Home Blog Page 2

721 साल बाद फिर वापस लौटा भोजशाला का वैभव

0

721 साल बाद फिर वापस लौटा भोजशाला का वैभव
भोजशाला में शुक्रवार को इतिहास रचता नजर आया। करीब 721 वर्षों बाद पहली बार ऐसा हुआ, जब शुक्रवार के दिन हिंदू समाज ने विधि-विधान से मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। पूरे दिन भोजशाला परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। अपना पुराना सांस्कृतिक वैभव और गौरव वापस मिलने की भावना के साथ श्रद्धालुओं में अलग ही उल्लास देखने को मिला।

पहले एएसआई के आदेश के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज अदा की जाती थी। यह पहला अवसर रहा, जब शुक्रवार को भोजशाला में नमाज नहीं हुई। पूरे दिन भोजशाला परिसर में धार्मिक आयोजन, श्रद्धांजलि कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।

मां वाग्देवी को चढ़ाई चुनरी
सुबह तय समय पर हिंदू समाज के लोग भोजशाला परिसर पहुंचे और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना शुरू की। श्रद्धालुओं ने मां वाग्देवी को चुनरी ओढ़ाकर पुष्प अर्पित किए और गर्भगृह को भव्य रूप से सजाया। दोपहर में यहां महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मंदिर परिसर में शंखनाद और वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई देती रही। मां वीणावादिनी की विधि-विधान से पूजा की गई।

सुरक्षा व्यवस्था रही अलर्ट मोड पर
संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जेल वाहन, वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया। गिरफ्तारी की स्थिति में विशेष पुलिस टीमें और अस्थायी जेल की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट को लेकर साइबर सेल लगातार मॉनिटरिंग करती रही। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहकर शांति बनाए रखने की अपील की।

स्वास्थ्य सेवाएं भी रहीं मुस्तैद
भोजशाला परिसर में पुलिस बल की तैनाती के साथ स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर रहा। जिला अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए। आईसीयू और सामान्य वार्ड को तैयार रखा गया। पांच में से चार एंबुलेंस भोजशाला परिसर के बाहर तैनात रहीं, जबकि 12 सदस्यीय मेडिकल टीम देर शाम तक मौके पर मौजूद रही।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में गूंजी छत्तीसगढ़ की आवाज

0

कान्स फिल्म फेस्टिवल में गूंजी छत्तीसगढ़ की आवाज
79वें कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘RJ बस्तर’ ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ इसका स्वागत किया। भावनात्मक कहानी, सामाजिक संदेश और बस्तर की जमीनी सच्चाइयों को संवेदनशील तरीके से दिखाने के कारण फिल्म को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खूब सराहना मिली।

फिल्म का निर्देशन मनीष माणिकपुरी ने किया है, जबकि इसे पीकेएस प्रोडक्शन के बैनर तले पवन कुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है। ‘पंचायत’ फेम अभिनेता चंदन रॉय फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

आदिवासी युवती के सपनों और संघर्ष की कहानी
फिल्म ‘RJ बस्तर’ बस्तर की एक आदिवासी युवती की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जो सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेडियो जॉकी बनने का सपना देखती है। फिल्म में संघर्ष, आत्मविश्वास और सपनों को पूरा करने की जिद को बेहद सहज और प्रभावशाली अंदाज में पेश किया गया है।

पीएम राहत योजना में उपचार नहीं करने पर अस्पतालों पर इंदौर में होगी कार्रवाई

0

पीएम राहत योजना में उपचार नहीं करने पर अस्पतालों पर इंदौर में होगी कार्रवाई
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को निशुल्क उपचार नहीं देने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ नहीं देने वाले अस्पतालों का पंजीयन निरस्त किया जा सकता है।

यह योजना 20 फरवरी 2026 से इंदौर जिले में लागू की जा चुकी है। इसके तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन आवर के दौरान दुर्घटना की तारीख से सात दिनों के भीतर डेढ़ लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

