Home Blog Page 161

पश्चिम बंगाल में कोरोना से 36 मौतें, पॉजिटिविटी रेड 9.53 फीसदी

0

कोरोना महामारी की तीसरी लहर देश के चार सबसे बड़े शहरों में चरम पर पहुंच चुकी है. दिल्ली में इस साल जनवरी में, शनिवार तक, लगभग 70 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि इस महीने में पिछले 32 साल में हुई सर्वाधिक बारिश है.

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 36 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान 6,980 लोग संक्रमित पाये गये हैं. राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 9.53 फीसदी है, जबकि एक्टिव केस की संख्या 1,10,183 पहुंच गयी है.

COVID-19 के बढ़ते मामलों के चलते चुनाव आयोग ने रैलियों पर 31 जनवरी तक बढ़ाया प्रतिबंध

0

भारत के चुनाव आयोग ने शनिवार को COVID-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया। घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा 5 व्यक्तियों की सीमा 10 व्यक्तियों तक बढ़ा दी गई है। पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान अगले महीने शुरू होने वाला है।

चुनाव आयोग ने COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच चुनाव प्रचार के नियमों में कुछ छूट दी थी। 22 जनवरी से, चरण -1 के चुनाव अभियान के लिए, अधिकतम 500 व्यक्तियों को COVID प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुले स्थानों में एकत्र होने की अनुमति है। 1 फरवरी से, चरण -2 चुनाव अभियान के लिए, उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों को COVID प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्दिष्ट खुले स्थानों में 500 व्यक्तियों तक की सार्वजनिक बैठकें करने की अनुमति है।

कोरोना महामारी के बीच चुनाव सुरक्षित भी हो और उम्मीदवारों को जनता के बीच जाने का अवसर भी मिले, इसे लेकर मंथन तेज हो गया है। इस संबंध में शनिवार को चुनाव आयोग की केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक हुई है। हर चरण में एक हफ्ते तक प्रचार की छूट देने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। पांच राज्यों में लगे प्रतिबंध को 31 जनवरी के अंत तक बढ़ाया गया है। उसके बाद पहले चरण वाले क्षेत्रों में प्रचार की अनुमति दी जा सकती है। यह छूट चरणवार दी जाएगी, ताकि एकबारगी पूरे प्रदेश में भीड़ न इकट्ठी होने लगे।

सारा अली खान और विक्की कौशल की शादी का सीन इंदौर में हुआ शूट

0

इंदौर। इंदौर में चल रही लुकाछुपी 2 की शूटिंग के दौरान शनिवार को सारा अली खान और विक्की कौशल की शादी का सीन फिल्माया गया। इंदौर के केट रोड पर स्थित पुष्प वाटिका में इसकी शूटिंग की गई। सारा पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं और विक्की कौशल सिर पर साफा बांधे और शेरवानी पहने दिखे। सारा अली खान और विक्की कौशल लुकाछुपी 2 के लिए पिछले कई दिनों से इंदौर के अलग-अलग इलाकों में शूटिंग कर रहे हैं। कभी सारा अली खान विक्की कौशल के साथ इंदौर की सड़कों पर बाइक पर घूमती नजर आईं तो कभी उनके साथ शापिंग करती दिखी थीं।

विक्की कौशल से मिलने कैटरीना कैफ भी आ गई थीं इंदौर

विक्की कौशल से मिलने के लिए कैटरीना कैफ मुंबई से इंदौर आ गई थीं। शादी को एक महीना पूरा होने पर उन्होंने यहां सेलिब्रेट भी किया और साथ मौजूद फिल्म के क्रू मेंम्बर्स को पार्टी भी दी। कैटरीना कुछ दिनों तक इंदौर में ही रुकीं और विक्की के साथ वक्त बिताया। लुकाछुपी 2 की शूटिंग के दौरान विक्की लंबे समय से इंदौर में ही थे और वे मुंबई नहीं जा पा रहे थे, तो कैटरीना खुद ही उनसे मिलने चली आईं।

