Home Blog Page 123

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पचमढ़ी चिंतन बैठक के दौरान की कई बड़ी घोषणाएं

0

पचमढ़ी। मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद की पचमढ़ी में चल रही दो दिवसीय चिंतन बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम शिवराज ने मीडियो से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश ने प्रारंभ की थी, अब यह योजना फिर से प्रारंभ की जा रही है। 18 अप्रैल को पहली ट्रेन काशी विश्वनाथ के लिए जाएगी, वहां संत रविदास, संत कबीरदास के दर्शन करेंगे, गंगाजी का स्नान होगा। पहली ट्रेन में हम लोग भी जाएंगे। हम वायुयान से भी संभव हुआ तो बुजुर्गों को ले जाएंगे।

सीएम ने कहा कि हमने कन्या विवाह योजना की समीक्षा की, योजना फिर से प्रारंभ की जा रही है। 21 अप्रैल से कन्या विवाह फिर से नए स्वरूप में फिर से प्रारंभ की जाएंगे। आयोजन की राशि 51 हजार राशि थी उसे 55 हजार किया जा रहा है। योजना अंतर्गत बेटियों को गृहस्थी का सामान भेंट स्वरूप दिया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 का शुभारंभ 2 मई को कर रहे हैं। 2 मई से 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को स्वावलंबन, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कदम भी उठाए जाएंगे। हर गांव में लाड़ली लक्ष्मी क्लब गठित किए जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि राशन की दुकानों को बहुउद्देशीय बनाया जाएगा। 7 अप्रैल को फिर से अन्न उत्सव मनाया जाएगा, हर एक राशन की दुकान पर यह कार्यक्रम होगा।

सीएम राइज स्कूल एक क्रांतिकारी कदम है। जून से भवन बनना प्रारंभ होगा, अभी लगभग साढ़े तीन सौ विद्यालयों में सीएम राइज स्कूल की परिकल्पना के आधार पर 13 जून से शिक्षण कार्य किया जाएगा। शहरों में 25 हजार की आबादी पर एक मुख्यमंत्री क्लीनिक खोला जाएगा। 22 अप्रैल से हम इसे प्रारंभ करेंगे। मई माह से हर जिले में 2 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हमने बजट में 6 हजार करोड़ रुपये रखे हैं।

बुरहानपुर मध्य प्रदेश का पहला जिला है जहां हमने नल से जल की पूरे जिले में व्यवस्था कर दी है 30 तारीख को उसका उद्घाटन करुंगा एवं 9 सौ योजनाएं और हैं जो पूरी हो गई हैं उनका भी लोकार्पण करुंगा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल बाबा अंबेडकर की जयंती पर हम एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। कबीर महाकुंभ एवं वाल्मीकि महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।

स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब पीवी सिंधु ने किया अपने नाम

0

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट को जीत लिया है। रविवार को फाइनल मुकाबले में सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को हराकर मौजूदा सत्र का अपना दूसरा महिला एकल खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में अपना लगातार दूसरा फाइनल खेल रही दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की खिलाड़ी को 49 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-8 से हराया। बुसानन के खिलाफ 17 मैचों में यह सिंधु की 16वीं जीत है। वह उनसे सिर्फ एक बार 2019 हॉन्गकॉन्ग ओपन में हारी हैं। केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें इस कामयाबी पर बधाई दी है।

पुलिस ने इंदौर के मेवाती मोहल्ला में हिंदू परिवार पर हमला करने वाले आरोपितों का निकाला जुलूस

0

इंदौर । मुस्लिम बहुल इलाके मेवाती मोहल्ला में रहने वाले एक हिंदू परिवार पर हमला करने वाले आरोपित जाहिद मेव और सेट्टी मेव का पुलिस ने रविवार को मेवाती मोहल्ला पतंग वाली गली में जुलूस निकाला। एमजी रोड थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व एट्रोसिटी एक्ट के तहत नामजद प्रकरण दर्ज किया था।

