Home Blog Page 158

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर रोक

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक एक्जिट पोल पर बैन रहेगा। प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर कोई एग्जिट पोल जारी नहीं किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा है कि 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से 7 मार्च को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक लगाई जा रही है। चुनाव आयोग ने जारी आदेश में कहा है कि कोई भी इस नियम का पालन नहीं करता है उसे दो साल तक की जेल हो सकती है। उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 ए (संक्षिप्त रूप से आरपी अधिनियम, 1951) में यह प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति एक्जिट पोल नहीं करेगा और इस अवधि के भीतर एक्जिट पोल का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचित अवधि के दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य तरीके से प्रकाशन या प्रचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो इस धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करता है, उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास, जिसे दो साल तक बढ़ाया जा सकता है, या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि यह जनमत सर्वेक्षण चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इससे मतदाता भ्रमित हो रहे हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से कहा है कि समाचार चैनलों द्वारा ओपिनियन पोल दिखाना चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आयोग से मांग की थी कि 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, लेकिन समाचार चैनलों पर लगातार ओपिनियन पोल दिखाए जा रहे हैं, जिससे मतदाता भ्रमित हो रहे हैं, इसलिए ऐसे जनमत सर्वेक्षणों पर रोक लगाने की आवश्यकता है क्योंकि यह चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं।

CM शिवराज ने की महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना के कार्यों की समीक्षा

0

भोपाल।  उज्‍जैन में कोटि तीर्थी को इस तरह विकसित करें कि यहां भव्यता और दिव्यता की अनुभूति हो। रुद्रसागर में जल शुद्ध रहे। संपूर्ण क्षेत्र आकर्षक लगे। अक्षरधाम या ऐसे ही अन्य तीर्थ स्थानों की तरह यहां जन आकर्षण बढ़ाया जाए। संपूर्ण क्षेत्र भगवान शिव की महिमा का दर्शन करवाने वाला हो। महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना के काम अगले मीन माह में व्यवस्थित रूप से पूरे कर लिए जाएं।

यह निर्देश मुख्यमंत्री शि‍वराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन में संचालित निर्माण कार्य और सौंदर्यकरण योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिए। साथ ही कहा कि लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आनंद कुमार शर्मा की पुस्तक महाकाल के अद्भुत प्रसंग का विमोचन किया गया।

बैठक में उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने महाकाल मंदिर परिसर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान बताया गया कि पहले और दूसरे चरण में 425 करोड रुपये विभिन्न् कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूरा होने पर महाकाल महाराज मंदिर परिसर और अन्य स्थानों पर सुविधाओं का विकास होगा। यह कार्य आने वाले सिंहस्थ 2028 की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नगर के सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए जो भी जरूरी काम हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। महाकाल मंदिर के अलावा अन्य स्थानों का इस तरह विकास हो जिससे श्रद्धालु और पर्यटक एक-दो दिन रुकना चाहें। यात्रा के बाद पूर्ण आनंद और संतोष का भाव लेकर जाएं।

मध्‍य प्रदेश में पदोन्नति के लिए अभी और इंतजार, डाटा विश्लेषण के बाद आएगा फैसला

0

भोपाल( । पदोन्नति में आरक्षण मामले का फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुद्दे तय कर दिए हैं। अब इन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर केंद्र और राज्यों की सरकार पदोन्न्ति को लेकर निर्णय लेंगी, लेकिन मध्य प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचितजाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के डाटा को लेकर जो पैमाना तय किया है। उसके हिसाब से मध्य प्रदेश की पूरी तैयारी है, पर राज्य को लेकर फैसला अभी नहीं आया है। सुप्रीम कोर्ट 24 फरवरी से राज्यवार सुनवाई शुरू करेगा। पहले केंद्र सरकार के मामले सुने जाएंगे और फिर राज्यों के। तब मध्य प्रदेश का डाटा कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके विश्लेषण के बाद प्रदेश के संदर्भ में फैसला आएगा।

प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों का पौने छह साल बाद भी पदोन्नति का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार के वकील मनोज गोरकेला कहते हैं कि सरकार ने जिन मुद्दों की ओर सुप्रीम कोर्ट का ध्यान दिलाया था। उन पर स्थिति अब साफ हो गई है। अब पदोन्नति के नए नियम बनाने की भी जरूरत नहीं है।

