Home Blog Page 58

व्यपिनी पूर्णिमा में भद्रादोष व्याप्त, शुभ मुहूर्त आज रात 08:53 बजे के बाद

0

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन भद्रारहित अपराह्न व्यपिनी पूर्णिमा में करने का विधान है। इस वर्ष लोगों में काफी संशय है कि रक्षाबंधन 11 को मनाया जाए या 12 अगस्त को। ज्योतिष गणना में दोनों ही दिन रक्षासूत्र बांधने का मुहूर्त है। हालांकि अधिकांश ज्योतिषाचार्य मान रहे हैं कि 11 अगस्त को रात 8:53 बजे के बाद रक्षाबंधन का विशेष शुभ मुहूर्त है।
यदि पहले दिन व्याप्त पूर्णिमा के अपराह्न काल में भद्रा हो तथा दूसरे दिन उदय कालिका पूर्णिमा तिथि त्रिमुहूर्त-व्यपिनी हो तो उसी उदय कालिक पूर्णिमा के अपराह्न काल में रक्षाबंधन करना चाहिए। यदि आगामी दिन पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यपिनी न हो तो पहले दिन भद्रा समाप्त होने पर प्रदोष काल में रक्षा सूत्र बांधने का विधान है।
11 अगस्त को व्यपिनी पूर्णिमा में भद्रादोष व्याप्त
इस वर्ष 11 अगस्त को अपराह्न व्यपिनी पूर्णिमा में भद्रादोष व्याप्त है। 12 अगस्त को पूर्णिमा प्रात: 07:06 बजे तक ही रहेगी। यह पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यपिनी नहीं है। पूर्णिमा 07:06 बजे समाप्त हो रही है। ऐसे में ज्योतिष गणना के अनुसार 11 को प्रदोषकाल के समय भद्रा रहित काल में रात्रि 8:53 बजे के बाद रक्षाबंधन पर्व मनाया जायेगा। यह शुभ मुहूर्त 09:42 बजे तक रहेगा।

गौतम अडानी की रिफाइनरी लगाने की बड़ी तैयारी

0

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) एक के बाद एक नए सेक्टर इंवेस्टमेंट कर रहे हैं। अब अडानी एंटरप्राइजेज के नए निवेश के प्लान को लेकर बड़ी खबर आई है। अडानी समूह (Adani Group) की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) उड़ीसा में एल्यूमिना रिफाइनरी प्लांट लगाने की योजना बना रही है। राज्य की नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) सरकार की तरफ से अडानी समूह के इस प्लांट को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, इस पूरे मसले पर अडानी एंटरप्राइजेज ने किसी बयान से इनकार किया है।
41000 हजार करोड़ रुपये का होगा इंवेस्टमेंट
अडानी समूह को राज्य सरकार ने रायगडा जिले में यह रिफाइनरी लगाने की मंजूरी दी है। यह पूरा प्रोजेक्ट 41000 हजार करोड़ रुपये या फिर 5.2 अरब डाॅलर में पूरा होने की उम्मीद है। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस प्लांट की कुल क्षमता 4 मिलियन टन की होगी।
गौतम अडानी ने दिसंबर 2021 में मुंद्रा एल्युमिनियम लिमिटेड (Mundra Aluminium Limited) कंपनी बनाई थी। इस कंपनी से उनकी योजनाओं का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। इस सेक्टर में फिलहाल आदित्य बिड़ला समूह और लंदन की वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड जैसी कंपनियों का दबदबा है। 126 अरब डाॅलर की संपत्ति के मालिक गौतम अडानी बहुत तेजी के साथ पोर्ट्स और एग्री ट्रेडिंग के बाद एयरपोर्ट, रेन्यूबल एनर्जी डेटा सेंटर जैसे सेक्टर में निवेश कर रहे हैं और अपना दबदबा बना रहे हैं।