आरोपित रेहान मेव, अयान मेव, जाहिद मेव, सेट्टी मेव व उसके साथी गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने यहां किराये के मकान में रहने वाले रवि भागोरा के घर पर पत्थर फेंके। उस समय घर में रवि की पत्नी जशोदा अकेली थी। जशोदा से आरोपितों ने अभद्रता की। इसके बाद जशोदा ने बेटे कृष्णा और पति रवि को फोन करके बुलाया। आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। कृष्णा को पीटते हुए आरोपित बड़ी मस्जिद की ओर ले गए थे। आरोप है कि इस दौरान करीब 25 लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपित ही एमजी रोड थाने पर रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गए। थोड़ी देर बाद मोहल्ले वाले और कुछ हिंदू संगठन के लोग वकील आयुष भोरहरी, सचिन यादव व लोकेंद्र के साथ थाने पहुंचे। देर रात पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट व एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

धक्का देकर जबरदस्ती घर में घुस गए आरोपित – जशोदा के मुताबिक, ‘पतरे पर पत्थर गिरने की आवाज सुनकर मैं बाहर आई तो जाहिद, सेट्टी, रेहान और अयान मुझे धक्का देते हुए घर में घुस गए। अयान ने मेरे पति रवि को गिरा दिया और लात घूंसों से मारने लगा। कृष्णा की सेट्टी ने कालर पकड़ ली। जाहिद, रेहान व अयान ने मुक्के मारे और कपड़े फाड़ दिए। पूरे परिवार को जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। रवि का आरोप है कि आरोपित हर रविवार को घर पर पत्थर फेंकते हैं और विवाद करते हैं। रवि के मुताबिक पिछले साल जून में भी जशोदा पर जानलेवा हमला हो चुका है।

दो साल बाद बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

0

पिछले दो सालों से बंद रही अमरनाथ यात्रा फिर शुरु हो रही है। यानी कोरोना महामारी की वजह से बाबा बर्फानी के दर्शन से वंचित रहे श्रद्धालु इस साल उनके दर्शन कर सकते हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को यात्रा की तारीखों की ऐलान किया है। बोर्ड के मुताबिक इस साल 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होगी, जो 43 दिनों तक चलेगी और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। लेकिन इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इस यात्रा के लिए अगले महीने से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो सकता है।

जानिये अमरनाथ गुफा के बारे में

श्री अमरनाथ गुफा (Shri Amarnath Yatra) कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में है। बर्फ से लदी पहाड़ों की चोटी पर बनी एक गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से शिवलिंग बनता है, जिसके दर्शनों के लिए लाखों लोग वहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि वहां भगवान शिव (Lord Shiva) ने माता पार्वती को अमर होने की रहस्यकथा सुनाई थी। 2020 से कोरोना महामारी के प्रकोप की वजह से ये यात्रा स्थगित कर दी गई थी। अब महामारी का असर कम होने की वजह से प्रशासन फिर से यात्रा की अनुमति प्रदान कर दी है। यह यात्रा श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय निवासियों के लिए भी काफी अहम है, क्योंकि इससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है।

बहुत दुर्गम है अमरनाथ यात्रा

देश की सबसे दुर्गम धार्मिक यात्राओं में से एक श्री अमरनाथ यात्रा (Shri Amarnath Yatra) की चढ़ाई 2 रास्तों से की जाती है। एक रास्ता पहलगाम से होकर है, जबकि दूसरा रास्ता बालटाल के जरिए है। इस यात्रा पर केवल वही लोग जा सकते हैं, जिनकी उम्र 16 से 65 साल के बीच हो। यात्रा करने के लिए बोर्ड का परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करना पड़ता है। इस सर्टिफिकेट के बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती। यह यात्रा हमेशा आतंकियों और अलगाववादियों निशाने पर रही है, इस वजह से यात्रा शुरू होने से पहले सेना और सुरक्षा बलों को भी काफी तैयारियां करनी पड़ती है।

इमरान खान इस्लामाबाद में अपने समर्थकों की रैली में पहुंचे

0

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी सरकार बचाने की आखिरी कोशिश कर रहे हैं। संसद में विश्वास खोने की आशंका के बाद इमरान ने जनता की अदालत में खुद को साबित करने की कवायद शुरु कर दी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कुर्सी जाने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि उनके खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। इस पर सोमवार को वोटिंग होनी है। लेकिन वोटिंग से पहले इमरान, इस्लामाबाद में एक रैली कर रहे हैं और लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान की राजधानी में होने वाली इस रैली में हिस्सा लेने के लिए इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के हजारों समर्थक पहुंच चुके हैं। इमरान भी इस रैली में पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने मंच पर से दोनों हाथ उठाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया।