वे कहते हैं कि कोर्ट ने एससी-एसटी के जिस तरह के डाटा की बात की है, प्रदेश में वह तैयार है। हमारे पास संवर्गवार, वर्गवार और विभागवार डाटा उपलब्ध है। बस अब राज्य के संदर्भ में कोर्ट के फैसले का इंतजार है। गोरकेला कहते हैं कि 24 फरवरी से राज्यवार सुनवाई शुरू होगी, तब प्रदेश का डाटा कोर्ट में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने डाटा या रिव्यू का समय तय करने का दायित्व राज्यों की सरकार पर छोड़ दिया है। वर्ष 2006 में आए एम.नागराज फैसले को आधार बनाकर कुछ राज्यों में वर्ष 1994 वालों को पदावनत (रिवर्ड) कर दिया था। उन्हें भी राहत मिल गई है।

60 हजार कर्मचारी हो गए सेवानिवृत्त

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने वर्ष 2016 में ‘मप्र लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2002″ खारिज किया है। प्रदेश के कर्मचारी लगभग पौने छह साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। इस अवधि में 60 हजार से अधिक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनमें से करीब 32 हजार कर्मचारियों को बगैर पदोन्नति के सेवानिवृत्त होना पड़ा है। सरकार ने वर्ष 2018 में सेवा की अवधि दो साल बढ़ाकर 62 साल कर दी थी। वरना, सेवानिवृत्त होने वालों का आंकड़ा 75 हजार के पार हो जाता।

पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन: संगीत सांसरिक कर्तव्यों का बोध कराता है, अनंत तक गूंजता है- पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज पंडित जसराज जी की पुण्य अवसर है। इस दिन पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन की स्थापना के इस अभिनव कार्य के लिए मैं बधाई देता हूं। विशेष रूप से मैं दुर्गा जसराज जी और पंडित सारंगदेव जी को शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि उनकी शास्त्रीय विरासत को आप सब आगे बढ़ा रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि संगीत एक ऐसा माध्यम है, जो हमें सांसारिक कर्तव्यों का बोध कराता है। सांसारिक मोह से भी मुक्ति भी कराता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘संगीत की खासियत भी यही है कि आप उसे छू भले ही नहीं सकते, लेकिन वो अनंत तक गूंजता रहता है।’ उन्होंने कहा कि संगीत एक गूढ़ विषय है। मैं इसका बहुत जानकार नहीं हू। हमारे ऋषियों ने स्वर और नाद को लेकर जितना व्यापक ज्ञान दिया। वो अद्भुत है।

पीएम मोदी ने कहा कि पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन का प्राथमिक उद्देश्य भारत की राष्ट्रीय विरासत कला, संस्कृति की रक्षा करना और इसका विकास और प्रचार करना होगा। मुझे जानकर अच्छा लगा कि ये फाउंडेशन उभरते हुए कलाकारों को सहयोग देगा और आर्थिक रूप सक्षम बनने के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि जब टेक्नोलॉजी का प्रभाव हर क्षेत्र में है, तो संगीत के क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी और आईटी का रिवॉल्यूशन होना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश में ऐसे स्टार्ट अप तैयार हों जो पूरी तरह संगीत को डेडिकेटेड हों, भारतीय वाद्य यंत्रों पर आधारित हों, भारत के संगीत की परंपराओं पर आधारित हों। उन्होंने आगे कहा कि काशी जैसे अपनी कला और संस्कृति के केन्द्रों का पुनर्जागरण कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम को लेकर हमारी जो आस्था रही है

इस बार सिद्ध, साध्य और रवि योग की त्रिवेणी में मनेगी बसंत पंचमी

0

इंदौर । इस वर्ष ऋतुराज बंसत के आगमन का सूचक पर्व बसंत पंचमी 5 फरवरी शनिवार को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर मंगलकारी और कार्य में सिद्धि देने वाले सिद्ध, साध्य और रवि योग के त्रिवेणी संयोग में ज्ञान की देवी सरस्वती का पूजन होगा। अबूझ मुहूर्त होने से शहरभर में एक हजार से अधिक वैवाहिक आयोजन होंगे। इसके साथ ही विद्यारंभ संस्कार होगा और मंदिर में माता सरस्वती का विशेष-श्रृंगार और पूजन किया जाएगा।

ज्योतिर्विद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 5 फरवरी को तड़के 3.47 बजे से अगले दिन 6 को सुबह तड़के 3.46 बजे तक रहेगी। इस मौके पर सिद्ध योग 4 को शाम 7.11 से अगले दिन 5 को शाम 7.11 से शाम 5.42 बजे तक रहेगा। साध्य योग भी 5.43 से दिवस पर्यंत रहेगा। इसके अलावा रवि योग का संयोग भी बना रहा। यह संयोग दिन को मंगलकारी बना रहे हैं। इससे पहले 2 फरवरी को गुप्त नवरात्र की शुरुआत होगी।

