Home Blog Page 187

ओमिक्रोन के 6 राज्यों में संदिग्ध मरीज मिले, महाराष्ट्र में अकेले 28 मरीज

0

कोरोना महामारी का नया रूप ओमिक्रोन वायरस (Omicron) भारत में भी प्रवेश कर गया है। कर्नाटक में Omicron वेरिएंट के दो केस मिलने के बाद ताजा खबर यह है कि देश के 6 राज्यों के 46 मरीजों में ओमिक्रोन की जांच की जा रही है। ये विदेश से आने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज हैं या ऐसे मरीजों के सम्पर्क में आए लोग हैं। नीचे देखें पूरी लिस्ट, किस राज्य में कितने संदिग्ध मरीज। स्पष्ट करे दें कि इन मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा। अकेले महाराष्ट्र में ऐसे 28 मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी।
वहीं तमिलनाडु में स्वास्थ्य मंत्री टेनामपेट सुब्रमण्यम ने बताया कि तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर का एक यात्री COVID पॉजिटिव पाया गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीनोम अनुक्रमण के लिए नमूने चेन्नई और बेंगलुरु भेजे गए हैं।

वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर से खबर है कि यहां 2 परिवारों के 9 सदस्यों में कोरोना पाया गया है। चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि इनमें से 4 सदस्य हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं। इसलिए ओमिक्रोन वेरिएंट की आशंका जताई जा रही है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
इस तरह अब तक की जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में कोरोना के दो केस मिले हैं। वहीं राजस्थान, हैदराबाद, नई दिल्ली और जामनगर ने भी चिंता बढ़ा दी है। इन शहरों में विदेश से आए कुछ मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हैदराबाद में ब्रिटेन से आई एक महिला पॉजिटिव पाई गई है, वहीं दिल्ली में एयरपोर्ट पर हुई जांच में 6 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। गुजरात के जामनगर में जिम्बाब्वे से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना पाया गया है।

शांतिकुंज पहुंचे मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, कहा- सही दिशा में करना होगा राष्ट्र का पुनर्निर्माण

0

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। सुबह वे देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। वहीं, शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती वर्ष व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण, राष्ट्र का नव निर्माण सही दिशा में करना होगा, जिसके लिए देशभक्त, परिश्रमी, चरित्रवान और परोपकारी लोग चाहिए।

यहां वे राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘वैश्विक चुनौतियों का सनातन, समाधान-एकात्म बोध’ में भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहेंगे ।

भू-कानून पर जनता की राय से होगा फैसला

एक सवाल के जवाब में सीएम धामी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने का फैसला जनता के सुझावों और उनकी अपील से किया गया है। भू-कानून को लेकर भी जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं और जो भी विचार आएंगे उसी के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

चक्रवाती तूफान ने बढ़ाई चिंता, पीएम मोदी ने ली बैठक

0

बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और चक्रवातीय तूफान ने देश की चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक ने बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव वाले क्षेत्र के बनने और इसके तीन दिसंबर तक चक्रवाती तूफान जवाद (Jawad) में तब्दील होने की आशंका जताई है। IMD के मुताबिक इसके चार दिसंबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों को पार करने की उम्मीद है। इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे से 100 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ होगी, साथ ही भारी वर्षा होने की भी आशंका है। इसकी गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चक्रवाती तूफान को लेकर बनी स्थिति को लेकर एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। पीएम ने विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों को ‘किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान से बचने और संपत्ति, बुनियादी ढांचे और फसलों को कम से कम नुकसान पहुंचने देने’’ का निर्देश दिया।

कब और कहां पड़ेगा असर?

इस चक्रवातीय तूफान के अगले तीन दिनों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को बुरी तरह प्रभावित करने की आशंका है। आईएमडी (IMD) ने ओडिशा के 3 दिसंबर को गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में रेड अलर्ट (भारी से बहुत भारी वर्षा का संकेत) जारी किया है। वहीं केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, रायगडा और कोरापुट जिलों में 4 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिलों को भी प्रभावित करने की आशंका है। इसके साथ ही ओडिशा के तटीय क्षेत्रों और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

राज्यों ने क्या की है तैयारी?

चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone JAWAD) का सबसे ज्यादा प्रभाव फ्लाइट्स और रेलवे (Flight and Train Service) पर पड़ेगा। भारतीय रेल ने प्रभावित इलाकों के रुट की करीब 100 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर ओडिशा से चलने वाली पुरुषोत्तम, भुवनेश्‍वर राजधानी समेत कई ट्रेनें रद रहेंगी। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।

चक्रवात जवाद (Cyclone JAWAD) का पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर भी व्यापक असर होने वाला है। मौसम विभाग ने शनिवार से बंगाल के तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) की आशंका जाहिर की है। पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, हावड़ा व झाड़ग्राम जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कई जिलों में चेतावनी जारी की गई है। धान की तेजी से कटाई के निर्देश दिये गये हैं और आलू उत्पादकों के पौधरोपण पर रोक लगा दी गई है।

इसका असर झारखंड (Cyclone JAWAD Jharkhand) में भी देखने को मिलेगा। संभावित चक्रवाती तूफान जवाद की आशंका को लेकर की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 6 दिसंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भारत में भी पहुंचा खतरनाक ओमिक्रॉन वेरिएंट, कर्नाटक में मिले दो मरीज

0

कोरोनावायरस का खतरनाक वेरिएंट भारत में भी पहुंच चुका है। इसके दो मरीज कर्नाटक में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस में इसकी जानकारी दी। इसके बाद से पूरा देश सतर्क हो गया है। सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया है।

कांग्रेस नेतृत्व किसी एक व्यक्ति का दैवीय अधिकार नहीं- प्रशांत किशोर

0

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बार फिर कांग्रेस को आढ़े हाथों लिया है। किशोर ने कांग्रेस लीडरशिप पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी पिछले 10 साल में 90% इलेक्शन हारी है। उसका विपक्ष के नेतृत्व पर कोई दैवीय अधिकार नहीं हो सकता। गौरतलब है कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा था।

प्रशांत किशोर ने गुरुवार को एक ट्वीट किया। कहा कि एक मजबूत विपक्ष के लिए कांग्रेस जिस आईडिया और स्पेस का प्रतिनिधित्व करती है, वह महत्वपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व किसी व्यक्ति का दैवीय अधिकार नहीं है। खासकर तब, जब पार्टी पिछले 10 वर्षों में 90 प्रतिशत से अधिक चुनाव हार गई हो। विपक्षी नेतृत्व को लोकतांत्रिक तरीके से तय करने दें।

ममता को विपक्ष का नेता प्रोजेक्ट करने की तैयारी

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने ममता बनर्जी का चुनावी कैंपेन मैनेज किया था। इस इलेक्शन में ममता की जीत हुई। इसके बाद से सीएम बनर्जी दिल्ली और मुंबई का दौरा कर पार्टी के विस्तार में लगी हैं। बंगाल में अन्य पार्टियों के कई दिग्गज नेता टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर, ममता बनर्जी को विपक्ष की नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

कांग्रेस वाला यूपीए अब खत्म

ममता बनर्जी ने बुधवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मैं महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलने आई हूं। आज देश में जैसा फासीवाद चल रहा है। इसके खिलाफ देश में एक मजबूत वैकल्पिक फोर्स बनानी चाहिए। ममता ने कहा, ‘अब यूपीए कोई गठबंधन नहीं है। यह खत्म हो चुका है।’ इससे पहले सीएम बनर्जी ने राहुल गांधी पर सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात के दौरान निशाना साधा। उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई कुछ नहीं करता है, विदेश में रहता है तो कैसे चलेगा। इस लिए हमें अन्य प्रदेशों में जाना पड़ा है।