आयुष्मान से जुड़े सभी अस्पतालों में मिलेगी कैशलेस सुविधा
प्रशासन के अनुसार आयुष्मान भारत योजना से जुड़े सभी अस्पताल पीएम राहत योजना के तहत नामित अस्पताल माने जाएंगे। साथ ही अन्य निजी अस्पतालों को भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है। गैर-नामित अस्पतालों को भी दुर्घटना पीड़ितों का प्राथमिक उपचार और स्टेबलाइजेशन करना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की निगरानी में सामने आया है कि कई अस्पताल सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को योजना का लाभ नहीं दे रहे हैं। कुछ अस्पताल यह कहकर मरीजों का उपचार या पंजीयन नहीं कर रहे कि वहां योजना लागू नहीं है या उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। प्रशासन ने कहा कि इस संबंध में अस्पतालों को कई बैठकों के माध्यम से पहले ही प्रक्रिया समझाई जा चुकी है।

तीन जून से शुरू होगा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का रोमांच

0

तीन जून से शुरू होगा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का रोमांच
छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा आयोजित की जाने वाली मोस्टअवेटेड T-20 प्रतियोगिता ‘छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग’ के तीसरे संस्करण (CCPL Season 3) की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। आगामी 3 जून से इस बड़े खेल महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है।

वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मचेगा धमाल
आयोजन समिति की ओर से जारी किए गए मैच फिक्सचर के अनुसार, इस पूरी प्रतियोगिता का आयोजन 3 जून से लेकर 14 जून तक रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। टूर्नामेंट की सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

2027 में भौकाल मचाएंगे प्रभास, बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों से तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड

0

2027 में भौकाल मचाएंगे प्रभास, बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों से तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड
प्रभास की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. हालांकि एक्टर की इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन पैन इंडिया सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्मों से फैंस को बड़ी उम्मीदे हैं. एक्टर अगले साल यानी 2027 में दो बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे. यानी भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना दबदबा कायम करने और दर्शकों को यादगार सिनेमाई पल देने के लिए तैयारी कर रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं उनकी कौन सी दो फिल्में अगले साल रिलीज होने वाली हैं?

प्रभास इन दो अपकमिंग फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे राज!
प्रभास ने ‘द राजा साहब’ के साथ 2026 की शुरुआत की और उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं. फैंस को पहले से ही लग रहा है कि 2027 उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि उनके पास कई तरह की और बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. बता दें कि अभिनेता संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और पीरियड वॉर-एक्शन ड्रामा ‘फौजी’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वहीं उनके बिजी शेड्यूल को लेकर चल रही चर्चाओं में अब ये भी जुड़ गया है कि प्रभास ने चुपचाप एक और बड़े प्रोजेक्ट में काम करना शुरू कर दिया है, जिसकी तैयारी वो पहले से ही कर रहे हैं, जिससे उनके अपकमिंग फिल्मी सफर को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

2027 होगा प्रभास का साल
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि प्रभास पिछले तीन महीनों से ‘फौजी’ और ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में बिजी हैं और अगले चार महीनों तक उनके पास डेस्ट नहीं है. चूंकि सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, इसलिए एक्टर अपनी हर भूमिका के लिए इंटेंस तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्र ने बताया, “फिलहाल, उनका पूरा कैलेंडर शूटिंग से भरा हुआ है, इसलिए 2026 के लिए शायद ही कोई तारीख अवेलेबल बै. हालांकि, अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ, तो 2027 न केवल प्रभास के लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक बड़ा साल साबित होगा.”

अगर मौजूदा प्लानिंग सफल रहीं, तो 2027 प्रभास के करियर का एक ऐतिहासिक साल साबित हो सकता है. तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, और अभिनेता की फिल्में लगातार रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में फैंस को यकीन हैं कि एक्टर एक बार फिर दमदार किरदारों और शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के साथ बड़े पर्दे पर छा जाएंगे. हालांकि अभी प्रभास की फौजी और स्पिरिट की रिलीज डेट अनाउंस होना बाकी है.

प्रभास के पास ये फिल्म भी है
इनके अलावा, प्रभास के पास नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल भी है. अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी भी इसमें मुख्य भूमिका में हैंय खबरों के मुताबिक, यह फिल्म दिसंबर 2027 में दुनिया भर में रिलीज होने वाली है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन खबरों की मानें तो, प्रभास ने दूसरे पार्ट के लिए कुछ अहम सीन्स की शूटिंग पहले ही कर ली है.

