Home Blog Page 161

इस दिन लॉन्च होगा Vivo V23e स्मार्टफोन, मिलेगी दमदार बैटरी

0

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो सोमवार, 21 फरवरी को अपना V23e फोन पेश कर रही है। यह मोबाइल थाईलैंड में लॉन्च हो चुका है। अब फोन भारतीय मार्केट में अपनी जगह बनाने को तैयार है। अगर आप नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल लॉन्च से पहले ही Vivo V23e की कीमत लीक हो चुकी है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन के डिजाइन और फीचर्स का हिंट दिया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट, 8जीबी रैम और 4060mAh की बैटरी है।

कितनी होगी Vivo V23e की कीमत

Vivo V23e 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,990 रुपए होगी। स्मार्टफोन 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट को वीवो के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। Vivo V23e सनशाइन गोल्ड और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा।

Vivo V23e स्पेसिफिकेशन

Vivo V23e में 2400*1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.44 इंच FHD+AMOLED 60Hz वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट से लैस है। जिसमें माली-जी 57 एमसी 2 जीपीयू है। वीवो V23e में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉइड 11 को सपोर्ट करता है। फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP f/1.8 प्राइमरी कैमरा, 8MP F/2.2 अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP F/2.4 सेंसर है। इसके फ्रंट में 44 मेगापिक्सल कैमरा है। स्मार्टफोन में 4050एमएच की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कनेक्टिविटी में 5जी, 4जी LTE, ब्लूटूथ 5.1, डुअल बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं।

महिला की हत्या के आरोपित को पकड़ने की मांग लेकर शाजापुर जिले में हाइवे पर लगाया जाम

0

शाजापुर-मक्सी। शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर ग्राम रोजवाल जोड के टोल नाका पर रविवार को खासा हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने एक महिला के शव को हाइवे पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझाइश दी। हालांकि शाम पांच बजे बाद भी जाम जारी रहा। इसके चलते हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उज्जैन जिले के तराना थाना के ग्राम कनार्दी में एक दलित समाज की महिला की भगवती बाई का सिर कुचला शव घर के समीप से मिला। इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कागजी कार्रवाई कर शव का पीएम कराया। पीएम के पश्चात अंतिम संस्कार होना था। लेकिन ग्रामीणजन दोपहर को अंतिम संस्कार ना करते हुए आरोपितों को तलाशकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। ग्रामीण समीप स्थित रोजवास जोड टोल नाका के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर शव को रखकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बीच मार्ग पर हो रहे प्रदर्शन से हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई।

शाम 5 बजे तक लगा रहा हाइवे पर जाम

देखते ही देखते राजमार्ग के दोनों और सैंकड़ों वाहनों की कतार लग गई। मौके पर एएसपी टीएस बघेल, एसडीओपी दीपा डोडवे, तराना एसडीएम एकता जायसवाल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों को समझाईश दी। लेकिन ग्रामीण समझने को तैयार नहीं थे। शाम पांच बजे पश्चात भी करीब जाम की स्थिति रही।

महिला को तलाशते रहे परिजन व ग्रामीण

महिला रात में घर पर नहीं थी। परिजनों को लगा कि भगवती बाई ग्राम में ही कहीं गई होगी। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। काफी तलाश करने के बाद अल सुबह घर से कुछ दूरी पर महिला का शव मिला।

बैतूल मे पार्टी करने के नाम पर ग्रामीणों को बुलाकर मतांतरण के लिए उकसाया, चार गिरफ्तार

