अब ऊँचे आसमान में लंबी उड़ान भरेंगी बेटियाँ : मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। खुशी का अंदाजा नहीं लगा सकते। रोम-रोम पुलकित है। आज वो बेटियाँ कॉलेज की पढ़ाई शुरू कर रही हैं, जिन्हें गोद में खिलाया था। उन नन्हीं बेटियों को अपने हाथों से प्रमाण-पत्र दिए थे। आज उन्हीं बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता राशि देने का सौभाग्य मिला है। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी बेटियों को नमन करते हुए कहा कि यह दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में याद किया जाएगा। बेटियों के विकास के लिए सभी बधाएँ दूर हो गई हैं। बेटियाँ पढ़ें और आगे बढ़ें, वे ऊँचे आसमान तक जाकर लम्बी उड़ान भरें। ये बेटियाँ अपने साथ प्रदेश और देश के भविष्य को बनाने का कार्य भी करेंगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेटियों को शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण मिले, इसके लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत, पुलिस की भर्ती 30 प्रतिशत और पंचायतों सहित स्थानीय निकायों में आरक्षण के प्रावधान से बेटी और बहनों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। मध्यप्रदेश सरकार यह प्रयास निरंतर जारी रखेगी।
सार्थक जीवन का किया आहवान
मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मियों से आहवान किया कि वे अपने लिए ही जीवन न जिएँ बल्कि देश और समाज के लिए भी जिएँ। इसी में जीवन की सार्थकता है। लाड़ली लक्ष्मियाँ ग्रामों में नारी जागरण और नशा मुक्ति अभियान के लिए कार्य करें। इसके अलावा बेटियों को आगे चल कर बड़े-बड़े कार्य करना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कामना की कि ये बेटियाँ प्रदेश भी चलाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी विवेकानंद के उस कथन का स्मरण दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था, दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है, जो नहीं किया जा सकता। आप उठें, जागृत हों और तब तक कार्य करें, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के साथ है, उन्हें शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के लिए पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ, स्वयं को कमजोर न समझें। बेटियों में ऐसी क्षमता है कि वे समाज को दिशा देने का कार्य करेंगी। बेटियाँ नया इतिहास रचेंगी। वे अपने जीवन के साथ ही मध्यप्रदेश और देश का भविष्य और भाग्य को सुनहरा बनायेंगी। मुख्यमंत्री ने सभी लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को आशीर्वाद के साथ शुभकामनाएँ दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने योजना प्रारंभ होने की पृष्ठभूमि बताई
मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ होने की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए बताया कि वे जब सार्वजनिक जीवन में आए तो ग्राम स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जाते थे। समाज में बेटियों के प्रति तिरस्कार का भाव देखने को मिलता था। भारतीय समाज में अनेक इलाकों में बेटियों की उपेक्षा देखने को मिलती है। बेटियों को अभिशाप मान लिया गया था। ग्रामों में यह माना जाता था कि शिक्षा का अधिकार सिर्फ बेटों को ही है, बेटियों को नहीं। बेटियाँ तो सिर्फ घर के कामकाज की जिम्मेदारी लेने के लिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के आपसी झगड़ों में पति द्वारा अत्याचार को भी खुद स्त्रियाँ ही जायज मानती थी। यह देख कर आत्मा को कष्ट होता था। बेटे को कुल दीपक और बुढ़ापे की लाठी भी माना जाता था। लेकिन बहुत से मामलों में बेटों की बेरूखी और बेटियों की आत्मीयता, माता-पिता के लिए दिखाई देती थी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सामाजिक प्रवृत्ति के कारण बेटियों की संख्या में कमी भी आई थी।
अब ऊँचे आसमान में लंबी उड़ान भरेंगी बेटियाँ : मुख्यमंत्री चौहान
सूर्य गोचर होने से इन राशि वालों पर होगी सूर्यदेव की विशेष कृपा
सूर्य गोचर होने से इन राशि वालों पर होगी सूर्यदेव की विशेष कृपा