10 साल की मासूम की हत्या से हिला तमिलनाडु

0

10 साल की मासूम की हत्या से हिला तमिलनाडु
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के सुलूर इलाके में 10 साल की एक बच्ची की हत्या के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. गुरुवार शाम से लापता बच्ची शुक्रवार को कन्नमपलयम झील के पास घायल हालत में मृत मिली. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक बच्ची अपने घर के पास किराने का सामान खरीदने निकली थी. इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक और मोहन राज के रूप में हुई है.

घटना के बाद बच्ची के माता-पिता और रिश्तेदारों ने सुलूर पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की. पीड़ित परिवार ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या भरोसा नहीं मिलता, तब तक वे बच्ची का शव मुर्दाघर से नहीं लेंगे. परिवार के एक सदस्य ने ANI से कहा, ‘हमने बदलाव के लिए वोट दिया था. लेकिन अब कोई भरोसा या बयान तक नहीं मिल रहा है.’

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय का बयान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची के साथ हुई यह घटना बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है.उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे अमानवीय और माफ न किए जा सकने वाले अपराधों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक संदीप राय राठौर भी मामले की जांच की समीक्षा करने के लिए कोयंबटूर पहुंचे हैं.पीड़ित परिवार के रिश्तेदार सेंथिल कुमार ने बताया कि शुरुआत में परिवार को सिर्फ बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसका शव झील के किनारे मिला है.घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्रों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

मामला बना राजनीतिक मुद्दा
इस घटना के बाद तमिलनाडु की राजनीति भी गरमा गई है. विपक्षी पार्टी DMK ने राज्य की नई TVK सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं.DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि नई सरकार बनने के सिर्फ 12 दिनों के अंदर राज्य में 30 से ज्यादा बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं.उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में यौन हिंसा, गांजा तस्करी, गुंडागर्दी और अब बच्ची के अपहरण और हत्या जैसे मामले शामिल हैं, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं.

सरकार का जवाब
तमिलनाडु के मंत्री एमएस संपत ने अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री से बात हुई है और जांच जारी है.उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.सुलूर से चुने गए TVK विधायक एनएम सुकुमार ने भी परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.BJP नेता नारायणन तिरुपति ने इस घटना को बेहद दुखद बताया, लेकिन साथ ही पिछली DMK सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति पिछली सरकार की देन है और सरकार बदलने के बाद भी हालात तुरंत नहीं बदले हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो PM मोदी से मिले , व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

0

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो PM मोदी से मिले , व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता
चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की. पीएम मोदी ने मुलाकात को लेकर बताया कि श्री मार्को रूबियो का स्वागत करके मुझे खुशी हुई है.

पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत-यूएस व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

इस दौरान पीएम मोदी और रूबियो के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. रूबियो ने भारत के प्रधानमंत्री को अमेरिका आने का न्योता भी दिया. इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत अन्य सीनियर अफसर भी मौजूद रहे.

यह रहेगा अगले चार दिन रूबियो का कार्यक्रम
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं. विदेश मंत्रालय ने रूबियो के चार दिन के भारत दौरे का कार्यक्रम भी जारी किया है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद रूबियो 24 मई को 11:30 पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे. इसके बाद 6 बजे 20 मिनट पर अमेरिका दूतावास के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे.

कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम

0

कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम
मिडिल ईस्ट संकट को लेकर इस समय पूरी दुनिया की नजर ईरान पर टिकी हुई है, जहां अमेरिका के साथ डील फाइनल होने पर कुछ ही घंटों में फैसला हो सकता है. पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते का अंतिम ड्राफ्ट कुछ ही घंटों में घोषित किए जाने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच का फाइनल ड्राफ्ट समझौता तैयार हो चुका है.

ईरान के लिए रवाना हुए आसिम मुनीर
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान के लिए रवाना हो चुके हैं. मुनीर के तेहरान पहुंचने पर ड्राफ्ट समझौते को रिलीज किया जाएगा. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से 24 घंटे के भीतर दूसरी बार मुलाकात की, ताकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रस्तावित प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जा सके.

