Home Blog Page 13

महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के मानदेय में सीएम शिवराज ने दोगुनी वृद्धि करने की घोषणा की

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की कार्यशाला -सह-सम्मेलन का शुभारंभ कन्यापूजन व दीप प्रज्वलन के साथ किया। मुख्‍यमंत्री ने सरपंचों का मानदेय बढ़ाने के बाद अब महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को मानदेय में दोगुना वृद्धि का तोहफा दिया है।उन्‍होंने कहा कि आप और हम मिलकर प्रदेश का विकास करे। मुख्‍यमंत्री ने कहा जनता को सफाई, बिजली, पानी आदि संबंधी कोई भी कष्ट होगा, तो सबसे पहले पार्षद के पास लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आप पार्षद भाई-बहनों को धैर्य नहीं खोना है। आप सदैव उत्साह के साथ जनता की सेवा करें।
मुक्तसङ्गोऽनहंवादी धृत्युत्साहसमन्वितः।
सिद्ध्यसिद्ध्योर्निर्विकारः कर्ता सात्त्विक उच्यते।।
हम अहंकार न लाएं, हमेशा विनम्र बने रहें। मुख्यमंत्री हो, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष या पार्षद सभी जनता के सेवक हैं।पार्षदों की जिम्मेदारी मेयर और अध्यक्ष से अधिक बड़ी है। मुख्यमंत्री-मंत्री आपके कारण ही अच्छा काम कर पाएंगे। इसलिए धैर्य व उत्साह से हमेशा भरे रहना। पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर,सीने में आग और माथे पर बर्फ हो, यही जनप्रतिनिधि के लिए मंत्र है। इसका मतलब है कि सुबह लोगों से मिलिये। मुंह में शक्कर का अर्थ है कि कड़वा मत बोलो। सीने में आग का मतलब काम करने की तड़प और माथे पर बर्फ यानी दिमाग ठण्डा रखो।मध्य प्रदेश की धरती पर गुंडे, बदमाशों और दबंगों पर कार्रवाई करके 21 हजार एकड़ जमीन इनसे मुक्त कराई है।अब इन जमीनों पर गरीबों को मकान बनाकर देने के लिए हम संकल्पित हैं।

भारतीय बैंकों ने पिछले 5 सालों में माफ किये 10.09 लाख करोड़ के लोन – वित्त मंत्री

0

पिछले पांच सालों में देश शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों ने कुल 10 लाख 9 हजार 511 करोड़ रुपये के लोन को बट्टे खाते में डाल दिया है। इस बैलेंस को भी बही खाते से हटा दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सितारमण (Nirmala Sitharaman) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में इसकी जानकारी दी। संसद में पिछले 5 साल का आंकड़ा पेश करते हुए वित्त मंत्री (Finance Minister) ने बताया कि पिछले पांच सालों से बैंकों में फंसे लोन को आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार बट्टे खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके साथ ही बैंकों ने अपने मौजूदा बही-खाते को दुरुस्त भी कर लिया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक बैंकों ने पिछले पांच सालों में 10 लाख करोड़ से अधिक रकम के बट्टे खाते में डाल दिया गया है।

प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्यमंत्री चौहान और प्रसिद्ध क्रिकेटर गौतम गंभीर रेहटी में शामिल हुए