सूर्य को सभी ग्रहों का स्वामी ग्रह माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करता है या वक्री होता है तो उसका सीधा असर देश और दुनिया के साथ-साथ सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। सूर्य देव ने तुला राशि में गोचर किया है। सूर्य के इस गोचर से नीचभंग राजयोग बन रहा है। इसका असर सभी राशि पर पड़ने वाला है। तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर भगवान सूर्य की विशेष कृपा होने वाली है। इन राशि के जातकों को करियर के साथ-साथ व्यापार में भी अच्छी सफलता मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को नीचभंग राजयोग करियर के मामले में काफी फायदा करा सकता है। इस समय इस राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। यह राजयोग तुला राशि की गोचर कुंडली के लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में भी काफी लाभ होने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों की कुंडली में नीचभंग राजयोग दशम स्थान में बन रहा है। यह राजयोग नौकरी और व्यापार का भाव है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं। कहीं से उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के चतुर्थ भाव में नीचभंग राजयोग बन रहा है। ऐसे में इस राशि वालों के लिए यह समय काफी लाभकारी साबित हो सकता है। चतुर्थ भाव माता का भाव माना जाता है। धन कमाने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। यह समय प्रॉपर्टी या कारोबार में निवेश करने के लिए काफी अच्छा है।
पीएम मोदी ने 3,024 फ्लैट के लाभार्थियों को चाबी सौंपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट’ के तहत दिल्ली के कालकाजी में 3,024 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करने के बाद भूमिहीन कैंप में पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं। उन्होंनने कहा, यहां रहने वाले अन्य परिवारों को भी बहुत जल्द गृहिणी का मौका मिलेगा। मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार के ये प्रयास दिल्ली को एक आदर्श शहर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे…हमारी सरकार शहरी शहरों में रहने वाले गरीबी से जूझ रहे परिवारों पर भी उतना ही ध्यान दे रही है। हजारों झुग्गीवासियों के लिए आज का दिन बड़ा है। जीवन की एक नई शुरुआत। जैसे ही मैंने पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं, मैं उनके खुश और प्रसन्न चेहरों को देख सकता था। कालकाजी विस्तार के पहले चरण में 3000 से अधिक घरों का निर्माण किया गया है। विकास को जमीनी स्तर तक ले जाने के उद्देश्य से, हमने उन सभी के लिए वित्तीय समावेशन सुनिश्चित किया जिनके पास बैंक खातों तक पहुंच नहीं है। हमारी सरकार ने समाज के उन सभी लोगों को शामिल किया है जो बैंक रहित और बीमाकृत नहीं हैं।
इस दौरान एक महिला ने कहा कि मैं रोमांचित हूं। मैं पिछले 40 साल से दिल्ली में हूं, आखिरकार मेरा अपना घर होगा। इससे मेरे बच्चों का भी भविष्य सुधरेगा। लाभार्थियों का कहना है कि मुझे हमारे दयनीय जीवन से बाहर निकालने के लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं।
आँवला, शहतूत और पिथोरिया के पौधे लगाए मुख्यमंत्री चौहान ने
आँवला, शहतूत और पिथोरिया के पौधे लगाए मुख्यमंत्री चौहान ने
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में आँवला, शहतूत और पिथोरिया के पौधे लगाए। अध्यक्ष सीहोर जिला पंचायत श्री गोपाल सिंह इंजीनियर और पत्रकार आकर्ष शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सीहोर के धर्मेन्द्र परिहार, सुरेन्द्र सिंह, शंकर पटेल, सुरेश, अनिल वर्मा, अतुल शर्मा, हरेन्द्र सिंह ठाकुर और दीनदयाल भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ नवअरूणोदय सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के अनुपम शर्मा, कोकिला चतुर्वेदी, कुमारी शाम्भवी शर्मा, पारूल शर्मा और आशुतोष भार्गव ने भी पौध-रोपण किया। समिति गत 10 वर्षों से ग्राम विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समिति द्वारा जल-संरक्षण को लेकर यात्राएँ निकाली गई हैं। साथ ही जन-भागीदारी से साफ-सफाई और वृक्षा-रोपण गतिविधियाँ संचालित करती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ बिजनेस वुमन भी हैं
मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती और अदाकारी ने सभी का दिल जीता है। साथ ही वे बिजनेसवुमन भी हैं। ऐश्वर्या राय देशभर में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी फेमस हैं। सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं। उनका बिजनेस काफी सक्सेसफुल रहा है। ऐश्वर्या ने Ambee नाम की एक कंपनी में करीब एक करोड़ रुपए तक इन्वेस्ट किए हुए हैं। जो कि एनवायरनमेंट इंटेलिजेंस स्टार्टअप है। इसके अलावा वे पोषण पर आधारित स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप Possible की भी इन्वेस्टर हैं। इस कंपनी ने ऐश्वर्या की मदद से 5 करोड़ रुपए लिए हैं।
