डिंडौरी। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट मुख्य मार्ग पर स्थित एचडीएफसी बैंक में पदस्थ गार्ड की गलती से गोली चल गई।गोली बैंक के ही एक कर्मचारी सहित एक अन्य के पैर में लग गई। सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। बताया गया है कि बैंक कर्मी के पैर में गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गोली कैसे चली अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह बनी मां
नई दिल्ली: भारती सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में हैं, लेकिन बता दें कि भारती सिंह मां बन गई हैं. हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. यह खबर खुद भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को दी है. बता दें की भारती के फैंस इस खबर को सुन काफी एक्साइटेड हो गए हैं. उनके चाहने वाले उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. भारती के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.
भारती सिंह ने हाल ही में अपने फैंस के साथ अपने लाइफ की सबसे बड़ी खबर साझा की है. जी हां, बता दें कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं. उन्होंन बेटे को जन्म दिया है. भारती के लेटेस्ट पोस्ट से इस बात की जानकारी मिली है. बता दें कि शेयर की गई पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी, जय भानुशाली, माही विज, विशाल सिंह के साथ ही जमकर सेलेब्स और फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं.
राष्ट्रपति का आदेश- जल्द चुना जाएगा पाकिस्तान का कार्यवाहक पीएम
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा सोमवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, इमरान खान एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि मौजूदा प्रधानमंत्री कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक पद पर बने रहेंगे। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर कहा, “इमरान अहमद खान नियाजी, इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 224 ए (4) के तहत कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक प्रधानमंत्री के रूप में बने रहेंगे।”
पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने कार्यवाहक पीएम पद के लिए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को दो नाम भेजे हैं। ये जानकारी मंत्री फवाद चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त विपक्ष ने 7 दिनों के भीतर नामों को अंतिम रूप नहीं दिया, तो पीटीआई द्वारा सुझाए गए नामों में से शीर्ष उम्मीदवार कार्यवाहक पीएम बन जाएगा।
इससे पहले, कैबिनेट सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि खान ‘‘तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद छोड़ते हैं।’’ हालांकि, संविधान के अनुच्छेद 94 के तहत राष्ट्रपति ‘‘अपने उत्तराधिकारी के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने तक निवर्तमान प्रधानमंत्री को पद पर बने रहने के लिए कह सकते हैं।’’ राष्ट्रपति अल्वी ने प्रधानमंत्री खान की सलाह पर नेशनल असेंबली (एनए) को भंग कर दिया है।
अब पाकिस्तान का उच्चतम न्यायालय प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नेशनल असेंबली में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने और खान की सिफारिश पर सदन भंग करने को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दिए जाने के मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगा। इससे एक दिन पहले शीर्ष न्यायालय ने देश में मौजूदा राजनीतिक हालात पर स्वत: संज्ञान लिया था।
करियर के आखिरी मैच में भावुक हुए रोस टेलर
नई दिल्ली,। न्यूजीलैंड क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार लूथर रोस पोटोआ लोटे टेलर अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में भावुक हो गए। नीदरलैंड्स के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगी यह पहले ही इस धुरंधर ने घोषणा कर दी थी। सीरीज के तीसरे मैच में जब टेलर मैदान पर टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ नेशनल एंथम के लिए खड़े थे तब वह भावुक नजर आए।
डेढ दशक से भी ज्यादा वक्त तक न्यूजीलैंड क्रिकेट की डंका पूरी दुनिया में बजाने वाले बल्लेबाज रोस टेलर 4 अप्रैल 2022 के बाद क्रिकेट के मैदान पर बतौर खिलाड़ी देश की तरफ से खेलते नजर नहीं आएंगे। यह दिन उनके 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का आखिरी दिन होगा इसकी जानकारी उन्होंने पिछले साल ही दे दी थी। टेलर ने सोशल मीडिया पर संन्यास लेने की बात लिखते हुए बताया था कि वह बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज खेलेंगे जबकि आस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ घरेलू सीरीज उनके करियर की आखिरी वनडे सीरीज होगी।
आखिरी वनडे में भावुक हुए टेलर