किशोर कुमार की समाधि फूलों से महकी, दूध जलेबी का भोग लगा

0

खंडवा। हरफनमौला किशोर कुमार की समाधि उनके जन्मदिन पर गुरुवार को फूलों से महक उठी। यहां उनके चाहने वालों का मेला सा लग गया। समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाया गया। किशोरकुमार कहा करते थे, दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे। किशोर कुमार के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उनके प्रशंसक अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता सहित देशभर से आये। यहां किशोरकुमार की समाधि पर किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने गीत गुनगुनाकर उन्हें स्वरांजलि दी।
नगर निगम और किशोरकुमार प्रेरणा मंच के संयुक्त तत्वाधान में किशोरकुमार की समाधि पर आर्केस्ट्रा का आयोजन रखा गया। यहां किशोर प्रेमियों ने गीतों की प्रस्तुति दी। आमजन से लेकर अधिकारियों तक ने गीत गाए। किशोरकुमार के जन्मदिन को खंडवा में गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। किशोर कुमार की समाधि पर ही नहीं शहर में भी जगह-जगह पर संगीत की महफिल सजाई गई।

तिरंगा अभियान का महाकाल सवारी मार्ग पर कलेक्टर और एसपी ने घोड़े पर सवार होकर प्रचार किया

0

उज्जैन। श्रावण-भादौ मास में सोमवार को भगवान महाकाल की चौथी सवारी निकली। संपूर्ण सवारी मार्ग पर मालवा की लोक परंपरा अनुसार कलाकारों ने रंगोली बनाई। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर अवंतिकानाथ का स्वागत किया। शाही ठाठ बाट से निकली सवारी में देशभक्ति के रंग भी नजर आए। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत सवारी में शामिल सैकड़ों भक्त व भजन मंडली के सदस्य हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले। कलेक्टर आशीष सिंह व एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ला तिरंगा ध्वज थामे घोड़े पर सवार होकर हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार करते निकले।
स्थानीय कलाकारों ने बनाई रंगोली
श्रावण भादौ मास में निकलने वाली प्रत्येक सवारी में स्थानीय कलाकारों के द्वारा रंगोली बनाई जा रही है। मंदिर समिति रंगोली बनाने के लिए रंग उपलब्ध करा रही है। संपूर्ण सवारी मार्ग पर कलाकार पालकी के आगे रंगोली बनाते चलते हैं।
फूलों से पटा सवारी मार्ग
करीब 4 किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा मंच लगाकर भगवान महाकाल के स्वागत में पुष्प वर्षा की जा रही है। सोमवार को निकली सवारी में भी अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। सवारी मार्ग फूलों से पटा रहा।
देशभक्ति के रंग संग स्वच्छता का संदेश
सोमवार को निकली भगवान महाकाल की सवारी में धर्म के साथ देशभक्ति के रंग नजर आए। सवारी में शामिल भजन मंडली के सदस्य तथा सैकड़ों भक्त हाथों में तिरंगा ध्वज थामे चल रहे थे। पुलिस बैंड ने भी देश भक्ति के नगमों की स्वर लहरी बिखेरी। नगर निगम की टीम ने स्वच्छता को लेकर संदेश दिया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की जनता से अपील की।

सफाईकर्मी, चपरासी, माली, ड्राइवर की बेटियों से पीएम मोदी ने बंधवाई राखी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना कार्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यहां पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी गई। प्रधानमंत्री कार्यालय में इस बार का रक्षा बंधन त्योहार बहुत खास रहा क्योंकि पीएम मोदी को राखी बांधने वाली लड़कियां, सफाईकर्मी, चपरासी, माली, ड्राइवर की बेटियां थी। पीएमओ की ओर से इस अवसर का एक वीडियो भी शेयर किया गया। नीचे देखिए वीडियो। वहीं मोदी सरकार के मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व मना रहे हैं। इससे पहले दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी। पीएम ने लिखा, ‘आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई।

प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री चौहान ने रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधने का त्यौहार है, जो उनके प्यार को और भी मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में बेटियों के महत्व को भी रेखांकित करता है। रक्षाबंधन का दिन हमें बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश में अनेक महिला कल्याण की योजनाएँ और बेटियों को लाभान्वित करने के कार्यक्रम संचालित हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का सुदृढ़ीकरण करते हुए “मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष” का गठन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की लाभान्वित महिला हितग्राहियों के बैंकों से स्वीकृत प्रकरणों पर दो प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों से रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश की सशक्त बहनों को प्रदेश के रूप में पहचान स्थापित कराने का आहवान किया है।

टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स U.S ओपन के बाद करेंगी संन्यास की घोषणा