सारा अली खान के साथ मां अमृता सिंह

सारा अली खान के इंदौर पहुंचने के बाद मां अमृता सिंह भी यहां आ गईं थी। इसके बाद वे उज्जैन के महाकाल मंदिर और इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने भी गए थे। अमृता सिंह और सारा अली खान फिल्म की शूटिंग ज्यादातर समय होटल में ही बिताते हैं।

मध्य प्रदेश के चंबल, सागर संभाग समेत कई जिलों में रविवार को भी बारिश की संभावना

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में एक सप्ताह के बाद एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट की स्थिति बनी है। राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मध्य प्रदेश के चंबल और सागर संभाग समेत कई जिलों में शनिवार शाम को बारिश हुई और रविवार को भी इन्हीं क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। यह पहला मौका है जब ठंड के सीजन में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अलावा वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से ही पश्चिमी राजस्थान के मध्य में एक प्रेरित कम दबाव का क्षेत्र बना है।

ठंड में कम दबाव दुर्लभ घटना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रेरित कम दबाव का क्षेत्र बनना मौसम विज्ञान की दुर्लभ घटनाओं में से एक है। इन दो वेदर सिस्टम के असर से ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर उज्जैन संभागों के जिलों में बारिश हो रही है। रविवार को भी बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

रीवा में 5 मिलीमीटर बारिश हुई

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रीवा में पांच, धार में तीन, रतलाम में तीन, खजुराहो में 2.2, शाजापुर में दो, नौगांव में दो, सतना में 0.6, ग्वालियर में 0.5, इंदौर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

भोपाल का तापमान सामान्य से अधिक

भोपाल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री से. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री से. अधिक रहा। यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री से. की तुलना में 2.2 डिग्री से. अधिक रहा। साहा के मुताबिक बादल छाने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रेरित चक्रवात के रूप में कम दबाव का क्षेत्र बनने की घटना बहुत ही कम देखने में आती है। वर्तमान में पाकिस्तान और राजस्थान पर बने वेदर सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। रविवार को भी बादल बने रहने के साथ ही ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। सोमवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है।

भारत में ही आयोजित होगा इस साल आईपीएल, मुंबई में होंगे बिना भीड़ के मैच

0

भारत में ही होगा। यह मुंबई में होगा और बिना भीड़ के होगा। बीसीसीआई के शीर्ष सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से बताया कि #IPL2022 बिना भीड़ के भारत में होगा। संभावित स्थान वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई), मुंबई और पुणे में डीवाई पाटिल स्टेडियम हैं। पिछले साल, आईपीएल को साल के उत्तरार्ध में यूएई में स्थानांतरित करने से पहले भारत के कुछ हिस्सों में आयोजित किया गया था। 2021 का संस्करण भारत में दर्शकों के बिना शुरू हुआ था, लेकिन COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान जैव-बुलबुले के भीतर COVID-19 मामलों के उभरने के बीच इसे बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। बाद में सितंबर में आईपीएल का बचा हुआ हिस्सा यूएई में खत्म हुआ।

इससे पहले, बीसीसीआई ने 2020 में आईपीएल के 13वें संस्करण और पिछले साल आईपीएल के 14वें संस्करण के दूसरे चरण के आयोजन के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड को लगभग 150 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में बीसीसीआई अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड लगातार तीसरे साल उस तरह का पैसा देने को तैयार नहीं है।

इसके अतिरिक्त, दो नई टीमों (अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी) के आने से आईपीएल का विस्तार 10 फ्रेंचाइजी तक हो गया है, और इसलिए मैचों की संख्या में भी वृद्धि होगी। “यूएई में केवल तीन मैदान हैं, इसलिए टूट-फूट और अधिक होगी। दूसरी बात, शारजाह जैसे स्थल को देखें – टॉस के आधार पर यह पिछले सीजन में इतना अनुमानित था।

प्रियंका वाड्रा बोली, मैंने चिढ़कर कहा था कि मैं ही CM का चेहरा हूं, भाजपा का पलटवार