0

बैतूल। जिले की भैंसदेही तहसील के आदिवासी बहुल ग्राम उदामा में मतांतरण का प्रयास करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के बाद चार लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी पनप रही है। दरअसल शनिवार को उदामा ग्राम में बैतूल एवं महाराष्ट्र से आये मिशनरी से जुड़े कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को मतांतरण के लिए प्रेरित करने की सूचना मिली थी। इसकी भनक लगते ही सांवलमेंढा एवं कोथलकुंड से हिन्दु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे और भैंसदेही पुलिस को सूचित किया। गांव में बकरा पार्टी की आड़ में लगभग एक सैकड़ा ग्रामीणों को एकत्रित कर मतांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मौके पर पहुंची भैंसदेही पुलिस ने धार्मिक साहित्य जप्त कर सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद चार आरोपित सायबू इवने निवासी उदामा, विजय जाधव निवासी कोठारा थाना परतवाड़ा, रूथ जाधव निवासी कोठारा थाना परतवाड़ा एवं डेनी पाउल निवासी बैतूल के खिलाफ धारा 295 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी तीन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

खेत में पार्टी के लिए ग्रामीणों को एकत्र किया था

सांवलमेंढा से लगभग 15 किमी दूर उदामा ग्राम में सायबू इवने के खेत में बाकायदा पंडाल लगाकर बकरा पार्टी की आड़ में उदामा सहित आसपास के लगभग एक सैकड़ा ग्रामीणों को बैतूल एवं महाराष्ट्र से आये मिशनरी के लोगों ने एकत्रित किया था। सूचना मिलने पर सांवलमेंढा एवं कोथलकुंड के रोशन सोनी, अजीत त्रिवेणी, चमन संगमनेरकर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, गोकुल पन्द्राम सहित हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पंडाल में धार्मिक साहित्य, कैलेण्डर पर्चे एवं प्रपत्र देखकर मतांतरण के प्रयास का मामला स्पष्ट होने पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिशनरी के लोगों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर भैंसदेही पुलिस को सूचना दी।

धार्मिक साहित्य जब्त

मौके पर पहुंची भैंसदेही पुलिस ने वहां मौजूद मिशनरी के लोगों सहित ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने पंडाल से से कुछ धार्मिक साहित्य, कैलेण्डर, पर्चे प्रपत्र जब्त किए। खेत मालिक सायबू इवने निवासी उदामा, बैतूल निवासी डैनी पाल, लखन पंवार, शारिक खान, रोहब खान तथा परतवाड़ा निवासी महिला पुरुष को पकड़कर थाने लाया गया। शनिवार देर शाम पूछताछ के बाद चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया। भैंसदेही थाना प्रभारी तरन्नुम खान ने बताया कि मतांतरण के लिए प्रेरित करने के मामले में चार लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम गदराझिरी में कुछ माह पहले मतांतरण का मामला सामने आया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया था।

सफाई के काम में बाधा डालने वाले और गंदगी फैलाने वालों को दे देनी चाहिए फांसी – रीवा सांसद

0

रीवा। अपने विवादित बयान को लेकर मशहूर रीवा सांसद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वच्छता के काम में बाधा डालने वालों को फांसी दे देनी चाहिए। ऐसे लोगों को जिंदा रहने को अधिकार नहीं है। सांसद गत शनिवार को इंदौर में गोबर धन सीएनजी प्लांट के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद रीवा नगर निगम के पीएम आवास के हितग्राहियों को मकानों की चाबी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपते हुए मिश्रा ने कहा कि अकेले नगर निगम, सरकार, सांसद या विधायक के भरोसे स्वच्छता नहीं हो सकती। कुछ दिन पहले रीवा में डस्टबिन जला दिए गए। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कुछ भी कर सकते हैं रीवा सांसद: कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि वर्तमान में रीवा सांसद के बयान पर चर्चा नहीं करनी चाहिए क्योंकि वह अपने बयान में कुछ भी कर सकते हैं जब भ्रष्टाचार को जायज मांग सकते हैं दाढ़ी से आवास झरने की बात कर सकते हैं तो फांसी देने की बात तो उनके लिए सहज एवं आम है।