आलीशान घर में रहती हैं ऐश्वर्या
वहीं ऐश्वर्या का जुहू वाला घर जलसा लगभग 112 करोड़ रुपए का है। इसके अलावा वे पिछले 18 साल से लॉरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही वे हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल में भी ब्रांड को रिप्रेजेंट करती हैं। वहीं ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में सैंक्चुअरी फॉल्स में एक शानदार विला भी खरीदा हुआ है।
व्रत देवउठनी एकादशी पर जरूर रखें, लेकिन इन नियमों का भी करें पालन
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसे प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन से ही चातुर्मास समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद से शुभ और मांगलिक कार्य शुरू होंगे। शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चार महीने के बाद योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाने वाली है। एकादशी व्रत से जुड़े कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
– देवउठनी एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। ऐसे में इस दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए।
– एकादशी के दिन सात्विक भोजन नहीं करना चाहिए। अगर व्रत न भी रखें तो साधारण भोजन करें। इस दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
– एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि चावल का सेवन करने से व्यक्ति अगले जनम में रेंगने वाले जीव की योनि पाता है।
– एकादशी तिथि के दिन वाद-विवाद से बचना चाहिए। इस दिन झगड़ों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
एकादशी के दिन करें ये शुभ कार्य
एकादशी के दिन दान करना काफी शुभ माना जाता है।
एकादशी के दिन संभव हो तो गंगा स्नान जरूर करें।
एकादशी पर व्रत रखने से मान-सम्मान, धन और संतान सुख में वृद्धि होती है।
एकादशी पर व्रत रखने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
अप्राकृतिक कृत्य कर व्यवसायी का वीडियो बनाया
एक इलेक्ट्रिक व्यवसायी को उधारी का सामान देने के बाद रुपये मांगना महंगा पड़ गय। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले तो व्यवसायी के साथ मारपीट की, फिर धमकाकर अप्राकृतिक कृत्य किया और इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने के नाम पर व्यापारी को ब्लेकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग की।
पीड़ित ने जब पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की तो मामला उजागर हुआ। पुलिस ने गैंग के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। प्रतिष्ठा के चलते पीड़ित पहले तो शिकायत दर्ज ही नहीं कराना चाहता था, लेकिन आखिर में हिम्मत कर पुलिस को शिकायत की तो ब्लेकमेल करने वाले आरोपित धरा गए।
45 वर्षीय व्यवसायी ने लाकडाउन से पहले खानपुरा निवासी इरफान उर्फ बबलू से घर पर पुताई कराई थी। इसके बाद से इरफान उनकी दुकान से उधारी पर सामान लेता रहा है और रुपये भी चुकाता रहा। चार माह पूर्व ही इरफान ने दुकान से 5500 रुपये का सामान उधार लिया था।
कई बार जब इरफान से रुपये मांगे तो वो इंकार करता रहा। इसके बाद एक दिन इरफान आया और व्यवसायी से कहा कि मुझे नयाखेड़ा में किसी से रुपये लेना है आप भी मेरे साथ चलो तो मैं रुपये लेकर वहीं आपको दे दूंगा।
पीड़ित रुपये लेने के लालच में इरफान के साथ चला गया। वहां पहुंचकर इरफान रुपये देने की बजाय एक खेत में ले गया, जहां पहले से मौजूद इरफान के साथी मो. तैयब उर्फ लाला, रियान शेख उर्फ राजा, संजय कहार सभी निवासी बसाड़ जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) ने मारपीट कर जबरन कपड़े उतरवा लिए और अप्राकृतिक कृत्य कर अश्लील वीडियो बना लिया।
कियारा और सिद्धार्थ जल्द ही करेंगे शादी