0

दुनिया की महान टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स (Serena Williams) यूएस ओपन के बाद संन्यास की घोषणा कर सकती हैं। 40 साल की सेरेना ने अपने इंस्टाग्राम पर संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है। सेरेना ने हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं किया है कि वह कब आधिकारिक रूप से इसका ऐलान करेंगी। लेकिन उनके पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह यूएस ओपन के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगी। 

सेरेना इस महीने की आखिर में शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कहने जा रही हैं। सेरेना ने टोरंटो ओपन के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। वह जून के बाद से अपना केवल दूसरा मैच खेल रही थी। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना के नाम टेनिस में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने कहा कि वह संन्यास शब्द को पसंद नहीं करती हैं और अपनी जिंदगी के इस मोड़ पर टेनिस के इतर दूसरी चीजों में बेहतर होने पर ध्यान देने के बारे में सोच रही हैं, यह चीजें उनके लिए काफी अहम हैं।

स्वाइन फ्लू ने छत्ती सगढ़ में बढ़ाई लोगों की चिंता

0

रायपुर ।  छत्‍तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में दो, महासमुंद, राजनांदगांव और दुर्ग में एक-एक मरीज मिले हैं। अस्पतालों में 18 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में माह भर के भीतर 36 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 18 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव

चिकित्सकों ने बताया कि तेज बुखार के साथ खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिर दर्द, बदन दर्द, थकावट, उल्टी, दस्त, छाती में दर्द, रक्तचाप में गिरावट, खून के साथ बलगम आना व नाखूनों का नीला पड़ना आदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं। बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों में नहीं जाने, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने तथा नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने की सलाह दी है। सर्दी-खांसी वाले व्यक्तियों के द्वारा उपयोग में लाए गए रूमाल और कपड़ों का उपयोग नहीं करना चाहिए। स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर पीड़ित को 24 से 48 घंटे के भीतर डाक्टर से जांच अवश्य कराना चाहिए।

राज्य महामारी नियंत्रण के संचालक डा. सुभाष मिश्रा ने कहा, स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक दिन में पांच नए केस मिले हैं। रायपुर में आंबेडकर अस्पताल और एम्स में जांच की सुविधा है। आंबेडकर अस्पताल में किट की किल्लत से जांच नहीं हो रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि यहां जल्द ही जांच शुरू हो।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने से एम्स में भर्ती

0

कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव को बुधवार सुबह नई दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान हल्का दिल का दौरा पड़ा। 59 वर्षीय राजू की टीम ने इस खबर की पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि राजू सर को वर्कआउट के दौरान हल्का दिल का दौरा पड़ा। वह एम्स में भर्ती है, लेकिन वह ठीक है। वह होश में है। जिम में वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल पर दौड़ते समय वह गिर पड़े।

राजू को दिल्ली के एम्स ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्‍हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। उन्हें बुधवार को दिल का दौरा पड़ा और वह ट्रेडमिल पर कसरत करते हुए गिर पड़े। सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत पर डॉक्टर नजरें बनाए हुए हैं। राजू श्रीवास्तव की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैन उनके अटैक की खबर से चिंतित है। वह उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।

कई लोग उनकी सेहत पर नजरें जमाए हुए हैं। राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों में भी काम किया हैl इसके अलावा उनकी छवि एक अच्छे कलाकारों के तौर पर की जाती हैl वह अक्सर अमिताभ बच्चन की नकल उतारते भी नजर आए हैंl वहीं वह लालू प्रसाद यादव की भी कॉमेडी कर चुके हैंl राजू श्रीवास्तव कॉमेडी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैl उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl

मुख्यमंत्री पद की नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली शपथ

0

बिहार की राजनीति के लिए बुधवार का दिन अहम रहा। नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। पटना स्थित राजभवन में यह आयोजन हुआ। मंत्रिमंडल का गठन बाद में किया जाएगा। इस मौदे पर महाबंधन दलों (जदयू, आरजेडी, कांग्रेस और हम) में जबरदस्त उत्साह नजर आया। लालू परिवार भी मौजूद रहा।

वहीं भाजपा ने आज नीतीश कुमार की धोखाधड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा ने इसे जनादेश का अपमान बताया। भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने महाधरना का आयोजन किया गया है।

नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ सरकार बनाने की घोषणा के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बिहार भाजपा के अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत में जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। जनता ने जंगलराज के खिलाफ एनडीए को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने वादे को पूरा किया।