गहराता जा रहा है सियासी संकट

सत्ता खोने की आशंका के जूझ रहे प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के लिए मुसीबत और बढ़ गई है। उनके विशेष सहायक और एमएनए शाहजैन बुगती ने सरकार से इस्तीफा देने और विपक्ष का साथ देने का एलान किया है। बिलावल भुट्टो और शाहजैन बुगती दोनों ने साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुगती ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि मुल्क का हाल देखकर मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। हम बिलावल और विपक्ष के साथ खड़े हैं।

इमरान की कुर्सी बचना मुश्किल

विपक्ष ने दावा किया है कि उसके पास सरकार को हटाने के लिए 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में जरूरी 172 सांसद हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार के 50 मंत्री लापता हो गए हैं। लापता पाकिस्तानी मंत्रियों में से 25 संघीय और प्रांतीय सलाहकार, राज्य के मंत्री और विशेष सहायक हैं। कई सांसदों के बगावत की भी खबर है। उधर, इमरान ने अपने समर्थकों से कहा है कि वे नेशनल असेंबली का घेराव करें और सांसदों को अंदर जाने से रोकें।

छह महीने और बढ़ाई गई PM गरीब कल्याण अन्न योजना

0

भारत सरकार ने 80 करोड़ लोगों को बड़ी सौगात देते हुए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि और छह महीना बढ़ाकर 30 सितंबर 2022 कर दी है। शनिवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी।

शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे।”

बताया जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीना और बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है। इससे पहले पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी। बताते चलें कि यूपी में सत्ता संभालने के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के दूसरी ही दिन यानी शनिवार को मुफ्त राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ाई है।

आर-पावर और आर-इंफ्रा के डायरेक्टर पद से अनिल अंबानी ने दिया इस्तीफा

0

अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर( Reliance Power) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी.

सेबी के आदेश के बाद निदेशक पद से दिया इस्तीफा

रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि गैर-कार्यकारी निदेशक अनिल डी अंबानी सेबी के अंतरिम आदेश के बाद कंपनी के निदेशक पद से हट गए हैं. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी शेयर बाजार को बताया कि अनिल अंबानी ने ‘सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन’ में कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है. सेबी ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था.

पांच साल के लिये नियुक्त किया अतिरिक्त निदेशक

एडीएजी समूह की दोनों कंपनियों ने कहा कि आर-पावर और आर-इन्फ्रा के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राहुल सरीन को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है. हालांकि यह नियुक्ति अभी आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है.

शाहरुख की बेटी सुहाना ने कराया बैकलेस फोटोशूट,

0

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान अक्सर ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। सुहाना जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली है। सुहाना ने अपने डेब्यू से पहले बहुत ही ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है, जिसमें वे खूबसूरत नजर आ रही है। अपने इस नए फोटोशूट की झलक सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जो फैंस के बीच सुर्खियों में बनी हुई है। गौरतलब है कि सुहाना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सुहाना के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं, जो उनकी हर एक पोस्ट पर नजर बनाए रहते हैं।

शेयर किया बोल्ड फोटोशूट

सुहाना खान ने एक्टिंग डेब्यू करने से बोल्ड शूट करवाया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि सुहाना ने ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी है। सुहाना का यह बोल्ड अंदाज उनके फैंस और फॉलोअर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने लुक को हूप ईयररिंग्स और बन के साथ कम्प्लीट किया है, जो उन पर काफी जंच रहा है।

एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने छह पदक जीते

0

भोपाल । थाइलैंड के पटाया में आयोजित हो रही एशियन कैनो पैरा स्प्रिंट चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की है। पहले दिन भारतीय टीम ने तीन स्‍वर्ण,दो रजत व एक कांस्‍य सहित कुल छह पदक जीते। इसी के साथ भारत के सभी पदक विजेता पूजा ओझा, प्राची यादव, संगीता राजपूत, निशा रावत व यश कुमार ने चीन में होने वाले एशियन पैरा गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के पूर्व सचिव व भारतीय ओलिंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्‍य बीएस कुशवाहा ने इस प्रदर्शन पर शानदार बताया है, उन्‍होंने कहा कि भारतीय टीम का कैंप भोपाल में आयोजित हुआ था। कोच मयंक के मार्गदर्शन में टीम ने बहुत मेहनत की है। उन्‍होंने कहा कि पदक की संख्‍या 10 पहुंच सकती है और पदक विजेता खिलाड़ी पैरा एशियन गेम्‍स में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कोच मयंक ठाकुर ने कहा कि हमारी टीम सभी दस कैटेगरी में पदक जीतेगी और पैरा एशियन गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाइ करेगी। उन्‍होंने कहा कि भोपाल में आयोजित कैंप का हमारी खिलाडि़यों को फायदा मिला है।