15 लाख रुपए के भ्रष्टाचार को बताया था जायज: दो महीने पहले प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मीडिया कार्यशाला में सांसद ने भ्रष्टाचार पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सरपंच चुनाव लड़ने के लिए सात लाख खर्च करता है तो वह 15 लाख तक भ्रष्टाचार करे यह गलत नहीं है।

नवंबर 2021 में कहा था कि पीएम आवास पीएम मोदी की दाढ़ी से निकलते हैं। मोदी की दाढ़ी में घर ही घर हैं। एक बार हिलाते तो 50 लाख, दूसरी बार मटकाते हैं तो एक करोड़। जितनी बार हिलाएंगे घर मिलेंगे। इसलिए आप लोग मोदी की दाढ़ी देखो, जब देखना बंद कर दोगे आवास मिलने भी बंद हो जाएंगे। जब तक मोदी की दाढ़ी रहेगी, आवास मिलता रहेगा। मोदी की दाढ़ी अमर है और तुम्हारे आवास भी अमर हो जाएंगे। इसलिए मोदी की दाढ़ी देखते रहो और आवास पाते रहो।

आचार्यश्री के दर्शनों के लिए कुंडलपुर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

0

18 क्षुल्लक दीक्षा, 176 बालिकाओं ने लिया ब्रह्मचर्य व्रत 

आचार्यश्री ने छह मुनियों को निर्यापक बनाया

– चारों ओर से सोने की बारिस….आचार्यश्री के पाद पाद प्रच्छालन में आया 35 किलो सोना

– दो लाख से अधिक लोगों ने किये बड़े बाबा और आचार्यश्री के दर्शन

रवीन्द्र जैन/कुंडलपुर (दमोह)। मप्र के सबसे पवित्र दिगम्बर जैन तीर्थ कुंडलपुर में रविवार को उस समय नया इतिहास रच गया, जब 18 युवा ब्रह्मचारियों ने आचार्यश्री से क्षुल्लक दीक्षा लेकर घर का त्याग कर दिया। 176 युवतियों ने भी भगवान आदिनाथ की पुत्री ब्राह्मी और सुन्दरी बनकर आचार्यश्री से अजीवन ब्रह्मचर्य व्रत लेकर संयम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आचार्यश्री ने आज अपने छह शिष्यों को निर्यापक मुनि बनाकर उनके पृथक संघ बनाने की घोषणा भी की। महोत्सव में आज तप कल्याणक के दिन दो लाख से अधिक लोग पहुंचे।

धार्मिक अनुष्ठान, आदिकुमार को हुआ वैराग्य, आचार्यश्री ने दी दीक्षा

पंचकल्याणक महोत्सव में सुबह 6 बजे से ही प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान शुरु हुआ। सुबह अभिषेक, शांतिधारा के साथ नित्य पूजन किया गया। इसके बाद आचार्यश्री की पूजन हुई। आचार्यश्री ने संक्षिप्त प्रवचन में कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग आये हैं। यहां बड़ी संख्या में देवगण भी बैठे हैं। यह देव अपनी विक्रिया ऋद्धि से ऐसी व्यवस्था करेंगे कि महोत्सव में सभी लोग समां जाएंगे।

छह निर्यापक मुनियों की घोषणा

आचार्यश्री ने दोपहर की सभा में छह मुनियों श्री समतासागर जी महाराज, श्री प्रशांतसागर जी महाराज, श्री प्रसादसागर जी महाराज, श्री अभयसागर जी महाराज, श्री संभवसागर जी महाराज, श्री वीरसागर जी महाराज को निर्यापक मुनि बनाते हुए इनके पृथक संघ बनाते हुए कहा कि यह सभी मुनि महाराज अपने अपने संघ का ठीक से संचालन करेंगे।