0

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने आज कहा कि मेरी पार्टी कहीं-कहीं पर ये तय करती है कि CM का चेहरा कौन बनेगा और कहीं पर तय नहीं करती है,ये पार्टी का तरीका है। मैं ये नहीं कह रही हूं कि CM का चेहरा मैं ही हूं,वो मैंने चिढ़ कर कह दिया क्योंकि बार-बार वो ही सवाल पूछे जा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम पूरी शक्ति से चुनाव लड़ रहे हैं। विकास, बेरोज़गारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा के जिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए वो मुद्दे मुख्य तौर पर कांग्रेस उठा रही है। कांग्रेस जनता की आवाज़ उठा रही है,आशा है कि इसका नतीजा अच्छा होगा।

#WATCH मेरी पार्टी कहीं-कहीं पर ये तय करती है कि CM का चेहरा कौन बनेगा और कहीं पर तय नहीं करती है,ये पार्टी का तरीका है। मैं ये नहीं कह रही हूं कि CM का चेहरा मैं ही हूं,वो मैंने चिढ़ कर कह दिया क्योंकि बार-बार वो ही सवाल पूछे जा रहे हैं

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल असलियत को छुपाकर चुनाव के समय ऐसे मुद्दे उठाना चाह रहे हैं जो जज़्बाती हैं जैसे जाति, सांप्रदायिकता पर आधारित मुद्दे क्यों​कि वो विकास की बात नहीं करना चाहते हैं। इससे नुकसान सिर्फ जनता और ​फायदा राजनीतिक दलों का होता है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बेरोज़गारों नौजवानों के लिए क्या किया है? चुनाव आता है तो कहते हैं कि 25 लाख नौकरियां देंगे, कभी ये समझाया है कि रोज़गार कहां से आएगा? हमने ये कहा कि हम 20 लाख नौकरियां देंगे, हमने हवा में नहीं कहा। हमने पूरा घोषणापत्र निकाला है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि 5 साल से उत्तर प्रदेश में इनकी सरकार है, इनको पिछला महीना ही मिला हवाईअड्डे, हाईवे का उद्घाटन करने और नई इंडस्ट्री लगाने के लिए..क्या इससे पहले इनके पास समय नहीं था? चुनाव के सिर्फ एक महीने पहले आप सब घोषणाएं कर रहे हैं, घोषणाएं करनी हैं तो ठोस तरह से करें। जब एक पार्टी 400 सीटों में से सिर्फ 100 या 200 सीटों पर चुनाव लड़ती है तो ये बात साफ है कि पार्टी जिन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ती है उन सीटों पर वो कमजोर होती जाती है। हमारी पार्टी के लिए अकेले चुनाव लड़ना और अपनी पार्टी को सशक्त बनाना बहुत जरूरी था।

भाजपा ने किया पलटवार

उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने कल कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरह से मुख्यमंत्री का चेहरा हूं और आज उस बात से पलट गई हैं। तो साफ है कि ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारा उनका खोखला है। पहले आप अपने नारे को सिद्ध करके दिखाएं।

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के साथ ही चुनावी घोषणा पत्र में कई लोक लुभावने वादे किए जा रहे हैं। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भाजपा ज्वाइन करके भले ही कांग्रेस के कैम्पेन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की हवा निकाल दी हो लेकिन कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को अभी लगता है कि कांग्रेस चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी घोषणा पत्र जारी किया तो एक पत्रकार ने प्रियंका वाड्रा से सवाल पूछ लिया कि क्या आप उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा है और विधानसभा चुनाव लड़ेगी क्या तो इस पर पलटवार करते हुए प्रियंका वाड्रा ने सवाल कर लिया कि उत्तर प्रदेश में क्या आपको और कोई चेहरा नजर आ रहा है क्या?

प्रियंका चुनाव लड़ेंगी या नहीं, नहीं किया खुलासा

हालांकि प्रियंका वाड्रा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं। मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में उनसे पूछे गए सवाल का सीधा जवाब नहीं देते हुए उन्होंने कहा कि आपको कोई दूसरा चेहरा नहीं दिखता।

प्रियंका चोपड़ा शादी के 3 साल बाद सरोगेसी से बनी मां

0

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व मशहूर सिंगर निक जोनस के घर खुशखबरी आई है। यह चर्चित जोड़ी अब माता-पिता बन चुके हैं। देर रात प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वेलकम बेबी का मैसेज शेयर किया और इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके फैन्स ने बधाई देना शुरू कर दी। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के तीन साल बाद उनके घर में यह खुशखबरी आई है।