लंबे समय तक न्यूजीलैंड की टीम जर्सी में तीनों फार्मेट में खेलने वाले टेलर जब आखिरी बार वनडे खेलने से पहले नेशनल एंथम के लिए साथियों के साथ खड़े हुए तो उनके चेहरे पर भावुकता देखी जा सकती थी। टेलर एंथम के लिए तीनों बच्चे एडिलेड, जोन्टी और मैक्केंजी के साथ थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस वीडियो को साझा किया है जिसमें टेलर की आंखे नम दिख रही हैं। अपना आखिरी मुकाबला खेलने से पहले वह काफी भावुक नजर आए। 29 नवंबर 2020 को टेलर ने अपना आखिरी टी20 मैच खेला था जबकि इस साल 9 से 11 जनवरी के बीच बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट खेलने उतरे थे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी महीने शादी रचाएंगे
बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन पहली बार पक्की खबर आई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी इसी महीने होने जा रही है। हालांकि अभी तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि अप्रैल मध्य में होने वाली इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया है। इससे पहले रणबीर और आलिया के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि शादी की तारीख तय कर ली गई है। हाल ही में, रणबीर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर देखा गया था और इसी तरह मनीष को उनके घर पर देखा गया था।
किस शहर में होगी रणबीर-आलिया की शादी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाह स्थल मुंबई में चेंबूर में आरके हाउस में हो सकता है। हालांकि इससे पहले अटकलें लगाई गई थीं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उदयपुर, राजस्थान में शादी करेंगे। अब सूत्र अनुमान लगाते हैं कि परिवार मुंबई में शादी रखना चाहता है।
आलिया भट्ट को हाल ही में आरआरआर में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके बाद वह ब्रह्मास्त्र में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों में डार्लिंग्स और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी हैं। दूसरी ओर, रणबीर शमशेरा में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे।
खंडवा में नकली किन्नरों को असली किन्नरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
खंडवा । नकली किन्नर की पिटाई का मामला सामने आया है। असली किन्नरों ने एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी जमकर पीटाई कर दी। दरअसल व्यक्ति स्वंय को किन्नर बताकर गांव में नेक वसूल रहा था। असली किन्नरों ने उसकी धुलाई करते हुए पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान नकली किन्नर बार-बार माफी मांगता रहा। मला पिपलौद थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापूर का है। यहां रविवार को दोपहर में एक किन्नर ग्रामीणों ने नेक वसूल रहा था। नए किन्नर को गांव में देख कुछ लोगों को उस पर शक हुआ, लेकिन वह उससे सीधे पूछने से बच रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना खंडवा के करिश्मा किन्नर को दी। यह पता चलते ही अपने चेले के साथ करिश्मा किन्नर हीरापुर पहुंचा और नकली किन्नर को पकड़ लिया।
गांव के बीच चौराहे पर करिश्मा ने नकली किन्नर को बेनकाब कर दिया। साड़ी हटाते ही नकली किन्नर का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद उसकी जमकर पीटाई कर दी। इस दौरान गांव के लोग भी मौजूद रहे। करिश्मा ने अपने चेले के साथ मिलकर उसे चांटे मारे। इसके बाद उसे पीटते हुए गांव में घुमाया है। करिश्मा ने कहा कि बहरूपिए को पकड़ा है। वह किन्नर बनकर घूम रहा था। महिलाओं की तरह कपड़े पहन रखे थे, उसे पकड़ा है।
मध्य प्रदेश में 17 सड़कों पर लगेगा टोल टैक्स
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने 17 सड़कों पर टोल टैक्स लगाने का निर्णय किया है। इन मार्गों पर निजी उपयोग में आने वाले वाहनों को टैक्स से छूट रहेगी। शुल्क वसूली के लिए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम टेंडर करेगा। ठेका पांच साल के लिए दिया जाएगा और इसमें पांच साल की वृद्धि भी की जा सकेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के रखरखाव के लिए व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स लिया जाएगा। प्रति वर्ष थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर दर में वृद्धि होगी, जो सितंबर से प्रभावी की जाएगी। टोल से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग सड़कों के विकास और संधारण के काम में होगा।
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इंग्लैंड को 71 रन हराकर बनी वर्ल्ड चैंपियन