प्राची ने टोक्‍यो पैरालिंपिक में किया भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व

पटाया में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली प्राची यादव ने टोक्‍यो पैरालिंपिक में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया था। थाईलैंड में स्‍वर्ण पदक के साथ उन्‍होंने चीन में होने वाले एशियन पैरा गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है। वह देश की पहली महिला कयाक है जो पैरा ओलिंपिक और पैरा एशियन गेम्‍स में शिरकत करेगी।

इन‍ खिलाडि़यों ने पदक जीते

पूजा ओझा ने VL1 और KL1 इवेंट में स्‍वर्ण पदक जीते, प्राची यादव ने VL2 स्‍वर्ण पदक हासिल किया। संगीता राजपूत ने VL3 में तथा यश ने VL1 में रजत पदक जीते। वहीं निशा रावत ने VL2 में कांस्‍य पदक जीते।

भारतीय टीम

पूजा ओझा, प्राची यादव, निशा रावत, रजनी झा, संगीता राजपूत, यश कुमार, अवधेश, गजेंद्र सिंह, राजीव सिंह, मनीष कुमार व गिरराज सिंह। मयंक ठाकुर मुख्‍य कोच, अनिल राठी सहायक कोच व लालचंद शा मसाजर।

हर सड़क मार्ग की ग्रेडिंग करें, स्ट्रीट लाइट 15 मई तक दुरूस्त करें – केंद्रीय मंत्री सिंधिया

0

ग्वालियर । केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कलेक्ट्रेट सभागार में शहर विकास कार्याें की समीक्षा की। इस दाैरान सिंधिया ने शहर के संपूर्ण सड़क नेटवर्क की समीक्षा करते हुए कहा कि शहर में हर सड़क मार्ग की ग्रेडिंग की जाए। साथ ही सड़कों के निर्माण व रख-रखाव का पुख्ता प्लान तैयार करें, जिससे शहर में नई सड़कें बन सकें और पुरानी सड़कों की नियमित रूप से मरम्मत होती रहे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों के पूर्ण होने की स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करें। इसी तरह सड़कों की मरम्मत भी समयबद्ध कार्यक्रम के तहत की जाए। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने ग्वालियर शहर की सभी सड़कों की स्ट्रीट लाईट हर हाल में 15 मई तक दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि स्मार्ट सिटी द्वारा ग्वालियर शहर के अंतर्गत 25 सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 86 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इनकी टेंडर प्रक्रिया प्रचलन में है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा शहर की अन्य सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए सरकार से धनराशि प्राप्त करने के लिए भोपाल स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। शहर की कुल 124 किलोमीटर लंबाई की 84 सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए लगभग 171 करोड़ रूपये की कार्ययोजना बनाई गई है। बैठक में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष इमरती देवी, बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष मनीषा यादव, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामबरन सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह तोमर, परिवहन आयुक्त मुकेश जैन, संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल, स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

वैज्ञानिक तरीके से बनाया जाए शहर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टमः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हर बाजार व सड़कों का हर पहलू से अध्ययन कर वैज्ञानिक तरीके से ग्वालियर शहर का यातायात प्लान (पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम) तैयार करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि हर वार्ड व बाजार की मांग के अनुसार यह तय करें कि किस मार्ग पर टैंपाे, आटो व ई-रिक्शा चलेंगे और किस मार्ग पर सिटी बस संचालित हाेगी। उन्होंने कहा टैंपाे व आटो रिक्शा को छोटे मार्ग और बसों के लिए लंबे रूट निर्धारित करें। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आटो व टैंपाे के व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव न पड़े। केंद्रीय मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि महानगरों की तर्ज पर सड़क मार्ग व बाजारों के हिसाब से आटो, टैंपाे व सिटी बसों का रंग (कलर कोडिंग) भी निर्धारित करें, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहन निर्धारित रूट पर ही चलें। सिंधिया ने कहा कि परिवहन आयुक्त, जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस आपसी समन्वय बनाकर एक माह के अंदर शहर के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट संचालन का प्लान तैयार करें।