18 क्षुल्लक दीक्षायें

आचार्यश्री ने आज 18 युवा ब्रह्मचारियों को क्षुल्लक दीक्षा दी। पहली बार आचार्यश्री ने दीक्षा के मंत्र पढे और निर्यापक मुनिश्री समयसागर जी महाराज, मुनिश्री योगसागर जी महाराज, मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने दीक्षा के संस्कार किये। क्षुल्लक दीक्षा लेने वालों में ब्रह्मचारी राहुल भैया सागर, राजेश भैया सागर, भूपेन्द्र भैया ललितपुर, सुमित भैया गुना, मयूर भैया विदिशा, ईश्वरदास भैया महाराजपुर, सचिन भैया मुंगावली, मानस भैया इंदौर, सचिन भैया पुसद महाराष्ट्र, प्रांसुल जैन सतना, अविचल भैया गुना, राजा भैया खिमलासा, अमित भैया ललितपुर, मयूर भैया सुर्खी, अर्पित भैया फिरोजाबाद, चंदन भैया फिरोजपुर पंजाब, कार्तिक भैया दमोह, सौरभ भैया सागर शामिल हैं।

महोत्सव में सोना बरसा

तप कल्याणक के अवसर पर दिल्ली से आए दो व्यापारियों ने दो किलो सोना भेंट कर आचार्यश्री के पाद प्रच्छालन किये। इन दोनों व्यापारियों ने कल आचार्यश्री आहार कराने की खुशी में सवा नौ, सवा नौ किलो सोना कुंडलपुर के बड़े बाबा के मंदिर के शिखर के लिये भेंट किया। मंच संचालक अमित पडरिया ने शिखर पर 101 किलो चढ़ाने की बात कही तो पूरे पांडाल में चारों ओर से सोने की वर्षा होने लगी। सैकड़ों महिलाओं ने अपने गहने उतारकर बड़े बाबा के शिखर के लिये समर्पित कर दिये। बताया जाता है कि कल से आज तक लगभग 35 किलो एकत्रित हो चूका है।

176 बालिकाओं ने लिया ब्रह्मचर्य व्रत

कुंडलपुर में आज उस समय इतिहास रच गया जब एक साथ 176 बालिकाओं ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज से अजीव ब्रह्मचर्य व्रत धारण कर मोक्ष मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह सभी बहनें उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। इनमें से कई बहनों को पास तीन तीन चार चार डिग्रियां भी हैं। आचार्यश्री से व्रत लेने के बाद अब यह बहनें आर्यिका श्री आदर्शमति माता जी के संघ में रहकर प्रतिभा स्थली में शिक्षण कार्य करेंगीं। संभवतः यह सैकड़ों वर्षों बाद सुनने में आया है कि एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में बहनों ने ब्रह्मचर्य व्रत लिया हो।

बतौर कप्तान रोहित टीम के लिए नए कप्तान को करेंगे तैयार; पंत, बुमराह या राहुल बनेंगे अगले फुलटाइम कप्तान

0

भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा टीम का कप्तान चुना है और जसप्रीत बुमराह उपकप्तानी संभालेंगे। चेतन शर्मा ने कहा है कि रोहित के कप्तान रहते हुए नए कप्तानों को तैयार किया जाएगा और यह साफ हो गया कि केएल राहुल के दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद वह पहली पसंद नहीं रह गए हैं।

शर्मा ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”रोहित शर्मा कप्तानी के लिए सभी की पहली पसंद थे। वह हमारे देश का नंबर एक क्रिकेटर है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह तीनों प्रारूप में  खेल रहा है। महत्वपूर्ण यह है कि हम उनका कार्य प्रबंधन कैसे संभालते हैं।”

उन्होंने कहा, ”केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को रोहित की अगुवाई में भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार किया जाएगा।”

चेतन शर्मा ने कहा, ”हमने राहुल को दक्षिण अफ्रीका में कप्तान बनाया। बुमराह वहां उप कप्तान थे और श्रीलंका के खिलाफ भी यह भूमिका निभाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में ऋषभ को उप कप्तान बनाया गया। ये संभावित नेतृत्वकर्ता हैं, जिन्हें रोहित के नेतृत्व में तैयार किया जाएगा।”