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से कहा है कि पढ़ो, खेलो और स्व-रोजगार से जुड़ो। पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। खेल आनंद, प्रसन्नता देते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं। प्रदेश में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के पूरे अवसर और सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित करें।
मुख्यमंत्री चौहान और प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं सांसद श्री गौतम गंभीर आज रेहटी (सीहोर) में प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाया। साधना सिंह, सांसद रमाकांत भार्गव, आयोजन समिति प्रमुख कार्तिकेय सिंह चौहान, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गौतम गंभीर ने देश-विदेश में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने 6 बार टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की और निरंतर सफलता प्राप्त की। वर्ष 2011 में भारत को ऐतिहासिक विजय दिलवाई। वे क्रिकेटर के साथ सांसद भी हैं और जन-कल्याण के लिए जैन रसोई भी चलाते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने गौतम गंभीर से मध्यप्रदेश के बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने में सहयोग करने का आग्रह भी किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपने माता-पिता के चरणों में प्रणाम एवं वंदन करता हूँ, जिन्होंने आज मुझे इस मुकाम पर पहुँचाया है। मैं एक छोटे किसान परिवार का हूँ। बचपन में ही मेरी माता नहीं रही थी। पिता ने पढ़ाने और आगे बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। आप अपने जीवन में कभी भी माता-पिता का सम्मान और सेवा करना न भूलें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में खेलकूद के लिए उपयुक्त वातावरण है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलें। मध्यप्रदेश से ऐसे खिलाड़ी निकले, जो पूरे देश में धूम मचाए। विधायक और सीएम कप में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। कबड्डी, खो-खो, व्हॉली-बॉल और क्रिकेट के साथ अब बेटियाँ भी खेलेंगी। प्रदेश के हर गाँव में खेल की सुविधाएँ दी जा रही हैं। 110 गाँव में बुनियादी सुविधायुक्त खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। नसरुल्लागंज में खेल स्टेडियम है, रेहटी में भी खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 10वीं एवं 12वीं के ऐसे बच्चे जो 70% या अधिक अंक लाते हैं उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। प्रदेश में सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं और गाँव-गाँव में स्मार्ट क्लास बनाई जा रही है। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर लैपटॉप दिया जाता है और उच्च शिक्षा की फीस भी मामा भरवाता है। सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की सुविधा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रारंभ की जा रही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में नौकरियों के साथ ही स्व-रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, उद्यम क्रांति योजना में एक लाख से 50 लाख रूपये तक का ऋण युवा उद्यमियों को दिया जाता है। साथ ही सरकार 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देती है। कलेक्टर और कमिश्नर युवाओं को इन योजनाओं की जानकारी दें एवं स्व-रोजगार स्थापना में उनका सहयोग करें। मुख्यमंत्री चौहान ने अच्छे आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
गौतम गंभीर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश की आन-बान और शान है। आप सभी भाग्यशाली हैं जो आपको इतने अच्छे इंसान मुख्यमंत्री के रूप में मिले हैं। मध्यप्रदेश में 43 लाख से अधिक बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है, देश के किसी राज्य में इस तरह की योजना नहीं है। गंभीर ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि ऐसे ही टूर्नामेंटों में खेलते हुए मैं आगे बढ़ा हूँ।
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 12 दिसंबर से प्रारंभ हुआ और इसमें बुधनी विधानसभा क्षेत्र की 14 टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को फाइनल मुकाबला बुधनी और भैरूंदा टीमों के बीच खेला गया।

