Home Blog Page 42

पीएम मोदी कुल्लू दशहरे में शामिल हुए

0

पीएम मोदी कुल्लू दशहरे में शामिल हुए

ह‍िमाचल प्रदेश के कुल्‍लू में आज से सात द‍िवसीय विश्व विख्यात कुल्लू दशहरा उत्‍सव शुरु होने जा रहा है। इसकी शुरुआत भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ होगी। पीएम मोदी भी ऐतिहासिक रथ मैदान में पहुंच गये हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि ह‍िमाचल के इत‍िहास में पहली बार देश के प्रधानमंत्री इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

कुल्लू दशहरा उत्सव की 1660 ईस्वी से शुरुआत हुई थी। राजा जगत सिंह के समय में अयोध्या से भगवान रघुनाथ की मूर्ति कुल्लू लाई गई थी। मान्यता है कि अश्वमेघ यज्ञ के समय भगवान श्रीराम ने भगवान रघुनाथ की मूर्ति का निर्माण क‍िया था। विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा देव महाकुंभ में करीब 4 बजे सैकड़ों देवी देवताओं के पूरे लाव लश्कर के साथ भगवान रघुनाथ भव्य रथयात्रा शुरू हुई।

बारामूला में अमित शाह बोले ‘मैं पाकिस्तान से बात नहीं करूंगा’

0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे का बुधवार को आखिरी दिन है। अमित शाह ने बारामूला में रैली को संबोधित किया। शाह ने कहा, आतंकवाद से किसी का भला नहीं हुआ, जम्‍मू कश्‍मीर के 42 हजार लोग आतंकवाद की भेंट चढ़ गए, इनकी मौत के यह तीन परिवार जिम्‍मेदार हैं। गांव तक जम्हूरियत पहुंचाने का काम किया है। पहले जम्मू कश्मीर में जम्हूरियत की व्याख्या थी तीन परिवार, 87 विधायक। कश्मीर की इस खूबसूरत वादी मे हजारों लोग विकास की गाथा सुनने के लिए, नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए यहां जमा हुए हैं। अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग मुझे पाकिस्तान से बात करने की सलाह देते हैं। मैं पाकिस्तान से बात नहीं करूंगा, मैं बारामूला के लोगों से बात करूंगा, मैं जनसभा में बात करूंगा।

 

शाह ने महबूबा को जवाब देते हुए कहा कि वह कहती थी कि क्‍या दिया हिसाब देकर जाना। मोदी जी ने जम्‍हूरियत को 30 हजार लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। अभी तक लोकतंत्र का अर्थ तीन परिवार तक सीमित थे। इन तीन परिवारों ने भ्रष्‍टाचार रोकने के लिए कुछ नहीं किया। गरीबों का पैसा भ्रष्‍टज्ञचार की भेंट चढ़ना चाहिए क्‍या। अब मैं पूछ रहा हूं 70 साल तक इन परिवारों ने शासन किया, कितने युवाओं को रोजगार मिला, कितना निवेश आया। आज मैं हिसाब पूछना चाहता। कश्मीर की इस खूबसूरत वादी मे हजारों लोग विकास की गाथा सुनने के लिए, नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए यहां जमा हुए हैं। पहले यह टेररिस्‍ट हाटस्‍पाट था अब टूरिस्‍ट हाटस्‍पाट है। पहले छह लाख सैलानी कश्‍मीर आते थे इस वष्र 22 लाख सैलानी आ चुके हैं।

 

भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हो रही इस रैली में भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी पहुंची हैं। वहीं यह पहला मौका है जब केंद्रीय गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर में दशहरा मनाएंगे। इससे पहले बुधवार सुबह अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अमित शाह के इस दौरे को बहुत अहम माना जा रहा है। आर्टिकल 370 हटने के बाद यह पहला मौका है जब अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं।

हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं-पीएम मोदी 

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम बुधवार सुबह बिलासपुर पहुंचे और यहां AIIMS का उद्घाटन किया। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल पहले (2017 में) इस AIIMS का शिलान्यास किया था। इस तरह प्रदेशवासियों को सस्ता और अच्छा इलाज मुहैया करवाने का प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश सरकार का सपना पांच साल में साकार होने जा रहा है। बिलासपुर AIIMS 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने बिलासपुर में रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा, आप सभी को, संपूर्ण देशवासियों को विजयादशमी के अवसर पर अनंत-अनंत शुभकामनाएं। ये पावन पर्व हर बुराई से पार पाते हुए, अमृत काल में जिन ‘पंच प्राणों’ का संकल्प देश ने लिया है, उन पर चलने के लिए नई ऊर्जा देगा। मेरा सौभाग्य है कि विजयादशमी पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के हजारों करोड़ रुपये के प्रोजक्ट का उपहार देने का अवसर मिला है।

बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या लग्जरी लाइफ से लेकर आलीशान घर तक, अरबों की मालकिन है

0

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती से तो सभी वाकिफ हैं। लेकिन ऐश्वर्या एक्टिंग के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। वे कई सालों से काम कर रही हैं। और अब भी उनका काम जारी है। ऐश्वर्या आज पूरी दुनिया में एक जाना माना नाम है। ऐश्वर्या काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। वे अपनी मॉडलिंग, एक्टिंग और बिजनेस के कारण आज अरबों की मालकिन हैं। एक्ट्रेस ली लग्जरी लाइफ में आलीशान घर और कीमती गाड़ियां शामिल है। आज हम आपको बताते हैं कि ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ कितनी है।
ऐश्वर्या एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी है। ऐश्वर्या ने ‘Ambee’ नाम की एक कंपनी में करीब एक करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए हुए हैं। जो कि एक एनवायरनमेंट इंटेलिजेंस स्टार्टअप है। इसके अलावा वे पोषण पर आधारित स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप ‘Possible’ की भी इन्वेस्टर हैं। इस कंपनी ने ऐश्वर्या की मदद से पांच करोड़ रुपये लिए हैं। ऐश्वर्या का जुहू वाला घर जलसा लगभग 112 करोड़ रुपये का है।
इसके साथ ही उनके पति अभिषेक ने दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में सैंक्चुअरी फॉल्स में एक महल जैसा विला भी खरीदा हुआ है। एक्ट्रेस के पास बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। 5500 वर्ग फुट के क्षेत्र में इस अपार्टमेंट को 38,000 रुपए प्रति वर्ग फुट की कीमत पर खरीदा था। जिसकी टोटल कीमत 21 करोड़ रुपये बताई गई है।

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान ग्राउंड में भड़की हिंसा

0

इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम 127 लोगों की मौत हो गई, साथ ही 160 लोगों गंभीर घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक टीम के मैच हारने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गई। समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि मौत तब हुई जब गुस्साए प्रशंसकों ने पूर्वी जावा में एक मैच के बाद फुटबॉल मैदान पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक हिंसा में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई है। AFP ने पूर्वी जावा के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा के हवाले से बताया कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हो गई।
इसलिए फुटबॉल मैच में भड़की हिंसा
पर्सबाया सुरबाया ने इंडोनेशिया में अरेमा एफसी से फुटबॉल मैच 3-2 से जीत लिया था, इसके बाद अरेमा एफसी के हजारों फैंस खेल के मैदान में घुस गए और हिंसा करने लगे। स्थानीय पुलिस और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों के सदस्यों ने मैदान में प्रवेश किया और पर्सबाया सुरबाया के खिलाड़ियों की रक्षा की गई।

सचिन की इंडिया लीजेंड ने श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरी बार किया खिताब पर कब्जा