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिष्ठानों को किया सम्मानित

0

नर्मदापुरम। गोबर धन प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी नगरीय निकायों में किया गया जहां लोगों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदौर स्थित गीले कचरे से बायो सीएनजी बनाने वाले एशिया के सबसे बड़े गोबर धन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया। नगर पालिका नर्मदापुरम अंतर्गत यह कार्यक्रम रामजी बाबा मेला, गुप्ता ग्राउंड में विधायक डा सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, एसडीएम वंदना जाट, डिप्टी कलेक्टर मोहिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

विधायक सीतासरन शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ के साथ ही पूरे देश में स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया था। जिसे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया और जिला प्रशासन द्वारा इसे जन जन का अभियान बनाया गया। उन्होंने कहा कि इंदौर में स्वच्छता एक जन आंदोलन हैं। नर्मदापुरम जिले में भी कलेक्टर के निर्देशन में स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े बड़े नाले नालियों की सघन सफाई कर वहां से जल निकासी सुचारु की गई हैं। नर्मदा घाट स्वच्छता घाटों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर में आज एशिया के सबसे बड़े गीले कचरे से सीएनजी बनाने वाले गोबर धन प्लांट का लोकार्पण किया गया है। इससे निर्मित सीएनजी से लगभग 400 बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही यह प्लांट पूरी तरह सौर ऊर्जा के उपयोग पर आधारित है। विधायक शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को और मजबूत बनाने और सीएनजी प्लांट जैसी योजनाओं को हर नगरीय निकाय में स्थापित कर देश में एक नई क्रांति लाने का संकल्प दिलाया।

दुकान संचालकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शासकीय कार्यालयों, शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों एवं दुकान संचालकों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बेहतर होटल प्रबंधन के लिए वैभव विलास प्रथम, ओशिन कैफे द्वितीय एवं पलाश होटल तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह शिक्षण संस्थानों में नर्मदा महाविद्यालय प्रथम, शांति निकेतन स्कूल द्वितीय, एवं सेमरेटर्न्स स्कूल तृतीय स्थान स्थान पर रहे। स्वास्थ्य संस्थानों में नर्मदा अपना अस्पताल नर्मदापुरम प्रथमए जिला अस्पताल नर्मदापुरम को द्वितीय एवं सेंट जोसेफ हास्पिटल को तृतीय स्थान मिला। शासकीय कार्यालयों में सिटी थाना नर्मदापुरम प्रथम, कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वितीय एवं नगरपालिका नर्मदापुरम तृतीय स्थान एवं हाकर्स क्षेत्र में भूरा फुल्की भंडार को प्रथम, मनीष चाट को द्वितीय एवं सागर चाट को तृतीय स्थान मिला।

कांग्रेस का 2023 का चुनाव आखिरी, अगर एक नहीं हुए तो फिर नहीं आएगी – दिग्विजय सिंह

0

रतलाम। राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने रतलाम में कांग्रेस नेताओं से कहा कि 2023 का चुनाव आखिरी है, अब भी एक नहीं हुए तो फिर नहीं आएगी कांग्रेस। दरअलस यहां उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता अलग-अलग खड़े थे, जिससे दिग्विजय सिंह नाराज हो गए और कहा कि आप लोग एक-दूसरे के सामने बात करने को भी तैयार नहीं है, अलग-अलग खड़े हैं। इसमें मेरे सिर खपाने से कुछ नहीं होगा और ना ही कमल नाथ जी कुछ कर पाएंगे। एक नहीं हुए तो कभी नहीं जीतेंगे और फिर सब अपने-अपने घर बैठना।

भाजपा को उत्तर प्रदेश में हर वर्ग ने पसंद किया, विपक्षी दलों की आशा निराशा में बदल जाएगी : गोयल