बॉलीवुड में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। खबरें आ रही हैं कि कियारा और सिद्धार्थ जल्द ही शादी करने वाले हैं। सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी काफी फेमस है। वे बॉलीवुड के स्टाइलिस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। खबरों की मानें तो कियारा और सिद्धार्थ दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्त में शादी करने जा रहे हैं। जिसके लिए शादी की तारीख और मुहूर्त भी तय हो चुका है। कपल वैसे भी काफी लाइमलाइट में रहता ही है। वहीं शादी की खबरों को लेकर अब वे एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। फिलहाल दोनों मीडिया से छिपकर शादी की तैयारियां कर रहे हैं।
दिल्ली में होगी शादी
कियारा और सिद्धार्थ दोनों का कनेक्शन दिल्ली से है। दोनों परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली में सात फेरे लेंगे। इनकी शादी पूरी तरह से पंजाबी रीति रिवाजों से होगी। शादी के बाद कपल ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा जो कि मुंबई में होगा।
पराग अग्रवाल को नौकरी जाने के बाद मिलेंगे लगभग 345.72 करोड़ रुपये
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो
ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी
नेड सहगल समेत टॉप मैनेजमेंट की छुट्टी भी कर दी गई है। ट्विटर के सीईओ
पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल ने कंपनी का सैन
फ्रांसिस्को मुख्यालय को छोड़ दिया है। ट्विटर की कमान संभालने के बाद
एलन मस्क ने पहले ट्वीट में लिखा, ‘चिड़िया आजाद हो गई।’
नौकरी छीनने के बाद पराग अग्रवाल को मिलेंगे लगभग 345.72 करोड़ रुपये
ट्विटर की कमान संभालने के बाद से एलन मस्क एक्शन में हैं। सीईओ पराग
अग्रवाल समेत पूरे टॉप मैनेजमेंट को हटा दिया गया है। खबर यह है कि पराग
अग्रवाल की सेवाएं समाप्त करने के बदले एलन मस्क को भारी कीमत चुकाना
होगी। रिसर्च फर्म Equilar की रिपोर्ट के मुताबिक, Twitter डील के 12
महीने के अंदर पराग अग्रवाल को नौकरी से निकाला गया है,इसलिए शर्तों के
मुताबिक, उन्हें 4.2 करोड़ डॉलर (करीब 345.72 करोड़ रुपये) चुकाने होंगे।
यह राशि सीईओ के रूप में पराग अग्रवाल की बेस सैलरी और इक्विटी अवॉर्ड्स
के एक्सीलेरेटेड वेस्टिंग के आधार पर तय की गई है।
एलन मस्क ने अप्रैल में ट्विटर को खरीदने के लिए पहली बोली लगाई थी। अब
करीब 6 माह बाद गुरुवार को वो ट्विटर के मालिक बन गए हैं। वाशिंगटन पोस्ट
की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के भारतीय सीईओ अग्रवाल और सहगल के अलावा,
कानूनी नीति, ट्रस्ट और सुरक्षा प्रमुख विजया गड्डे को भी निकाल दिया गया
है। मस्क ने पराग अग्रवाल और उनकी टीम पर फर्जी ट्विटर अकाउंड की संख्या
को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।
10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 51,380 रुपये, चांदी 58 हजार पार
दीपावली का पर्व निकल जाने के बाद अब बाजार में सोने व चांदी की कीमतें
स्थिर हैं। इनमें कोई इजाफा नहीं हुआ और ना ही कोई गिरावट आई। कल से 100
रुपये की तेजी के बाद देश में 28 अक्टूबर को दस ग्राम 24-कैरेट सोने की
कीमत 51,380 रुपये थी। एक किलोग्राम चांदी 58,300 रुपये के भाव पर बिक
रही है। कल के बिक्री भाव से कोई बदलाव नहीं आया है। भारत में कल से 100
रुपये की तेजी के बाद दस ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत आज, 28 अक्टूबर को
51,380 रुपये है। एक किलोग्राम चांदी 58,300 रुपये के भाव पर बिक रही है,
जिसमें कल के बिक्री भाव से कोई बदलाव नहीं हुआ है। राज्य कर, उत्पाद
शुल्क और मेकिंग चार्ज सहित कई कारकों के कारण पीली धातु की दर प्रतिदिन
बदलती है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के आंकड़ों से पता चलता है
कि सोना वायदा – जो 5 दिसंबर 2022 को परिपक्व होने के लिए निर्धारित है –
0.03 प्रतिशत बढ़कर 50,751.00 रुपये हो गया। चांदी वायदा, जो इस साल 5
दिसंबर को भी परिपक्व होगी, 0.25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 58,426.00
रुपये पर पहुंच गई।
महानगरों में सोने की कीमतें
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम 22
कैरेट सोना 47,100 रुपये में खरीदा और बेचा जा रहा है। इतनी ही कीमती
धातु नई दिल्ली में 47,250 रुपये में मिल रही है। चेन्नई में इसे 47,450
रुपये में रीटेल किया जा रहा है। 24 कैरेट सोने के भाव को देखें तो मुंबई
और कोलकाता में 10 ग्राम आकर्षक धातु का कारोबार 51,380 रुपये पर हो रहा
है। इतनी ही 24 कैरेट शुद्धता की मात्रा चेन्नई में 51,760 रुपये है।
राष्ट्रीय राजधानी में इसे 51,530 रुपये में खरीदा जा रहा है।





