शशि थरूर ने नामांकन वापसी की खबरों पर किया खंडन
कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है। इस बीच, शशि थरूर ने शनिवार को बड़ी बात कही। उन्होंने वीडियो जारी कर इस बात का खंडन किया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले रहे हैं। थरूर ने कहा, सूत्रों के हवाले से दिल्ली में खबर चल रही है कि आज मैं अपना नामांकन वापस ले रहा हूं। यह खबर पूरी तरह से गलत है। मैं आखिरी तक लड़ूंगा। यह पार्टी के अंदर ही दोस्ताना लड़ाई है, लेकिन मैं लडूंगा। मैंने कभी चुनौतियों से मुंह नहीं मोड़ा है। नीचे देखिए शशि थरूर का वीडियो। इस बीच, भाजपा ने तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए पार्टी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से कुलदीप विश्नोई के बेटे भव्य विश्नोई को टिकट दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की गोला गोकरनाथ सीट से अमन गिरि मैदान में उतरेंगे। तेलंगाना की मुनुगोडे सीट से कोमातिरेड्डी प्रत्याशी होंगी।
राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
भारत जोड़ों यात्रा के बीच राहुल गांधी ने कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस की ओर केंद्र पर निशाना साधा। बकौल राहुल गांधी, हम नई शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे देश के लोकाचार पर हमला है, यह हमारे इतिहास को विकृत करती है। यह कुछ लोगों के हाथ में शक्ति केंद्रित करता है। हम एक विकेंद्रीकृत शिक्षा प्रणाली चाहते हैं जो हमारी संस्कृति को दर्शाती है।
राहुल गांधी ने आगे कहा, मेरी समझ में आरएसएस अंग्रेजों का मदद कर रहा था और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा कहीं नहीं मिलती है। भाजपा ऐसे तथ्यों को छिपा नहीं सकती। कांग्रेस और उसके नेताओं ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।
शशि थरूर ने नामांकन वापसी की खबरों पर किया खंडन
नए मस्त मलंग गाने पर सपना चौधरी ने जमकर लगाए ठुमके
हरियाणा की मशहूस डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अपने शानदार डांस मूव्स और बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं। अपनी दिलकश अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली सपना आए दिन किसी ना किसी वजह चर्चा रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया गाना रिलीज हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने इस गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
सामने आए इस वीडियो में सपना अपने नए गाने पर डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। वीडियो को देख लग रहा है कि सपना किसी क्लब में इस गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। डांस कर रही सपना को देख फैंस भी दीवाने हुए जा रहे हैं। ढेर सारे लोगों के बीच सपना गाना गाते हुए नाच रही हैं। काले रंग के सूट में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही अपनी शानदार स्माइल से एक्ट्रेस ने सभी को घायल कर दिया है।
अभिनेत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने सपना ने कैप्शन में लिखा, बैक-टू-बैक गाने….मस्त मलंग अब रिलीज हो चुका है। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट कर अभिनेत्री के डांस और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सपना चौधरी अपने डांस और गानों के अलावा विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पर धोखाघड़ी का मामला भी दर्ज हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। बाद में एक्ट्रेस में इस मामले में खुद सरेंडर किया था, हालांकि, बाद में उन्हें इस शर्त पर गिरफ्तारी वारंट खत्म कर दिया गया कि सपना मामले में कोर्ट में पेश होकर सहयोग करेंगी।
रेपो रेट बढ़ने से ज्लद होम लोन की ईएमआई बढ़ेगी
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आरबीआई के इस फैसले से ईएमआई पर लोन लेने वालों को बड़ा झटका लगा है। रेपो रेट बढ़ने से यह तय हो गया है कि अब उन्हें अपने लोन की ज्यादा ईएमआई चुकानी पड़ेगी।
त्योहारों से पहले ईएमआई पर लोन लेने वालों को झटका
आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के फैसला लेने के बाद मई महीने से इसमें अब तक 150 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे सबसे बड़ा झटका बैंक से लोन लेने वालों को लगा है। रेपो रेट के बढ़ने से बैंक जाहिर तौर पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेंगे। ऐसे में यह तय हो गया है कि उनकी ओर से दिए गए लोन्स की ईएमआई बढ़ जाएगी। होगा यह कि मई महीने में अगर कोई लोन बैंक ने 6.5 फीसदी के ब्याज दर पर दिया था, रेपो रेट बढ़ने के बाद वह उस लोन की ब्याज दर कम से कम डेढ़ प्रतिशत का इजाफा कर देगी। ऐसे में 6.5% की ब्याज फीसदी पर लिए गए लोन पर अब बैंक कम से कम आठ प्रतिशत सालाना ब्याज चार्ज करेगी।
दस लाख रुपये के होम लोन पर हर महीने 778 रुपये ज्यादा पेमेंट करना पड़ेगा
मान लीजिए रामकुमार नाम के किसी व्यक्ति ने छह महीने पहले 6.5% की दर पर बैंक से दस लाख रुपये का होम लोन 10 वर्ष के लिए लिया था। उसके लोन की ईएमआई उस समय 11,355 रुपये थी। उस समय से अब तक रेपो रेट में 150 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हो गई है। इसका मतलब यह हुआ कि बैंक ने उस वक्त जो लोन 6.5% की ब्याज दर पर लिया था उसपर वह कम से कम 1.5% या उससे अधिक चार्ज करेगा। अगर बैंक सबसे कम 1.5% ही अतिरिक्त ब्याज चार्ज करता है तो अब उपरोक्त लोन की ब्याज दर 6.5% से बढ़कर 8 प्रतिशत हो जाएगी। इस तरह रामकुमार के लोन पर अब नई ईएमआई 8% के ब्याज दर के हिसाब से 12,133 रुपये प्रति महीने हो जाएगी। ऐसे में रामकुमार को अब बीते मई महीने की तुलना में अपने लोन पर 778 रुपये अधिक ईएमआई चुकानी पड़ेगी।
दस लाख रुपये के होम लोन की ईएमआई कितनी बढ़ेगी?
मई से अब तक ईएमआई में अंतर- 12,133-11,355 = 778
कुल राशि पर देय ब्याज में वृद्धि- 3,62,576-4,55,931 = 93,355
10 लाख लोन के बदले पहले चुकाने पड़ते = 13,62,576 रुपये
इतनी ही राशि के लोन पर अब चुकाने पड़ेंगे = 14,55,931 रुपये
नोट: आंकड़े अनुमानित और ईएमआई कैलकुलेटर की गणना पर आधारित हैं।
मई में रेपो रेट 4.4% था अब यह बढ़कर 5.9% हुआ
केंद्रीय बैंक इस वर्ष मई से अब तक रेपो रेट में 1.50% की वृद्धि कर चुका है। इस दौरान रेपो रेट 4.4 से बढ़कर 5.9 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। रिजर्व बैंक बाजार में मुद्रा के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट का इस्तेमाल करता है। रेपो रेट बढ़ने का मतलब यह है कि आरबीआई से बैंक जो पैसे लेंगे उन्हें वह पैसा बढ़ी हुई ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर शामिल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल दीपक चाहर की जगह टीम में मौका दिया गया है। चाहर को सीरीज के पहले वनडे मैच के ठीक पहले चोट लगी थी। ट्रेनिंग के दौरान चाहर के टखने में चोट लगी थी और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए आखिरी वनडे आठ महीने पहले फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
अब चाहर के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से जुड़ने पर भी खतरा मंडरा रहा है। दीपक को टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंबाय रखा गया है। बुमराह के चोटिल होने पर उनमें और मोहम्मद शमी में से किसी एक को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चुना जाना है। चाहर समेत चार रिजर्व खिलाड़ी 11 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं। चाहर की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और चेतन साकरिया को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में चेतन दिल्ली कैपिटल्स और मुकेश चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं।
बीसीसीआई ने शनिवार को बताया कि चोटिल दीपक चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को नौ अक्तूबर (रविवार) को होगा और आखिरी मैच 11 अक्तूबर को नई दिल्ली में होगा।
मांडू मे प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह ने किया
मांडू/धार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार से सड़क मार्ग से शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स मांडू पहुंचे। इसके बाद भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम शुरू हुआ।