0

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के खिताबी मैच में शनिवार देर रात सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड ने श्रीलंका लीजेंड को मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। नमन ओझा के तूफानी शतक के सामने लंकाई टीम की क नहीं चली और भारत ने 22 रन से मैच पर कब्जा किया। बता दें कि इससे पहले साल 2021 में हुए टूर्नामेंट के पहले सीजन के दौरान भी इंडिया लीजेंड ने जीत दर्ज की थी।
नमन ओझा ने मैच में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 71 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली. जिसके दम पर इंडिया लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान श्रीलंका लीजेंड की टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई. विनय कुमार ने तीन और अभिमन्यु मिथुन ने दो विकेट निकाले. नमन ओझा प्लेयर ऑफ द मैच बने जबकि तिलकरत्ने दिलशान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।
सचिन तेंदुलकर मैच में पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. सुरेश रैना भी महज चार रन का योगदान ही दे पाए. विनय कुमार 36(21) ने इसके बाद नमन ओझा के साथ मिलकर पारी को सभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी बनी. युवराज सिंह ने 19 और इरफान पठान ने 11 रन का योगदान दिया
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 41 रन पर ही टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे. नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान जयारत्ने ने 51 रन की पारी खेलकर अंत में टीम को संभालने का प्रयास जरूर किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मुख्यमंत्री चौहान ने सादर नमन किया

0

जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को नई शक्ति और दिशा देने वाले भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सादर नमन। आपका आदर्श जीवन और कल्याणकारी विचार सदैव हमें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे ।

गांधी जयंती पर ‘राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह’ का मुख्यमंत्री चौहान ने शुभारंभ किया

0

मुख्यमंत्री चौहान ने गांधी जयंती के अवसर पर रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित ‘राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह’ का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

देश का सबसे स्वच्छ राज्य मध्यप्रदेश बना, इंदौर छठवीं बार देश का स्वच्छतम शहर

0

भारत सरकार द्वारा करवाये गये स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में हर साल की तरह मध्यप्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के कीर्तिमान स्थापित किये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश को 100 से अधिक शहरों वाले राज्यों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य और इंदौर को देश के स्वच्छतम शहर का अवार्ड प्रदान किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश को बधाई दी। उन्होंने इंदौर को छठवीं बार स्वच्छतम शहर का अवार्ड मिलने पर कहा कि इंदौर शहर के जन-भागीदारी के प्रयासों को सभी को अपनाना चाहिये। सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड इंदौर सांसद शंकरलाल लालवानी और नगर निगम इंदौर की टीम तथा सबसे स्वच्छ प्रदेश का अवार्ड प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह एवं उनकी टीम ने प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर कहा कि प्रदेशवासियों के लिये यह गर्व का विषय है। उन्होंने नागरिकों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार मानते हैं, जिन्होंने स्वच्छता के संकल्प पर निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि पर नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों और नगरीय निकायों के पूरे स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री चौहान के कुशल नेतृत्व के कारण मिली है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री चौहान के कुशल मार्गदर्शन में हम सब मिल कर आगे भी इस तरह की उपलब्धियाँ हॉसिल करते रहेंगे। सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि इस उपलब्धि पर संकल्प लें कि आगे भी अपने शहर को स्वच्छ रखेंगे।

पेट्रोल- डीजल पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला केंद्र सरकार ने टाला

0

केंद्र सरकार ने इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बिना बिकने वाले पेट्रोल- डीजल पर दो रुपये अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने वाले फैसले को टाल दिया गया है। सरकार के इस कदम से उन उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो बड़े फैमाने पर बिना मिश्रण वाले पेट्रोल- डीजल का उपयोग करते हैं।
सरकार ने शुक्रवार देर रात सूचना जारी करते हुए कहा कि इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बिना बिकने वाले पेट्रोल पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी अब 1 नवंबर 2022 से और डीजल पर अप्रैल 2023 से लागू होगी।
बजट में किया गया था एलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल फरवरी में बजट में बिना मिश्रण वाले पेट्रोल- डीजल पर दो रुपये अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने का एलान किया था, ये फैसला एक अक्टूबर,2022 से लागू होना था, जिसे सरकार ने फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।