राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में अंधमूक बायपास पर एक हाइवा वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक वाहन के साथ करीब 10 मीटर तक घसीटता गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना रात में हुई। इस जगह पर एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी घटना है जिसमें किसी की मौत हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर चक्कारजाम कर दिया। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने बमुश्किल जाम हटवाया और हाइवा को थाने लेकर पहुंची।
गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि ग्राम पडुआ निवासी रंजीत पटेल उर्फ मुन्नू पटेल उर्फ मुन्नू पहलवान मजदूरी करता था। मंगलवार रात वह बाइक से धनवंतरी नगर की ओर से अपने घर की तरफ जा रहा था। बाइक पर उसका दोस्त सवार था।
वे अंधमूक बाइपास चौराह पार कर नहर वाले मार्ग पर पहुंचे ही थे कि कटनी की ओर से सर्विस लेन से एक हाइवा तिलवारा की ओर जा रहा था। इस दौरान ने नहर वाले मार्ग से गुजर रहे मुन्नू पटेल की बाइक को जोरदार टक्कर हाइवा ने मार दी। हाइवा में रेत थी। टक्कर के साथ ही मुन्नू और उसक साथी सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक के नीचे मुन्नू आ गया और 10 मीटर दूर तक ट्रक के साथ घसीटता चला गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
बायपास पर वाहन ने बाइक सवार को 10 मीटर घसीटा, मौत
कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सभी सियासी दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने भी संगठन की मजबूती के लिए कुछ नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नए ब्लॉक प्रमुखों का चयन करते हुए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने 47 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले 100 और 88 ब्लॉक अध्यक्षों की दो सूचियां जारी की जा चुकी है।
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर तीसरी लिस्ट जारी करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 47 नए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से निभाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।
कांग्रेस संगठन में फेरबदल
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस ने राज्य संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। बीते 7 दिन में कांग्रेस पार्टी ने कुल 235 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जयपुर में जौहरी बाजार ब्लॉक में गजनफर अली और कोटपूतली में कन्हैयालाल सैनी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
RRR फिल्म के गाने को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड
लॉस एंजिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवार्ड मिला है। संगीतकार एमएम कीरवणी ने ट्रॉफी ग्रहण की। गाने को एमएम कीरवणी ने कंपोज किया है। चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि राहुल सिपलीगंज और काल भैरव ने गाने को अपनी आवाज दी है। एसएस राजामौली की सुपर हिट फिल्म RRR को इस साल के गोल्डन ग्लोब की दो श्रेणियों में नामांकित किया गया था।
भोपाल में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर पीया
राजधानी में एक शख्सग ने अपनी पत्नीर और चार बच्चों के साथ कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। परिवार का मुखिया किशोर जाटवठेकेदारी करता है। सामूहिक खुदकुशी के प्रयास का यह मामला बैरागढ़ कलां में घटित हुआ।
इन सभी को हमीदिया अस्पकताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिेर बताई जा रही है। खजूरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने सामूहिक खुदकुशी करने की कोशिश की।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले पिपलानी के आनंद नगर इलाके में भी एक परिवार द्वारा सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया था। यह परिवार कर्जदारों से परेशान था। परिवार में मुखिया के अलावा उसकी मां, पत्नीु और दो बेटियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पशताल में उपचार के दौरान उन सभी की मौत हो गई थी।
मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग है – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के साथ इंदौर में ग्लोबल इन्वेगस्टेर्स समिट का शुभारंभ किया। उन्होंकने कहा कि विकसित भारत हर भारतीय का संकल्प है। आस्था से अध्यात्म तक मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग है।
उन्हों ने कहा कि मध्य प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के लिए आप सभी निवेशकों और उद्यमियों का स्वागत है। विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृषि से लेकर शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रों में एमपी अजब है, गजब और सजग भी है। इन्वेस्टर्स समिट ऐसे समय में हो रही है जब भारत का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सभी विकसित भारत के लिए जुटे हुए हैं। हम जब विकसित भारत की बात कर रहे हैं तो यह हमारा ही नहीं सभी भारतीयों का संकल्प है।
आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत के पास अन्य देशों के मुकाबले आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक है। जी20- ग्रुप में इस साल भारत सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी।
समुद्र के नीचे इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
मंगलवार तड़के इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर से दूर समुद्र के नीचे 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप से 427 किलोमीटर (265 मील) दक्षिण में 95 किलोमीटर की गहराई में था। एएफपी समाचार एजेंसी ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर से दूर समुद्र के नीचे 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप के झटके तिमोर, मालुकु द्वीपसमूह और पापुआ द्वीपों पर महसूस किए गए। लेकिन नुकसान या पीड़ितों की कोई सूचना नहीं थी।