इसस पहले बारिश और मौसम की खराबी के चलते भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में मांडू पहुंचने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकाप्टर से डीआरपी लाइन धार पहुंचे, यहां से सड़क मार्ग से मांडू के लिए रवाना हुए। धार पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा के मंत्री व पदाधिकारियों ने हैलीपैड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया।
अचानक हुए कार्यक्रम में फेरबदल से यहां प्रशासनिक स्तर पर हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए तैयार मांडू में जिले के आला अधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री गण सभी ने धार की तरफ रुख किया। सुबह 10:30 बजे तक तक मुख्यमंत्री धार नहीं पहुंचे थे और जल्द पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही थी।
इसके पहले मुख्यमंत्री के अवर सचिव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मांडू सुबह 11:45 पर यहां मीरा की जिरात पर बने हेलीपैड पर उतरने वाले थे। बताया जाता है कि रात भर हुई तेज बारिश के चलते मांडू स्थित हेलीपैड पर कुछ अव्यवस्था हुई। वहीं मीरा गीरात से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग के बीच में पड़ने वाले पहाड़ियों की मिट्टी सड़क मार्ग पर आ गई थी। इसके कारण सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने कार्यक्रम में अचानक फेरबदल किया है।
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने संन्यास का ऐलान किया
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। अगले माह कतर में होने वाले फीफा विश्व कप से पहले मेसी ने घोषणा कर दी है कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 164 मैचों में 90 गोल किए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। गौरतलब है कि टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (117) और ईरान के अली डेई (109) के बाद मेसी तीसरे स्थान पर हैं। 35 वर्षीय मेसी नवंबर में होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने करियर का पांचवां विश्व कप खेलेंगे और फीफा विश्व कप के दौरान मेसी की नजर विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी टीम पर होगी।
मेसी बोले, अगले विश्व कप के दिन गिन रहा
मेसी से जब पूछा गया कि क्या यह आपका आखिरी विश्व कप होगा तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, वो तो हैं। आगे मेसी ने कहा कि मैंने फैसला लिया है और विश्व कप के लिए दिन गिन रहा हूं। मैं इसे लेकर थोड़ा नर्वस हूं। मुझे बस आश्चर्य है कि क्या होने वाला है। यह आखिरी बार होगा और यह हमारे दिमाग में है कि हम वहां कैसे खेलेंगे। मेसी ने आगे कहा कि हम कतर पहुंचने का इंतजार नहीं कर सकते और हमें इस बात की भी चिंता है कि विश्व कप हमारे लिए कैसा होगा। हम बेहतर करेंगे।
ट्रॉफी के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा अर्जेंटीना
बीते साल कोपा में सफलता हासिल करने के बाद अर्जेंटीना ट्रॉफी के प्रबल दावेदार के रूप में विश्व कप में उतरेगा। मेसी ने कहा कि हमारी टीम को बड़े टूर्नामेंट में उम्मीदों की आदत हो गई है। आगे मेसी ने यह भी कहा कि मैं नहीं जानता कि हम दावेदार हैं या नहीं, लेकिन इतिहास को देखें तो अर्जेंटीना की टीम अपने आप में एक दावेदार है।
अभिनेता अरुण बाली का निधन, लंबे समय से थे बीमार
बॉलीवुड के विख्यात अभिनेता अरुण बाली का आज तड़के निधन हो गया है। अरुण बाली कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करके लोगों का दिल चुके हैं। 79 साल की उम्र में अरुण बाली ने मुंबई में आखिरी सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक अरुण बाली लंबे समय से बीमार थे और आज तड़के 4:30 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम कर चुके थे।
अरुण बाली ने 1991 में ख्यात नाटक चाणक्य में राजा पोरस , दूरदर्शन के धारावाहिक स्वाभिमान में कुंवर सिंह सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया। 2000 के दशक में में कुमकुम में हर्षवर्धन वाधवा की तरह “दादाजी” भूमिकाओं के लिए पहचाने गए। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म व सीरियल निर्माता भी थे।
अरुण बाली की चर्चित फिल्में