0

भोपाल । केंद्रीय वाणिज्यिक कर मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना मन बना लिया है। जिस प्रकार से वोटिंग ट्रेंड देखने को मिला, समाज के हर वर्ग ने भाजपा का साथ दिया उससे स्पष्ट है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को आशा थी कि फिर एक बार उनके सरकार आएगी। उन्हें निराशा होगी। गोयल शनिवार को भोपाल हवाई अड्डे पर मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने इंदौर के बायोगैस संयंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि जब केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर काम करती हैं, तब ऐसे परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड एरव एग्रेस यूएई और भारत के बीच कांप्रिएंसिव इकोनॉमिक्स पार्टनरशिप एग्रीमेंट ( सिबा ) हुआ है। ये शायद विश्व में सबसे तेज गति से सिर्फ 88 दिन में एग्रीमेंट हुआ है। जिसमें कई विषय शामिल हैं। दोनों देशों के संबंध पिछले सालों में सुधरे हैं। यूएई ने भारत में निवेश के लिए पांच लाख करोड़ रुपये अलग रखे थे। इससे भारत के कपड़ा, चमड़े के उत्पादों को शून्य एक्पोर्ट ड्यूटी पर यूएई में बेच पाएंगे। 90 प्रतिशत उत्पाद यूएई जाते हैं। जिन्हें फायदा होगा। वो चाहते हैं कि फूड प्रोडक्ट प्रोसेस करके भेजे जाएं। यूएई से जुड़े कई देश हैं। उनमें भी हम अपने उत्पाद पहुंचा पाएंगे। ये हमारे व्यापार के लिए बड़ी छलांग होगी। मध्य प्रदेश में भी फूड प्रोसेसिंग पार्क बन रहा है। गोयल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

एक अप्रैल से रात दस बजे से सुबह छह तक इंदौर में उड़ानें बंद रहेंगी

0

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रनवे के विस्तार के कारण अप्रैल से अगले चार माह के लिए एयरपोर्ट रात में बंद रहेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस संबध में सभी एयरलाइंस को पत्र लिख कर कहा है कि अप्रैल से चार माह के लिए वह रात 10 से सुबह छह बजे के बीच चलने वाली अपनी उड़ानों को रिशेड्यूल कर ले, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं हो।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार प्रधानमंत्री के नए एयर इंडिया वन बोइंग 777 विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड करवाने के लिए रनवे के अंतिम छोर के यहां पर टर्न पैड को चौड़ा किया जाना है। इस काम के लिए करीब चार माह का समय लगेगा, इसलिए प्रबंधन ने चार माह का नोटम जारी किया है। अब एयरलाइंस को पत्र लिख कर इस संबध में जानकारी दी गई है और उन्हें रात 10 से सुबह छह बजे तक उड़ानें नहीं चलाने के लिए कहा गया है।

वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट से रात 10 बजे के बाद चार उड़ानों का संचालन हो रहा है। रात 10 बजे इंडिगो की फ्लाइट सूरत से, 10.55 बजे मुंबई से और रात 11.25 बजे कोलकाता से इंदौर आती है। वहीं रात 11.55 बजे इंडिगो की ही एक उड़ान पुणे जाती है। वहीं अक्सर रात को 10 बजे से पहले की कई उड़ानें भी लेट हो जाने पर 10 बजे के बाद आती और जाती है। 28 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल में इनकी संख्या बढ़ सकती है, लेकिन अब एयरलाइंस को इन्हें रीशेडयूल करना होगा।

कोरोना महामारी के दौरान कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें यात्रियों की कमी के चलते बंद कर दी थी। कई बार रद भी कर दी जाती रही है। लेकिन अब संक्रमण के कम होने के साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में एयरलाइंस कंपनियां इंदौर से बंद की गई अपनी कई उड़ानों को फिर से चालू करने जा रही है। साथ ही इंदौर से कई नई उड़ानें भी शुरू होने वाली हैं। हो सकता है कि ऐसे में इन नई फ्लाइट्स को कुछ और समय इंतजार करना पड़े।