आधुनिक अधोसंरचना और उच्च दक्षता वाले शिक्षक बनाएंगे बच्चों का उज्जवल भविष्य

0

संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण भोपाल संभाग ने बताया कि संभाग में कुल 36 सीएम राइज स्कूल स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि भोपाल जिले में 7, रायसेन जिले में 8, राजगढ़ जिले में 5, सीहोर जिले में 9 और विदिशा जिले में 7 इस प्रकार 36 सीएम राइज स्कूल स्वीकृत हैं।
संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत सर्व संसाधन संपन्न विद्यालयों की स्थापना के लिए विभाग द्वारा सीएम राइज स्कूल की कार्य योजना बनाई गई हैं। इन स्कूलों में एकीकृत रूप से केजी से कक्षा 10वीं अथवा 12वीं तक स्थापित कर अध्ययन एवं अध्यापन और संरचना सुधार का कार्य किया जा रहा है। इन विद्यालयों में अत्याधुनिक अधोसंरचना एवं उच्च दक्षता वाले शिक्षकों की व्यवस्था की गई है।
संयुक्त संचालक ने बताया कि सीएम राइज स्कूलों में सर्व सुविधायुक्त अधोसंरचना, पर्याप्त एवं दक्ष शिक्षक, बेहतर विद्यालय नेतृत्व, अभिभावकों की सहभागिता, स्मार्ट कक्षाएं, सभी प्रकार की प्रयोगशालाएं की व्यवस्था, विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए कला, संगीत की सुविधा, परिवहन सुविधा, पूर्व प्राथमिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा, सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने ने बताया कि भोपाल जिले में सीएम राइज स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निशातपुरा, शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय बैरसिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करोंद (सरदार वल्लभ भाई पटेल), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महात्मा गांधी भेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बरखेड़ी जहॉगीराबाद, शासकीय हाई स्कूल बर्रई, सीहोर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक शाहगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट बुदनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहटी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नसरूल्लागंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इछावर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट आष्टा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट बिलकिसगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाबर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या मनुबेन मंडी सीहोर, रायसेन जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औबेदुल्लागंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांची, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाठनदेव, सांची, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैरतगंज, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगमगंज, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाड़ी, विदिशा जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, ग्यारसपुर, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, कुरवाई, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, लटेरी, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, नटेरन, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सिरोंज, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बरईपुरा, राजगढ़ जिले में शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय गंज राजगढ़, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, ब्यावरा, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, नरसिंहगढ़, शासकीय हाई स्कूल मउ पडाना, शासकीय मॉडल स्कूल जीरापुर स्कूलों को सीएम राइज स्कूल स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

सुशासन सप्ताह 25 दिसंबर तक

0

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया ‍कि जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर गुड गर्वेनेंस सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह 25 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर लवानिया ने बताया कि सुशासन सप्ताह अवधि में प्रशासन गांव की ओर अभियान में विभागों के माध्यम से क्रियान्वित गतिविधियों का लाभ स्थानीय स्तर पर पहुँचाने के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
कलेक्टर लवानिया ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सुशासन सप्ताह अवधि में विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ सुनिश्चित किए जाएं।

31 दिसंबर तक चीफ मिनिस्टर्स यूथ इंटर्नशिप योजना में ऑनलाइन आवेदन

0

चीफ मिनिस्टर यूथ इंटर्नशिप योजना मध्यप्रदेश सरकार की फ्लेगशिप योजना है इस योजना में युवाओं को अपनाकौशल बढ़ाने, प्रोफेशनल वातावरण में कार्य करने और मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में प्रदेश के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान होता है। योजना में युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक है।
चीफ मिनिस्टर यूथ इंटर्नशिप योजना में भाग लेने वाले युवाओं जिनकी उम्र 19 से 29 वर्ष तक होनी चाहिए। प्रतिभागियों को पिछले दो वर्ष में किसी भी विषय में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से स्नातक / स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते है। इस योजना में 6 माह की इंटर्नशिप अवधि होती है। प्रत्येक विकासखण्ड में 15 इंटर्न्स और प्रदेश में कुल 4695 युवाओं का चयन किया जाना है। योजना में प्रतिमाह 8 हजार रूपए का स्टाइपेंड दिया जाता है।

पाक के खिलाफ भाजपा का आज देशभर में प्रदर्शन

0

पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान के साथ-साथ बिलावल भुट्टो का पुतला फूंकेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि बिलावल भुट्टो का यह विवादित बयान पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, अराजकता, सेना में मतभेद और बिगड़ते वैश्विक संबंधों से दुनिया का ध्यान हटाना और गुमराह करने के लिए दिया गया है।
विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी बिलावल भुट्टो पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद बिलावल के पूर्वज कश्मीर, पंजाब, अफगानिस्तान, बलूचिस्तान और कराची में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि किसी देश के विदेश मंत्री के ऐसे बयान की भरपूर निंदा की जानी चाहिए। बिलावल का बयान उनके मानसिक दिवालियापन का दर्शाता है।

