Home Blog Page 27

झारखंड पुलिस भाजपा प्रत्या0शी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने कांकेर पहुंची

0

नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में फंसे भानुप्रतापुर उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम (Brahmanand Netam) को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की टीम छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पहुंच गई है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। कांग्रेस जहां चुटकी ले रही है तो वहीं भाजपा हमलावर है। भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई समन नहीं मिला है, ऐसे में कोई भी पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है। जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस कांंकेर पहुंच चुकी है। यहां पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ़्तार करने के लिए उनकी तलाश कर रही है।
ये भूपेश सरकार की साजिश है: बृजमोहन अग्रवाल
वहीं पूर्व मंत्री और रायपुर-दक्षिण विधान भूपेश बघेल सरकार षड़यंत्र है। भानुप्रतापुर की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता सरकार को चुनाव में जवाब देगी। चुनाव के बीच इस तरह दस्तावेजों में हेरफेर करके भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को फंसाया जा रहा है। इस मामले में नुकसान कांग्रेस को ही होगा। बृजमोहन ने आरोप लगाया कि क्या अभी तक झारखंड की पुलिस सो रही थी। बृजमोहन ने कहा कि यहां की जनता पूरी बात जानती है और जवाब भी देगी।
यह कांग्रेस का षड़यंत्र है: अरुण साव
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार षड़यंत्र कर रही है। कांग्रेस को पता चल गया था कि वह भानुप्रतापुर उप चुनाव हार रही है। इसलिए यह षड़यंत्र कर रही है। कांग्रेस का पता था कि वहां की जनता के बीच कांग्रेस सरकार के लिए आक्रोश है। इसलिए इस तरह षड़यंत्र किया जा रहा है।

लड़कों को भटका रही है उर्फी जावेद- चेतन भगत

0

काफी फेमस ऑथर चेतन भगत अपने एक कमेंट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने उर्फी जावेद को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था। जिस पर अब उर्फी जावेद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि चेतन भगत ने उर्फी पर रेप कल्चर को लेकर बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। एक इवेंट में चेतन भगत ने कहा था कि ‘इंटरनेट एक अच्छी चीज है, लेकिन इसने हमारे यूथ को कमजोर बना दिया है। लड़के सारा दिन फोन में रील्स देखते रहते हैं। फोटो लाइक करते हैं। यूथ उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहा है। मेरे को उर्फी की सारी ड्रेसेस पता है। उर्फी जावेद यूथ को भटका रही हैं।’
रेप कल्चर को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
चेतन भगत के इस बयान के बाद अब उर्फी जावेद ने भी अपना रिएक्शन दिया है। हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखने वाली उर्फी ने चेतन भगत को करारा जवाब दिया है। उर्फी ने कथित तौर पर चेतन भगत के व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर उन्हें मी टू मूवमेंट की याद दिला दी है। इतना ही नहीं चेतन भगत ने ये भी कहा कि ‘उर्फी की गलती नहीं है, वो अपना करियर बना रही है। लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं। आज मैं भी उर्फी की तस्वीर देख कर आया हूं। उर्फी जावेद जैसे लोग मिलते रहते हैं। इस पर कहानियां बनती रहती हैं।’
उर्फी ने भी दिया करारा जवाब
इसके बाद उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में चेतन भगत पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि ‘जब अपने से आधी उम्र की लड़की के इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर मेसेज कर रहे थे, तब भी उन लड़कियों के कपड़ों ने भड़काया था? ऐसे आदमी होते हैं, जो अपनी कमियों को मानने की जगह औरतों को गलत ठहराते हैं। तुम बेवजह में ही मुझे अपनी बातों में लेकर आए। मेरे कपड़ों के बारे में बोला कि उनके युवा लड़के भटक रहे हैं। ये घटिया हरकत है। तुम्हारा युवा लड़कियों को मैसेज करना उन्हें भटकाना नहीं था?’