मां बनकर काफी खुश है प्रियंका

मां बनने के बाद बेहद खुश प्रियंका चोपड़ा ने फैन्स को बताया कि उनके घर में सरोगेसी के जरिए बच्चे का जन्म हुआ है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि सरोगेसी के जरिए उनके घर कोई बेटा आया है या बेटी। ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने देर रात सोशल मीडिया पर निक जोनस को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान पूर्वक कहना चाहेंगे कि इस खास समय में हम अपनी निजता का ख्याल रखते हुए अपने परिवार पर ध्यान देना चाहेंगे। सभी को धन्यवाद’। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक हार्ट इमोजी शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को कई हस्तियों ने दी बधाई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बच्चे के जन्म के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। अथिया शेट्टी, लारा भूपति, पूजा हेगड़े, नेहा धूपिया, हुमा कुरैशी, प्रज्ञा कपूर और कई अन्य सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर उन्हें बधाई दी है। साथ ही आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर समेत कई लोगों ने प्रियंका के पोस्ट को लाइक किया है।

‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो में प्रियंका ने किया था खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने ‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग को लेकर कुछ बातें कहीं थीं। तब प्रियंका ने कहा था कि ‘हम अकेले ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। इसी कारण से आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि निक और मैं बेबी प्लान कर रहे हैं।

इसके अलावा भी एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों के लिए अपनी योजनाओं के बारे में कहा था कि ‘बच्चे भविष्य के लिए हमारी इच्छा का एक बड़ा हिस्सा हैं। ईश्वर की कृपा से जो होता है, होता है। लेकिन जब बताया गया कि वह और निक जोनस काफी बिजी लाइफस्टाइल जीते हैं। तो प्रियंका कहती हैं- ‘नहीं, हम अभ्यास करने में ज्यादा व्यस्त नहीं हैं।’ गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 3 साल 22 दिन पहले उदयपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। शादी हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से हुई थी।

भोपाल में सीएम हाउस दंडवत करते हुए जा रहे मिर्ची बाबा को पुलिस रोककर साथ ले गई

0

भोपाल। गो-माताओं की भूख व सड़क हादसों मौतें न हो। उनकी रक्षा करने के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता दिखाए। इसी मांग को लेकर मिर्ची बाबा का अनशन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्‍यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा का मीनाल रेसीडेंसी अपने घर के बरामदे में अनशन कर रहे हैं। शनिवार को भी मिर्ची बाबा अपने घर के बरामदे में अनशन पर बैठे हैं। इसी दोपहर को वे दंडवत करते हुए मुख्यमंत्री आवास रवाना हो गए थे। मिर्ची बाबा को राजभवन के पास पुलिस ने रोका और अपने साथ ले गई।

मिर्ची बाबा ने बताया कि गो-माता की रक्षा के लिए प्राण भी त्यागने पड़ें तो भी पीछे नहीं हटूंगा। बाबा ने अपनी मांग फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गो-माताओं की रक्षा की जाए। उनके लिए चारे व भूसा की पर्याप्‍त व्यवस्था की जाए। हर गोमाता के हिसाब से सरकार रोजाना 50-50 रुपये स्वीकृत करे। शुक्रवार को मिर्ची बाबा से मिलने मुरैना से कांग्रेस विधायक राकेश मावई पहुंचें। विधायक मावई से बाबा ने मुरैना में बीते दिनों हुई गो-माताओं की मौतों के बारे में जानकारी ली। उधर मिर्ची बाबा के घर के बाद पुलिस की तैनाती बनी रही। अयोध्या नगर के टीआई शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मिर्ची बाबा घर के बरामदे में अनशन कर रहे हैं। बाहर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई। बता दें कि मिर्ची बाबा गो-माताओं के विरोध में गुरुवार को मीनाल रेसीडेंसी से मुख्यमंत्री निवास पर पैदल यात्रा निकाल रहे थे। पुलिस ने बाबा को घर के बाहर ही रोक दिया। इससे नाराज मिर्ची बाबा घर में अनशन पर बैठे हुए हैं। मिर्ची बाबा के सहयोगी गोपाल ने बताया कि पुलिस बाबा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नहीं मिलने दे रही है। बाबा एक बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर प्रदेश में हो रही गो-माताओं की मौतों पर चर्चा करनी है।