बिना मुहूर्त कर सकते हैं शादी

बसंत पंचमी के दिन को दोष रहित दिन माना गया है। इसके चलते इसे स्वयं सिद्ध व अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इसके चलते इस दिन बड़ी संख्या में विवाह के आयोजन होते है।शादी विवाह के अलावा मुंडन संस्कार, यज्ञोपवित, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना आदि शुभ कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन को बागीश्वरी जयंती और श्रीपंचमी भी कहा जाता है।होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी के अनुसार कोरोना प्रोटोकाल के पालन के साथ मुहूर्तों पर शादियां हो रही है। बसंत पंचमी पर एक हजार से अधिक वैवाहिक आयोजन होंगे।

विद्यारंभ के लिए श्रेष्ठ दिन

ज्योतिर्विद् एमके जैन ने बताया कि पौराणिक मान्यता के मुताबिक बसंत पंचमी का दिन विद्यार्थियों के साथ लेखन का कार्य करने के लिए खास है।इस दिन को ज्ञान की देवी सरस्वती का प्राकट्य दिवस होने से मां सरस्वती की विशेष पूजा होती है।इसके चलते बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया जाता है। गीता में भगवान कृष्ण ने कहा कि वे ऋतुओं में बसंत है।छह ऋतुओं में बसंत ऋतुराज के रूप में प्रतिष्ठित है।इस अवसर पर प्रकृति नवीन स्वरूप धारण करती है।

षटतिला एकादशी पर होगा पापों से मुक्ति के लिए भगवान विष्णु का पूजन

भगवान गणेश को तिल चतुर्थी पर तिल के लडड्ओं के भोग अर्पित करने के बाद अब भगवान विष्णु का तिल से पूजन से पापों से मुक्ति मिलेगी। अवसर 28 जनवरी को षटतिला एकादशी का होगा। इस अवसर पर एकादशी व्रत रखकर तिल से स्नान-पूजन के साथ सेवन करने से व्रतधारी को मनोवांछित फल की प्राप्ती होगी।ज्योतिर्विदों के मुताबिक माघ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 27 जनवरी गुरुवार को रात 2.16 बजे से 28 जनवरी शुक्रवार को रात 11.35 बजे तक रहेगी। एकादशी का पारणा 29 जनवरी को सुबह 7.11 से 9.20 बजे तक किया जा सकता है। ज्योतिर्विद् नीलकंठ बड़वे गुरुजी के अनुसार इस बार इसबार एकादशी माता लक्षमी के प्रिय दिन शुक्रवार को आने से माता लक्षमी की कृपा भी प्राप्त होगी। भगवान विष्णु और माता लक्षमी की प्रसन्नता एक दिन ही साथ मिलेगी।

राजगढ़ में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह बोले, कोरोना के केस कम हुए तो 31 जनवरी के बाद खुलेंगे स्कूल

0

राजगढ़। कोरोना के कारण स्कूल बंद है। 31 जनवरी के पहले हम एक बार फिर से समीक्षा करेंगे। अगर कोरोना के केस कम हुए तो फिर से स्कूल खोलने को लेकर हम विचार करेंगे ओर पढ़ाई चालू हो इसकी व्यवस्था हम करेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए हम फैसला लेंगे। पीपल्या कला गांव में हाई स्कूल के साथ हायर सेकेंडरी की बिल्डिंग भी यहां पर निश्चित तौर पर बनवा दी जाएगी। सामुदायिक भवन की भी मांग आई है। वह भी बनवा दिया जाएगा, स्थान तय कर लें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पीपल्या कला गांव में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या यहां आवास प्लस का सर्वे हो गया। इसके बाद आगे कहा कि आवास प्लस के तहत जो गरीब हैं व प्रधानमंत्री आवास योजना में 2011 के तहत जो गरीब हैं उनमें से 98 हजार लोगों लाभ मिल गया है। 1 लाख लोग बचे हैं उनको भी आवास योजना देने का काम करेंगे। आगे कहा कि जिस छोटे घर मे एक से अधिक परिवार रह रहे हैं उनके लिए मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना चालू की है। जिनके पास रहने की जमीन नही है। ऐसे परिवारों को रहने की जमीन का पट्टा देकर उनको जमीन का मालिक बनाया जाएगा।