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में जड़े 7 छक्के

0

ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सोमवार को एक मुकाबले के दौरान एक ही ओवर में 7 छक्के जड़े। ऋतुराज ने इस ओवर में 43 रन बनाए। इस तरह उन्होंने एक ओवर में 43 रन बनाए और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक क्रिकेट के सभी रूपों (टी-20, वनडे और टेस्ट) में कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है। ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान रिकॉर्ड बनाया। पारी के 49वें ओवर में उन्होंने शिवा सिंह के ओवर में सात छक्के जड़े। ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल थी, जिस पर भी बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल बीसीसीआई डोमेस्टिक पर इसका वीडियो शेयर किया है। ऋतुराज गायकवाड़ का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। अब तक बहुत कम लोगों ने ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सुना था, लेकिन अब उनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

इंदौर के छप्पन दुकान का अपना रेडियो स्टेशन 15 दिनों में शुरू होगा

0

छप्पन दुकान पर जाने वाले खान-पान के शौकीनों को जल्द ही यहां पर संगीत का आनंद भी मिलेगा। अगले 15 दिन में छप्पन दुकान का अपना एफएम रेडियो स्टेशन शुरू होगा। यहां पुलिस चौकी के नीचे बने कक्ष में रेडियो स्टेशन तैयार किया जाएगा। इस एफएम पर लोग फरमाइशी गीत भी सुन सकेंगे। कोई व्यक्ति छप्पन दुकान पर जन्मदिन या विवाह की सालगिरह मनाना चाहेगा तो रेडियो के माध्यम से संदेश व गीत सुनाए जा सकेंगे।
करीब दो साल पहले स्मार्ट सिटी कंपनी ने अहमदाबाद की टू पाइ आर कंपनी से इस बारे में चर्चा की थी, लेकिन कोविड के कारण यह प्रोजेक्ट आकार नहीं ले सका। अब टू पाइ आर कंपनी को ही इसका ठेका दिया गया है। अभी तक दिल्ली-चेन्नाई एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई के कुछ माल में इस तरह के रेडियो की सुविधा है। लोग काल करके, मोबाइल एप या आनलाइन माध्यम से अपनी फरमाइश पहुंचा सकेंगे। इस रेडियो के आरजे यातायात का जीवंत अपडेट भी देंगे।
स्मार्ट सिटी को सात लाख रुपये प्रतिवर्ष देगी कंपनी
स्मार्ट सिटी कंपनी ने जिस एजेंसी को छप्पन के एफएम रेडियो स्टेशन संचालन का जिम्मा दिया है। वो अगले 15 दिन में छप्पन दुकान परिसर में अपना स्टेशन तैयार करेगी। संचालक एजेंसी एक घंटे के कार्यक्रम में 10 मिनट का विज्ञापन कर कमाई करेगी। एजेंसी स्मार्ट सिटी कंपनी को हर तीन माह में अग्रिम भुगतान करेगी। एजेंसी एक साल में स्मार्ट सिटी कंपनी को सात लाख रुपये का भुगतान करेगी। इस तरह रेडियो स्टेशन शुरू होने से निगम को कमाई भी होगी।

टीम इंडिया बांग्ला0देश के खिलाफ वनडे के लिए घोषित

0

BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने बांग्लादेश ओडीआई के लिए नई टीम की घोषणा की है और एक बनाम न्यूजीलैंड में दो बदलाव भी किए हैं। वरिष्ठ चयन समिति ने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और हरफनमौला शाहबाज अहमद को नामित किया है। दयाल की पीठ के निचले हिस्से में समस्या है और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि जडेजा अभी घुटने की चोट से उबरे नहीं हैं और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। बयान में आगे कहा गया है कि कुलदीप और शाहबाज अब सीधे बांग्लादेश वनडे में हिस्सा लेंगे। कुलदीप और शाहबाज़ को शुरू में न्यूजीलैंड में 25 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में नामित किया गया था। हालांकि, अब वे बांग्लादेश जाने वाली टीम का हिस्सा होंगे।

सुपारी के व्यापार-नौकरी में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय

0

भारत में सुपारी सिर्फ खाने के लिए इस्तेमाल नहीं की जाती बल्कि पूजा-पाठ में भी काम आती है। सनातन संस्कृति के अनुसार सुपारी पूजन सामग्री का अहम हिस्सा है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश को सुपारी अत्यंत प्रिय है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा में भी सुपारी का उपयोग किया जाता है। मां दुर्गा को पान-सुपारी चढ़ाई जाती है। पूजा-पाठ के अलावा ज्योतिष शास्त्र में सुपारी से जुड़े कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं। आइये जानते हैं सुपारी से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में।
सुपारी बनाएगी बिगड़े काम
अगर आपको किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है या लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो सुपारी आपके इस अटके काम को बना सकती है। एक पान के पत्ते पर देसी घी में लाल सिन्दूर मिलाकर स्वस्तिक बनाएं, इसके बाद कलावे में लपेटी हुई सुपारी पत्ते पर रखें। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के बाद इन सभी को एक लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रख दें। प्रतिदिन इसकी पूजा करें। आपके सभी अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे।

अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर

0

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार सुबह उनकी पत्नी वृषाली गोखले ने बताया कि विक्रम गोखले पिछले 24 घंटों से गंभीर हैं। डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इलाज और दवाओं का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।
इससे पहले बुधवार रात विक्रम गोखले के परिवार ने उनकी मौत की खबरों का खंडन किया। विक्रम गोखले अभी पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 82 वर्षीय अभिनेता को कुछ दिनों पहले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विक्रम गोखले की बेटी ने कहा, ‘उनकी हालत अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। उनका निधन नहीं हुआ है। उनके लिए प्रार्थना करते रहें।’

भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में दूसरा दिन, राहुल के साथ प्रियंका भी शामिल

0

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है, गुरुवार सुबह 6:20 बजे यह खंडवा जिले के बोरगांव से शुरू हुई और अब तक रुरस्तमपुर पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में आज प्रियंका गांधी वाड्रा और सचिन पायलट भी शामिल हो गए हैं। बोरगांव से दो घंटे में यात्रा करीब आठ किमी चलकर सुबह आठ बजे कुमठी पहुंची। यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट पर राहुल गांधी रुके और नाश्ता किया। इसके बाद वे रुस्तमपुर के लिए आगे बढ़ गए। रास्ते के दोनों ओर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग रही हैं। ग्रामीणों ने जगह-जगह इनका स्वागत भी किया।
ग्राम रुस्तमपुर में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने गांव से गुजरते हुए सड़क किनारे उन्हें देखने के लिए खड़ी मजदूर पेशा परिवार की बातचीत की। उन्हें अपने काफिले के अंदर बुलाकर गले में हाथ डाल कर दोनों भाई बहनों ने उससे चर्चा की। उसने बताया कि मेरा नाम भी प्रियंका है तो प्रियंका वाड्रा ने उससे हाथ भी मिलाया।

कोरोना का चीन में पलटवार, एक दिन में सामने आए 31,000 केस

0

चीन में कोरोना महामारी ने एक बार फिर सिर उठाया है। स्थानीय स्वास्थ्य ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी फैलने के बाद यह दूसरा मौका है जब भारी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। बीजिंग समेत कुछ बड़े शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। सामूहिक परीक्षण किया जा रहा है। यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो के हवाले से बताया कि चीन ने बुधवार को कोरोना के कुल 31,454 मामले दर्ज किए गए।

खंडवा जिले के पंधाना में हुआ पेसा जागरूकता सम्मेलन

0

खंडवा जिले के पंधाना में हुआ पेसा जागरूकता सम्मेलन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए नया इतिहास रचा जा रहा है। पेसा एक्ट में प्रावधान है कि ग्राम विकास की कार्य-योजना ग्राम सभा बनाएगी। ग्राम सभा की अनुमति के बाद ही ग्राम पंचायत को मिलने वाली राशि खर्च होगी। ग्राम सभा विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी रखेगी। मस्टर रोल ग्राम सभा के सामने निरीक्षण के लिए रखा जाएगा। श्रमिकों को पूरा पारिश्रमिक समय पर मिले, इसका ध्यान भी ग्राम सभा रखेगी। गाँव में सरकार अब गाँव की चौपाल से चलेगी।
मुख्यमंत्री चौहान खंडवा जिले के पंधाना में पेसा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि पंधाना-घाटाखेड़ी-कालका मार्ग को अब “अमर क्रांतिकारी टंट्या भील” मार्ग के नाम से जाना जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम के लिए गाँव से बाहर जाने वाले श्रमिकों को पहले ग्राम सभा को बताना होगा कि वह कहाँ काम करने जा रहे हैं, उन्हें उस स्थान का पता लिखाना होगा, जिससे कि श्रमिकों के हितों का ध्यान ग्राम सभा रख सकें। पेसा एक्ट के नियम में प्रावधान है कि शासन की योजना के किसी प्रोजेक्ट में किए जाने वाले सर्वे और भू-अर्जन के लिये ग्राम सभा की अनुमति आवश्यक होगी। विकास के सभी कार्य ग्राम सभा की अनुमति से ही होंगे। पेसा एक्ट जनजातीय भाई-बहनों को हर तरह से मजबूत बनाने के लिए है। यह कानून किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के खिलाफ नहीं है। इसे 89 अनुसूचित जनजाति विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में लागू किया गया है। पेसा एक्ट में अनुसूचित क्षेत्रों में जल, जंगल और जमीन से संबंधित अधिकार नागरिकों को ग्राम सभा के माध्यम से दिये गये हैं।