‘कांग्रेस बिना UPA मतलब बिना आत्मा का शरीर’ – कपिल सिब्बल

0

मुंबई- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुंबई दौरे के दौरान कहा था कि यूपीए कहां है? यूपीए है ही नहीं? दीदी के इस बयान पर कांग्रेस भड़की हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस के बिना यूपीए की कल्पना नहीं की जा सकी है। कांग्रेस बिना यूपीए मतलब ऐसा शरीर जिसमें आत्मा है ही नहीं। बता दें, ममता बनर्जी ने बुधवार को मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। इसके बाद दीदी ने जो कुछ कहा, उससे सियासी बवाल खड़ा हो गया। ममता बनर्जी ने कहा कि अब यूपीए नहीं बचा है। दूसरे शब्दों में दीदी का कहना है कि अब विपक्षी दल कांग्रेस के साथ और उसके नेतृत्व के साथ नहीं हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष घोषित किया जाना चाहिए, ममता बनर्जी ने कहा, क्या यूपीए? अब यूपीए नहीं है। यूपीए क्या है? वह वहां बैठकर क्या करेगा?

राष्ट्रगान का अपमान करने को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुंबई दौरा किया तो था राजनीतिक लाभ के लिए, लेकिन होता उल्टा दिख रहा है। बयानबाजी के कारण कांग्रेस के साथ तलवारें तो खींच ही गई हैं, भाजपा के एक नेता ने राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने मुंबई दौरे के दौरान (Mamta Banerjee Mumbai Visit) कुर्सी पर बैठे-बैठे राष्ट्रगान गाया। इतना ही नहीं दीदी ने पूरा राष्ट्रगान भी नहीं गाया। यह पूरा घटनाक्रम बुधवार का है।

रिशेड्यूल होगा भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

0

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है, लेकिन इसके समाप्त होते ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका के बड़े दौरे पर जाना है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीनो फॉर्मेट की सीरीज खेली जानी है, लेकिन दौरा शुरु होने से पहले ही इस पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) आपसी सहमति से दौरे को रिशेड्यूल कर सकते हैं।

टेस्ट

दौरे पर एक टेस्ट मैच कम करने पर विचार कर रही है BCCI

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI कोशिश कर रही है कि टेस्ट सीरीज में तीन की बजाय दो ही मैच खेले जाएं। यदि ऐसा होता है तो भारतीय खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका निकलने से पहले थोड़ा अधिक समय मिलेगा। फिलहाल भारतीय खिलाड़ी दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 मुकाबले खेलने को लेकर तैयार नहीं दिख रहे हैं। खिलाड़ियों के कई सवालों का अब तक जवाब नहीं मिला है।

ओमिक्रॉन वेरिएंट

कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई है मुश्किल

हाल ही में कोरोना का एक नया वेरिएंट सामने आया है और इसने ही दोनों बोर्ड्स की मुश्किल बढ़ाने का काम किया है। हालांकि, दोनों बोर्ड्स लगातार कहते आ रहे हैं कि यह दौरा रद्द नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका में जिन मैदानों पर सीरीज के मुकाबले खेले जाने हैं उनके बीच की यात्रा के लिए हवाई सफर की जरूरत नहीं होगी। दौरे पर कड़े बॉयो-बबल की व्यवस्था की जाएगी।

टीम चयन

टीम चयन के लिए इंतजार करेगी BCCI

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद ही भारतीय चयनकर्ताओं की मीटिंग होनी थी और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का चुनाव होना था, लेकिन अब बोर्ड ने इसके लिए इंतजार करने का निर्णय लिया है। अब बोर्ड सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है और अनुमति मिलने के बाद ही वे दौरे को आगे बढ़ाएंगे। फिलहाल आराम कर रहे खिलाड़ियों को भी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। 

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt के लहंगे को मारी लात

0

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ एक इवेंट में साथ नजर आए थे. वायरल वीडियो में आलिया भट्ट स्टेज से नीचे की तरफ जाती दिख रही हैं.रणबीर कपूर उनके पीछे चल रहे हैं. इतने में रणबीर कपूर के पैरों के सामने आलिया भट्ट का लहंगा आता है. फिर जो रणबीर ने किया उसकी यूजर्स ने कभी उम्मीद नहीं.की होगी.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फैन्स बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि यह कपल अगले साल शादी करेगा। इसी बीच रणबीर और आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैन्स देख हैरान हैं। यह वीडियो दिवाली के वक्त का है। उस वक्त रणबीर और आलिया काली पूजा के लिए एक पंडाल में पहुंचे थे।