धरती पर एलियन के आने के कोई सबूत नहीं – US पेंटागन

0

उड़नतश्तरी, एलियन या यूएफओ को लेकर आज की कई रहस्य बने हुए हैं और दुनियाभर के वैज्ञानिक लंबे समय से इस बारे शोध भी कर रहे हैं। हम अक्सर यूएफओ या एलियन के धरती पर आने की खबर सुनते हैं और कई बार आसमान में रहस्यमयी चीजों के दिखने के बारे में भी रिपोर्ट पढ़ते हैं लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने यूएफओ और एलियन ने हाल ने इस बारे में अपडेट दिया है।
अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं की जांच के संबंध में अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन लंबे समय से काम कर रहा है। पेंटागन ने हाल में अपडेट जानकारी देते हुए कहा कि अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं के संबंध में उन्हें सैकड़ों रिपोर्ट प्राप्त हुई है, लेकिन अभी तक एलियन के धरती पर आने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
पेंटागन के खुफिया और सुरक्षा विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी रोनाल्ड मोल्ट्री ने कहा अभी तक की जांच में हमने ऐसा कुछ भी नहीं देखा है, जो हमें मानने के लिए बाध्य करें कि हमने जो भी वस्तुएं देखी हैं, धरती के बाहर की है।
यूएफओ के संबंध में जांच करने वाली टीम से जुड़े शॉन किर्कपैट्रिक ने कहा कि अज्ञात वस्तुओं के संबंध में “सैकड़ों” रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुछ पुराने हैं। पेंटागन को जून 2021 तक 144 रिपोर्ट मिली थी, जिसमें यूएफओ देखे जाने का दावा किया गया था, लेकिन जांच के बाद कोई भी अधिकारी यह नहीं बताएगा कि कितने मामलों का एलियन के मिलने की पुष्टि हुई है।

तेलंगाना में घर में आग लगने से 2 बच्चियों सहित 6 लोगों की जलने से मौत

0

तेलंगाना के मंचेरियल में एक घर में भीषण आग लगने के कारण दो बच्चियों सहित 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव में हुआ है। यहां भीषण आग में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। घर में भीषण आग लगने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी थी।
भीषण आग में मकान मालिक शिवय्या (50) और उसकी पत्नी पद्मा (45) की मौत हो गई। इसके अलावा आग में पद्मा की भतीजी मोनिका (23), मोनिका की दो बेटी और एक रिश्तेदार मारा गया है।
पुलिस के मुताबिक सभी लोग शिवय्या मंदमरी मंडल के वेंकटपुर में अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते थे। हाल ही में मोनिका अपनी बेटियों के साथ शिवय्या के घर पर कुछ दिनों के लिए आई थी। शनिवार रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने शिवय्या के घर आग की लपटें देखी और फायर ब्रिगेड के साथ में पुलिस को खबर दी। जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आग के कारण पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। घर के अंदर 6 लोगों की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

नर्मदा नियंत्रण मण्डल की बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। अधूरी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य समय पर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में नर्मदा नियंत्रण मंडल की 76वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने पिछली बैठक 14 अक्टूबर 2022 के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की। साथ ही विभिन्न कार्यों की निविदा संबंधी चर्चा कर उन्हें समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में झिरन्या माइक्रो उद्वहन सिंचाई, हर्डिया बराज, हाट पिपल्या माइक्रो उद्वहन सिंचाई, पीपरी माइक्रो उद्वहन और मछदेबा बांध सिंचाई परियोजना एवं शेर सिंचाई काम्पलेक्स आदि की निविदाओं एवं कार्यों को समय पर पूरा करने पर विचार-विमर्श हुआ।
नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कम्पनी लिमिटेड के संचालक मण्डल की 27 वीं बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कम्पनी लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक में कम्पनी के वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान का अनुमोदन एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 के लेखे का अनुमोदन किया गया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कम्पनी की पिछली बोर्ड बैठक के कार्यवाही विवरण पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संचालक मण्डल में संचालकों की नियुक्ति एवं निवृत्ति के संबंध में चर्चा की। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।