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के दो-दो स्थान मिले हैं। उधर, आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली जिले की बरगवां नगर परिषद में पांच और बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका में एक सीट जीती है।

टी20 विश्वकप 2022 के लिए टीमों के प्राइज मनी का ऐलान

0

ICC ने टी20 विश्वकप 2022 के लिए टीमों को मिलनेवाले प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इसी महीने ऑस्ट्रेलिया में इस टूर्नामेंट का आयोजन होना है। इस बार विश्वकप को जीतने वाली टीम को करोड़ों रुपये मिलने वाले हैं। हारने वाली टीम के लिए भी करोड़ों की राशि जीतने का मौका होगा। ICC ने ट्वीट कर बताया कि इस बार T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। भारतीय करेंसी में ये करीब 13 करोड़ रुपये हैं। वहीं फाइनल में हारने वाली टीम को भी इसका आधा यानी करीब 6.52 करोड़ रुपये मिलेंगे।
टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में हारनेवाली टीम को 4 लाख डॉलर यानी करीब 3.26 करोड़ रुपये मिलेंगे, वहीं सुपर 12 राउंड से एग्जिट करनेवाली आठ टीमों को इनाम के तौर पर 70 हजार डॉलर यानी करीब 56 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी सुपर 12 के मैच में हर जीत पर 40 हजार डॉलर यानी 32 लाख रुपये मिलेंगे।
सुपर 12 चरण में सीधे जगह बनाने वाली आठ टीमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हैं। अन्य आठ टीमें – ग्रुप ए में नामीबिया, श्रीलंका, नीदरलैंड, यूएई और ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे, चार-;ej के दो समूहों में विभाजित हैं और पहले दौर में खेलेंगे। पहले दौर में किसी भी जीत के लिए, $40,000 ( 32 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जिसमें 12 मैचों की राशि $480,000 होगी। पहले दौर में बाहर हुई चारों टीमों को प्रत्येक को 40,000 डॉलर मिलेंगे।

बिग बॉस’ की ये कंटेस्टेंट सबसे हॉटेस्ट हसीनाएं मानी जाती हैं

0

सलमान खान का धमाकेदार और दमदार रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। हर साल शो दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है, साथ ही स्टार्स के असली व्यवहार से भी लोगों को रूबरू करवाता है। इस साल ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) से कुछ हसीनाएं भी जुड़ने वाली हैं, जिसमें निया शर्मा से लेकर जन्नत जुबैर तक का नाम शामिल है। लेकिन बता दें कि इससे पहले भी कई बोल्ड एंड ब्यूटीफुल हसीनाएं सलमान खान (Salman Khan) के ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुकी हैं। अपने अंदाज को लेकर उन्होंने भी लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

नवरात्रि के नौ दिनों में कन्या पूजन में उपहार में दे ये पांच चीजें

0

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा आराधना की जाती है। महा अष्टमी और महानवमी के दिन कन्याओं की पूजा की जाती है। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए छोटी-छोटी कन्याओं की पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें उपहार भी दिया जाता है। ये परंपरा काफी समय से चली आ रही है। जिसका पालन ज्यादातर घरों में किया जाता है। नवरात्रि में कलश स्थापना और पूजा के साथ ही कन्याओं को भोजन जरूर कराया जाता है। कन्याओं को उपहार में इन पांच चीजों को देने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं कि वे पांच चीजें कौन सी हैं।
लाल वस्त्र
कन्याओं का पूजन करने के साथ ही उन्हें लाल वस्त्र उपहार स्वरूप देने चाहिए। माता रानी को लाल वस्त्र काफी पसंद है। अगर आप लाल वस्त्र देने में असमर्थ हैं तो लाल रंग की चुनरी हर कन्या को ओढ़ाएं। इससे भी देवी मां का आशीर्वाद मिलेगा।
फल
कन्याओं को भोजन कराने में एक फल जरूर दें। माना जाता है कि फल उपहार में देने से आपके अच्छे कर्मों का फल कई गुना वापस होकर आता है। केला और नारियल को सबसे शुभ फल माना गया है। केला विष्णु भगवान का प्रिय है तो वहीं नारियल देवी मां को पसंद है। इसलिए इन दोनों को ही दान में देना चाहिए। वहीं कन्याओं को उपहार में दें।
मिष्ठान्न
प्रसाद स्वरूप कन्याओं को किसी एक तरह का मिष्ठान्न जरूर खिलाना चाहिए। आप कन्याओं के भोजन में सूजी का हलवा, आटे का हलवा माता रानी को भोग लगाने के बाद दे सकती हैं। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है।
श्रृंगार सामग्री
नवरात्रि में कन्या भोजन के बाद सारी कन्याओं को उपहार में श्रृंगार की सामग्री देनी चाहिए सबसे पहले श्रृंगार की सामग्री को देवी मां को चढ़ा देना चाहिए। उसके बाद उन श्रृंगार की सामग्री को कन्याओं में बांट देना चाहिए। माना जाता है कि कन्याओं की ग्रहण की गई श्रृंगार की सामग्री सीधे देवी मां स्वीकार कर लेती हैं।
चावल या जीरा
परंपरा के अनुसार घर से जब बेटियां विदा होती हैं तो उन्हें चावल उपहार में दिया जाता है। उसी तरह से कन्याओं को भोज कराने के बाद विदाई में चावल देना चाहिए। चावल के साथ जीरा भी देना चाहिए

कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में खड़गे का नाम आते ही बाहर हुए दिग्विजय

0

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आते ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दौड़ से बाहर हो गए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को सुबह साढ़े आठ बजे फोन कर बताया कि वे अब नामांकन पत्र दाखिल नहीं करेंगे। मैं उनका साथ दूंगा। दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिया था।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कमल नाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने मुझे बताया कि खड़गे नामांकन भर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता है और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं इसलिए मैं नामांकन पत्र नहीं भरूंगा। प्रदेश से विधायकों को प्रस्तावक के लिए भेजने पर कहा कि मुझसे उन्होंने (दिग्विजय सिंह) प्रस्तावक भेजने के लिए कहा था तो मैंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविन्द सिंह को कह दिया था। उन्होंने नाम चुनकर सूची दी थी और वे सभी पहुंच गए थे। खड़गे का नाम अचानक नहीं आया।
उनके नाम की चर्चा तो पहले से थी। वे वरिष्ठ नेता हैं। दक्षिण से आते हैं और दक्षिण को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। जहां तक मेरे वोट का प्रश्न है तो वह खड़गे को जाएगा। जहां तक दिग्विजय सिंह का प्रश्न है तो वे मध्य प्रदेश के दस साल मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उनको पूरे प्रदेश के बारे में जानकारी है।

यूक्रेन से जीते चार राज्यों का रुस में राष्ट्रपति पुतिन ने किया विलय

0

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया भर की चेतावनी और आपत्तियों को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को यूक्रेन के चार राज्यों का अपने देश में विलय कर दिया। पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति पुतिन ने जनमत संग्रह को आधार मानते हुए इन राज्यों के विलय की घोषणा की। यूक्रेन के जिन चार राज्यों का विलय किया गया है, उनके नाम हैं – डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन। पिछले साल से यूक्रेन के साथ चल रही जंग में यह रूस के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। रूस की सरकार समाचार एजेंसी टास के मुताबिक, शुक्रवार को ऐतिहासिक समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया।
जनमत संग्रह के आधार पर लिया फैसला
क्रेमलिन ने दावा किया था यूक्रेन के इन राज्यों में जनमत संग्रह किया गया था। जिसमें मास्को के समर्थन में 99 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी। क्रेमलिन ने उस वक्त ही ऐलान किया था कि जल्द ही इन राज्यों का रूस में विलय किया जाएगा। उधर, पश्चिमी सरकारों और यूक्रेन का कहना है कि मतदान में अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ा गया और इसमें उचित प्रतिनिधित्व नहीं था। बता दें कि यूक्रेन के राज्यों को अपने देश में विलय पर यूक्रेन समेत पश्चिम ने रूस की निंदा की थी। पश्चिमी देशों ने बाकायदा रूस को चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा होता है कि रूस प्रतिबंधों की नई कड़ी का सामना करने को तैयार रहे।

नवरात्र के मौके पर बनासकांठा के अंबाजी मंदिर में पीएम मोदी ने देवी माता की पूजा की

0

नवरात्रि के मौके पर गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबाजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि पीएम मोदी पिछले कई सालों से नवरात्रि में उपवास रखते आ रहे हैं। ऐसे में जब वे अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं, और नवरात्र के मौके पूरा गुजरात गरबा और मां की आराधना में लीन है, तो पीएम मोदी ने भी अपने कार्यक्रम में मां अंबादेवी की पूजा-अर्चना को शामिल किया। पूजा के बाद प्रधानमंत्री गब्बर पर्वत जाएंगे और महाआरती में भाग लेंगे।
बहुत पवित्र माना जाता है गब्बर पर्वत
गब्बर पर्वत गुजरात-राजस्थान की सीमा पर स्थित है। मान्यता है कि पवित्र गुप्त नदी सरस्वती यहीं से निकली थी। अंबाजी गांव से चार किमी की दूरी पर स्थित गब्बर पहाड़ियों को अंबाजी माता का मूल स्थान माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक देवी सती के हृदय का एक भाग इस पर्वत के ऊपर गिरा था। इसलिए इसे अंबा शक्तिपीठ कहा जाता है और इसे काफी पवित्र पर्वत माना जाता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए पहाड़ी पर 300 सीढ़ियां है। पहाड़ी के ऊपर से सूर्यास्त देखने के लिए काफी टूरिस्ट भी यहां पहुंचते हैं।