इस मुद्दों पर बनी सहमति: रिपोर्ट
अल अरबिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पक्षों ने ड्राफ्ट डील में सैन्य, नागरिक या कोनॉमिक इंफ्रास्ट्रक्चर को न बनाने, सैन्य अभियानों और मीडिया के जरिए दुश्मनी को खत्म करने का भी प्रावधान है. इसमें एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करने, अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी बंद करने, जमीन, समुद्र और आसमान, हर जगह दोनों देशों की कार्रवाई बंद करने पर सहमति बनी है.

इसके अलवा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पूरी फ्री करने, भविष्य में अगर मतभेद होते हैं तो उसे सुलझाने के लिए जॉइंट मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने पर सहमति बनी है. दोनों पक्ष फिलहाल संदेशों और ड्राफ्ट दस्तावेजों का आदान-प्रदान कर रहे हैं. इससे पहले एक ईरानी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया था कि वार्ताकार किसी समझौते पर पहुंचने के बहुत करीब हैं.

कतर ने बातचीत के लिए अपनी टीम भेजी ईरान
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि कतर ने बातचीत के लिए अपनी एक टीम को ईरान की राजधानी तेहरान भेजा है. कतर ने यह कदम अमेरिका के साथ तालमेल बिठाकर उठाया है ताकि ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए कोई समझौता कराया जा सके. ईरानी मीडिया के अनुसार, वहां के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई को अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत के लिए ईरानी दल का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबाफ ने की है.

बहुचर्चित केस में आरोपी समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस

0

बहुचर्चित केस में आरोपी समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस
त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल केस में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्य आरोपी और त्विषा का पति समर्थ सिंह जबलपुर जिला अदालत पहुंचा। इसके बाद भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह को हिरासत में ले लिया और भोपाल रवाना हो गई। जबलपुर एसपी ने इस बात की पुष्टि की है।

बीते कई दिनों से फरार चल रहे समर्थ सिंह के अचानक सामने आने के बाद पूरे मामले में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अब इस केस की जांच और तेजी से आगे बढ़ेगी। समर्थ सिंह के वकील के मुताबिक उन्होंने पहले अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ली और उसके बाद अदालत में आत्म समर्पण करने का फैसला किया।

अदालत परिसर में समर्थ सिंह अपनी पहचान छुपाने की कोशिश करता नजर आया। उन्होंने चश्मा, मास्क और टोपी पहन रखी थी। पत्रकारों ने जब उनसे त्विषा शर्मा की मौत, दहेज प्रताड़ना और उन पर लगे आरोपों को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और पूरी तरह चुप्पी साधे रखी।

इधर त्विषा शर्मा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समर्थ सिंह कोर्ट नंबर 32 के अंदर बैठे हुए थे, जो जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्ट रूम है और उसके दरवाजे बंद थे। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किस अधिकार के तहत उन्हें वहां बैठने की अनुमति दी गई।

सीबीआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में पुणे की लेक्चर मनीषा हवलदार गिरफ्तार

0

सीबीआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में पुणे की लेक्चर मनीषा हवलदार गिरफ्तार
सीबीआई ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे की एक लेक्चरर को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार आरोपी मनीषा संजय हवलदार पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के फिजिक्स प्रश्नपत्र को चुनिंदा अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का आरोप है।

सीबीआई के मुताबिक मनीषा संजय हवलदार पुणे के सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला में कार्यरत हैं। जांच एजेंसी ने उन्हें पेपर लीक का एक महत्वपूर्ण “स्रोत” बताया है। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान एजेंसी ने एक और मुख्य आरोपी की पहचान की है, जो नीट यूजी 2026 के फिजिक्स प्रश्नों के लीक होने का स्रोत थी।

एनटीए की विशेषज्ञ के रूप में थी नियुक्त
सीबीआई के अनुसार हवलदार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था। इस वजह से उसे फिजिक्स के प्रश्नपत्र तक पूरी पहुंच प्राप्त थी। एजेंसी का आरोप है कि अप्रैल 2026 में उसने फिजिक्स विषय के कुछ प्रश्न सह-आरोपी मनीषा मंधारे के साथ साझा किए थे।