ऑस्ट्रेिलया ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 71 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम कभी मैच में नजर नहीं आई और 43.4 ओवर में 285 पर ऑलआउट हो गई।ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 138 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौकों की मदद से 170 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन शुरू से कंगारू टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी का सामने यह फैसला गलत साबित होता दिख रहा है। न्यूजीलैंड के क्राइटचर्च में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया में सलामी बल्लेबाजी एलिसा हीली ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। इंग्लैंड की टीम को पहली सफलता उस समय मिली जब ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी पहले विकेट के लिए 29.1 ओवर में 160 रन जोड़ चुकी थी। तब राचेल हेन्स 68 रन बनाकर आउट हुई।
एलिसा हीली (Alyssa Healy) की धमाकेदार बल्लेबाजी का पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि हीली, ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की पत्नी है। हीली का यह शतक उनके लिए खास था क्योंकि मिशेल स्टार्क भी यह मैच देखने के लिए स्टैंड में मौजूद थे। हीली ने जैसे ही 100 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, स्टार्क स्टैंड्स में तालियां बजाते नजर आए।
भंवाल माता मंदिर मे चढ़ाई जाती है ढाई प्याला शराब
देश में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। क्या आप ऐसे मंदिर के बारे में जानते हैं, जिसकी खासियत अन्य शक्तिपीठों और मंदिरों से अलग है? राजस्थान के नागौर जिले के भंवाल माता मंदिर की कहानी बेहद अलग है। दूसरे मंदिरों की तरह यहां माता को मिठाई नहीं, बल्कि शराब का भोग लगाया जाता है। वह भी ढाई प्याला शराब। सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह सच है। यह भोग हर भक्त नहीं चढ़ा सकता। इसके लिए आस्था की कसौटी पर परखा जाता है। अगर भक्त के पास बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, चमड़े का बेल्ट और पर्स है, तो प्रसाद नहीं चढ़ा सकता।
क्या है मान्यता
इस मंदिर में शराब को नशे के रूप में नहीं, बल्कि प्रसाद की तरह चढ़ाया जाता है। माता ढाई प्लाया शराब ग्रहण करती हैं। चांदी के प्याले में शराब भरकर पुजारी अपनी आंखें बंद कर देवी से प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन करते हैं। कुछ ही देश में प्याले से शराब गायब हो जाती है। ऐसा तीन बार किया जाता है। मान्यता है कि काली माता उसी भक्त का भोग लेती है, जिसकी मन्नत पूरी होनी होती है। वह सच्चे दिल से भोग लगाता है। कहा जाता है कि भंवाल माता प्राचीन समय में एक पेड़ के नीचे से स्वयं प्रकट हुई थीं।
डाकुओं ने बनवाया था मंदिर
800 साल पुराने इस मंदिर को डाकुओं ने बनवाया था। एक कहानी प्रचलित है कि इस स्थान पर डाकुओं के दल को सैनिकों ने घेर लिया। मौत को निकट देख उन्होंने माता को याद किया। मां ने अपनी शक्ति से डाकुओं को भेड़-बकरी के झुंड में बदल दिया। इसके बाद उन्होंने यहां मंदिर का निर्माण करवाया। इस मंदिर के गर्भगृह में देवी की दो मूर्तियां स्थापित है।
प्रशासन की जेसीबी महंत के मददगार के निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स पर चली
रीवा । राज निवास में हुई घटना के बाद प्रशासन पूरी तरीके से फ्रंट फुट पर आ गया है रविवार को एक बड़ी पुनः कार्रवाई की गई है जिसमें राज निवास के मुख्य आरोपित महंत को घर में रुकवाने तथा संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए संजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन कांप्लेक्स को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से तोड़ दिया है। बताया गया है अखिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाहुबली संजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का कुछ हिस्सा गिराया जा रहा है। कॉम्प्लेक्स रेलवे ओवरब्रिज से लगा हुआ है। साथ ही मुख्य मार्ग के एकदम बगल में है। संजय त्रिपाठी गिरफ्तारी रीवा पुलिस ने भोपाल से की थी जैसे गत दिवस न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।
विवादों में रहे कांप्लेक्स : बताते चलें कि संजय त्रिपाठी द्वारा जिस निर्माणाधीन का वृक्ष निर्माण कराया जा रहा था वह शुरुआती समय से ही विवादों में रहा है शुरू से ही उन पर सरकारी जमीन अतिक्रमण कर कॉम्प्लेक्स बनवाने का आरोप लगता रहा है लेकिन सत्ता का करीबी होने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
कल ही हो गई थी नाप : कलेक्टर मनोज पुष्कर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद ही नगर निगम कमिश्नर राजस्व टीम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन की नाप की थी जिसमें उक्त कॉम्प्लेक्स सरकारी जमीन पर बना हुआ पाया गया था जिसके पास उस पर कार्रवाई की गई है।
दो दर्जन से अधिक तरह हैं मामले : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि संजय त्रिपाठी पर हत्या सहित रंगदारी मारपीट सहित करीब 2 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। कुछ मामलों में वह सजा काट चुके हैं कुछ मामले न्यायालय ने अभी विचाराधीन है।