पीपल्याकला में 2200 के आयुष्मान कार्ड बने हैं, जो रह गए उनके भी बन जाएं

सीएम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों से पूछा कि यहब पर आयुष्मान कार्ड बने की नही। ऐसे में कुछ ने हाथ हिलाकर हां का संकेत दिया तो कुछ ने न का। इसके बाद सीएम ने कहा कि कुछ कह रहे कि बने हैं, कुछ कह रहे नही बनें। मैं यह निर्देश दे रहा हूं कि कोविड के समय मे रोजगार सहायकों को यह अधिकार है कि जिनके कार्ड नही बने, जो लोग रह गए हैं उनको कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। क्योंकि रोटी, कपड़ा, मकान, दवाएं, पढ़ाई यह सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

जो छूट गए उनके नाम सम्माननिधि मे जोड़ लें

प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि के तहत तीन किश्तों में 6 हजार रुपये किसानों के खातों में डाले जाते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 4 हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रदेश में 78 लाख किसानों के खातों में यह राशि दी जा रही है। अगर कोई नाम छूट गए हों तो मैं फिर कह रहा हूँ कि यहां कमिशन भी है व कलेक्टर भी हैं, नाम जोड़ लिए जाएं।

अच्छा काम कर रही आजिविका मिशन की बहनें

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वसहायता समूहों के कार्यों की सीएम ने सराहना की। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन की बहने अच्छा सामान बनाती है। जो फिनाइल आदि बनाई है वह मैंने देखी है। आजीविका मिशन को बैंकों से जोड़ा जाए। फिनाइल से लेकर अलग अलग काम कर रही है। काम और बढ़ाएं ताकि ओर काम मिल सके व उनकी आमदनी बढ़ सके।

फरवरी में मिलेगी फसल बीमा की राशि

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना के पिछले साल के पैसों को लेकर कंपनी के साथ सेटलमेंट दो-चार दिन में होने वाला है। पिछले साल की फसल बीमा योजना का पैसा अगले महीने की शुरुआत में ही किसान भाई-बहनों को दे दिया जाएगा। आगे कहा कि अभी जो नुकसान हुआ था उसका सर्वे कराय है।

भय्यू महाराज की सचिव थी पलक, बढ़ाई नजदीकी और करने लगी थी ब्‍लैकमेल

0

इंदौर । राष्‍ट्रसंत कहे जाने वाले भय्यू महाराज की आत्‍महत्‍या के मामले में इंदौर सत्र न्‍यायालय ने उनके करीबी सेवादार रहे शरद देशमुख, विनायक दुधाले और पलक पुराणिक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में छह साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

भय्यू महाराज ने 12 जून 2018 को इंदौर स्थित अपने घर में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सत्र न्यायालय ने करीब साढ़े तीन साल सुनवाई चली।

वाट्सअप पर हुई चैट के स्क्रीनशाट भी अपने पास रखे थे

पलक भय्यू महाराज की सचिव थी। धीरे-धीरे उसने महाराज से नजदीकी बढ़ा ली थी और महाराज के साथ कुछ निजी पलों के वीडियो फुटेज और वाट्सअप पर हुई चैट के स्क्रीनशाट भी अपने पास रखे थे। महाराज ने जब आयुषी के साथ शादी की तो पलक ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। वह पुलिस को शिकायत करने की धमकी भी देती थी।

नशीली दवाएं देता था विनायक

महाराज का सेवादार विनायक दुधाले पलक से मिला हुआ था औ वह महाराज को नशीली दवाएं देता था। 16 साल से जुड़ा होने के कारण महाराज उस पर गहरा विश्वास करते थे, लेकिन विनायक भी पलक के साथ पर्दे के पीछे रहकर महाराज पर दबाव डलवाता था। आत्महत्या से पहले उनसे कुछ दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर कराए थे।

महाराज का राजदार था शरद

आत्महत्या वाले दिन महाराज का सेवादार शरद देशमुख ही उनके साथ था और महाराज को वह अस्पताल ले गया था। शरद ज्यादातर बंगले पर रहता था और महाराज के कई राज जानता था। शरद और विनायक भी आपस में मिले हुए हैं। शरद कई बार स्वजनों को भी महाराज से मिलने नहीं देता था और उन्हें भड़काता था।