दिवंगत अभिनेता अरुण बाली ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया। हाल के वर्षों में आई केदारनाथ फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा ओह माय गॉड (2012 फ़िल्म), पीके (2014), पानीपत (2019), लाल सिंह चड्ढा (2022) में अहम भूमिका निभाई थी।
दीपावली पर एडहॉक बोनस केंद्र सरकार के इन कर्मियों को मिलेगा
वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मियों को दीपावली के मौके पर 2021-22 के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। इसके तहत सभी पात्र कर्मियों को 30 दिन के वेतन जितनी राशि मिलेगी। केंद्र सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले वे अराजपत्रित कर्मचारी, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं, उन्हें भी यह बोनस दिया जाएगा। एडहॉक बोनस का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सभी योग्य कर्मियों को भी मिलेगा।
केंद्र सरकार में अस्थाई कर्मचारियों को होगा फायदा
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा 6 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार, एडहॉक बोनस के तहत जो रकम दी जाती है, उसका निर्धारण करने के लिए एक नियम बनाया गया है। कर्मियों का औसत वेतन, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार, जो भी कम हो, उसके आधार पर यह बोनस जोड़ा जाता है। यदि किसी कर्मी को सात हजार रुपये मिल रहे हैं, तो उसका 30 दिनों का मासिक बोनस लगभग 6907 रुपये रहेगा। इस तरह के बोनस का फायदा, केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को ही मिलेगा, जो 31 मार्च 2022 को सेवा में रहे हैं। उन्होंने साल 2020-22 के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार ड्यूटी दी है।
सेवा के बीच कोई ब्रेक नहीं है तो मिलेगा बोनस
वित्त मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, जो कर्मचारी अस्थायी तौर से एडहॉक बेस पर नियुक्त हुए हैं, उन्हें भी ये बोनस मिलेगा, बशर्ते उनकी सेवा के बीच कोई ब्रेक न रहा हो। ऐसे कर्मचारी जो, 31 मार्च 2022 को या उससे पहले सेवा से बाहर हो गए, उन्होंने त्यागपत्र दे दिया हो या सेवानिवृत हुए हों, उसे स्पेशल केस माना जाएगा। इसके तहत वे कर्मी, जो अमान्य तरीके से मेडिकल आधार पर 31 मार्च से पहले रिटायर हो गए या दिवंगत हो गए हैं, लेकिन उन्होंने वित्तीय वर्ष में छह माह तक नियमित ड्यूटी की है, तो उसे एडहॉक बोनस के योग्य माना जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी की नियमित सेवा की निकटवर्ती संख्या को आधार बनाकर ‘प्रो राटा बेसिस’ पर बोनस तय होगा।
केंद्र सरकार ये कर्मी भी होंगे बोनस के पात्र
वे कर्मचारी, जो प्रतिनियुक्ति, विदेश सेवा, केंद्र शासित प्रदेश या किसी पीएसयू में 31 मार्च 2022 को कार्यरत हैं तो उन्हें लेंडिंग डिपार्टमेंट यानी उधार देने वाला विभाग, यह बोनस नहीं देगा। ऐसे केस में उधार लेने वाले संगठन की जिम्मेदारी बनती है कि वह एडहॉक बोनस, पीएलबी, एक्सग्रेसिया और इंसेंटिव स्कीम आदि प्रदान करे, बशर्तें वहां ऐसे प्रावधान चलन में हों। यदि कोई कर्मचारी ‘सी’ या इससे ऊपर के ग्रेड में है और उसे वित्तीय वर्ष के दौरान बीच में ही विदेश सेवा से वापस बुला लिया जाता है, तो इसे लेकर एडहॉक बोनस का नियम बनाया गया है। इसके तहत वित्तीय वर्ष में विदेशी विभाग से यदि उस कर्मी के मूल विभाग को बोनस और एक्सग्रेसिया राशि मिली है, तो संबंधित कर्मी को वह राशि दे दी जाएगी। रिवर्ट होने के बाद भी यदि कर्मी का केंद्र सरकार की तरफ बोनस बकाया है ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार उसके एडहॉक बोनस पर प्रतिबंध लगा सकती है।
रिटायरमेंट के बाद जॉब में हैं तो लागू होगा ये नियम
राज्य सरकार, संघ क्षेत्र और पीएसयू से कोई कर्मचारी यदि रिवर्स डेपुटेशन पर केंद्र सरकार में आता है तो उन्हें एडहॉक बोनस दिया जाएगा। ऐसे कर्मी, जो सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद दोबारा से जॉब में आए हैं, उन्हें नए कर्मचारी मानकर बोनस का निर्धारण होगा। ऐसे कर्मचारी, जो वित्तीय वर्ष के दौरान अर्ध वेतन अवकाश पर हैं, ईओएल पर हैं या शैक्षणिक अवकाश लिए हुए हैं, इन्होंने यदि उक्त अवधि के अलावा नियमों से परे कोई अवकाश लिया है, तो वह अवधि गिनी नहीं जाएगी। हालांकि एडहॉक बोनस के लिए वह पीरियड ब्रेक इन सर्विस, नहीं माना जाएगा। अनुबंध वाले कर्मचारी, जो दूसरे भत्ते जैसे महंगाई भत्ता व अंतरिम राहत आदि के लिए योग्य है, तो उसे एडहॉक बोनस भी मिलेगा। यदि कोई कर्मचारी उक्त भत्तों की श्रेणी में नहीं आता है तो उसे केजुअल लेबर के हिसाब से बोनस दिया जाएगा।