हॉट ड्रेस में दिखी ‘देवों के देव महादेव’ की पूजा बनर्जी, भड़के यूजर्स ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

0

टीवी के चर्चित धार्मिक शो ‘देवों के देव महादेव’ में ‘पार्वती’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अपनी हॉट फोटो व वीडियो के कारण सुर्खियों में है। पूजा स्क्रीन पर भले ही बेहद सिंपल दिखती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड हैं। पूजा एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को हैरान करती रहती हैं। हाल ही में पूजा ने अपनी नेट बिकिनी और अपने बाथटब की तस्वीरों से शेयर कर सभी को नाराज कर दिया। उनकी ताजा तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

हॉट तस्वीर देख फैन्स नाराज

दरअसल ‘पार्वती’ का रोल निभाने वाली पूजा बनर्जी का ये ऑफस्क्रीन बोल्ड अवतार अपने फैंस को नाराज ही कर रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पूजा ने बेहद डीप नेक वन पीस ड्रेस पहनी हुई है। इस दौरान पूजा ने गोल टोपी और नीले रंग का चश्मा पहना हुआ है। वहीं पूजा अपने बालों को अगल-बगल से स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में पूजा का अंदाज काफी कातिलाना लग रही है। कुछ फैंस जहां उनकी फोटो की तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप ऐसा क्यों करते हैं?’ धार्मिक किरदार निभाने वाले पूजा बनर्जी की ऐसी तस्वीरें कई फैन्स को पसंद नहीं आ रही है और खूब खरी खोटी भी सुना रहे हैं।

पहले भी शेयर कर चुकी है बोल्ड फोटो और वीडियो

पूजा बनर्जी इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह हरे रंग के तोते में अपने सुडौल फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘रंग के प्यार में’. पूजा की इस तस्वीर को लाखों फैंस ने पसंद किया था लेकिन साथ ही कई फैंस ने निशाने पर भी लिया था।

मध्‍य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, 13 फीसद पहुंची संक्रमण दर, 11,274 नए मरीज मिले

0

भोपाल)। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 11,274 मरीज मिले हैं। कुल 83,694 सैंपल की जांच में इतने मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 13 फीसद रही। कोरोना की तीसरी लहर में प्रदेश में 26 दिसंबर के बाद से मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर भी लगातार बढ़ रही है। हर दिन 30 मरीजों से बढ़ते हुए आंकड़ा 11 हजार से ऊपर पहुं गया है। तीसरी लहर में यह दूसरी बार है, जब प्रदेश् में कोरोना से एक ही दिन में पांच मरीजों की मौत हुई है। इनमें से तीन मरीजों की मौत इंदौर, एक की सागर और एक की उज्जैन में हुई है।

प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 61,388 तक पहुंच गया है। इनमें 922 यानी डेढ़ फीसद मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। संदिग्ध मरीजों में भी 112 मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में सामने आई है। प्रदेश में गुरुवार को 9603 मरीज मिले थे। यानी 24 घंटे के भीतर ही पिछले दिन के मुकाबले 1671 मरीज बढ़ गए हैं। दूसरी लहर में एक दिन में मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा पिछले साल अप्रैल में 13,601 था। यानी इसी तरह से मरीज बढ़े तो दो दिन के भीतर ही दूसरी लहर का रिकार्ड टूट जाएगा।

11 हजार सैंपलों की जांच अटकी

प्रदेश में शुक्रवार को 85,310 सैंपल लिए गए। इनमें 11 हजार सैंपलों की जांच नहीं हो पाई। अब इनकी जांच शनिवार को होगी, जिसकी रिपोर्ट मरीजों को रविवार को पता चल पाएगी। गुरुवार के 14,024 सैंपल की जांच नहीं हो पाई थी। प्रदेश सरकार ने आरटी-पीसीआर तकनीक से सैंपलों की जांच के लिए हाल ही में दो निजी लैब से अनुबंध किया है। इसके बाद भी हाल यह है कि 10 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच हर दिन नहीं हो पा रही है।