ओमिक्रॉन पर काबू पाने के लिए WHO ने गठित की अलग बॉडी

0

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्पेशल सेशन में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और इस महामारी को रोकने, इससे बचाव की तैयारी करने और इससे मुकाबले के लिए एक इंटरगवर्नमेंटल निगोशिएटिंग (intergovernmental negotiating body) बॉडी बनाने पर सहमति बनी, जो WHO का सम्मेलन बुलाने से लेकर इसकी रणनीति बनाने आदि की जिम्मेदारी संभालेगी। इसकी पहली बैठक 1 मार्च 2022 में होनी तय हुई है। WHO ने जोर देकर कहा कि हम एक ग्लोबल विलेज में रहते हैं, अगर ये महामारी कहीं भी फैल रही है तो सभी के लिए खतरा बरकरार है। हम आग को आधा बुझाकर शांति से नहीं बैठ सकते। संगठन ने फिर याद दिलाया कि हमारा लक्ष्य 2021 के अंत तक दुनिया की 40 फीसदी आबादी और 2022 के मध्य तक 70 फीसदी आबादी का टीकाकरण करना है, लेकिन हम इसमें पिछड़ रहे हैं।

WHO ने ये भी चेतावनी दी है कि सिर्फ यात्रा प्रतिबंधों के जरिए कोविड-19 और ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को रोकना संभव नहीं है, इसके लिए हमें व्यापक इंतजाम करने होंगे। बता दें कि दर्जनों देशों ने पहले ही यात्रा पर कड़े प्रतिबंध लगा दिये हैं, वहीं, कुछ देशों ने उड़ानें भी निलंबित कर दी हैं। लेकिन इसका प्रसार रुक नहीं रहा है। WHO ने मंगलवार को कहा कि यात्रा प्रतिबंध केवल जीवन और आजीविका पर बोझ डालेगा।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेबियस ने बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका को इस वेरिएंट का इतनी तेजी से पता लगाने और रिपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अन्य देशों से अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों को ध्यान में रखते हुए जोखिम-घटाने के उपाये खोजने का आग्रह किया है। इस बीच, WHO ने सलाह दी कि जो लोग अस्वस्थ हैं, जिन्हें कोविड-19 बीमारी विकसित होने का खतरा है, जिनमें 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह जैसी कॉमॉरबिडिटी वाले लोग शामिल हैं, उन्हें अपनी यात्राएं रद्द कर देनी चाहिए।

दिल्ली में 8 रुपए सस्ता हुए पेट्रोल

0

दिल्ली में पेट्रोल का भाव: आखिरकार दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी पेट्रोल पर से वैट (VAT) घटाने का फैसला कर लिया। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद कई राज्यों ने VAT कम करके अपने यहां के लोगों को राहत दी थी, लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं हुआ था। ताजा खबर यह है कि दिल्ली में पेट्रोल पर से VAT 30 फीसदी से घटकार 19.4 फीसदी कर दिया गया है। इसके कारण पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। राजधानी में अब तक जो पेट्रोल 103.97 रुपए प्रति लीटर था, वो अब 95.97 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। हालांकि डीजल पर कोई राहत नहीं दी गई है।

दिल्ली में पेट्रोल का भाव: केजरीवाल सरकार की राजनीति मजबूरी

इस फैसले को केजरीवाल सरकार की राजनीति मजबूरी बताया जा रहा है। दरअसल, 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और केजरीवाल हर राज्य में जाकर दिल्ली मॉडल का जिक्र कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि केंद्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के बाद कई राज्यों ने वैट कम कर दिया है तो दिल्ली ऐसा क्यों नहीं। इन्हीं सवालों से बचने के लिए केजरीवाल कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा और यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल रहा था। इसका खामिजाया पेट्रोल पम्प मालिकों को उठाना पड़ रहा था।