एडहॉक बोनस के लिए पार्ट टाइम कर्मी नहीं होंगे पात्र
यदि कोई कर्मचारी, वित्तीय वर्ष में सस्पेंड रहा है, तो उसके लिए बोनस के अलग नियम बनाए गए हैं। ऐसे कर्मी, जब सेवा में दोबारा आते हैं और उन्हें पहले वाले सभी लाभ मिलते हैं तो उस स्थिति में उन्हें एडहॉक बोनस के योग्य माना जाएगा। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ट्रांसफर होने वाले कर्मी एडहॉक बोनस के योग्य माने जाएंगे, यदि उनकी सेवा में कोई ब्रेक नहीं है। ऐसे मामले में दोनों विभागों के सर्विस पीरियड को जोड़ा जाएगा। ऐसे कर्मी जो प्रतियोगी परीक्षा पास कर एक विभाग से दूसरे विभाग में चले गए हैं, वे भी एडहॉक बोनस के योग्य होंगे। हालांकि ऐसे मामलों में जो बोनस की राशि दी जाएगी, वह उस विभाग द्वारा जारी होगी, जहां वह कर्मचारी 31 मार्च 2022 को कार्यरत रहा है। वे कर्मचारी, जिन्हें सरकारी विभाग से ट्रांसफर किया गया है, क्या वे एडहॉक बोनस के योग्य होंगे, इस बाबत कहा गया है कि उनका बोनस वह विभाग काउंट करेगा, जहां पर वे 31 मार्च को सेवा में थे।
इन कर्मियों के लिए बोनस मिलने का होगा ये नियम
सामान्य निर्धारित वेतन पर काम करने वाले पार्ट टाइम कर्मियों को यह बोनस नहीं मिलेगा। वे कर्मचारी जो पिछले तीन साल से अलग अलग विभागों में काम कर रहे थे और 31 मार्च 2022 को भी वे किसी विभाग में थे, इनके लिए भी एक नियम बनाया गया है। इनकी योग्यता तीन साल के कार्यकाल से तय होगी। एक साल में 240 दिन के दौरान वे एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में चले गए हों और उन्हें एक्सग्रेसिया या दूसरे भत्ते नहीं मिलें हों, तो उन्हें यह बोनस मिलेगा। यदि कोई केजुअल लेबर है और उसे वित्तीय वर्ष में नियमित किया गया है, लेकिन वह 3
1 मार्च 2022 को छह माह की नियमित सेवा वाली योग्यता पूरी नहीं करता है, तो उसे एडहॉक बोनस का फायदा नहीं मिलेगा। उसे नियमित कर्मी की भांति इस बोनस का लाभ नहीं दिया जा सकता।
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट में अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को
ज्ञानवापी मस्जिद में कथित ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग के लिए हिंदू महिला याचिकाकर्ताओं की याचिका पर वाराणसी की जिला अदालत अगली सुनवाई 11 अक्टूकबर को करेगी। ज्ञानवापी मामले में पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता विष्णु जैन ने कहा कि कोर्ट ने हमें दो बिंदुओं पर स्पष्ट करने के लिए कहा कि क्या ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर पाया गया ढांचा इस सूट संपत्ति का हिस्सा है या नहीं? दूसरा, क्या न्यायालय वैज्ञानिक जांच के लिए आयोग जारी कर सकता है? हमने अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया है।
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विष्णु जैन ने कहा है कि हमने कहा कि यह हमारी वाद संपत्ति का हिस्सा है और सीपीसी के आदेश 26 नियम 10ए के आधार पर न्यायालय को वैज्ञानिक जांच का निर्देश देने का अधिकार है। मुस्लिम पक्ष ने जवाब के लिए कुछ समय मांगा है। अब मामले की सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी।
महिलाओं ने अपनी याचिका में कहा कि इस तरह की जांच में कार्बन डेटिंग प्रक्रिया शामिल हो सकती है और इसे एक सरकारी निकाय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया जा सकता है। हालांकि, पांच हिंदू महिलाओं में से एक ने चार अन्य महिलाओं द्वारा वैज्ञानिक जांच याचिका पर आपत्ति जताते हुए एक अलग दृष्टिकोण लिया था, जिसमें कहा गया था कि कार्बन डेटिंग सहित कोई भी परीक्षण ‘शिवलिंग’ को नुकसान पहुंचा सकता है।