अंबोन में रहने वाले एक इंडोनेशियाई हम्दी ने एएफपी को बताया, मैं बिस्तर पर था, तब मुझे हल्का कंपन महसूस हुआ। मैं उठा और पाया कि मेरे कई दोस्तों ने भी इसे महसूस किया है। इंडोनेशियाई भूभौतिकी एजेंसी ने शुरू में संभावित सुनामी के बारे में चेतावनी दी थी, और फिर चेतावनी हटा ली। भूकंप ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र की राजधानी डार्विन तक महसूस किया गया था, जहां कम से कम 1,000 लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई भूविज्ञान एजेंसी को इसकी सूचना दी थी। एक ट्विटर यूजर ओरबाउंड इमेजेज ने कहा, “यहां डार्विन में लगातार जोरदार झटके लग रहे हैं, जो हमारे उत्तर में काफी गंभीर भूकंप है। डार्विन में ट्विटर यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में गिलास में पानी और एक तरफ से दूसरी तरफ घड़े को दिखाया गया है।
सीए फाइनल का रिजल्ट घोषित
सीए फाइनल का रिजल्ट मंगलवार सुबह घोषित कर दिया गया। इंदौर से आल इंडिया दूसरी रैंक। पहली दूसरी रैंक में सिर्फ एक अंक का अंतर। इंदौर की शिखा जैन ने आल इंडिया रैंकिंग में संयुक्त तौर पर दूसरा नंबर हासिल किया है। वहीं दिल्ली के हर्ष चौधरी पहले नंबर पर रहे। हर्ष चौधरी ने कुल 800 में से कुल 618 अंक हासिल किए। वहीं इंदौर की शिखा ने 617 अंक हासिल किए। मेंगलुरू की रामयाश्री ने भी 800 में से कुल 617 अंक हासिल कर आल इंडिया स्तर पर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया। नई दिल्ली मानसी अग्रवाल कुल 613 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
नंवबर में हुए सीए फाइनल ईयर की परीक्षा के ग्रुप वन में कुल 65291 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 13969 विद्यार्थी पास हुए। वहीं ग्रुप दो में कुल 64775 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 12053 विद्यार्थी पास हुए। वहीं 29242 विद्यार्थी दोनों में समग्र रूप से शामिल हुए। इनमें से 3243 ही परीक्षा में सफल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज के साथ प्रवासी भारतीयों ने लगाए पौधे
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने आए विदेशी मेहमानों ने शहर के ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों के साथ पौधे लगाए। इस दौरान शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे। प्रवासी भारतीयों ने यहां पौधे लगाने के साथ ही देश और इंदौर की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया।
हिंदी की बिंदी विश्व के माथे पर सजाने का कर रहे प्रयास
हिंदी को बेशक भारत में अभी तक राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला, लेकिन उसकी पहचान वैश्विक पटल पर है। हिंदी के सेवा करने वाले केवल हिंदी भाषी क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि गैर हिंदी भाषी क्षेत्र और यहां तक की विदेश में भी हैं। इनके प्रयास विश्व के माथे पर हिंदी की बिंदी सजाकर उसे और भी खास दर्जा दिलाने की है। पाश्चात्य में जहां हिंदी को लेकर उदासीनता है, वहां उसे ही हथियार बनाकर उसकी अहमियत और लोकप्रियता बढ़ाने का प्रयास हिंदी सेवक कर रहे हैं।
इन दिनों शहर में भी हिंदी के सेवक आए हैं और विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। एक अमेरिका में हिंदी की अलख जगा रहा है तो दूसरा मारिशस में हिंदी को आधार बनाकर ज्ञान फैला रहा है।
108 हिंदी सेवकों को किया शामिल
2008 से अमेरिका में रह रही साहित्यकार डा. मीरा सिंह बताती हैं कि जब वे अमेरिका पहुंची तो वहां उन्हें यह महसूस हुआ कि हिंदी के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। शुरुआत लेखन से की और वहां अपनी किताबें हिंदी में प्रकाशित कराई। 2018 में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य प्रवाह संस्था की शुरुआत की, जिसमें 108 हिंदी सेवकों को शामिल किया। इसमें रचनाकार, प्राध्यापक और हिंदी शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य भी शामिल हैं। संस्था द्वारा बच्चों और युवाओं को हिंदी के प्रति जागरूक बनाने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं, जिसमें कहानियां, कविताएं, अभिनय आदि का समावेश होता है। हिंदी सिखाने के लिए उनके लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं, ताकि वे भाषा के आधारभूत ज्ञान को जान सकें। मेरा मानना है कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए केवल बड़ों का हिंदी के विकास के लिए बात करना ही पर्याप्त नहीं।
इंदौर एक दौर है…. जो समय से आगे चलता है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इंदौर एक दौर है जो समय से आगे चलता है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान 24 मिनटों तक चले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावनाओं को साकार करने में जुटा है भारत।
उन्होंने सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि चार साल के बाद पूरी भव्यता के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है। आमने-सामने मिलने का अपना ही मजा है। मैं 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ से आप सभी का स्वागत है। यहां लोग अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियों के साथ अपनी माटी को नमन करने आए हैं।
यह वहां हो रहा है मध्य प्रदेश के हृदयस्थल में हो रहा है। मध्यप्रदेश में मां नर्मदा का जल, यहां की परंपरा, यहां का आध्यात्म ऐसा कितना कुछ है जो आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा। हाल ही में भगवान महाकाल के महलोक का विस्तार हुआ है। मैं आशा करता हूं कि आप सभी वहां जाकर भगवान महाकाल का आर्शीवाद लेंगे।
हम सभी जिस शहर में वह भी अपने आप में अद्भुत है। लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है लेकिन मैं कहता हूं इंदौर एक दौर है। ये वो दौर है जो समय से आगे चलता है फिर भी विरासत को समेटे रहता है। इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अलग पहचान स्थापित की है। खाने पीने के लिए अपन का इंदौर, मन का इंदौर देश ही नहीं पूरी दुनिया में लाजवाब है। इंदौरी नमकीन का स्वाद और यहां पोहे का पैशन है। साबूदाने की खिचड़ी, कचौड़ी, समोसा, शिकंजी, जिसने भी इसे देखा उसके मुंह का पानी नहीं रुका और जिसने इसे चखा उसने कहीं और मुड़ कर नहीं देखा। 56 दुकान तो प्रसिद्ध है ही सराफा भी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि कुछ लोग इंदौर को स्वच्छता के साथ-साथ स्वाद की राजधानी भी कहते हैं। मुझे विश्वास है कि यहां के अनुभव आप खुद भी नहीं भूलेंगे और वापस जाकर दूसरों को यहां के बारे में बताना नहीं भूलेंगे।