राहुल गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

0

राहुल गांधी आज (गुरुवार) स्पेशल फ्लाइट से अमृतसर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी, सीएम चन्नी और नवजोत के साथ गाड़ी में बैठकर श्री दरबार साहिब के लिए रवाना हो गए। यहां 117 उम्मीदवारों के साथ स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और लंगर सेवा में भाग हिस्सा लिया। नेतृत्व परिवर्तन के बाद राहुल का पंजाब में पहला दौरा है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी अमृतसर के बाद सड़क मार्ग से 100 किमी दूर जालंधर पहुंचे। जहां ‘नवी सोच-नवा पंजाब’ (नई सोच-नया पंजाब) नाम से आयोजित एक वर्चुअल जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें चुनाव आयोग ने फिजिकल रैलियों और रोड शो पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है। पंजाब में 29 फरवरी को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।

भोपाल में Shweta Tiwari ने दिया विवादित बयान

0

भोपाल । श्वेता तिवारी ने भोपाल में एक वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान भगवान को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इसी वेब सीरीज में काम करने वाले सौरभ राज जैन फैशन डिजाइनर की भूमिका में हैं, इसके पहले वे भगवान का किरदार निभाते थे। प्रेस वार्ता के दौरान एंकर ने कहा कि पहले भगवान का किरदार और अब फैशन डिजाइनर, तो श्वेता तिवारी ने तपाक से अंत:वस्त्र और भगवान को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। हांलाकि यह कहने के बाद वे जोर से हंसी और वक्तव्य को मजाक में तब्दील करने की कोशिश की गई, लेकिन इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है। बता दें कि महिलाओं के अंतर वस्त्रों और फैशन इंडस्ट्री की विषय वस्तु से जुड़ी इस वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में हुई है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल कमिश्नर को इस मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ओटीटी प्लेटफार्म पर सेंसर न होने से ऐसे ऐसे विषयों पर कंटेंट तैयार हो रहे हैं, जिनकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। इसी क्रम में अब एक वेब सीरीज बन रही है शो स्टॉपर: मीट द ब्रा शेटर। भोपाल में शूट हुई इस वेब सीरीज की लांचिंग की घोषणा मंगलवार को श्यामला हिल्स स्थित एक होटल में की गई थी। इस मौके पर प्रोजेक्ट की स्टार कास्ट भी मौजूद रही। इसके डायरेक्टर मनीष हरिशंकर हैं। वेब सीरीज में श्वेता तिवारी के अलावा रोहित राय, कवलजीत सिंह और दीगांगना सूर्यवंशी हैं। प्रोजेक्ट के रिलीज की तैयारी हो चुकी है, लेकिन इसमें भोपाल के जिन कलाकारों और तकनीशियन ने काम किया है उन्होंने मेहनताना न मिलने के आरोप भी निर्माता पर लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रोडक्शन हाउस ने हमसे काम लेकर भुगतान नहीं किया और दूसरे लोगों की सेवाएं ले लीं।

गृह मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

इधर, गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म कलाकार श्वेता तिवारी के विवादित बयान को संज्ञान में लिया है। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि श्वेता तिवारी का बयान मैंने सुना है, देखा है। बयान की निंदा करता हूं। भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि जांच करें, उसके बाद करवाई की जाएगी। टीवी कलाकार श्वेता तिवारी ने भोपाल में वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान भगवान और अंडर गारमेंटस को जोड़कर विवादित बयान दिया है।

श्वेता तिवारी बोली, महिलाओं को अंत: वस्त्रों को लेकर संकोच की भावना

इस दौरान वेब सीरीज की विषय वस्तु पर बात करते हुए अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने कहा कि महिलाओं में अपने अंत: वस्त्रों को लेकर अभी भी संकोच की भावना है। वे इस पर खुलकर चर्चा नहीं कर पाती हैं। किसी पुरुष दुकानदार को अपने वस्त्रों का साइज नहीं बता पाती हैं। इस वेब सीरीज के माध्यम से हमने इस विषय पर चर्चा शुरू की है। मुझे लगता है कि इस वेब सीरीज का कैरेक्टर मुझसे काफी मिलता जुलता है। आज भी हमारे दुकानदार महिलाओं को नेपकिन काली पन्नी में रखकर देते हैं। मासिक धर्म के बारे में चर्चा करना शर्म की बात मानी जाती है। यह रूढ़ीवादी परंपरा बदलनी चाहिए। अब हमारी नई पीढ़ी आनलाइन माध्यमों से सीख भी रही है। हमारी इस वेब सीरीज के माध्यम से यही बताने की कोशिश की गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। वर्चुअल सम्मेलन में शामिल होने वाले नेता क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति के साथ संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के कदमों पर चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन में पांच देशों के राष्ट्रपति हिस्सा लेंगे। इनमें कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोटाएव, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमली रहमान, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्डिमोहम्मद और किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सादिर जापारोव शामिल हैं।