प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री वर्चुअली हुए सम्मिलित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि के अभियान को मिशन मोड में लेने के लिए उनका आभार मानते हुए कहा है कि इस पवित्र लक्ष्य से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित स्वरूप में छोड़ पाएंगे। इन अभियानों से मानव जीवन के साथ जीव-जन्तुओं की सुरक्षा की व्यवस्था भी होगी। मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती की दिशा में 2021 से कार्य आरंभ हुआ और अब तक 59 हजार से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं। डिजिटल कृषि में क्राप सर्वे, रिफेरेंस रजिस्ट्री, फार्मा रजिस्ट्री और पीएम किसान डाटा बेस का उपयोग कर प्रदेश के किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि पर हुई बैठक में यह बात कही। मुख्यमंत्री चौहान बैठक में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय स्वाेस्य् औ एवं परिवार कल्या ण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया उपस्थित थे। प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि पर प्रस्तुतिकरण हुआ। बैठक में मणिपुर, असम, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री तथा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग का अमला किसानों से लगातार संपर्क में है। किसान भाई सरलता से प्राकृतिक खेती कर पाएँ, इस उद्देश्य से किसान भाइयों को देशी गाय पालने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रतिमाह 900 रूपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कृषि पाठ्यक्रमों में स्नातक और स्नातकोत्तर कर रहे विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जा रहा है। डिजिटल कृषि के क्षेत्र में ई-उपार्जन और फसल बीमा योजना से कृषकों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। किसान को घर और खेत से ही कृषि उपज विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि के क्षेत्र में विभिन्न राज्यों द्वारा किए जा रहे नवाचार एक दिशा में हों, इस उद्देश्य से आज की बैठक की गई है। प्राकृतिक खेती गाय पर आधारित परंपरागत खेती है, जो धरती के सभी तत्वों के संरक्षण पर आधारित है। एक समय यह कहा जाता था कि भारत-भूमि में दूध और घी की नदियाँ बहती हैं। वर्तमान में प्राकृतिक खेती से ही यह स्थिति पुन: निर्मित होगी। केन्द्रीय मंत्री शाह ने कृषि विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में प्राकृतिक खेती को सम्मिलित करने, कृषि विभाग के विस्तार कर्मचारियों को प्राकृतिक खेती पर किसान का सकारात्मक मानस निर्मित करने, सफल प्राकृतिक खेती वाले गाँवो में किसान का भ्रमण कराने जैसी गतिविधियों को मिशन मोड में अपनाने और गौ-शालाओं को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का सुझाव दिया।
केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता के परिणाम स्वरूप ही भारत में डिजिटल कृषि से संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन शुरू हो पाया है। कृषि विविधता से परिपूर्ण हमारे देश में कृषि की विभिन्न उपजों का उत्पादन देश की मांग के अनुसार करने में इस अभियान से मदद मिलेगी और देश विभिन्न उत्पादों में आत्म-निर्भर हो सकेगा। आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस पर आधारित तकनीकें किसानों के उत्पाद का सही मूल्य दिलाने में मदद करेंगी। साथ ही किसान की आय दोगुनी करने के प्रयासों को संस्थागत स्वरूप में आगे बढ़ाया जा सकेगा।
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पात्र व्यक्ति का हक उस तक पारदर्शिता के साथ निर्बाध रूप से पहुँचे, यह सुनिश्चित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतिबद्ध हैं। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में डिजिटल कृषि से क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किसानों का मानस बनाने और उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं।
केन्द्रीय स्वा।स्य्ान एवं परिवार कल्या ण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का मानव स्वास्थ्य पर घातक प्रभावों को देखते हुए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से उत्पादन तो बढ़ा है, पर इससे खाद्य सामग्री का पोषण असंतुलन भी बढ़ा है। प्राकृतिक खेती के उत्पाद, स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभप्रद हैं। इनका मूल्य भी किसानों को अधिक मिलेगा। डिजिटल कृषि से किसान के उत्पाद का वैल्यू एडिशन करने और योजना का लाभ किसानों को सरलता से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।





